Category: Haryana|Panchkula

  • Haryana News: 48 मामलों में जब्त 1.53 करोड़ की ड्रग्स पुलिस ने की नष्ट, देखें वीडियो

    Haryana News: 48 मामलों में जब्त 1.53 करोड़ की ड्रग्स पुलिस ने की नष्ट, देखें वीडियो

    पंचकूला: जिले को नशा मुक्त बनाने के अभियान में पंचकूला पुलिस ने ठोस कदम उठाते हुए लगभग 48 मामलों में जब्त 10.288 किलोग्राम गांजा, 42.195 किलोग्राम चूरा पोस्त, 870 ग्राम अफीम, 1.171 किलोग्राम चरस, 178 ग्राम हेरोइन और 4240 नशीली गोलियां और कैप्सूल कुल की मत 1.53 करोड़ के ड्रग्स को नष्ट किया है।

    इस संबंध मे जानकारी देते हुए डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि ड्रग को डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में जिला बागवाला क्षेत्र स्थित हाईजीन फैक्ट्री की अत्याधुनिक भट्टी में जला कर नष्ट किया गया। यह अभियान नशे के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है और इसे खत्म करने के लिए प्रशासन, समाज और हर नागरिक को मिलकर काम करना होगा।

    पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने इस पूरे अभियान को नशे के खिलाफ निर्णायक संघर्ष की दिशा में एक प्रभावशाली कदम बताया है। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस पूरी प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ आगे भी नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती रहेगी। पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।

  • Haryana News: “ऑपरेशन आक्रमण” के तहत एक ही दिन में 13 मामलो में 54 गिरफ्तारी

    Haryana News: “ऑपरेशन आक्रमण” के तहत एक ही दिन में 13 मामलो में 54 गिरफ्तारी

    पंचकूला: जिले में अपराध, नशा तस्करी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को “ऑपरेशन आक्रमण” के अंतर्गत जिलेभर में सघन चेकिंग व छापामारी अभियान चलाया। यह ऑपरेशन DCP सृष्टि गुप्ता और DCP अमित दहिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें कुल 42 टीमों का गठन किया गया और 208 पुलिसकर्मियों को विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया।

    इस अभियान के दौरान पुलिस ने 12 एफआईआर दर्ज कर कुल 53 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें कई संगीन अपराधों में शामिल आरोपी भी हैं। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत 4 आरोपी, जुआ अधिनियम के तहत 3 अपराधी, एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 अपराधी, एक वांछित वारंटी अपराधी, 4 पीपीएस (घोषित व्यक्ति), 1 पीओ (घोषित भगोड़ा), 1 साइबर अपराधी, 19 मारपीट के मामले में शामिल आरोपी, 1 स्नैचिंग और 6 चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके अलावा कुछ अन्य मामलों में भी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    मौके पर की गई तलाशी और छापेमारी के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 207 ग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, और 320 ग्राम चरस बरामद की गई। वहीं एक्साइज एक्ट के तहत 97 देसी शराब की बोतलें, और जुआ अधिनियम के तहत 4640 रुपये की नकदी बरामद की गई। इसके अलावा 5000 रुपये की नकदी और एक स्नैचिंग की वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

    जानकारी देते हुए DCP सृष्टि गुप्ता ने बताया कि “ऑपरेशन आक्रमण केवल एक पुलिस अभियान नहीं, बल्कि पंचकूला को नशा मुक्त, अपराध मुक्त और सुरक्षित जिला बनाने की दिशा में हमारा ठोस प्रयास है। पुलिस की प्राथमिकता है कि आम जनता स्वयं को सुरक्षित महसूस करे और अपराधियों में कानून का डर बना रहे।

    उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे और भी ज्यादा व्यापक और सख्त ऑपरेशन समय-समय पर चलाए जाएंगे ताकि असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया जा सके कि पंचकूला में अपराध और गैरकानूनी गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

  • Haryana News: लोहे के पुल के पास व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: लोहे के पुल के पास व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-16 स्थित इंदिरा कॉलोनी में मंगलवार देर रात मजदूर की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पंचकूला पुलिस ने आरोपी भरत को गिरफ्तार किया है। मृतक की बहन तारा की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला ने बयान में बताया कि उसका भाई अजीत दिहाड़ी मजदूरी करता है और इंदिरा कालोनी में रहता है।

