Category: Haryana|Panchkula

  • 3 Club मालिकों को मिली धमकी मांगे 5 करोड़, कहा-‘अगली बार गोली तेरे नाम की’, सुरक्षा में तैनात किए PSO, देखें वीडियो

    3 Club मालिकों को मिली धमकी मांगे 5 करोड़, कहा-‘अगली बार गोली तेरे नाम की’, सुरक्षा में तैनात किए PSO, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में 3 नाइट क्लब संचालकों को गैंगस्टरों द्वारा धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने वॉयस नोट भेजकर क्लब संचालकों से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। धमकी में कहा गया है कि यदि रकम नहीं दी गई तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे और अगली गोली उनके नाम की होगी। वहीं भाजपा नेता और पार्षद के पति नरिंदर लुबाना को रोहित गोदारा गैंग की ओर से धमकी मिली है। ऐसे में अब भाजपा नेता की शिकायत पर उन्हें सुरक्षा दी गई है। उधर, शहर के क्लब संचालकों को भी धमकी भरा वॉयस नोट आने के बाद सभी की पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह ने बतायाकि कुछ दिन पहले भाजपा नेता नरिंदर लुबाना के भाई रतन लुबाना पर गैंगस्टर रोहित गोदारा के गुर्गों ने फायरिंग की थी और गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में अब गैंगस्टर गोदारा ने उनके परिवार के सदस्यों और कुछ क्लब संचालकों को धमकी दी है। जिसके बाद सभी की सुरक्षा बढ़ा दी है।

    डीसीपी क्राइम मरिन्दर सिंह ने कहा सेक्टर 5 में रतन लुबाना पर हुई फायरिंग की घटना के बाद परिवार को धमकी भरे कॉल आये है और परिवार के सदस्यों को भी धमकियां मिली है। इस मामले में हमने पर्याप्त कदम उठाए है। हरियाणा पुलिस के अभेद्य एप परिवार के लोगो के मोबाइल में रजिस्टार करवा दी है और सुरक्षा भी दी है। उन्होंने कहा कि सेक्टर 5 में ज्यादातर क्लब है और वहां पर हमने स्वाट टीम डिप्लॉय की है।

    उन्होंने कहाकि उस घटना के बाद धमकी कॉल आने के बाद एप डाउनलोड करवाई है और सुरक्षा भी दी है। डीसीपी ने कहा कि धमकी वाले कॉल्स से ड़रने की जरूरत नहीं है। पहले वाला हादसा न हो, उसे लेकर सभी को गाइड किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेक्टर 5 ओर 9 में सुरक्षा कर्मी तैनात किए है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में क्लब, रेस्टोरेंट और कारोबारी प्रतिष्ठान गैंगस्टरों के निशाने पर रहे हैं। रंगदारी मांगने, धमकी देने और फायरिंग जैसी घटनाओं के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिससे व्यापारियों और क्लब संचालकों में चिंता का माहौल है।

  • पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली, दोनों गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली, दोनों गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पंचकूला के बरवाला इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवा दिया है।

    पुलिस के अनुसार सुबह करीब 5:30 बजे क्राइम ब्रांच-19 की टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में पैदल गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने पुलिस टीम को देखकर कथित तौर पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोलीबारी के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई करते दोनों संदिग्धों को घेर लिया।

    पकड़े गए आरोपियों की पहचान योगेश निवासी भिवानी और दीपेश निवासी चरखी दादरी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। साथ ही दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनके संभावित आपराधिक नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी क्षेत्र में किस उद्देश्य से मौजूद थे और उनके खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज है या नहीं।

    मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।

  • Haryana News: ट्रैफिक पुलिस ने दो दिन में 138 ऑटो चालकों के काटे चालान, देखें वीडियो

    Haryana News: ट्रैफिक पुलिस ने दो दिन में 138 ऑटो चालकों के काटे चालान, देखें वीडियो

