Category: Haryana|Panchkula

  • इस इलाके में चली गोलियां, पुलिस ने किया 2 बदमाशों का एनकाउंटर, देखें वीडियो

    इस इलाके में चली गोलियां, पुलिस ने किया 2 बदमाशों का एनकाउंटर, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 23 में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 2 बदमाश घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार कैथल पुलिस की एक टीम बदमाशों का पंचकूला, सेक्टर 23 में पीछा कर रही थी। जब बदमाशों ने खुद को घिरा हुआ पाया, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। ​जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के टांग पर गोली लगी है।

    दोनों घायल बदमाशों को काबू करके उपचार के लिए पंचकूला के नागरिक अस्पताल (सिविल हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक लिखित बयान ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। सूत्रों की माने, फिलहाल बदमाश कैथल के बताए जा रहे हैं। बदमाशों की पहचान और उनके आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी का इंतज़ार है।

  • Haryana News: पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव, फैली सनसनी, देखें वीडियो

    Haryana News: पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव, फैली सनसनी, देखें वीडियो

    पंचकूला: जिले के बरवाला ब्लॉक के खेतपुराली गांव के पास स्थित एक पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक सिख समुदाय से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। उसके हाथ में कड़ा भी मिला है।

    मौके से कोई मोबाइल फोन नहीं मिला और पास में चप्पल पड़ी मिली है। इससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। शव पुल के गहरे हिस्से में बीच से फेंका हुआ प्रतीत हो रहा है। इसके चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।

    सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई है और उन्होंने जांच शुरु कर दी है। पुलिस आस-पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

     

     

     

  • Haryana News : 590 Crore के Fraud Case में सुपरिंटेंडेंट बर्खास्त, Thailand में मस्ती करना पड़ा मेहंगा

    Haryana News : 590 Crore के Fraud Case में सुपरिंटेंडेंट बर्खास्त, Thailand में मस्ती करना पड़ा मेहंगा

    पंचकूला : बहुचर्चित IDFC बैंक से जुड़े ₹590 करोड़ के फ्रॉड केस में हरियाणा सरकार ने कड़ा संज्ञान लेते हुए पंचायत विभाग के सुपरिंटेंडेंट को बर्खास्त कर दिया है। सुपरिंटेंडेंट नरेश कुमार मोहाली की Aero City में रहता था। हाल ही में पुलिस ने नरेश पर मामला दर्ज कर उसे घर से ही गिरफ्तार किया था।

    इस पूरे स्कैंडल का खुलासा एक वीडियो से हुआ था। जिसने वायरल होने के बाद जमकर सुर्खिया बटोरी थी। वीडियो में 590 करोड़ रुपए फ्रॉड का आरोपी बैंक मैनेजर रिभव ऋषि सरकारी विभागों के अफसरों के साथ विदेश में मस्ती करता दिखाई दिया था। जिसमें प्राइवेट यॉट पर रशियन लड़कियों के साथ पार्टी हो रही थी।

    एंटी क्रप्शन ब्यूरो की जांच में नरेश कुमार का रिभव ऋषि और अभय के साथ फ्रॉड को अंजाम देने में अहम भूमिका का खुलासा हुआ था। सुपरिंटेंडेंट नरेश कुमार को बैंकिंग और कंपनी से जुड़े चारों आरोपियों व अफसरों के बीच ब्रॉकर का जिम्मा सौंपा गया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है। इस मामले में अभी और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Haryana News: Gurmeet Ram Rahim Case में CBI Court ने सुनाया अहम फैसला

    Haryana News: Gurmeet Ram Rahim Case में CBI Court ने सुनाया अहम फैसला

    पंचकूला: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट में 400 साधुओं की नसबंदी मामले में गवाही को लेकर सुनवाई हुई है। इस मामले में सीबीआई कोर्ट के द्वारा दूसरे गवाह को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए गवाही देने की अनुमति दी है। यह गवाह मौजूदा समय में अमेरिका रह रहा है। कोर्ट ने पहले न्यूयॉर्क में मौजूद पहले गवाह की वर्चुअल गवाही की तकनीकी जांच की थी। यह जांच सफल रही। इसके बाद अभियोजन पक्ष ने दूसरे गवाह को भी इसी जरिए से पेश करने की मांग की थी।

    बचाव पक्ष की ओर से कोई आपत्ति नहीं आने पर अदालत ने अनुमति दी है। अमेरिका में बैठे दूसरे गवाह की अब वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए गवाही होने वाली है। इस मामले में अगली सुनवाई 15 और 16 को होगी। सीबीआई कोर्ट में डेरा सच्चा सौदा के 400 अन्यायों को जबरन नसबंदी करने का आरोप था। सीबीआई ने यह केस 7 जनवरी 2015 को दर्ज किया था।

