Category: Haryana|Panchkula

  • Haryana News: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Haryana News: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पंचकूला के रायपुररानी इलाके में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब साढ़े 8 बजे रायपुररानी-मोरनी रोड पर काजमपुर मोड़ के पास हुआ, जब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

    घायलों को तुरंत रायपुररानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से एक युवक की गंभीर हालत को देखते उसे पंचकूला के सेक्टर 6 रैफर कर दिया गया। सीएमओ डा. संजीव ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय नीटू निवासी दूधगढ़ और अमन पुत्र अजय निवासी रायपुररानी (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल हरप्रीत (30) निवासी दूधगढ़ के रूप में हुई है।

    अमन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि अमन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। करीब एक साल पहले उसकी बहन की भी मौत हो चुकी थी, जिसके बाद अब घर में सिर्फ मां-बाप ही रह गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक दोनों युवकों के शवों को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

  • Haryana News: Labour Chowk पर लूट करने आए हमलावरों ने किया युवक पर चाकू से हमला, गंभीर घायल

    Haryana News: Labour Chowk पर लूट करने आए हमलावरों ने किया युवक पर चाकू से हमला, गंभीर घायल

    पंचकूलाः सेक्टर-16 के लेबर चौक पर उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ अज्ञात युवकों ने एक युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल युवक की पहचान रवि निवासी सेक्टर-1 पंचकूला के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने रवि से उसका मोबाइल फोन मांगने की कोशिश की, लेकिन जब उसने देने से इंकार किया तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।

    घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज सिंहराज ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी (रेड) जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर चिंता जताते कहा कि लेबर चौक क्षेत्र में शाम के समय असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

  • पूर्व DGP मुस्तफा के बेटे की मौत को लेकर SIT इंचार्ज ACP विक्रम का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पूर्व DGP मुस्तफा के बेटे की मौत को लेकर SIT इंचार्ज ACP विक्रम का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकिल अख्तर की मौत मामले में लगातार परतें खुल रही है। वहीं अब इस मामले में अकिल अख्तर की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। जिसको लेकर मामले की जांच कर रही एसआईटी के इंचार्ज एसीपी विक्रम नेहरा ने कहा कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा आ चुका है, लेकिन अभी इस मामले में डॉक्टर के द्वारा कोई फाइनल नतीजा सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा को केमिकल एग्जामिनेशन के लिए भेजा जाएगा।

    केमिकल एग्जामिनेशन की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। वहीं बॉडी पर इंजेक्शन लगाने के निशान पर कहा कि इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अभी इस मामले की जांच की जा रही है। मौके के हालातों के साथ मिलान किया जा रहा है। केमिकल एग्जामिनेशन रिपोर्ट के बाद ही फाइनल नतीजा को लेकर कुछ कहा जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि विसरा रिपोर्ट को प्राथमिकता के तौर पर करवाने की कोशिश करेंगे। इस मामले में जल्द से जल्द ओपिनियन लेने की कोशिश करेंगे।

    वहीं पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बयान आने पर कहा कि यह सब जांच का विषय है। एसआईटी के द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक मानसिक रोगी था या नहीं उसकी मेडिकल हिस्ट्री से पता चलेगा और उसका किस प्रकार का इलाज किया गया था, यह भी एक जांच का विषय है। पूर्व डीजीपी और अन्य लोगों को जांच में शामिल करने पर कहा कि जल्दी उन्हें जांच में शामिल किया जाएगा और मृतक के जो करीबी टच में थे सबको जांच में शामिल किया जाएगा।

    वहीं सोशल मीडिया पर डाली गई वीडियो को लेकर कहा कि फोरेंसिक लैब में वीडियो को भेजकर उसकी जांच की जाएगी कि वीडियो कब डाउनलोड अपलोड किए गए थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता शमसुद्दीन चौधरी को लेकर कहा कि उनके द्वारा शिकायत दी गई है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है और बयान भी दर्ज किए गए हैं। उन्होंने मृतक के मोबाइल और अन्य डिवाइस की जांच करने के मामले में कहा कि उनकी भी जल्द जांच की जाएगी। जल्द ही उससे संबंधित डिवाइसेज को कब्जे में लेंगे और दस्तावेज भी कलेक्ट करेंगे।

