Category: Haryana|Panchkula

  • Haryana News: फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों से ठगी मारता मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों से ठगी मारता मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर विदेश में बैठे लोगों को अपना शिकार बनाने वाले गैंग के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पिछले दिनों पुलिस के द्वारा ज्वाइंट ऑपरेशन करके सेक्टर 22 आईटी पार्क में 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया था।

    इस मामले में एक कॉल सेंटर के सरगना महेश को क्राइम ब्रांच 26 की टीम ने गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज दलीप ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर 8 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी महेश से पूछताछ करके बैंक खाते और डाटा की जांच की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एक एसआईटी गठित की गई है, जो इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी का 12 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था और कोर्ट द्वारा 8 दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के माध्यम से टेक्निकल सबूत का हिस्सा रहेगा और बैंक खाते और अन्य चीजों की भी जांच की जाएगी।

  • Haryana News: 45 लाख में डंकी लगाकर गया युवक Mexico में फंसा, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: 45 लाख में डंकी लगाकर गया युवक Mexico में फंसा, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट की टीम द्वारा अमेरिका भेजने के नाम पर 45 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में गिरफ्तार 2 आरोपियों को आज जिला अदालत में पेश किया। एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट के इंचार्ज तेजेंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान 1 लाख रुपए बरामद किए गए। पुलिस ने कहा कि इस मामले में टिकट देने और डंकी लगवाने वाले 2 अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद कई और अहम खुलासे भी हुए हैं, जिस पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों से की गई पूछताछ में पता लगा है कि जिस युवक को डंकी के माध्यम से मेक्सिको भेजा गया था, वह मैक्सिको बॉर्डर पर ही मौजूद है और वह बॉर्डर पार नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा कोशिश की जाएगी कि उसे वापिस इंडिया लाया जाए। एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट के इंचार्ज तेजेंद्र पाल ने बताया कि पंचकूला के चंडी मंदिर थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी।

    जिसमें जयराम नाम के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके बेटे को मेक्सिको के रास्ते डंकी के माध्यम से अमेरिका भेजने के नाम पर 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। उन्होंने बताया कि अगस्त 2023 में उसके लड़के को यहां से डंकी के माध्यम से भेजा गया था। लेकिन उसको यह नहीं पता था कि उसका बेटा कहां है। इस मामले में पुलिस को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पहले आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ में पता चला कि 45 लाख रुपए लेकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।

    इसके साथ पंजाब के माछीवाड़ा के रहने वाले लखविंदर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से मोबाइल और एक लाख रुपये बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बाहर रहने वाले डोंकर से संपर्क कर यह पता लगाया कि लड़का फिलहाल मेक्सिको में है और वह बॉर्डर पार नहीं कर पाया है। पुलिस ने कहा कि आने वाले समय में उसे वापिस इंडिया लाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो टिकट मुहैया करवाता है और डोंकी लगवा कर बाहर भेजता है उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दो आरोपियों का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद ज्यूडिशल कस्टडी में भेज दिया गया है।

  • Haryana News: IT Park पंचकूला में तीन फर्जी कॉल सेंटरों से 85 लोगों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: IT Park पंचकूला में तीन फर्जी कॉल सेंटरों से 85 लोगों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    हरियाणा: पुलिस ने साइबर अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए आईटी पार्क पंचकूला में संचालित तीन फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया। इस संयुक्त कार्रवाई में पंचकूला पुलिस और साइबर हरियाणा की टीमों ने छापेमारी कर 85 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने तीनों काल सेंटरों से 147 लैपटॉप, 140 मोबाइल फोन, 22 सीपीयू और 12 लाख 33 हजार रुपये नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तीन अलग अलग केस दर्ज किए है।

    पुलिस जांच में सामने आया कि कॉल सेंटर संगठित गिरोह की तरह कार्य कर विदेशों, खासकर अमेरिका और यूरोप के नागरिकों को शिकार बना रहे थे। डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत कपूर ने इस सफलता पर टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्रवाई हरियाणा पुलिस की साइबर अपराध के खिलाफ प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई जनता के बीच सुरक्षा और विश्वास की भावना को और मजबूत करती है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि कॉल सेंटरों में अंग्रेज़ी बोलने में दक्ष कर्मचारी खुद को हेल्पडेस्क स्टाफ बताकर विदेशी नागरिकों को झांसा देते थे।

