Category: Haryana|Panchkula

  • Haryana News: शरारती अंसरों ने Private School Bus को लगाई आग, देखें वीडियो

    Haryana News: शरारती अंसरों ने Private School Bus को लगाई आग, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पिंजौर के करनपुर गांव में एक प्राइवेट स्कूल बस को आग लगाने का मामला सामने आया है। जिससे बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। बस में आग की लपटें देख तुरंत आसपास के लोगों ने प्रशासन को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, बस जलकर राख हो गई।

    बताया जा रहा है कि रंजिश के चलते उक्त प्राइवेट स्कूल बस को किसी ने आग लगाई है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • Haryana News: इस इलाके में भारी फोर्स के साथ पुलिस ने की छापेमारी, देखें वीडियो

    Haryana News: इस इलाके में भारी फोर्स के साथ पुलिस ने की छापेमारी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः अपराध नियंत्रण व नशा तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए पंचकूला पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है। यह अभियान 10 जुलाई को मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध व नशा विरोधी कार्रवाई के संबंध में आयोजित बैठक के निर्देशों के तहत अधिक सक्रियता से प्रारंभ किया गया है। उसी कड़ी में पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन में आज डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने पुलिस लाइन स्थित जीओ मैस में डीसीपी क्राइम अमित दहिया की मौजूदगी में एक अहम क्राइम मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें सभी एसीपी, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज एवं विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

    इस बैठक में डीसीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए। चोरी, स्नैचिंग, बर्गलरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग को अधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों को अधिक अनुशासित और संवेदनशील रवैया अपनाने की हिदायत दी गई है। थाना वाइज क्राइम डाटा का विश्लेषण कर संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया गया और सुधार के लिए रणनीतियों पर गंभीरता से चर्चा हुई। डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने इस दौरान अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी व तकनीकी तरीकों पर जानकारी साझा की।

    बैठक में लंबित मामलों, विशेषकर महिला अपराधों पर विशेष ध्यान देने और 15 दिन के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। डीसीपी ने आदेश दिया कि सभी थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज स्वयं शिकायतकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनें, विशेषकर महिलाओं के मामलों में नम्र व्यवहार अपनाया जाए। पुलिस ने आज से पंचकूला में बिना वेरिफिकेशन रह रहे बाहरी व्यक्तियों पर विशेष अभियान शुरू कर दिया है।

    डीसीपी ने सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया है कि ईआरवी, पीसीआर व राइडर की सहायता से बाजार, फुटपॉथ और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रह रहे बाहरी लोगों की पहचान कर उनके दस्तावेजों की जांच की जाए और उनके बारे में जानकारी जुटाई जाए। तुरंत बाद यह करवाई थाना चौकी स्तर पर शुरू कर दी गई है। और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही आमजन से भी अपील की गई कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी हो तो वे पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0172-2582100 या 7508324900 पर सूचना दें। सूचना मिलने के बाद वेरिफिकेशन कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    डीसीपी ने नागरिकों को यह भी आश्वस्त किया है कि यदि किसी क्षेत्र में गश्त की कमी महसूस हो रही हो, तो वे सीधे डीसीपी पंचकूला के मोबाइल नंबर 8146630005 पर व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी दे सकते हैं। इस पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा और गश्त को बेहतर बनाया जाएगा। नशा तस्करी, शराब तस्करी और जुए के अड्डों पर नकेल कसने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि या तो तस्कर पंचकूला छोड़ें या यह गोरखधंधा। नशा तस्करों से पंचकूला को पूरी तरह मुक्त किया जाएगा। इस संबंध में कार्रवाई आज से ही प्रारंभ हो गई है और पुलिस ने ऐसे व्यक्तियों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है।

    डीसीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी आपराधिक सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचें और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास पैदा करना है, जो तभी संभव होगा जब पुलिस अधिक अनुशासित और संवेदनशील होगी।

    इसके साथ ही, डीसीपी ने कांवड़ यात्रा को लेकर भी पुलिस अधिकारियों को सतर्क किया है और निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्गों पर पूरी सतर्कता बरती जाए। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया जाए और शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

  • Haryana News: Mercedes लूट मामले में Punjab के 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: Mercedes लूट मामले में Punjab के 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पंचकूला में पुलिस ने मर्सिडीज कार लूट मामले में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच-26 ने पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज और डीसीपी क्राइम अमित दहिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को मढ़ावाला बस स्टैंड से पकड़ा गया। गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय सुखजीत सिंह उर्फ साबी निवासी होशियारपुर और 29 वर्षीय सुखबीर सिंह उर्फ सुखी निवासी किरतपुर, रूपनगर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि साबी पर पहले से 8 और सुखी पर 4 मामले दर्ज हैं। दोनों पंजाब और हिमाचल में वांछित थे।

