Category: Haryana|Panchkula

  • Haryana News: ईआरवी टीम ने 3 घंटे में ढूंढा लापता बच्चा, परिवार ने जताया आभार, देखें वीडियो

    Haryana News: ईआरवी टीम ने 3 घंटे में ढूंढा लापता बच्चा, परिवार ने जताया आभार, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस की ईआरवी-522 की टीम ने खोए हुए 8 साल के बच्चे को सुरक्षित उसके माता-पिता से मिलवाया है। यह घटना 7 दिसंबर की शाम पिंजौर क्षेत्र की है। करीबन 5 बजे परिजनों से डांट खाने के बाद बच्चा घर से नाराज होकर निकल गया।

    परिवार वालों ने आस-पास तलाशी ली परंतु बच्चा उन्हें कहीं नहीं मिला। इसके बाद तुरंत उन्होंने इस बारे में पंचकूला पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ईआरवी इंचार्ज रामू स्वामी के नेतृत्व में इंचार्ज केशपाल और एसपीओ रमन कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे।

    क्षेत्र में लाउडस्पीकर के जरिए से उन्होंने बच्चे की तलाश शुरु की। इसके बाद पुलिस ने पिंजौर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सर्च अभियान चलाया गया। टीम की सतर्कता और तेजी के जरिए बच्चा रात में 8 बजे एप्पल मंडी, पिंजौर क्षेत्र से सुरक्षित पाया गया।

    पुलिस ने जरुरी सवाल पूछे जाने के बाद बच्चे को सही सलामत उसके परिवार वालों को दे दिया। बच्चे को देखकर परिवार वाले काफी खुश नजर आए थे। परिवार वालों ने पंचकूला पुलिस की तुरंत कार्रवाई और मानवीय रवैये के लिए आभार व्यक्त किया।

    अधिकारियों का यह कहना है कि हमारा पहला कर्तव्य नागरिकों की सुरक्षा और उनकी मदद करना है। खासतौर पर ऐसे मामलों में जहां बच्चों की सुरक्षा की बात है हम हर संभव प्रयास करते हैं कि उन्हें जल्द और सुरक्षित तौर पर उनके परिवार वालों के साथ मिलवाया जाए।

  • Haryana News: शादी में जा रहे परिवार की कार के सामने आया तेंदुआ, फैली दहशत, देखें वीडियो

    Haryana News: शादी में जा रहे परिवार की कार के सामने आया तेंदुआ, फैली दहशत, देखें वीडियो

    पंचकूला: चंडीमंदिर मोरनी रोड़ पर अचानक से हड़कंप मच गया। मादना गांव से एक शादी में जा रहे कजियाना गांव के लोगों की कार के सामने अचानक से तेंदुआ आ गया। देवराज, ताराचंद, अच्छर कुमार बघारनी परिवार के सदस्य कारों के काफिले के साथ गुजर रहे थे।

    इसी दौरान जंगल की ओर से एक तेंदुआ उनकी कार के सामने आ गया। उस तेंदुए को देखकर सभी चालकों को कार रोकनी पड़ी। कुछ सैकेंड तक तेंदुआ कारों की लाइट में ही खड़ा रहा। इसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया।

    अचानक गाड़ी में सवार महिलाएं और बच्चे तेंदुआ को देख घबरा गए। ग्रामीणों ने बताया कि चंडीमंदिर के पास स्थित स्कूलों के आस-पास बने जंगल में तेंदुए घूमते रहते हैं। देवराज ने बताया कि गांव में पालतू पशु बंधे रहते हैं।

    स्कूल के बच्चे भी रोज इसी जंगल से गुजरते हैं ऐसे में बच्चों और अध्यापकों के मन में डर जैसा माहौल बन गया है।

  • Haryana News: 2 दिन की हड़ताल पर Doctor; OPD सेवाएं प्रभावित, मरीज परेशान, देखें वीडियो

    Haryana News: 2 दिन की हड़ताल पर Doctor; OPD सेवाएं प्रभावित, मरीज परेशान, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर पंचकूला के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल के डॉक्टर 8 और 9 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे। डॉक्टरों ने एसएमओ (सीनियर मेडिकल ऑफिसर) की सीधी भर्ती पर रोक लगाने तथा एसीपी लागू करने की मांग को लेकर यह दो-दिवसीय हड़ताल की।

    हड़ताल के चलते अस्पताल में आने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सामान्य ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं और उपचार के लिए आए लोग घंटों तक भटकते नजर आए। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण इमरजेंसी सेवाएं और पोस्टमार्टम सुविधा भी बाधित रही, जिससे हालात और अधिक गंभीर बन गए।

    एसोसिएशन का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक विरोध जारी रहेगा। वहीं मरीजों और परिजनों ने डॉक्टरों की हड़ताल पर चिंता जताई और सरकार से मामले का शीघ्र समाधान निकालने की अपील की।