  • Haryana News: त्योहारों को देखते हुए DC का औचक निरीक्षण, मिठाई की दुकानों में मिली खामियां, देखें वीडियो

    Haryana News: त्योहारों को देखते हुए DC का औचक निरीक्षण, मिठाई की दुकानों में मिली खामियां, देखें वीडियो

    पंचकूला:  दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए पंचकूला के डीसी ने शुक्रवार को आम ग्राहक बनकर शहर की विभिन्न मिठाई की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने सेक्टर-7 और सेक्टर-9 स्थित विजय डेयरी, चिली चाट सहित कई दुकानों का निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान डीसी ने दुकानों में साफ-सफाई, मिठाइयों की गुणवत्ता और तैयार सामग्री में इस्तेमाल हो रहे खाद्य पदार्थों की जांच की। कई स्थानों पर खामियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए गए कि त्योहारों के समय आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो।

    उन्होंने कहा कि दीपावली के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ जाती है और मिठाइयों व खाद्य पदार्थों की खपत भी अधिक होती है। ऐसे में दुकानदारों को विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वे केवल गुणवत्तापूर्ण और ताज़ा सामान ही बेचें। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यदि किसी दुकान पर मिलावट या गंदगी पाई जाती है तो तत्काल कार्रवाई की जाए।

  • इस माह से महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये प्रतिमाह

    इस माह से महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये प्रतिमाह

    पंचकूला: हरियाणा में चुनाव से पूर्व भाजपा द्वारा अपने संकल्प पत्र में महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा को पूरा करने के लिए सरकार ने काम आरंभ कर दिया है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 1 नवंबर से 2100 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा है कि 25 सितंबर को पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री, मंत्री, केंद्रीय मंत्री इस एप को लॉन्च करेंगे।

    उन्होंने बताया कि 1 फोन से 20 से 25 महिलाएं रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं, जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है वो एक ही फोन से अपना रजिस्ट्रेशन कर पाएंगी। इसके लिए उन्हें CSR सेंटर तक दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है। कृष्ण बेदी ने बताया कि इस योजना पर 4 हजार 62 करोड़ रुपए सालाना खर्च होगा। जो महिलाएं 15 सालों से हरियाणा में रह रही हैं, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

    CM ने 28 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद घोषणा की थी कि योजना में 18 से 20 लाख महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए मिलेंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना का ट्रायल 25 सितंबर से शुरू होने वाला है। मेरे विभाग को यह जिम्मेदारी दी गई है। आज बहनें आत्मनिर्भर नहीं हैं। पैसों के लिए परिवार के पुरुष सदस्यों को देखना पड़ता था। इसलिए सरकार ने ये योजना शुरू कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। सरकार और भी योजनाएं चला रही है, जिससे महिलाएं अपना बिजनेस करके आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

  • Haryana News: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप सिंह भुल्लर पुत्र बलविंदर सिंह, निवासी मानसा हाल किरायेदार खरड़, मोहाली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही आर्म्स एक्ट और झगड़े-फसाद के दो मुकदमे दर्ज हैं। अदालत में पेश कर उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

    डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि इससे पहले क्राइम ब्रांच की टीम ने इसी मामले में राकेश उर्फ मोंटी, निवासी जींद, हाल निवासी राजीव कॉलोनी पंचकूला को सेक्टर-15 से गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। आरोपी को कोर्ट से छह दिन का पुलिस रिमांड मिला था, जो 15 सितंबर तक है।

    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राकेश के खिलाफ चंडीगढ़ में पहले से ही छह-सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने किसी अन्य सप्लायर से अवैध हथियार खरीदे थे। अब पुलिस मुख्य सप्लायर तक पहुंचने के लिए दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है।