    पुलिस ने बताया कि आरिफ शेख ने शिकायत दी थी कि वह एक जुलाई को मर्सिडीज कार से पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित फूड मार्केट से मोहाली जा रहा था। सेक्टर-3 के पीर बाबा के पास दो युवकों ने उनकी कार रोकी। वे जबरन कार में बैठ गए और पिंजौर-नालागढ़ की तरफ ले गए। रास्ते में उन्होंने कार, दो मोबाइल, एक घड़ी और सोने की चेन लूट ली। 2 जुलाई को थाना सेक्टर-5 में केस दर्ज हुआ। मामले की जांच क्राइम ब्रांच-26 को सौंपी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सुरागों की मदद से 7 जुलाई को दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। अदालत ने उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस लूटी गई संपत्ति की बरामदगी और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

    डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने स्पष्ट कहा कि “पंचकूला को अपराध मुक्त बनाना केवल हमारा लक्ष्य नहीं, बल्कि जनसंकल्प है। जो भी समाज की शांति को भंग करेगा, वह कानून की गिरफ्त से नहीं बच सकेगा, चाहे वह कितना भी संगठित या शातिर क्यों न हो।” डीसीपी ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा, “यदि किसी को अपराध या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी है, तो वे 8146630006 पर बेझिझक संपर्क करें। उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।” पिछले कुछ दिनों में पंचकूला पुलिस ने लगातार अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोला है। थाना, चौकी और क्राइम ब्रांच स्तर की संयुक्त कार्रवाई से अपराधियों की कमर टूटती नजर आ रही है। मर्सिडीज लूटकांड की इस बड़ी सफलता से पुलिस की मुस्तैदी और जनता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता एक बार फिर साबित हुई है।

  • बारिश के कारण हुई Landslide, रास्ता बंद, फंसे वाहन, देखें वीडियो

    बारिश के कारण हुई Landslide, रास्ता बंद, फंसे वाहन, देखें वीडियो

    पिंजौरः देश में कई जगहों हो लगातार हो रही बारिश ने जन जीवन अस्तव्यस्त कर रखा है। दिल्ली, उतराखंड हिमाचल, पिंजौर में बीते दिन से बारिश हो रही है। वहीं पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड के मामले में सामने आ रहे है। इसी के चलते पिंजौर के कजियाना टोरन लिंक मार्ग पर लगातार हो रही बारिश के कारण लैंडस्लाइड हो गई। इस लैंडस्लाइड के कारण रास्ता बंद हो गया। दरअसल, लैंडस्लाइड के चलते सड़क पर पत्थर और मिट्टी आने से मार्ग बंद हुआ है।

    जिससे काफी नुकसान हो गया है, गनीमत यह रही कि लैंड स्लाइड के दौरान कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं मार्ग बंद होने से वाहनों की आवजाही बंद हो गई। लैंड स्लाइड के कारण वाहन रास्ते में फंस गए। लगातार बारिश से भूखलन से आसपास के क्षेत्र में भी भारी नुकसान होने की सूचना मिली है।

    वहीं राहगीरों का कहना है कि रात से बारिश हो रही है और रास्ता बंद हो गया। लैंडस्लाइड के दौरान मौके पर कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा। जिसके बाद लोग खुद रास्ते को खोलने का प्रयास कर रहे है। व्यक्ति ने बताया कि वह कावड़ लेकर जा रहे थे, लेकिन लैंडस्लाइड के कारण वह रास्ते में फंस गए।

  • Haryana News: सेक्टर 17 के नाले में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

    Haryana News: सेक्टर 17 के नाले में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

    पंचकूला: सेक्टर 17 स्थित एक नाले से मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सेक्टर 17 की राजीव कॉलोनी में रहने वाले 22 वर्षीय संजय के रूप में हुई है। घटनास्थल पर पहुंची सेक्टर 16 चौकी पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला।

    चौकी इंचार्ज सिंहराज ने बताया कि उन्हें एक युवक का शव नाले में पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाल पहचान करवाई और परिवार को सूचित किया। पुलिस ने शव को सेक्टर 6 स्थित मोर्चरी में भिजवाया है। पुलिस ने बताया पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

  • Haryana News: 90 पेटी अवैध शराब के साथ पिकअप चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: 90 पेटी अवैध शराब के साथ पिकअप चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-5 थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात शालीमार चौक के पास नाकाबंदी कर एक पिकअप चालक को 90 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू कुमार, निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि शराब सब्जियों की क्रेट के बीच छिपाकर चंडीगढ़ से उत्तराखंड ले जाई जा रही थी।

    थाना प्रभारी सतिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में अवैध शराब तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई और संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी में भरी सब्जी की क्रेटों के नीचे छिपाई गई शराब की पेटियां बरामद हुईं। पूछताछ के दौरान यह जानने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी यह शराब किसके इशारे पर ला रहा था और किन ठिकानों पर सप्लाई की जानी थी। पुलिस अब इस तस्करी रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