    देर रात वह घर नहीं लौटा था। रात करीब 1 बजे शोर सुनकर वे लोहे के पुल के पास पहुंची तो देखा कि उसका भाई अजीत खून में लथपथ पड़ा था और पड़ोस में रहने वाला भरत उस पर पत्थर से हमला कर रहा था। तारा के अनुसार, जब भरत ने उसे देखा तो मौके से भाग गया और धमकी देते हुए बोला, आज तो बच गया, अगली बार जान से मार दूंगा।

    घायल अजीत को पड़ोसियों की मदद से सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। जहां कल रात अजित की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी भरत को इंदिरा कॉलोनी से ही गिरफ्तार किया है। जिसको आज कोर्ट में पेश करके अंबाला जेल भेज दिया गया।

  • Jalandhar से आरोपी गिरफ्तार, विदेश भेजने के नाम पर 50 लाख की धोखधड़ी, देखें वीडियो

    Jalandhar से आरोपी गिरफ्तार, विदेश भेजने के नाम पर 50 लाख की धोखधड़ी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट की टीम ने महिला को यूएस भेजने के नाम पर 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया है। एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट के इंचार्ज तेजेंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के कई और शिकायतें भी सामने आई है। शिकायतें मिलने के बाद उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट के इंचार्ज तेजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी द्वारा ज्योत्सना गुर्जर के साथ विदेश भेजने के नाम पर 50 लाख रुपए की ठगी की गई।

    इस दौरान आरोपी ने महिला को कहा कि उसे 50 लाख रुपए में यूएसए भेजा जाएगा। लेकिन उसके साथ आरोपी ने विदेश भेजने के नाम पर धोखधड़ी की इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान राजन गुलाटी के रूप में हुई है। महिला से आरोपी द्वारा ठगे गए पैसे और क्राइम में इस्तेमाल किए गए उपकरण को भी जल्द रिकवर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आरोपी के खिलाफ दो शिकायतें मिली थी। दूसरी शिकायत की भी जांच की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी और उसकी पत्नी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था और अभी फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और आरोपी के खिलाफ पहले कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चंडीगढ़ का रहने वाला था और मामला दर्ज होने के बाद फरार हो गया था। जिसे पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया गया है उन्होंने बताया कि जिस कंपनी के माध्यम से उसे भेजना था उसकी डायरेक्टर आरोपी की पत्नी शाहिस्ता गुलाटी वह फरार है। उसे भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Haryana News: America भेजने की आड़ मे 50 लाख की ठगी, देखें वीडियो

    Haryana News: America भेजने की आड़ मे 50 लाख की ठगी, देखें वीडियो

    पंचकूला: एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट की टीम द्वारा एक महिला को USA भेजने के नाम पर लाखो की ठगी करने का मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला ज्योतषा बुछर ने बताया कि उसकी जान पहचान के राजन गुलाटी और शेस्ता गुलाटी ने उसके साथ विदेश भेजने की आड़ मे 50 लाख की ठगी मारी है।

    दोनों आरोपियों ने उसे झांसे मे लेकर यकीन दिलाया कि UK, America और अन्य देशो मे उनकी कंपनीया है। दोनों अपने जानने वालो को निशाना बनाकर लुटते है। शिकायत सेक्टर 7 थाना पुलिस को दी गई थी और मामले की जांच एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट की टीम को सौंप दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश मे छापेमारी कर रही है।

  • Haryana News: मनी लॉन्ड्रिंग में गिरफ्तार JJP के पूर्व MLA को कोर्ट ने भेजा Jail, देखें वीडियो

    Haryana News: मनी लॉन्ड्रिंग में गिरफ्तार JJP के पूर्व MLA को कोर्ट ने भेजा Jail, देखें वीडियो

    पंचकूलाः ED ने चंडीगढ़ में बड़ी कार्रवाई करते मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार जेजेपी के पूर्व विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा का 5 दिन का पुलिस निर्माण खत्म होने के पश्चात कोर्ट में पेश किया। कुछ दिन पहले ईड़ी की ओर से जेजेपी के पूर्व विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा और एचएसवीपी के पूर्व अधिकारी सुनील कुमार बंसल को गिरफ्तार किया था। राम निवास वर्ष 2019 से 2024 तक हरियाणा विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं।

