Category: Haryana|Panchkula

  • Haryana News: पहले करता था ‘पेट पूजा’, फिर देता था चोरी को अंजाम -क्राइम ब्रांच ने दबोचा, देखें वीडियो

    Haryana News: पहले करता था ‘पेट पूजा’, फिर देता था चोरी को अंजाम -क्राइम ब्रांच ने दबोचा, देखें वीडियो

    पंचकूला: क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड दौरान पुलिस ने चार मामलों में हल किए है। रिमांड दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी चोरी की वारदात से पहले सबसे पहले पेट पूजा करता था यानी जिस घर में चोरी के इरादे से दाखिल होता, वहां पहले फ्रिज खोलकर खाने-पीने का सामान खाता था और फिर चोरी को अंजाम देता।

    वारदात के बाद आरोपी किसी होटल या घर में नहीं छुपता था बल्कि पंचकूला के पार्कों में मौजूद पेड़ों पर चढ़कर सोता था और मोबाइल फोन का भी इस्तेमाल नहीं करता था ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके, जिससे वह पुलिस की नजर से बचा रहे। क्राइम ब्रांच-19 के इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि उन्होंने आरोपी को सेक्टर-14 इलाके से गिरफ्तार किया गया है और आरोपी रिमांड अधीन है।

  • Haryana News: छेड़छाड़ और पैसों के दुरुपयोग के मामले में खुद सवालों में घिरे व्यापारी हर्षित बंसल, पुलिस जांच जारी, देखें वीडियो

    Haryana News: छेड़छाड़ और पैसों के दुरुपयोग के मामले में खुद सवालों में घिरे व्यापारी हर्षित बंसल, पुलिस जांच जारी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-16 निवासी व्यापारी हर्षित बंसल द्वारा अपने साथी कर्मचारी बी. प्रकाश के खिलाफ साजिशन झूठा मामला दर्ज कराने का मामला सामने आया है। 12 मई को हर्षित बंसल डीसीपी पंचकूला से मिला और बी. प्रकाश पर कंपनी के पैसो का दुरुपयोग करने का मौखिक आरोप लगाया। डीसीपी ने उन्हें लिखित शिकायत देने को कहा, लेकिन उस दिन हर्षित बंसल ने कोई शिकायत नहीं दी।

    चार दिन बाद 16 मई को बंसल ने बी. प्रकाश को तमिलनाडु से पंचकूला बुलाया और उसे पूरे दिन कार्यालय में रखने के बाद अपने घर ले गया। वहां साजिश के तहत हर्षित और उसकी पत्नी अरुषा बंसल ने बी. प्रकाश पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाया। नौकरानी को भी इस झूठ में शामिल करने का प्रयास किया गया था। इसके बाद 112 पर कॉल कर पुलिस को गुमराह किया और थाना सेक्टर-14 में झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया।

    मामले की गंभीरता को देखते पुलिस कमिश्नर ने तत्काल संज्ञान लिया और निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस कमिश्नर ने साफ किया है जिस भी अधिकारी की मिलीभगत या लापरवाही पाई गई उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच की जिम्मेदारी डीसीपी क्राइम अमित दहिया को सौंपी गई है। बी. प्रकाश को झूठे केस से मुक्त कराने की प्रक्रिया जारी है और हर्षित बंसल सहित दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

    छेड़छाड़ का केस इतना हाई प्रोफाइल था कि इस केस की जांच के लिए खुद डीसीपी क्राइम अमित धैया, डीसीपी पंचकूला हिमाद्री कौशिक व पंचकूला के करीब 4 से 5 डीएसपी वह शहर के सीआईए व एसएचओ सेक्टर 16 की चौकी में पहुंचे। महिला थाना की एसएचओ नेहा संधू भी इस केस में जांच कर रही है। देर रात तक सभी पंचकूला पुलिस के बड़े अधिकारी सेक्टर-16 की चौकी में मौजूद रहे।

  • Haryana News: Industrial Area Phase-2 में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू, देखें वीडियो

    Haryana News: Industrial Area Phase-2 में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू, देखें वीडियो

    पंचकुला: इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में शनिवार को करीब 4:00 बजे आग लगने का मामला सामने आया है। आग का धुआं दूर दूर तक दिखाई देने लगा, जिसे देख लोगों ने घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन फैक्ट्री परिसर में मौजूद सामग्री को आंशिक नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

  • Haryana News: Blackout और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर DC ने जारी किए आदेश, देखें वीडियो

    Haryana News: Blackout और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर DC ने जारी किए आदेश, देखें वीडियो

    पंचकूलाः भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति की संभावनाओं के चलते ऐतिहातन पंचकूला में पूरी रात ब्लैकआउट रहेगा। पंचकूला जिला उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने ब्लैकआउट को लेकर आदेश जारी किए है। डीसी मोनिका गुप्ता ने 9 और 10 मई को जिले में सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के भी आदेश जारी किए। इसके साथ-साथ उन्होंने जनता से अलर्ट रहने और जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचनाओं का पालन करने की भी अपील की।