    पंचकूला: शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पंचकूला ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाते हुए अवैध रुप से सड़कों पर खड़े ऑटो रिक्शा चालकों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंदर कुमार की अगुवाई में अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों की लगातार अवहेलना करने वाले ऑटो चालकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कदम उठाए गए हैं। अभियान के अंतर्गत के ओल्ड पंचकूला, सेक्टर-5 बस स्टैंड, सेक्टर-17/18 चौक, रामगढ़, सेक्टर-20, माजरी चौक तथा एमडीसी रेड लाइट जैसे प्रमुख यातायात बाधित करने वाले ऑटो रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मौके पर चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि भविष्य में निर्धारित बस स्टॉप और अधिकृत स्थानों पर ही सवारी बैठाई और उतारी जाए तथा सड़क किनारे अवैध पार्किंग से बचा जाए। एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन को लेकर चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान पिछले दो दिनों में कुल 54 मैन्युअल चालान किए गए हैं। एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन को लेकर चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान पिछले दो दिनों में कुल 54 मैन्युअल चालान किए गए, जबकि 84 चालान ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए। इसके अतिरिक्त 6 वाहनों को इंपाउंड किया गया। इस प्रकार कुल 138 ऑटो चालकों के विरुद्ध यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने साफ किया कि सड़क सुरक्षा अभियान भी लगातार जारी रहेगा तथा यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों की खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वो निर्धारित स्थानों से ही सार्वजनिक वाहन लें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को साफ करें।      
  • पंचकूला पुलिस ने चलाया नशा विरोधी अभियान, मैदान 2.0 के अंतर्गत चलाया Combing Operation

    पंचकूला पुलिस ने चलाया नशा विरोधी अभियान, मैदान 2.0 के अंतर्गत चलाया Combing Operation

    पंचकूला: नशामुक्त हरियाणा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे मैदान 2.0 अभियान के अंतर्गत जिले में नशे के खिलाफ लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज पंचकूला पुलिस की थाना, क्राइम एवं एंटी नारकोटिक्स टीमों ने संयुक्त रुप से डॉग स्कवॉड की मदद से आशियाना सेक्टर-26 बंगला बस्ती कालका तथा गांव अभयपुर में व्यापक स्तर पर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया है।

    यह अभियान पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के दिशानिर्देश तथा डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में चलाया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य नशा तस्करों, असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा है। कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने क्षेत्र की गलियों, सार्वजनिक स्थानों, खाली प्लॉटों, झुग्गी, बस्तियों, संदिग्ध ठिकानों, झाड़ियों तथा बाकी संवेदनशील स्थानों की गहन से तलाशी ली।

    डॉग स्कवॉड की मदद से नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री और सेवन से जुड़े संभावित ठिकानों की खास रुप से जांच की गई है। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं सत्यापन की कार्यवाही भी की गई तथा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरुक किया है।

    उन्होंने अपील की है कि यदि उनके आस-पास कहीं भी नशे की खरीद-फरोख्त, तस्करी या सेवन से संबंधित कोई गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पंचकूला पुलिस ने साफ किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के विरुद्ध कानून के अनुसार, सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। नशे से संबंधित किसी भी सूचना को बिना किसी भय के पंचकूला पुलिस की ड्रग इन्फो हेल्पलाइन नंबर 7087081100 एवं 7087081048 पर साझा करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को और ज्यागा सदृढ़ बनाने तथा नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई को जारी रखने के लिए भविष्य में भी एरिया डोमिनेशन, कॉम्बिंग ऑपरेशन, विशेष चेकिंग अभियान, पेट्रोलिंग तथा नशा विरोधी अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।

     

     

  • Haryana News: व्यक्ति की सिर पर वार करके उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    Haryana News: व्यक्ति की सिर पर वार करके उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-11 में एक व्यक्ति की सिर पर वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-5 थाना पुलिस और 10 चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। सेक्टर-5 थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

    पुलिस ने बताया कि अभी शुरुआत की जांच चल रही है। हत्या के पीछे क्या कारण है इसका जल्द खुलासा किया जाएगा। मृतक व्यक्ति सेक्टर-11 के एक मकान में चौकीदार का काम करता था।