    वे ओबामा वेलफेयर इनिशिएटिव जैसी फर्जी योजनाओं का हवाला देकर लोगों से उनका बैंकिंग और व्यक्तिगत डाटा हासिल करते थे। बाद में यह जानकारी अपराधियों को बेची जाती थी। साथ ही पीड़ितों को ऑनलाइन कूपन खरीदने के लिए मजबूर कर उनकी रकम को बिटकॉइन में बदलकर हवाला नेटवर्क के जरिये धन ऐंठा जाता था। हरियाणा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अजनबी कॉल, ईमेल या संदेश पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

  • Haryana News: रेडीमेड गारमेंट की दुकान में भीषण आग लगने से हुआ भारी नुकसान, देखें वीडियो

    Haryana News: रेडीमेड गारमेंट की दुकान में भीषण आग लगने से हुआ भारी नुकसान, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-4 की मार्केट स्थित रेडीमेड गारमेंट की एक दुकान के बेसमेंट में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। घटना देर रात की है। देखते ही देखते दुकान से धुएं के गुबार उठने लगे और बाजार में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर मौजूद मार्केट प्रधान बलराम शर्मा ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    दुकान मालिक सुमित सिंगला ने बताया कि वह दुकान बंद करके अपने घर के लिए निकल रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। हादसे के वक्त वह दुकान के बाहर ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि आग से दुकान में 20 लाख का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बेसमेंट में बड़ी मात्रा में कपड़े रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

  • Haryana News: चलती गाड़ी में लगी आग, बाल-बाल बचा दंपति, देखें वीडियो

    Haryana News: चलती गाड़ी में लगी आग, बाल-बाल बचा दंपति, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-20 और 21 के डिवाइडिंग रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती वरना कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार पति-पत्नी ने समय रहते गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले कार के बोनट से धुआं निकलता देखा गया, जिसके तुरंत बाद कार में आग भड़क उठी।

    आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जल गई और उसमें एक जोरदार विस्फोट भी हुआ। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
    घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-20 के एसएचओ सोमवीर ढाका मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि दंपति को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ। दोनों हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

  • Haryana News: Hotel में जुआ खेलते 17 काबू, 81000 कैश व जुएं का सामान बरामद, देखें वीडियो

    Haryana News: Hotel में जुआ खेलते 17 काबू, 81000 कैश व जुएं का सामान बरामद, देखें वीडियो

    पंचकूलाः एक होटल में जुआ खेलते पंचकूला पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 81000 कैश और जुएं का सामान बरामद भी किया है। 9 अगस्त को क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 पंचकूला को सूचना मिली थी कि सेक्टर-5 स्थित होटल स्विस लॉज के कमरे में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशन में टीम ने रेडिंग पार्टी तैयार की। जिसमें सब इंस्पेक्टर रवि कुमार की अगुवाई में मौके पर दबिश दी।

    होटल के भीतर प्रवेश कर जांच करने पर 17 व्यक्तियों को जुआ खेलते रंगे हाथ काबू किया गया, जिनकी पहचान अनीश पुत्र चान्द खान वासी चंडीगढ़, दीपक अरोडा पुत्र सतीश चन्द वासी जिला सेक्टर-27 डी चंडीगढ़, अनुराग पुत्र राजकुमार वासी जिला मोहाली, गोविन्दा पुत्र रामकिशोर वासी रायपुर खुर्द चंडीगढ़, रोहित पुत्र अशोक कुमार वासी जिला मोहाली, सारंग खुराना पुत्र महेन्द्र खुराना वासी जिला मोहाली, हन्नी कपुर पुत्र राजकुमार कपूर वासी लुधियाना, रोहित पुत्र योगेश वासी पिंजौर, आसु पुत्र बंटी वासी लुधियाना, जितेन्द्र कुमार पुत्र रमेश कुमार वासी लुधियाना, सुखपाल सिंह पुत्र मोहन वासी भटिन्डा पंजाब, सम्मी पुत्र राकेश कुमार वासी लुधियाना, रशमी कुमार पुत्र प्यारेलाल वासी सैक्टर-21 पंचकूला, तरुण कुमार उर्फ मोंटी पुत्र महेन्द्र कुमार वासी जिला मोहाली, दीपक कालडा पुत्र ओमप्रकाश वासी सेक्टर-21 पंचकूला, राजकुमार पुत्र भविका वासी दिल्ली व सोनू तनेजा वासी मोहाली के रुप में हुई है।