  • Haryana News: युवक का तवे से हमला कर हत्या, देखें वीडियो

    Haryana News: युवक का तवे से हमला कर हत्या, देखें वीडियो

    पंचकूला: कालका ओल्ड कसौली रोड पर एक युवक के सिर पर तवे से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कुलदीप (26 वर्ष), निवासी कसा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। कुलदीप कालका में किराए के मकान में रह रहा था और हिमाचल के बद्दी में नौकरी करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को कंट्रोल रूम पर एक महिला ने फोन कर बताया कि बेड पर खून से सना हुआ युवक पड़ा है। सूचना मिलते ही कालका थाना प्रभारी कमलजीत सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई, जिसने घटनास्थल से सैंपल इकट्ठे किए।

    जांच के दौरान पुलिस को खून से सना हुआ तवा मिला, जिसे कब्जे में लेकर फिंगरप्रिंट्स की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला कि मृतक युवक कमरे में अकेला रहता था। हत्या के पीछे क्या रंजिश थी, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

  • Haryana News: Amravati Mall में हिसार से एक आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: Amravati Mall में हिसार से एक आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: अमरावती मॉल के बाहर सोनू नोल्टा की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को हिसार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हिसार निवासी सुरेन्द्र (28), पुत्र धर्म सिंह को के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज और डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने आरोपी को दबोचा है।

    एसीपी अरविंद कंबोज ने प्रेस वार्ता में बताया कि सब-इंस्पेक्टर मंदीप सिंह की अगुवाई में टीम ने 7 सितम्बर को हिसार निवासी सुरेन्द्र (28), पुत्र धर्म सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि 6 जून की सुबह आरोपी सुरेन्द्र को कॉल मिली थी कि हत्या के मुख्य आरोपी पीयूष और अंकुश वारदात के बाद छिपने के लिए हिसार आ रहे हैं।

    इसके बाद सुरेन्द्र ने उन्हें अपने ठिकाने पर पनाह दी और अगले दिन किसी अन्य जगह छोड़ आया। इसी दौरान वह उनके हथियार दूसरी जगह ले जाने में भी शामिल रहा। एसीपी ने बताया कि सुरेन्द्र ने गोली लगने के बाद आरोपी पीयूष का इलाज कराने में भी मदद की थी। इतना ही नहीं, हत्या के बाद बनाए गए वीडियो में भी उसकी भूमिका रही।

    पुलिस ने सुरेन्द्र को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Haryana News: फर्जी Call Center मामले में Nagaland से आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: फर्जी Call Center मामले में Nagaland से आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकुला: क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने सेक्टर-22 आईटी पार्क में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस सिलसिले में नागालैंड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम आर. कोकचिरम है, जो नागालैंड का रहने वाला है। आरोपी फर्जी कॉल सेंटर का पार्टनर था और सरटीस जेप नामक कॉल सेंटर में काम करता था।

    यह कॉल सेंटर विदेशी लोगों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि आरोपी की निशानदेही पर और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं

  • Haryana News: घायल दोस्तों का हाल जानने पहुंचे युवकों पर चाकुओं से हमला, देखें वीडियो

    Haryana News: घायल दोस्तों का हाल जानने पहुंचे युवकों पर चाकुओं से हमला, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर 6 अस्पताल में उपचार दिन तीन युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवकों का पहले बलटाना पंजाब में झगड़ा हुआ था। जब वह पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में उपचार के लिए आ रहे थे। तभी उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल युवकों का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

    जानकारी देते हुए घायल युवक ने बताया कि वह किसी काम से विकास, हिमांशु और मिंटू के साथ जा रहा था। जब वह बलटाना फाटक पर पहुंचे, तो दर्जन भर युवक उन पर डंडों से हमला करके फरार हो गए। घटना का पता चलते ही उनके कुछ दोस्त सेक्टर 6 हॉस्पिटल पहुंचे थे।

    जब घायलों के दोस्त केशव, रवि और विकास हॉस्पिटल की कैंटीन में कुछ खाने का सामान लेने गए, तो दर्जनभर हमलावरों ने दोस्तो पर भी चाकुओं से हमला कर दिया। जिनका इलाज भी सेक्टर 6 हॉस्पिटल चल रहा है। पंचकूला पुलिस और बलटाना पुलिस दोनों मिलकर इस मामले की जांच कर रही है।