  • पंचकूला के Dimoka Club विवाद में पुलिस की सख्त कार्रवाई, दोनों पक्षों के 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला के Dimoka Club विवाद में पुलिस की सख्त कार्रवाई, दोनों पक्षों के 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-5 स्थित डिमोका क्लब में 24/25 मई की रात हुई कहासुनी और उसके बाद वाहनों में तोड़फोड़ के मामले में पंचकूला पुलिस की सैक्टर-5 थाना टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    एसीपी विक्रम नेहरा के अनुसार, 25 मई को सेक्टर-5 थाना में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमें शिकायतकर्ता नारायण दत्त उर्फ नितीन अपने साथियों के साथ 24/25 मई की रात को सेक्टर-5 स्थित डिमोका क्लब पहुंचे थे। क्लब में भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें एंट्री नहीं दी गई जिसके बाद वहां मौजूद बाउंसरों और युवकों के बीच कहासुनी व गाली-गलौज शुरु हो गई।

    जांच में पाया गया है कि क्लब के बाउंसरों में दवारा 2 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई जबकि दूसरे पक्ष ने भी गुस्से में क्लब परिसर में नुकसान पहुंचाया है। सैक्टर-5 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रुपेश चौधरी द्वारा दोनों पक्षों को थाना में बुलाया गया। वो मामले की गंभीरता को देखते हुए भविष्य में कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है।

    मामले की जांच सब इंस्पेक्टर यशपाल सिंह द्वारा की जा रही है। मामले में पहले पक्ष के जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें मनीष उर्फ मनी निवासी पिंजौर जिला पंचकूला, सुखविंद्र सिंह उर्फ सुखी निवासी जिला पंचकूला नारायण दत्त उर्फ नितीन निवासी, पिंजौर जिला पंचकूला तथा गौरव पुत्र कृष्ण निवासी पिंजौर जिला पंचकूला शामिल हैं।

    डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने मामले को लेकर कड़ा संदेश देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करना, हुड़दंग मचाना और संपत्ति को नुकसान पहुंचाना। किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवाओं को कानून अपने हाथ में लेने की जगह संयम और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने की लिए पूरी तरह सतर्क है और भविष्य में इस प्रकार की हिंसात्मक गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

     

     

  • Haryana News: 106 ग्राम हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: 106 ग्राम हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 टीम ने नशीले पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को रिमांड के दौरान नशा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े कई खुलासे हुए। जिसके आधार पर पुलिस ने उसके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दूसरे आरोपी को 16 मई को गिरफ्तार कर 17 मई को न्यायिक हिरासत भेज दिया है।

    पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 15 मई को क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 इंचार्ज इंस्पेक्टर दलीप सिंह के नेतृत्व में जांच अधिकारी पीएस आई विजय ने टीम की मदद से कार्रवाई करते हुए मौली चौकी से बरवाला जाने वाली सड़क पर डांगरी पुल के पास किसी ग्राहक को नशीला पदार्थ सप्लाई करने के लिए खड़े आरोपी सरबजीत सिंह उर्फ सरबू निवासी जिला मोहाली पंजाब को यामाहा मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया है।

    तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से 106 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है जिसकी कीमत करीबन 20 लाख आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ रायपुर रानी थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी से 3 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने अपने साथी गुरदीप सिंह उर्फ दिप्पी के बारे में खुलासा किया है।

    आरोपी की निशानदेही और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 16 मई को गुरदीप सिंह उर्फ दिप्पी को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज की जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी आपस में मिलकर नशीले पदार्थ को खरीद फरोख्त के नेटवर्क से जुड़े हुए थे। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। आरोपी गुरदीप सिंह को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

    पहले आरोपी सरबजीत सिंह से पूछताछ जारी है। पंचकूला पुलिस के द्वारा जिले में नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति की बख्शा नहीं जाएगा तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

  • हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के खिलाफ अभय सिंह चौटाला समेत अन्य नेताओं ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के खिलाफ अभय सिंह चौटाला समेत अन्य नेताओं ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंचकूला: इंडियन नेशनल लोकदल के द्वारा हरियाणा के युवाओं की अनदेखी कर बाहरी राज्यों के युवाओं को नौकरी दिए जाने के मामले को लेकर हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है। इंडियन नेशनल लोकदल के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला और अन्य नेताओं की अध्यक्षता में यह प्रदर्शन किया गया।

    पुलिस के द्वारा प्रदर्शन कार्यों को वेरी गेट लगाकर रोका गया है। अभय सिंह चौटाला के द्वारा हरियाणा के युवाओें को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इंडिया से बातचीत करते हुए इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदर्शन का मकसद पिछले लंबे समय पब्लिक सर्विस कमिशन में जो भारतीय हो रही है।

    इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदर्शन का मकसद पिछले लंबे समय से पब्लिक सर्विस कमिशन में जो भारतीय हो रही है। सरकार की ओर से कहा जाता है कि बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरी दी जा रही है। हरियाणा में बाहर से लाकर लोगों को भर्ती किया जा रहा है। हरियाणा के पढ़े लिखे युवाओं को चपरासी के पद पर लगाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि और गजेटेड पोस्ट पर आरएसएस के लोगों के अलग-अलग राज्यों से लाकर लगाया जा रहा है। इस चीज को बर्दाश्त नहीं करेंगे हमारे बच्चों को साथ अन्याय हो रहा है और आज हम सरकार को गर्वनर के जरिए से बताने के लिए आए हैं। जल्द ही गर्वनर एचपीएससी पर भी प्रतिबंध लगाए। सरकार को भी इस बात के लिए अवगत करवा जो आप कर रहे हो।

    हरियाणा के बच्चों के लिए ठीक नहीं और जल्द ही हम प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम बना रहे हैं। हम जाकर नौजवान पीढ़ी और उनके मां-बाप को सभी चीजों से अवगत करवाएंगे। इस बात के लिए उन्हें तैयार करेंगे। हम आप लोगों के साथ खड़े होकर बच्चों को न्याय दिलवाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदर्शन शांतिमयी ढंग से हैं।

    सरकार पुलिस और वेरीगेट लगाकर उखाणे का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मीडिया के जरिए से सरकार को चेतावनी देता चाहता हूं। यह फैसला तुरंत बदलो और इस बिहार को तुरंत प्रभाव से निकाल दें। यदि सरकार नहीं सुनती है तो हमें सुनवानी आती है।

     

  • बुजुर्ग महिला से 2 करोड़ 98 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो

    बुजुर्ग महिला से 2 करोड़ 98 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो

    पंचकूला: पंचकूला पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कोर्ट रुम के जरिए से एक बुजुर्ग महिला से 2 करोड़ 98 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांचवें आरोपी को यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान इजहार अहमद वासी कोलकाता हाल किराएदार जिला प्रतापगढ़, उत्तरप्रदेश के रुप में हुई है। आरोपी को 5 मई को कोर्ट में पेश कर 8 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ की जा रही है ताकि इस फ्रॉड में शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंच जा सके।

    इस मामले में इससे पहले पुलिस ने 15 जनवरी को पूर्वी दिल्ली निवासी नितिन सिंघल को दिल्ली में रेड कर गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में आरोपी के बैंक खाते में करीबन 17 लाख रुपये की ठगी की रकम पाई गई। आरोपी को रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। उसके बाद पुलिस ने अन्य 2 आरोपियों अजय और राम को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी मूल रुप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में मोहाली में किराए के मकान में रह रहे थे।

    28 जनवरी को पुलिस ने चौथे आरोपी रमन कुमार वासी पंजाब को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर भूप सिंह द्वारा की जा रही है। शिकायतकर्ता पंचकूला निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 दिसंबर को उसके पास एक कॉल आई जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बताया और सेवाएं बंद होने की बात कही।

    इसके बाद कॉल को कथित सीनियर अधिकारी और फिर खुद को सीबीआई अधिकारी बताने वाले व्यक्ति से जोड़ दिया गया है। आरोपी ने महिला पर बैंकिंग चैनलों के जरिए से करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का झूठा आरोप लगाया है।

    भरोसा दिलाने के लिए आरोपियों ने महिला को कुछ फोटो भी भेजी जिनमें एक व्यक्ति को गिरफ्त में दिखाया गया था। इस दौरान महिला ने सभी बैंक खातों की जानकारी ले ली गई और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर उसके बच्चों की जान को खतरा होने की धमकी दी गई। 5 दिसंबर को आरोपियों ने वीडियो कॉल के जरिए को एक नकली कोर्ट रुम में पेश किया ।

    जहां फर्जी पुलिसकर्मी और नकली जज मौजूद थे। तथाकथित जांच के नाम पर डराकर आरोपियों ने महिला से कुल 2 करोड़ 98 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए। बाद में जब आरोपियों ने और पैसों की मांग की। तब महिला को साइबर ठगी का शक हुआ है। उसने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल पर शिकायत दर्ज करवाई।