    मौके से पुलिस ने 9 ताश की गड्डियां, 81,000 कैश, साथ ही प्लास्टिक की गड्डियां और अन्य जुआ सामग्री भी जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-5 में जुआ अधिनियम 2025 की धारा 3 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई जिला पुलिस की सतर्कता और अवैध गतिविधियों के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति का उदाहरण है। पंचकूला पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें कहीं भी जुए या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखी जा सके।

  • Haryana News: BSNL की तारे चोरी करते 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: BSNL की तारे चोरी करते 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में पुलिस क्राइम की वारदातों पर नकेल सकते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने सेक्टर 6 के अस्पताल के बाहर बीएसएनएल के तारे चोरी करते हुए रंगे हाथों काबू किया है। आरोपियों की पहचान 19 वर्षीया बादल निवासी सेक्टर 16 गांव बुडनपुर, 18 वर्षीया देवा निवासी सेक्टर 16 लेबर चौक 19 वर्षीय दिल्लखुश निवासी मौली जागरण, चंडीगढ़ और 22 वर्षीया कृष्णा निवासी सेक्टर 26, गांव मदनपुर के रूप में हुई है।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी नशे के आदी है और नशे की आपूर्ति को पूरा करने के लिए तारें चोरी कर उन्हें बेचते है और उन पैसों से वह नशे की आपूर्ति को पूरा करते थे। देर रात जांच अधिकारी ऐएसआई प्रदीप कुमार, एएसआई भारतूराम, हेड कांस्टेबल प्रदीप, हेड कांस्टेबल गुरविंदर, व हेड कांस्टेबल अरुण रेड में शामिल थे। इस दौरान चारों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को आज पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया जहां पर सभी को अंबाला जेल भेज दिया गया।

  • Haryana News: टिकरी गांव के पास दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Haryana News: टिकरी गांव के पास दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः मोरनी के टिकरी गांव के पास एक तेंदुआ देखा गया। जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। गांव वासियों ने बताया कि तेंदुआ कई दिनों से गांव के आसपास घूम रहा है। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दे दी है। फिलहाल अभी गांव वासियों का कहना है कि विभाग ने उन्हें आश्वासन दिया है कि तेंदुए को पकड़ कर उसे सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया जाएगा। लेकिन जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता तब तक गांव वासियों में डर का माहौल बना हुआ है।

  • Haryana News: लगातार हो रही बारिश से 6 माह पहले बनी दीवार गिरी, देखें वीडियो

    Haryana News: लगातार हो रही बारिश से 6 माह पहले बनी दीवार गिरी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः देश भर में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। पहाड़ी इलाकों में लगातार लैंडस्लाइड हो रही है और बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं पंचकूला में भी 2 दिन से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण मोरनी में दीवार गिर गई। जानकारी के अनुसार मोरनी किला के पास बीडीपीओ कार्यालय की 20 से 25 फुट की बचाव दीवार बरसात के कारण गिर गई। बताया जा रहा हैकि 6 महीने पहले यह दीवार बनाई गई थी। वहीं दीवार को बनाने के लिए इस्तेमाल मटीरियल को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए है।

  • Haryana News: गाड़ी में व्यक्ति का शव बरामद, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Haryana News: गाड़ी में व्यक्ति का शव बरामद, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 8 में पार्क के पास गाड़ी के अंदर शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। शव मिलने की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पंचकूला के एसीपी दिनेश कुमार, सेक्टर 7 के एसएचओ राहुल कुमार, जांच अधिकारी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस द्वारा शव को गाड़ी से निकालकर सेक्टर 6 हॉस्पिटल की मोर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया।

    मृतक की पहचान 38 वर्षीय कपिल के रूप में हुई है। मृतक कपिल सेक्टर 8 पंचकूला में परिवार के साथ रहता था और शिमला के रोहरु का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि आज शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।