  • Haryana News: Gas leak से घर में लगी आग, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    Haryana News: Gas leak से घर में लगी आग, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    पंचकुलाः पिंजौर की धरमपुर कॉलोनी में शीतला माता मंदिर के नजदीक सुबह लगभग 5 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में गैस सिलेंडर की पाइप लीक होने से अचानक आग भड़क उठी। घर में दो लोग रहते हैं, जिनमें से हादसे के समय एक व्यक्ति मौजूद था।

    बताया जा रहा है कि जैसे ही उसने किसी काम के लिए चूल्हा जलाने की कोशिश की, लीकेज के कारण सिलेंडर में आग तेजी से फैल गई। अचानक उठी लपटों को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और 112 पर कॉल करके सहायता मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने स्थिति का जायजा लेते आग पर काबू पाया। उनकी समय रहते की कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया। आग से घर के अंदर हल्का-फुल्का नुकसान जरूर हुआ, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर फायर ब्रिगेड वक्त पर नहीं पहुंचती तो हादसा बेहद खतरनाक रूप ले सकता था। समय पर कार्रवाई और पुलिस-फायर टीम की तत्परता की वजह से पूरा मामला नियंत्रण में रहा।

  • Haryana News: झूठे हस्ताक्षर करके 25 लाख रुपये ठगने वाले दोनों आरोपी कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

    Haryana News: झूठे हस्ताक्षर करके 25 लाख रुपये ठगने वाले दोनों आरोपी कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-7 थाना पुलिस के द्वारा धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किए गए दो कर्मचारियों को आज कोर्ट में पेश किया गया। इस कर्मचारियों ने झूठे हस्ताक्षर करके 25 लाख रुपये ठगे थे। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत लाखों रुपये की हेराफेरी की थी। दोनों आरोपी अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में काम करते थे।

    अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय ने ही दोनों कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। इस मामले में पुलिस ने अकाउंट ऑफिस संजय कुमार की शिकायत पर दो लोग दिनेश और गगनदीप गोयल जो कि अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत हैं उन्हें गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेश करके पुलिस ने रिमांड लिया है।

    आरोपियों के द्वारा करीबन 20 लाख रुपये एक निजी फॉर्म में ट्रांसफर किए गए। उसके बाद आरोपी कर्मचारियों ने बैंक खाते में 5 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद आरोपी कर्मचारियों ने अपने बैंक खाते में 5 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। अब पुलिस दोनों कर्मचारी और फॉर्म के संचालक से पूछताछ करेगी।

    इस फर्जी काम में उनके अलावा और कौन-कौन लोग शामिल है इसकी भी पुलिस के द्वारा जांच की जाएगी। इस मामले में थाना प्रभारी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी इस मामले को लेकर जांच पड़ताल हो रही है। दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड लिया गया है।

    उन्होंने आगे बताया कि हमारे पास सीईओ अधिकारी की शिकायत आई थी और हमने इसमें मुकदम दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों कॉन्ट्रैक्ट पर कर्मचारी है और अभी इस मालमे की जांच चल रही है ऐसे में ज्यादा जानकारी नहीं बता सकते। धोखाधड़ी से ठगा हुआ पैसा रिकवर कर लिया गया है या नहीं इस बारे में जल्दी जानकारी दी जाएगी।

     

     

  • Haryana News: Parking में खड़ी Car से मिला संदिग्ध हालत में ETO का शव, देखें वीडियो

    Haryana News: Parking में खड़ी Car से मिला संदिग्ध हालत में ETO का शव, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट के ईटीओ की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम और फॉरेंसिक की टीम पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से शव को सेक्टर 6 जनरल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

    मृतक का नाम संजीव गिल है जो कि जींद का रहने वाले है और एमडीसी में रहते थे।फिलहाल संजीव गिल एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट के हेडक्वार्टर में पोस्टेड थे। ऑफिस स्टाफ के मुताबिक सुबह 9 बजे वह ऑफिस आए और आते ही छाती में दर्द होने की बात बताई। उसके बाद वह ईसीजी के लिए ऑफिस के बत्रा लैब में टेस्ट करवाने पहुंचे।

    टेस्ट करवाने के बाद ऑफिस स्टाफ को नॉर्मल रिपोर्ट की जानकारी भी दी। उसके बाद से उन्होंने फोन का कोई जवाब नहीं दिया। शाम करीब 6 बजे जब ऑफिस के स्टाफ उन्हें ढूंढने निकले तो बत्रा लैब की पार्किंग में उनकी खड़ी कार में संजीव गिल का शव मिला। जिसके बाद तुरंत जींद में रहने वाले परिजनों को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Haryana News: ऑपरेशन ट्रेकडाउन में 70 अपराधी हथियारों सहित काबू, देखें वीडियो