  • Haryana News: Businessman पर जानलेवा हमला कर 2 लाख लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: Businessman पर जानलेवा हमला कर 2 लाख लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस ने एक फैक्टरी संचालक पर जानलेवा हमले व लूट के कर भागने वाले हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरपाल सिंह निवासी गांव खेड़ी, गुलफाम उर्फ गोन्नी निवासी गांव टाबर, अभिषेक खान निवासी गांव बागवाली, और कासिल अली निवासी गांव समलहेड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है, ताकि रिमांड के दौरान आरोपियों से घटना में प्रयोग किए गए हथियारों की बरामदगी की जा रही है।

    डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया पीड़ित मनीष निवासी गांव मानकटबरा ने रायपुर रानी थाना में शिकायत दी थी कि उसकी पंचकूला में फैक्टरी है और 1 अप्रैल की रात को अपनी कार में सवार होकर फैक्टरी जा रहा था, तभी एक अन्य कार से गोल्डी नामक युवक अपने साथियों सहित उतरा और लोहे की रोड से मनीष की गाड़ी के शीशे तोड़े। इसके बाद गंडासी और लोहे की रॉड से मनीष पर जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे उसका हाथ गंभीर रूप से कट गया।

    हमलावरों ने मौके से 2 लाख रुपये भी लूट लिए थे, जिसके बाद उनकी टीम ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी मारपीट, लड़ाई-झगड़ा और अवैध खनन से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं मुख्य आरोपी गोल्डी के खिलाफ भी संगीन धाराओं के तहत कई केस पहले से दर्ज हैं, जिसकी तलाश पुलिस टीमें लगातार कर रही हैं

  • Haryana News: आतंक मचाने वाले कच्छा गैंग का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: आतंक मचाने वाले कच्छा गैंग का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कई राज्यों में हत्या, लूट, डकैती और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले कुख्यात गुलैल गैंग उर्फ कच्छा बनियान गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मध्यप्रदेश के आदिवासी और घने जंगलों वाले इलाकों से ताल्लुक रखते है। डीसीपी क्राइम अमित दहिया के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम के इंस्पेक्टर दलीप सिंह ने टीन सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने इस शातिर गैंग की पहचान एक आरोपी के हाथ पर बने टैटू से की, जो पंचकूला की एक वारदात के दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। टैटू के आधार पर ही आरोपियों की पहचान कर दबोचा है। डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि यह गैंग बेहद योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम देते थे। वारदात से पहले इलाके की रेकी करते, फिर सुनसान और बंद घरों को टारगेट किया जाता। वारदात से पहले यह आरोपी शराब का सेवन करते और ट्रेनों से सफर कर घटनास्थल तक पहुंचते।

    घर में घुसने के बाद परिवार को एक कमरे में बंद कर देते और यदि कोई विरोध करता, तो गुलैल या लोहे की रॉड से हमला कर देते। इनका उद्देश्य सिर्फ चोरी नहीं बल्कि लूट, डकैती और हत्या करना भी रहा है। आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते थे और वारदात के बाद जंगलों में जाकर छिप जाते थे। यह गैंग पिछले 15–20 दिनों में फरीदाबाद में 40 लाख की डकैती समेत देशभर में करीब 30 से अधिक संगीन वारदातों में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी के चाचा मोर सिंह ने 2016 में मध्यप्रदेश में आरबीआई के पैसों से भरी ट्रेन की छत काटकर करीब 6 करोड़ की लूट की वारदात में शामिल था।

    डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आती है या ऐसे अपराधियों के बारे में जानकारी है, तो वे बेझिझक उनके नंबर 81466-30006 पर संपर्क करें। उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

  • दुकान में भीषण आग लगने से हुआ धमाका, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    दुकान में भीषण आग लगने से हुआ धमाका, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः लालड़ू में वेल्डिंग की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटे दूर से दिखाई दे रही थी। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। गनीमत यह रही घटना के दौरान दुकान बंद थी, जिसके चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    लोगों का कहना हैकि घटना के दौरान धमाके की आवाजें सुनाई दी, जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल पाया गया और वह तुरंत बाहर आए तो देखा कि दुकान में आग लगी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी।

    दमकल विभाग के साथ मौके पर पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर लोगों को घटना स्थल से दूर किया। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। लोगों का कहना हैकि वेल्डिंग की दुकान के पास तेल का टैंकर खड़ा हुआ था। इस हादसे में वेल्डिंग की चिंगारी तेल के टैंकर तक पहुंची, जिसके बाद धमाका हो गया।

  • Boating Staff में जमकर हुई हाथापाई, पर्यटक ने की Video Viral

    Boating Staff में जमकर हुई हाथापाई, पर्यटक ने की Video Viral

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मोरनी के टिक्कर ताल के पास से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर्यटकों के सामने बोटिंग स्टाफ के बीच देर रात जमकर हाथापाई हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना रात के समय की बताई जा रही है, जब तालाब किनारे मौजूद कुछ स्टाफ सदस्यों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हाथ छोड़ दिए। इस पूरी घटना को वहां मौजूद एक पर्यटक ने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। पर्यटकों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल पर्यटन की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि यहां आने वाले लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा करती हैं।