    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना पंचकूला में 14 दिसंबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 (2), 318 (4), 319 (2), 338, 336 (3), 340(2) और 61(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ऑनलाइन मनी लॉन्ड्रिंग, फर्जी समन और वारंट भेजने, फर्जी कोर्ट, रुम तैयार करने और पुलिस और जांच एजेंसियों के अधिकारी बनकर इस सुनियोजित ठगी का अंजाम दिया था।

    उन्होंने आमजन से अपील की कि कोई भी सरकारी एजेंसी, पुलिस या जांच संस्था फोन या वीडियो कॉल पर इस तरह से पूछताछ नहीं करती और न ही डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई कानूनी प्रावधान है। यदि कोई व्यक्ति सरकारी योजना या एजेंसी के नाम पर बैंक दस्तावेज, ओटोपी या व्यक्तिगत जानकारी मांगे तो तुरंत सर्तक हो और इसकी पुष्टि संबंधित विभाग से करें।

    किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की सूचना तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दे।

     

     

     

     

  • जिला पुलिस ने Brain Dead मरीज के द्वारा करवाया अंगदान, देखें वीडियो

    जिला पुलिस ने Brain Dead मरीज के द्वारा करवाया अंगदान, देखें वीडियो

    पंचकूला: मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का एक अनूठा संगम देखने को मिला है। जब जिला पुलिस ने एक ब्रेन डेड मरीज द्वारा दान किए गए है। अंगों का गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक साथ तीन अलग-अलग रुटों को बेहद कम समय में चंडीगढ़ तक पहुंचाया गया।

    समय की महत्ता को देखते हुए पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने एसएचओ वरिंदर कुमार के नेतृत्व में अपनी तत्परता दिखाई और सुनिश्चित किया कि एंबुलेंस बिना किसी बाधा के ट्रैफिक को पार कर सके। इस सफल ऑपरेशन के अंतगर्त पीजीआईएमआईआर चंडीगढ़ अपोलो अस्पताल दिल्ली और सेना के हवाई अड्डे के लिए अंगों की सुरक्षित रवानगी की गई।

    पुलिस विभाग द्वारा की गई जानकारी के अनुसार, इस मिशन की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे हुई। जब अपोलो अस्पताल की टीम को हवाई अड्डे से कमांड अस्पताल पहुंचाया गया है। इसके बाद शाम 5 बजे से 8 बजे के बीच सबसे जरुरी चरण शुरु हुआ है। ट्रैफिक पुलिस ने पीसीआर-9 के माध्यम से कमांड अस्पताल से मोहाली एयरपोर्ट पीसीआर-8 के जरिए से कमांड अस्पताल से मोहाली एयरपोर्ट के माध्यम से हाउसिंग बोर्ड चौक होते हुए पीजीआई चंडीगढ़ तक निर्बाध रास्ता प्रदान किया।

    इस दौरान सैंकड़ों वाहनों को रोककर एंबुलेंस के लिए ग्रीन सिग्नल रखा गया। इससे अंगों की इस्केमिक टाइम के अंदर पहुंचना संभव हो चुका है। अंग दान एक महादान हैं और इसमें समय की एक-एक सैकंड की कीमत होती है। आज पंचकूला ट्रैफिक पुलिस के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण लेकिन संतोषजनक काम था कि हमें एक साथ तीन अलग-अलग दिशाओं में ग्रीन कॉरिडोर का प्रबंधन करना था।

    कमांड अस्पताल से मोहाली एयरपोर्ट, टेक्निकल एयरपोर्ट चंडीगढ़ और पीजीआई चंडीगढ़ तक एंबुलेंस को बिना किसी रुकावट के पहुंचाने के लिए हमारे जवानों ने जी-जान लगा दी। हमारा उद्देश्य सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं बल्कि जीवन बचाने की इस जंग में एक सेतु की भूमिका निभाना भी है। हम अंग दाता के परिवार के साहस को नमन करते हैं और गर्व महसूस करते हैं कि पंचकूला पुलिस इस नेक कार्य में अपनी भूमिका समयबद्ध तरीके से निभा सकी।