    वहीं थाना पिंजौर एसएचओ जगदीश चन्द्रजी द्वारा क्षेत्रवासियों को सूचित किया गया है कि कोई भी अपने घरों से बाहर न आए, अगर कोई जरूरी काम है तब ही घर से बाहर निकले। सभी जगह नाके लगाए जा रहे हैं। शाम 6 बजे के बाद सभी लाइट बंद रखने की अपील की जा रही है। ऐसा डीसी की तरफ से जारी आदेशों के तहत किया जा रहा है। दूकानें भी बंद करवाई जाएंगी। केवल जरूरी सामान की दुकाने ही खुली रहेंगी।

  • Haryana News: इस इलाके में घूमता दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Haryana News: इस इलाके में घूमता दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    पंचकुलाः मोरनी के बाला गांव में तेंदुआ घूमता दिखा, जिसके बाद गांव के लोगों में दहशत माहौल दिखा। लोग अपने घरों में डुबक गए। जानकारी अनुसार मोरनी के बाला गांव में देर रात कार सवार ने रोड पर तेंदुआ जाता देखा। जिसके बाद उन्होंने कार रोक ली और वीडियो बनाया। तेंदुआ काफी देर तक रोड पर टहलता रहा।

    जिसके बाद वह जंगल की ओऱ निकल गया। गांव में तेंदुए की मूवमेंट को लेकर ग्रामीणों में दहशत पाई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई बार गांव में तेंदुआ आ चुका है, जिसके चलते वह अब रात को घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे है। लोगों ने वन विभाग से तुेंदुए को पकड़ने की अपील की है, ताकि किसी भी तरह का कोई नुक्सान न हो पाए।

  • Haryana News: नांगला गांव के 2 युवकों पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    Haryana News: नांगला गांव के 2 युवकों पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-5 बस स्टैंड के सामने सेक्टर-14 आईटीआई में जा रहे नांगल गांव के दलित समाज के 2 लड़कों पर मौली गांव के लड़कों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि उन्हें जाति सूचक शब्द कहकर प्रताड़ित किया और कड़े और पंचों से पिटा गया। इस दौरान उन्हें इंस्टाग्राम से स्टोरी हटना को भी कहा, न हटाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान वह अपनी जान बचाकर भागे तो युवकों ने पीछा कर फिर पिटा।

    किसी राहगिर ने पुलिस को सूचित किया तो मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। हमले में नांगल गांव का हर्ष कुमार और सरबजीत सिंह को बुरी तरह घायल हुए है। दोनों का सेक्टर-6 अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने के बाद डीसीपी पंचकूला हिमाद्रि कौशिक खुद पहुचीं।

    उनके साथ एसएचओ सेक्टर-5 रूपेश चौधरी और सेक्टर-10 चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह, एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज और एसीपी सुरिंदर डोडी भी पहुंचे। बताया जा रहा है कि मौली गांव के साहिल, जॉनी, नितिन, शेखर, साहिल, मोहित और अन्य ने दोनों घायल लड़कों से राजपूताना जिंदाबाद के नारे लगाने को भी कहा था।

  • Haryana News: सांप लेकर Hospital पहुंचा व्यक्ति, Doctor भी रह गए दंग, देखें वीडियो

    Haryana News: सांप लेकर Hospital पहुंचा व्यक्ति, Doctor भी रह गए दंग, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-6 स्थित नागिरक अस्पताल में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति सांप को लेकर अस्पताल पहुंच गया। जिसके बाद अस्पताल में स्टाफ के साथ लोग ढंग रह गए। सांप को देखकर लोग सहमे-सहमे नजर आए। जानकारी अनुसार वीरवार को एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया था। जिसके बाद व्यक्ति खुद अस्पताल पहुंचा, लेकिन वह अपने साथ सांप को लेकर सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंच गया। व्यक्ति ने डॉक्टर को सांप दिखाते बताया कि इसी सांप ने उसे काटा है, जिससे यह तय करना आसान हो गया कि व्यक्ति के शरीर में किस प्रकार का जहर गया है। डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पीड़ित की सूझबूझ और साहस के चलते समय रहते सही एंटी-वेनम दिया जा सका, जिससे उसकी जान बच गई।
  • Haryana News: Nursing Staff ने CMO पर लगाए दुर्व्यवहार के आरोप, देखें वीडियो

    Haryana News: Nursing Staff ने CMO पर लगाए दुर्व्यवहार के आरोप, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के बाहर नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष विनीत बांगड़ की अध्यक्षता में नर्सों ने सीएमओ पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। नर्सिंग स्टाफ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष विनीता बांगड़ ने बताया कि सिविल सर्जन पंचकूला द्वारा नियमों के विरुद्ध आए दिन हमारे नर्सिंग स्टाफ की डेपुटेशन पीएचसी, सीएचसी, नानपुर, कोट, मोरनी स्थानों में की जा रही है।