     

     

     

     

  • पूर्व उपमुख्यमंत्री Dushyant Chautala ने की अहम प्रेस Conference, देखें वीडियो

    पूर्व उपमुख्यमंत्री Dushyant Chautala ने की अहम प्रेस Conference, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। पीसी में जेजेपी नेता बृज शर्मा और दिग्विजय सिंह चौटाला समेत कई नेता मौजूद रहे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक की। 16 और 17 अप्रैल को गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी में यह घटना क्रम हुआ। इस दौरान 6 साथियों को गिरफ्तार करने और इसके साथ सीसीटीवी के डीवीआर पुलिस ने उठा लिए। इसको लेकर पार्टी की ओर से छात्रों और कानून व्यवस्था को लेकर प्रस्ताव पास किया गया।

    आज जेजेपी की बैठक में हिसार घटनाक्रम के दौरान दो प्रस्ताव पास किए गए हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा एसपी और उसके गुण्डे चेस के मोहरे हैं। इस मामले की भूमिका कहीं और रची गई है। इस गाड़ी में घटनाक्रम हुआ उसको ऑफ ड्यूटी, ऑन ड्यूटी बताया कि एसपी का स्टेट्समैन चेंज हुआ। आज 14 दिनों के बाद कुरुक्षेत्र में दिग्विजय चौटाला और अन्य पर एफआईआर दर्ज की गई है और आरोप कुर्सी तोड़ने का है। दुष्यंत चौटाला ने कहा जेजेपी हिसार घटनाक्रम और उनके पार्टी पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ तमाम विषयों पर कोर्ट में जाएंगे।

    इसके अलावा दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एससी एसटी कमिशन, मानव अधिकार आयोग समेत हर जगह जाएंगे। 27 अप्रैल को छात्रों के हक में महापंचायत हिसार में की जाएंगी। छात्र हित में जेजेपी की एक बड़ी महापंचायत होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली का सामाजिक विरोध करेंगे। दुष्यंत चौटाला ने अपील की औऱ कहा इस लड़ाई में हमारा सहयोग करें। आज कुरुक्षेत्र NIT में बहने खुदकुशी कर रही है उसका कारण भी प्रताड़ना है। दुष्यंत चौटाला ने कहा हिसार मामले में डीजीपी को लगातार मैसेज और फोन किए हैं।

    दुष्यंत चौटाला ने अपना मोबाइल मीडिया कैमरों के सामने दिखाते हुए कहा डीजीपी को लगातार कॉल और मैसेज किए हैं। डीजीपी से जब मिलने और बात करने लिए मैसेज भेजा तो उन्होंने मेरा नम्बर ब्लॉक कर दिया है।

     

  • कर्मचारी चयन आयोग की तैयारियां हुई शुरु, Bhupendra Chauhan का आया बयान, देखें वीडियो

    कर्मचारी चयन आयोग की तैयारियां हुई शुरु, Bhupendra Chauhan का आया बयान, देखें वीडियो

    पंचकूला: ग्रुप-C PMT परीक्षा को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। हरियाणा के कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात की जानकारी दी है। भूपेंद्र चोहान को ग्रुप-C पीएमटी की परीक्षा में नोडल अधिकारी बनाया है। नई टेक्नोलॉजी और पारदर्शिता के साथ पीएमटी की परीक्षा करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को पहला बैच शुरु होगा और रोजाना चार बैच होंगे।

    उन्होंने कहा कि इसको लेकर शैड्यूल जारी किया गया है। प्रत्येक दिन 1500 से लेकर 2000 अभ्यार्थी परीक्षा के लिए आएंगे। अभ्यार्थियों से अपील की गई है कि कीमती सामान लेकर न आएं और अभ्यार्थियों के बैग को रखने की व्यवस्था की गई है। परिक्षा के दौरान पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। एडमिट कार्ड चेक करने के बाद एंट्री होगी और इसके बाद पश्चात बायोमैट्रिक और काउंंटर पर सीरियल नंबर देकर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल में आधार बेस बायोमैट्रिक करवा कर वेरीफाई होने के बाद पीएमटी हाल में जाएगा।

    आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए कमिश्नर ने 21 मशीने लगाई हैं। एक समय में 21 बच्चों की जांच होगी और फिजिकल मेजरमेंट की जांच होगी। इस दौरान एक अपील काउंटर बनाया है इसमें अपनील भी अभ्यार्थी कर सकता है। परीक्षा को लेकर पंजाब के जीरकपुर से बसों का प्रबंध किया है। यह बसें सुबह 5 बजे पंजाब के जीरकपुर में उपलब्ध होगी और वह बेस ताऊ देवीलाल स्टेडियम में छेड़ेंगे।

    उन्होंने बताया कि पीएमटी की परीक्षा में पुलिस की फॉरेस्ट रेंजर, रेलवे गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड, 2लाख 80 हजार पुलिस की भर्ती के आवेदन है। यह प्रक्रिया 60 से 80 दिन में प्रक्रिया शुरु होगी। प्रतिदिन 1500 से 2000 बच्चे बुलाए हैं और आगे इस संख्या को 3000 तक भी लेकर जाएंगे। अभ्यार्थियों को मार्क्स और मेरिट के आधार पर बुलाया गाय है। गर्मी को देखते हुए मेडिकल सुविधा और ओआरएस घोल की व्यवस्था की गई है और दौड़ का समय सुबह और शाम रहने वाला है।

    इस प्रक्रिया के दौरान अभ्यार्थियों से अपील है कि किसी भी ऐसी वस्तु का इस्तेमाल न करें जो प्रतिबांधित हो और इस प्रक्रिया के दौरान मेडिकल टीम भी उपलब्ध होगी।

     

     

  • Haryana News: नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के पदों के लिए जारी हुई लिस्ट

    Haryana News: नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के पदों के लिए जारी हुई लिस्ट

    हरियाणा: राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण ने 3 नगर निगमों, 3 नगर परिषदों और 6 नगर पालिकाओं के मेयर अध्यक्षों और वॉर्ड सदस्यों के पदों पर उपचुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। नगर निगम के लिए अंबाला, पंचकूला, और सोनापत के मेयर और सभी वॉर्ड। नगर परिषद रोहतक, धारुहेड़ा (रेवाड़ी) और उकलाना (हिसार) के अध्यक्ष और सभी वॉर्ड। नगर पालिका टोहाना (फतेहबाद) वार्ड 17, झज्जर वॉर्ड, राजौंद वॉर्ड 11, तरावड़ी वार्ड 08, कनीना वार्ड और 14 और सढौरा वॉर्ड 09। चुनाव के दौरान कार्यक्रम कुछ ऐसा लगेगा। 15.04.2026 रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नोटिस जारी, 21.04 से 25.04.2026 नामांकन पत्र दाखिल, सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक 27.04.2026 नामांकन पत्रों की जांच, सुबह 11:30 बजे, 28.04.2026 नाम वापस लेने की अंतिम तिथि, सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक, 28.04.2026 चुनाव चिन्ह आवंटन, दोपहर 3 बजे के बाद , 28.04.2026 चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी

    मतदान और मतगणना का पूरा शैड्यूल

    28.04.2026 मतदान केंद्रों की सूची चुनी जाएगी, 10.05.2026 रविवार को मतदान होगा और 12.05.2026, दोबारा मतदान, यदि जरुरी हो। मतदान का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 13.05.2026 मतगणना सुबह 8:00 बजे से, 2000 EVM के जरिए होंगे चुनाव।    
  • Haryana में इस दिन होंगे चुनाव, Davinder Singh Kalyan ने की Press Conference, देखें वीडियो

    Haryana में इस दिन होंगे चुनाव, Davinder Singh Kalyan ने की Press Conference, देखें वीडियो

    पंचकूला: राज्य के चुनाव आयुक्त देविंदर सिंह कल्याण ने आज अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सभी लोगों को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती और बैशाखी पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। देविंदर सिंह कल्याण ने कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीख का आज शैड्यूल जारी हो रहा है। देविंदर सिंह कल्याण ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की तारीफ 21-25 अप्रैल होगी।

    28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव 10 मई 2026 रविवार वाले दिन होगा। दोबारा किसी जगह उपचुनाव की जरुरत रही तो मंगलवार को होगा। पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में नगर निगम चुनाव भी हो रहे हैं। रेवाड़ी नगर परिषद, धारुहेड़ा, सांपला और उकलाना नगर पालिका में भी चुनाव होगा। टोहाना, झज्जर राजौंद तरावड़ी, सढ़ौरा और कनीना नगरपालिका में उप चुनाव होंगे। प्रदेश में कुछ जगहों पर पंचायत राज के उपचुनाव भी होंगे।

    देविंदर सिंह कल्याण ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के नतीजे 10 मई को आएंगे। निकाय चुनावों की गिनती 13 मई को होगी।

     

  • दोस्त बना दोस्त का दुश्मन, पाइप से उतारा मौत के घाट, मिली उम्रकैद की सजा, देखें वीडियो

    दोस्त बना दोस्त का दुश्मन, पाइप से उतारा मौत के घाट, मिली उम्रकैद की सजा, देखें वीडियो

    पंचकूला: इंडस्ट्रियल एरिया में करीब साढ़े चार साल पहले हुए एक हत्या के मामले में न्याय की जीत हुई है। माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विजयंत सहगल की अदालत ने दोषी सोहनपाल उर्फ मुच्छड़ को अपने ही साथी की बेरहमी से हत्या करने के जुर्म में आजीवन कारावास (पूरी उम्र कैद) की सजा सुना दी है। अदालत ने दोषी पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

    इसको अदा न करने पर उसे 6 महीने की अतिरिक्त कठोर कैद काटनी होगी। यह मामला 29 सितंबर 2021 की रात का है। जब शराब के दौर के बीच शुरु हुई एक छोटी सी बहस ने खूनी अंत का रुप ले लिया था। पुलिस जांच के अनुसार, दोषी सोहनपाल और मृतक प्रदीप पंचकूला के फेज-1 स्थित प्लॉट नंबर 120 की छत पर एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान प्रदीप ने शिकायत की है कि सोहनपाल ने उसे कम शराब पिलाई है। इस तुच्छ बात पर शुरु हुई कहासुनी हाथापाई में बदल गई। गुस्से में आकर प्रदीप ने सोहनपाल को लात मारी।

    इसके बाद पास पड़ी लोहे की पाइप उठाकर हमला करने की कोशिश की हालांकि सोहनपाल ने फुर्ती दिखाते हुए पाइप छीन ली और गुस्से में प्रदीप के सिर पर कई वार किए। चोट इतनी गंभीर थी कि प्रदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद सेक्टर-19 पुलिस चौकी में तैनात तत्कालीन एएसआई राममोहर सिंह मौके पर पहुंचे।

    खून से लथपथ शव बरामद किया था और आरोपी सोहनपाल को गिरफ्तार कर लिया। पंचकूला के सेक्टर-20 के थाना में आईपीसी की धारा 302 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि इस मामले में हमारी टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और मौके से बरामद लोहे की पाइप जैसे महत्वपूर्ण सबूतों को अदालत के सामने मजबूती से रखा।

    पुलिस ने पूरी जांच करने के बाद ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिले सके। 30 सितबंर 2021 से लगातार चली इस कानूनी प्रक्रिया का परिणाम आज दोषी की मिली उम्रकैद के रुप में सामने आया है। यह फैसला समाज में एक कड़ा संदेश देता है कि हिंसा और अपराध का अंजाम सिर्फ जेल की सलाखें ही हैं।

  • हरियाणा के DGP ने माता-मनसा देवी मंदिर में टेका माथा, देखें वीडियो

    हरियाणा के DGP ने माता-मनसा देवी मंदिर में टेका माथा, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने आज अपनी धर्मपत्नी सीमा सिंघल के साथ पंचकूला स्थित विश्व प्रसिद्ध माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धा भाव से माथा टेककर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना एवं हवन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की शांति, कानून-व्यवस्था की मजबूती और जनकल्याण के लिए मां भगवती से आशीर्वाद मांगा।

    मंदिर पहुंचने पर डीजीपी अजय सिंघल एवं उनकी पत्नी का मंदिर प्रशासन द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इसके बाद विधिवत हवन का आयोजन किया गया। उन्होंने पूर्ण श्रद्धा के साथ आहुति दी। हवन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। पूजा अर्जना के बाद उन्होंने मां मनसा देवी के बरबार में प्रार्थना करते हुए प्रदेश में शांति, सामाजिक सौहार्द एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शक्ति और मार्गदर्शन की कामना की।

    इसके अवसर पर डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि माता मनसा देवी के दर्शन करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण के लिए प्रार्थना की। प्रदेशवासियों की खुशहाली और पुलिस बल के मनोबल के लिए प्रार्थना, अजय सिंघल ने कहा कि माता मनसा देवी को दर्शन करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है।

    उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण के लिए प्रार्थना की। साथ ही हरियाणा पुलिस के जवानों के मनोबल, समर्पण और सेवा भावना को और ज्यादा मजबूत बनाने की भी कामना की। पुलिस का काम सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं बल्कि समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना भी है। इसके लिए आध्यात्मिक ऊर्जा भी जरुरी भूमिका निभाती है। यह दौरा न सिर्फ उनकी धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा बल्कि यह भी दर्शाता है।

    प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखना भी जरुरी है। डीजीपी अजय सिंघल का यह मंदिर दौरा समाज के लिए कर्तव्य और आस्था दोनों का संतुलन जीवन को सुदृढ़ बनाता है।