    Haryana News: ऑपरेशन ट्रेकडाउन में 70 अपराधी हथियारों सहित काबू, देखें वीडियो

    34 बदमाशों की खुली हिस्ट्रीशीट. 8 की जमानत रद्द, 2 की प्रॉपर्टी ध्वस्त

    पंचकूलाः प्रदेश में अपराध पर कठोर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से 5 से 20 नवंबर तक चलाए गए ऑपरेशन ट्रेकडाउन के तहत पंचकूला पुलिस ने संगठित अपराध, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, स्नैचिंग, अवैध हथियार, अवैध शराब, नशीले पदार्थों, जमानत पर बाहर घूम रहे अपराधियों और अवैध संपत्तियों जैसे गंभीर अपराधों पर व्यापक और निर्णायक कार्रवाई की। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने रात-दिन लगातार फील्ड में रहकर, नाकों से लेकर संकरे गलियों तक, हर उस जगह कड़ी निगरानी रखी, जहां अपराध पनपने की संभावना थी। इसी सतर्कता और योजनाबद्ध कार्रवाई का परिणाम रहा कि पुलिस ने 70 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिससे 6 संभावित हत्याएं, 13 लूट और डकैती, तथा 7 स्नैचिंग जैसी घटनाएं होने से पहले ही रोकी जा सकीं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जिले के कई कुख्यात अपराधियों की गतिविधियों का विश्लेषण कर 9 शातिर अपराधियों पर संगठित अपराध की कड़ी धाराएँ लगाई इससे ये आरोपी कम से कम 90 दिन जेल में रहेंगे। साथ ही 34 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उन्हें पुलिस निगरानी में रखा गया है। अभियान के दौरान पुलिस ने 8 अपराधियों की जमानत रद्द कराई है और अब वे जेल में रहकर ही जांच का सामना करेंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं बचेगी चाहे वे जेल से बाहर हों या अंदर हो। सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं पंचकूला पुलिस ने अपराधियों के अवैध आर्थिक ढांचे को ध्वस्त करने पर भी विशेष जोर दिया। डीसीपी क्राइम ने बताया कि 7 आरोपियों की काली कमाई की जांच शुरू की गई है। इस सप्ताह बरवाला निवासी हेप्पी पुत्र सुरजीत और खड़क मंगोली निवासी राजेश पुत्र हेतराम की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त कर पुलिस ने यह संदेश दे दिया कि अपराध से अर्जित धन कहीं सुरक्षित नहीं है। बरामदगी की बात करें तो इस अभियान के दौरान पुलिस ने 9 देसी पिस्टल/कट्टे, 1 रिवॉल्वर, 15 जिंदा कारतूस, 1 मैगजीन, 2 चाकू, इसके अलावा 5 लाख 20 हजार रुपये नकद, 71 ग्राम सोना, 4 कारें, 7 मोटरसाइकिल, और 384 अवैध शराब की बोतलें कब्जे में लीं। डीसीपी सूदन ने बताया कि जमानत पर बाहर आए अपराधियों की लगातार चैकिंग की जा रही है। पुलिस टीमें रोज़ाना उनके ठिकानों पर जाकर उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही हैं, ताकि किसी भी संभावित अपराध को पनपने से पहले ही रोका जा सके। इस अभियान को लेकर पंचकूला पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने कहा “ऑपरेशन ट्रेकडाउन एक शुरुआत है। हम अब अपराधियो की आर्थिक जड़ो को तोड़ने, उनकी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई करने और जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम उठा रहे है। हमारी टीमें चौबीसों घंटे अलर्ट हैं और जनता को निश्चिंत होकर जीने का अधिकार हम सुनिश्चित कर रहे है।”
  • Haryana News: 25 वर्षीय युवती की मौत, सुसराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Haryana News: 25 वर्षीय युवती की मौत, सुसराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    2 साल पहले हुई थी महिला की शादी

    पंचकूलाः उत्तराखंड के रुड़की की रहने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मौत को लेकर मृतक महिला के परिवार पक्ष ने ससुराल परिवार पर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं सेक्टर 6 अस्पताल में एक डॉक्टरों के पैनल द्वारा मृतिका का पोस्टमार्टम किया गया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और नायब तहसीलदार भी मौजूद रहे। इस दौरान पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी की गई। महिला उत्तराखंड के रुड़की रहने वाली थी। जिसे गंभीर अवस्था में पहले रुड़की के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। उसके बाद चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के लिए जे जाया गया। बताया जा रहा हैकि वेंटिलेटर ना होने के कारण महिला को पीजीआई चंडीगढ़ से सेक्टर 6 पंचकूला के सरकारी अस्पतालमें भर्ती करवाया गया, जहां महिला की मौत हो गई। 25 वर्षीय मृतका के भाई शाहिद ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2 साल पहले सलमान नामक युवक के साथ हुई थी, जो रुड़की के मंगोलर में रहता है। शुरुआत में उन्होंने लड़के वालों को बाइक और काफी दहेज का सामान दिया था। आरोप है कि काफी समय से उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। मृतका के भाई ने बताया कि मरने से 2 दिन पहले भी बहन ने उसके साथ फोन पर बात की थी और उस दौरान कहा था कि 50 हजार रुपए की उसके ससुराल परिवा से डिमांड की जा रही है। बहन ने बताया कि यह पैसे उसके जीजा को चाहिए और जब वह पैसे नहीं दे पाए अब उसकी बहन के साथ ये सब हो गया। घटना की सूचना मिलते ही उत्तराखंड मंगलौर पुलिस स्टेशन से पुलिस फोर्स भी पंचकूला सेक्टर 6 हॉस्पिटल पहुंची। जांच अधिकारी गजपाल राम ने बताया कि मंगलौर से नायब तहसीलदार और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के अगुवाई में महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के समय पूरी वीडियोग्राफी बनाई गई और एक डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमॉर्टम किया गया। 3 डॉक्टरों की टीम ने मिलकर पोस्टमार्टम किया। जांच अधिकारी ने बताया कि बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। डॉक्टरों ने कहा कि पुलिस द्वारा जो बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
  • तहसीलदार के कार्यलय में CM Flying Squad Team की दबिश, देखें वीडियो

    तहसीलदार के कार्यलय में CM Flying Squad Team की दबिश, देखें वीडियो

    पंचकूलाः कालका में आज सीएम फ्लाइंग सक्वॉड की टीम ने तहसीलदार कार्यलय में छापेमारी की। छापेमारी दौरान सीएम फ्लाइंग सक्वॉड की टीम द्वारा कार्यलय में काम करने वाले कर्मचारियों के कार्य प्रणाली की जांच की। इसी के साथ कार्यालय में होने वाली रजिस्ट्रीयां और कार्यलय के दस्तावेज खंगाले गए। मिली जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग सक्वॉड के इंचार्ज ओम प्रकाश की अध्यक्षता में यह करवाई की गई।

    टीम का कहना है कि कार्यलय में लोगों के काम किस तरह से किए जा रहे हैं उसे देखा गया और कार्यलय का रिकॉर्ड भी खंगाला गया। जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार कार्यलय में काम करने वाले कुछ कर्मचारी देरी से पहुंचे। सीएम फ्लाइंग सक्वॉड की टीम के द्वारा कार्यलय की व्यवस्था भी देखी गई तो सफाई व्यवस्था में कमी मिली। तहसीलदार कार्यलय का रिकॉर्ड भी विभाग के द्वारा चेक किया गया।

  • Haryana News: डूबते सूर्य को अर्घ्य दे रहीं व्रती महिलाएं, CM सैनी ने भी की छठ पूजा, देखें LIVE

    Haryana News: डूबते सूर्य को अर्घ्य दे रहीं व्रती महिलाएं, CM सैनी ने भी की छठ पूजा, देखें LIVE

    पंचकूलाः संतान के सुखी जीवन के लिए सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना के महापर्व छठ के दूसरे दिन व्रतियों ने खरना कर छठी मइया की पूजा की। सूर्यास्त के समय रसियाव खाकर व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया। हरियाणा में छठ महापर्व के तीसरे दिन यानी सोमवार शाम को व्रत रखने वाली महिलाएं सूर्य को अर्घ्य दे रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री नायाब सैनी मुख्य अतिथि में शामिल हुए और उन्होंने भी छठ पूजा की।

    सभी जिलों में नदियों और नहरों के किनारे लोग जमा पहुंचे। इसके लिए नहर और नदियों के घाट सजाए गए। पंचकूला में राज्य स्तरीय छठ पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री छठ मैया की पूजा-अर्चना में भाग लिया और घाट पर डूबते सूर्य देव को पहला अर्घ्य अर्पित किया। पंचकूला में घग्गर नदी घाट पर पानी न होने के कारण प्रशासन ने JCB की मदद से बहाव को मोड़ा और घाट पर पानी पहुंचाया।

    उधर, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा कि यह पर्व लोक आस्था और सूर्य उपासना का प्रतीक है, जो समाज में एकता और श्रद्धा का संदेश देता है। इस पर्व से समाज में भाईचारा और सकारात्मकता का वातावरण बनता है। फरीदाबाद में छठ पूजा के लिए नगर निगम ने अलग-अलग जगहों पर करीब 100 घाट बनाए हैं। यहां 12 लाख से ज्यादा पूर्वांचल के लोग इस त्योहार को मना रहे है। वहीं, गुरुग्राम में नगर निगम ने 20 घाट बनाए हैं। यहां पूर्वांचल के करीब 5 लाख लोग रहते हैं।