    बताया जा रहा है कि यह मामला हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP), जिसे पहले हुडा (HUDA) के नाम से जाना जाता था, से जुड़ा हुआ है। ईडी के अनुसार, यह 70 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है। मामले की शुरुआत पंचकूला के सेक्टर-7 थाने में दर्ज एक प्राथमिकी (FIR) से हुई थी। साल 2023 में इस एफआईआर को ईडी ने टेकओवर किया और फिर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की। मामले में HSVP के तत्कालीन DDO अधिकारी समेत कई अन्य लोगों के नाम सामने आ चुके हैं।

    इस मामले में वकील अभिषेक राणा ने बताया कि ईडी द्वारा 70 करोड रुपए की मनी लांड्रिंग के मामले में गिरफ्तार पूर्व विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा को 5 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

  • Haryana News: गेट लगाने पर हुआ खूनी विवाद, 3 घायल, देखें वीडियो

    Haryana News: गेट लगाने पर हुआ खूनी विवाद, 3 घायल, देखें वीडियो

    पंचकूला: गांव माणिक्य मे घर पर गेट लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार झगड़े तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायल सुखवंत सिंह, प्रदीप और जगजीत सिंह ने आरोप लगाया कि वह गेट लगवा रहे थे। तभी तेजधार हथियारों से लोगो ने उन पर धावा बोल दिया। इस हमले मे उन्हें चोटे आई है। जिन्हें पंचकूला के सेक्टर 6 के अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वंत सिंह, प्रदीप और जगजीत सिंह ने आरोप लगाया कि वह गेट लगवा रहे थे। तभी तेजधार हथियारों से लोगो ने उन पर धावा बोल दिया।
  • Haryana News: सदिंग्ध परिस्थितियों में महिला और व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    Haryana News: सदिंग्ध परिस्थितियों में महिला और व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में 2 अलग- अलग स्थानों से संदिग्ध अवस्था में शव मिले। जिसमें से एक शव सेक्टर-1 में पुलिस चौंकी के नजदीक झड़ियों से बुर्जुग महिला का बरामद हुआ। वहीं दूसरा शव सेक्टर-16 में पेट्रोल पंप के पास से व्यक्ति का शव मिला है। दोनों की मौत कैसे हुई है यह जांच का विषय है। इन दोनों मामलों को लेकर सेक्टर-1 व सेक्टर-16 चौंकी पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए चौंकी इंचार्ज सेक्टर-1 राम मेहर और चौंकी इंचार्ज सेक्टर-16 सिंहराज ने बताया गया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उनके क्षेत्र में संदिग्ध शव बरामद हुए हैं। जिसके बाद मौके पर पहुंच मामले की जांच की गई। अभी तक दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए है।

  • Haryana News: लाखों की धोखाधड़ी मामले में महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: लाखों की धोखाधड़ी मामले में महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में पीओ स्टाफ की टीम ने लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रही महिला को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पीओ स्टाफ के इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि महिला पर पंचकूला न्यायालय में कई मामले चल रहे थे। इस मामलों में महिला करीब एक साल से फरार चल रही थी। जिसके बाद कोर्ट की ओर से महिला को भगौड़ा करार दिया गया था। वहीं पीओ स्टाफ ने कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी महिला को अंबाला से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

    पुलिस ने बताया कि महिला पर धोखाधड़ी के कई मामले कोर्ट में चल रहे हैं। इसी के तहत उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला के खिलाफ 50 लाख और 15 लाख रुपए के चेक बाउंस के मामले कोर्ट में चल रहे थे। महिला पिछले एक साल से लापता थी। आरोपी महिला का नाम रश्मि किरण है, जिसे गिरफ्तार किया गया है, और इस पर दर्ज अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

  • Haryana News: ब्रेक फेल होने से पलटी गाड़ी, परिवार घायल, देखें वीडियो

    Haryana News: ब्रेक फेल होने से पलटी गाड़ी, परिवार घायल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः मोरनी में स्थित टिक्कर ताल रोड पर पंजाब नंबर की कार हादसाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार के ब्रेक फेल होने के चलते बैलेस बिगड़ गया और गाड़ी पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार को सीधा किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

    जानकारी के मुताबिक, पंजाब का एक परिवार गाड़ी में सवार होकर जा रहा था, जैसे ही कार टिक्कर ताल के पास पहुंची तो गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान गाड़ी का संतुलन बिगड़ने के चलते कार अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला और गाड़ी को भी सीधा किया। वहीं लोगों ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई।