Category: Haryana|Panchkula

  • आने-जाने का रास्ता बंद होने से लोगों में भारी रोष, देखें वीडियो

    आने-जाने का रास्ता बंद होने से लोगों में भारी रोष, देखें वीडियो

    पंचकूला: गांव इस्लामनगर माजरी के स्थानीय लोगों के द्वारा ट्राईडेंट हिल्स कंपनी द्वारा शमशान घाट मंदिर और घरों में आने-जाने का रास्ता बंद करने को लेकर स्थानीय गांव वासियों में भारी रोष है। इसको लेकर गांव वासियों के द्वारा बीती 14 मार्च दिन शनिवार को शाम के समय एक पंचायत का आयोजन किया गया।

    पंचायत में जिला परिषद अध्यक्ष सुनील शर्मा बीजेपी के सीनियर नेता शिव शंभु योगेंद्र ठाकुर ग्राम पंचायत भौरिया से नरेश शर्मा गफूर मोहम्मद गीता नंबरदार बलविंदर सिंह रघुवीर सिंह हरप्रीत सिंह गुरनाम राजकुमार हरप्रीत सिंह संजय सहित भारी संख्या में गांव वासी मौजूद रहे हैं।

    इस मौके पर गांव वासियों ने बताया है कि वह पिछले 60 सालों से गांव के स्थायी निवासी हैं। साल 2007 में ट्राईडेंट हिल्स नाम के कंपनी द्वारा उनकी जमीन खरीद ली थी और साल 2011 में बेची। जमीन को उस समय की मौजूदा सरकार के द्वारा एक्वायर कर लिया गया था।

    अब कंपनी के द्वारा निर्माण कार्य शुरु भी किया गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कंपनी के द्वारा उनके गांव इस्लामनगर माजरी के सरकारी रास्तों पर भी कब्जा कर दीवार का निर्माण किया जा रहा है। इसको लेकर गांव के आने जाने के रास्ते शमशान घाट और मंदिर के रास्तों में दीवार का निर्माण हो रहा है।

    उनके घरों की कनेक्टिविटी पूरी तरह से बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि हमने कंपनी से भी कई बार ऐसा न करने की मांग की है परंतु उनके द्वारा कोई गौर नहीं किया गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि जल्द ही वह समस्या को लेकर हल्का कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा के साथ मिलेंगे और उनसे समस्या का समाधान करवाने की मांग करेंगे।

    लोगों का कहना है कि कंपनी के द्वारा उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है ताकि हम बची हुई जमीन को भी परेशान होकर कंपनी को बेच दे परंतु लोगों का कहना है कि यहां पर करीबन 200 घर हैं सिर्फ इस्लामनगर माजरी के गांव के साथ यह समस्या नहीं है।

    आस-पास के बाकी गांव वासियों को भी इन समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम जिला प्रशासन से भी इस समस्या का समाधान करने की मांग करेंगे।

     

     

     

     

  • IDFC First Bank घोटाले के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    IDFC First Bank घोटाले के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक मामले की चल रही जांच के दौरान राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के द्वारा दो और आरोपियों को 14/03/2026 को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि इस मामले में राजन कटोदिया को भी कल ही गिरफ्तार किया गया था।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रणधीर सिंह, कंट्रोलर फाइनेंस एंड अकाउंट्स, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद तथा राजेश सांगवान, कंट्रोलर फाइनेंस एंड अकाउंट्स, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के तौर पर हुई है।

    इस दोनों आरोपियों में से मुख्य आरोपियों के साथ धोखाधड़ी को अंजाम देने में एक्टिव भूमिका सामने आई थी। गिरफ्तारी के बाद राजन कटोदिया सहित चार आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया है। वहां से अदालत ने तीन आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

    इस मामले में गहन पूछताछ की जा पाए और घोटाले से जुड़े कुछ अन्य पहलुओं का खुलासा किया जा पाए। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी अंकुर शर्मा को आज न्यायिक हिरात में भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

     

     

  • दोस्त बना दोस्त का दुश्मन, सिर पर मारी बोतल किया घायल, देखें वीडियो

    दोस्त बना दोस्त का दुश्मन, सिर पर मारी बोतल किया घायल, देखें वीडियो

    पंचकूला: मोरनी मार्ग पर वीरवार शाम को शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में आपस में कहासुनी हुई। इस कहासुनी ने हिंसक रुप ले लिया। एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के सिर पर बोतल मारकर उसे घायल कर दिया। घायल करके दोस्त ही उसको अस्पताल ले आया है। उसने वहां बताया कि मैंने अपने दोस्त के सिर पर बोतल मारी है।

    घायलों की पहचान सनी और बिजेन्दर के तौर पर हुई है। दोनों पंचकूला के ही रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक साथ में शराब पी रहे थे। किसी बात पर दोनों की कहासुनी हो गई और एक ने दूसरे के सिर पर बोतल दे मारी। घायल करके सेक्टर-6 के अस्पताल में लाया गया। इसके कारण घायल व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

     

     

     

  • Tripple Murder मामले में Gangster Vijay Gehlot हुआ कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

    Tripple Murder मामले में Gangster Vijay Gehlot हुआ कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

    पंचकूला: बुर्ज कोटिया में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में दिल्ली से गैंगस्टर नंदू गैंग के गैंगस्टर विजय गहलोत को पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच गैंगस्टर नंदू के सदस्यों गैंगस्टर विजय गहलोत को दिल्ली तिहाड़ जेल से पंचकूला कोर्ट लाया गया है।

    साल 2024 में गैंगस्टर नंदू के लोगों के द्वारा तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। आरोपी विनीत उर्फ विक्की नाम के युवक को मारने आए थे परंतु इसमें तीर्थ और निया नाम की युवती को अचानक गोलियां लग गई थी।

    ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर चुकी हैं।

     

     

     

  • लूट के इरादे से युवक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लूट के इरादे से युवक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने लूट के इरादे से की गई युवक की हत्या के मामले को सिर्फ कुछ घंटों में सुलझा लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार करके अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया जा चुका है।

    वहीं वारदात में शामिल उसका फरार नाबालिग साथी भी क्राइम ब्रांच की टीम ने काबू कर लिया है। पुलिस के द्वारा मामले की गहनता से जांच चल रही है और वारदात में इस्तेमाल होने वाला हथियार, खून से सने कपड़े और छिना गया मोबाइल फोन बरामद करना बाकी है।

    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि एक युवक पर अज्ञात युवकों के द्वारा हमला किया गया है। जांच में सामने आया कि 29 साल का दीपक अमेठी (उत्तर प्रदेश) जो की वर्तमान समय में ढकोली में किराए पर रह रहा था और चंडीगढ़ में स्थित एक कॉल सेंटर में कार्यरत था। 2/3 मार्च देर रात करीबन 2 बजे बाइक रोककर एक मित्र के साथ फोन पर बातचीत शुरु की।

    इस दौरान दो अज्ञात युवकों ने उस पर तेजधार चाकुओं के साथ हमला कर दिया और उसका मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गया। गंंभीर रुप से घायल दीपक को तुरंत सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के भाई की शिकायत पर थाना सेक्टर-5 में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया और आरोपियों की तलाश शुरु की गई। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 के इंचार्ज दलीप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तुंरत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रोशन निवासी गोपालगंज हाल के किराएदार ढकोली को वारदात के मात्र छह घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया।

    आरोपी को 4 मार्च को अदालत में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े तथा छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया जाना बाकी है। शुरुआती पूछताछ में यह सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों आरोपियों ने नशे का सेवन किया था।

    जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी रोशन पर पूर्व में नाबालिग रहते हुए थाना सेक्टर-5 और सेक्टर-14 में लूट के तीन मामले दर्ज हैं। अब तक की जांच में मृतक और आरोपियों के बीच में किसी भी तरह की व्यक्तिगत रंजिश भी सामने नहीं आई। शुरुआती जांच के अनुसार, यह वारदात सिर्फ लूट के उद्देश्य से अंजाम दी गई थी और दीपक के द्वारा विरोध करने पर हत्या दी गई थी।

    आज क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने मामले में शामिल दूसरे आरोपी नाबालिग को भी काबू कर लिया है। मुख्य आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे मामले में हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने आरोपी को पकड़ने में जरुरी भूमिका निभाने वाले क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 इंचार्ज दलीप सिंह, एसआई राकेश, एएसआई राजेश, मुख्य सिपाही परवेश, सिपाही लोकेश और सिपाही सचिन की खास तौर पर सराहना की है।

    पंचकूला पुलिस कमिशनर शिवास कविराज ने कहा कि अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है जो भी कानून को चुनौती देगा उसके खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। हमारी प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा है और ऐसे जघन्य अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस पूरी प्रतिबद्धता और पेशेवर तरीके से काम कर रही है। भविष्य में भी ऐसे अपराधियों पर कड़ा प्रहार जारी रहेगा।

     

     

  • कार के सामने आया सांभर, बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो

    कार के सामने आया सांभर, बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो

    पंचकूला: वीरवार सुबह जीरकपुर शिमला नेशनल हाईवे चंडी मंदिर कैंट एरिया के पास एक कार के सामने सांभर आ गया। इसके कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई और सांभर भी घायल हो गया। जानकारी देते हुए कार चालक ने बताया कि वह अंबाला से अपने घर पिंजौर की ओर जा रहे थे। अचानक हाईवे की दूसरी ओर से सांभर छलांग मार कर उनकी कार से टकराया हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार चालक बाल-बाल बच गया। इस हादसे के बाद सांभर सड़क पर घायल अवस्था में गिर पड़ा है और उसके मुंह से खून निकलने लगा। घटना की जानकारी 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।      
  • लूट के इरादे से युवक की हत्या, 6 घंटे में पुलिस ने काबू किया मुख्य आरोपी, देखें वीडियो

    लूट के इरादे से युवक की हत्या, 6 घंटे में पुलिस ने काबू किया मुख्य आरोपी, देखें वीडियो

    पंचकूला: शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने तुरंत और सख्त कार्रवाई करते हुए लूट के इरादे से की गई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को सिर्फ 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

    एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि हमें गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि दीपक बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था। इस दौरान रात करीबन 2 बजे सेक्टर-12 स्थित कृषि भवन की ओर जाने वाली सड़क पर दो अज्ञात युवकों ने बाइक सवार दीपक पर तेजधार हथियारों के साथ हमला किया है।

    उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घायल अवस्था में दीपक को तुरंत सेक्टर-6 में स्थित नागरिक अस्पताल में ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के भाई ने थाना सेक्टर-5 में शिकायत दर्ज करवाई कि उसका 33 साल का भाई दीपक निवासी अमेठी उत्तर प्रदेश जो कि वर्तमान में ढकोली में किराए पर रह रहा था।

    पंचकूला में स्थित एक कॉल सेंटर में कार्यरत था परंतु देर रात लूट के इरादे से उस पर हमला किया गया। थाना सेक्टर-5 में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 के इंचार्ज दलीप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रोशन निवासी गोपालगंज बिहार हाल के किराएदार ढकोली को वारदात के मात्र 6 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपी को कल अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया जा पाए। मामले में दूसरे आरोपी की तलाश चल रही है। सभी क्राइम यूनिट्स को भी अलर्ट कर दिया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश की जा रही है। दूसरे आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    पंचकूला पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि पंचकूला में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि – जो भी अपराधी कानून को हाथ में लेने की कोशिश करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। पंचकूला पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धा है और अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त और तुरंत कार्रवाई जारी रहेगी।

     

     

  • Cyber ठगी मामले में आरोपी Mastermind गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Cyber ठगी मामले में आरोपी Mastermind गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: साइबर क्राइम पुलिस के द्वारा साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी मास्टरमाइंड गिरफ्तार कर लिया है। साइबर क्राइम पुलिस के द्वारा बताया गया है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी कंपनी खोल कर ऐप लोगों के मोबाइल में इंस्टॉल करवाता था।

    उसके आधार पर ठगी की जाती थी। उन्होंने बताया कि इस मामले का मास्टरमाइंड अमित खेड़ा गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पूरे रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी और यह ठगी करोड़ों रुपये में जा सकती है।

    आरोपी के द्वारा पंचकूला जिले में फर्जी कंपनी के नाम पर ऐप इंस्टाल करवा कर 76 लाख रुपये की ठगी की है। उनके साथी भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। मामले की जानकारी देते हुए भूप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में एक आरोपी कुछ दिन पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

    उन्होंने बताया कि इस मामले में और भी आरोपी हैं उनको भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के द्वारा एक कंपनी बनाकर लोगों के मोबाइल में फर्जी ऐप डलवाकर पैसा इनवेस्ट करवा कर गबन किया है। उन्होंने कहा कि हमारा 76 लाख रुपये का है। जांच में और भी कई तथ्य सामने आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनके अन्य लोगों के द्वारा कई और स्थान पर भी इस तरह की फर्जी ऐप डाउनलोड करवा कर लाखों रुपये ठगे हैं।

    उन्होंने कहा कि इस मामले में बाकी साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह साइबर ठगी और गबन करोड़ों रुपये में आ सकता है।

     

     

  • कूड़े के ढेर में मिला Newborn Baby का शव, इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    कूड़े के ढेर में मिला Newborn Baby का शव, इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में नवजात शिशु का शव मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल भी की जा रही है।

    पुलिस आस-पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी मलकीत सिंह ने कहा कि सेक्टर-20 के इंडस्ट्री एरिया फेज-1 में कूड़े के डिब्बे के अंदर नवजात बच्चे का शव पड़ा था।

    जब नगर निगम के कर्मचारी कूड़ा उठाने के लिए आए तो उन्होंने देखा कि नवजात बच्चे का शव पड़ा है। इसकी सूचना पुलिस की दी गई। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि नवजात शिशु फीमेल है।

    उन्होंने बताया कि आस-पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल नवजात के शव को पंचकूला के सेक्टर-6 के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के द्वारा इस मामले की पूरी गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।

     

  • Haryana News: Traffic Police का अहम कदम, लोगों को दिए निर्देश, देखें वीडियो

    Haryana News: Traffic Police का अहम कदम, लोगों को दिए निर्देश, देखें वीडियो

    पंचकूला: नागरिकों को जाम की समस्या से बचाने और सड़क सुरक्षा को सही करने के उद्देश्य से पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने एक जरुरी कदम उठाया है। एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शहर के दो मुख्य स्थानों डीआई कट और सेक्टर-2 कट पर सीमेंट के भारी भरकम बैरियर स्थापित किए गए हैं।

    लंबे समय से इन कट्स पर भारी वाहनों के द्वारा यू-टर्न लेने के कारण यातायात रुक रहा था। इससे न सिर्फ पीक ऑवर्स के दौरान जाम लगता था बल्कि दुर्घटनाओं का अंदाजा भी बना रहता था। इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए ट्रैफिक पुलिस की टीम ने मोर्चा संभाला है।

    इस कार्य के दौरान सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंद्र सिंह और सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक खुद मौके पर उपस्थित रहे और अपनी देखरेख में बैरियर लगवाने का काम खत्म करवाया। इन अवरोधकरों के लग जाने से अब भारी वाहन इन संकीर्ण कट्स से अचानक यू-टर्न नहीं ले पाएंगे।

    इससे सीधी सड़क पर चलने वाले वाहनों की गति भी निर्बाध बनी रहेगी। पुलिस का यह मानना है कि इस कदम से सेक्टर-2 और आस-पास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था पहले से ज्यादा सुचारु और सुरक्षित हो जाएगी।

    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि डीआई कट और सेक्टर-2 कट पर सीमेंट बैरियर लगाने का फैसला स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों की सुविधा को देखते हुए लिया गया है। हम शहर के बाकी ऐसे ब्लैक स्पॉट्स और कट्स भी पहचान रहे हैं जहां भारी वाहनों के कारण यातायात प्रभावित होता है।

    उन्होंने जनता से यह अपील की है कि वो यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस का साथ दें।