    इन स्थानों पर इवनिंग और नाइट में किसी डॉक्टर की ड्यूटी नहीं लगाई जाती और नर्सिंग स्टाफ को बिना डॉक्टर के इलाज करने व डिलीवरी करवाने के लिए मजबूर किया जाता है। जबकि हम बिना डॉक्टर के लिखे ट्रीटमेंट नहीं दे सकते। इसके अलावा ड्यूटी के समय स्टाफ नर्सों के साथ शरारती तत्वों के द्वारा बदतमीजी व छेड़छाड़ की गई, जिसको लेकर पीएमओ पंचकूला को अवगत करवाया। जब सिविल सर्जन पंचकूला से मिलने गए तो उनके द्वारा मिलने से मना कर दिया। विनीता बांगड़ ने बताया कि जब वह अपनी समस्याओं को लेकर सीएमओ के पास गए तो उनके द्वारा मिलने से इनकार कर दिया गया। हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि मामले में कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मुख्यमंत्री हरियाणा और स्वास्थ्य मंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

  • Haryana News: इस इलाके में घूमता दिखा बाघ-बाघिन का जोड़ा, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    Haryana News: इस इलाके में घूमता दिखा बाघ-बाघिन का जोड़ा, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः गांव उपरली चौकी में बाघ और बाघिन का जोड़ा देखा गया। जिससे ग्रामीणों में दहशत पाई जा रही है। ग्रामीणों ने देर रात के समय बाघ के जोड़े को गांव के पास पहाड़ी पर घूमते देखा और इसका वीडियो बना लिया। बाघ और बाघिन काफी देर तक गांव के आसपास के क्षेत्र और पहाड़ियों पर टहलते रहे। अचानक बाघों की मौजूदगी से गांव में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों में दुबक गए। बच्चों और महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। हालांकि मौके पर गांव के कई युवक जमा हो गए।

    पंचकूला के सेक्टर 32 के नजदीक उपरली चौकी गांव पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है, जहां पहले भी जंगली जानवरों के आने की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन बाघ का जोड़ा पहली बार दिखाई दिया है। घटना के बाद वन विभाग को सूचना दी गई है। अधिकारियों ने गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों से सतर्क रहने और बाघों को उकसाने या परेशान न करने की अपील की है। वन विभाग की टीमें बाघों के मूवमेंट पर नजर रख रही हैं और उन्हें सुरक्षित जंगल क्षेत्र की ओर लौटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग ने ग्रामीणों को रात के समय बाहर न निकलने और बच्चों को अकेले न भेजने की सलाह दी है।

  • Haryana News: मोरनी के जंगलों में लगी भीषण आग, घूमने आए 2 युवक व लड़िकयों को पुलिस ने हिरासत में लिया, देखें वीडियो

    Haryana News: मोरनी के जंगलों में लगी भीषण आग, घूमने आए 2 युवक व लड़िकयों को पुलिस ने हिरासत में लिया, देखें वीडियो

    पंचकूलाः मोरनी के जंगलों में देर शाम आग लगने का मामला सामने आया। जिससे आग तेजी से फैलती गई और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। इस दौरान पुलिस ने चंडीगढ़ से घूमने गए 2 युवक और 2 युवतियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि सौरभ और प्रभजोत 2 युवतियों के साथ चंडीगढ़ घूमने आए थे। इन लोगों ने जंगल में आग लगाई है। जिसके बाद गांववासियों ने चारों को मौके पर पकड़ लिया।

    आग की सूचना मिलते ही चंडी मंदिर थाना से दीदार सिंह व मोरनी चौकी से इंचार्ज हरविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। आग इतनी फैल गई थी की मोरनी से लेकर पंचकूला तक करीब 4 से 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सौरभ निवासी इंदिरा कॉलोनी मणिमाजरा व प्रभजोत सिंह नयागांव आदर्श नगर दोनों को चंडीमंदिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों का देर रात मेडिकल करवाया गया और आज पंचकूला कोर्ट में पेश किया जाएगा

    वहीं पंचकूला के सेक्टर 5 में भी भयंकर आग लगने का मामला सामने आया। देर रात सेक्टर 5 के धरना ग्राउंड के पास भी कुछ झाड़ियां में आग लगी। आग के कारणों का अभी स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। सेक्टर-5 के एसएचओ हितेंद्र सिंह व जांच अधिकारी सौरभ औरव फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया गया। आग इतनी तेज थी कि आग का धुआं पंचकूला के सेक्टर में फैल गया। फायर ब्रिगेड के टीम से मनिंदर सिंह ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।