Category: Haryana|Panchkula

  • IDFC बैंक में हुआ 590 करोड़ रुपये का घोटाला, Anti Corruption Bureau Office पहुंचे अधिकारी

    IDFC बैंक में हुआ 590 करोड़ रुपये का घोटाला, Anti Corruption Bureau Office पहुंचे अधिकारी

    पंचकूला: शहर के IDFC बैंक से 590 करोड़ रुपये का घोटाला मामला सामने आया है। एन्टी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय में IDFC बैंक के अधिकारी पहुंचे हैं। इसके अलावा बैंक के अन्य अधिकारी दिल्ली और मुंबई से भी पहुंचे हैं। एन्टी करप्शन ब्यूरो के द्वारा इस मामले में मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

    महानिदेशक एन्टी करप्शन मुख्यालय में पहुंचे अधिकारियों से जानकारी और दस्तावेज मांगे गए। एन्टी करप्शन ब्यूूरो द्वारा जांच के लिए अधिकारियों से जानकारी मांगी है। IDFC बैंक अधिकारी मीडिया के सवालों से बचते नजर आए हैं।

  • Haryana News: व्यापारी की गाड़ी से लाखों रुपये चोरी करने वाला Driver गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: व्यापारी की गाड़ी से लाखों रुपये चोरी करने वाला Driver गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस ने व्यवसायी की गाड़ी से लाखों रुपये की नकदी चोरी करने के मामले को 24 घंटों के अंदर सुलझा लिया है। इस वारदात का मास्टरमांइड कोई और नहीं बल्कि पीड़ित व्यवसायी का पिछले 5 सालों से कार्यरत विश्वसनीय ड्राइवर ही निकला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से चोरी की गई पूरी राशि बरामद कर ली है।

    एसीपी सुरिंदर सिंह डोडी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 21 फरवरी को सेक्टर-2 पुलिस चौकी में एक व्यवसायी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने व्यवसाय के सिलसिले में अक्सर अपनी फॉर्च्यूनर कार में नकदी रखते हैं। 16 फरवरी को उनके गाड़ी में करीबन 3 लाख रुपये रखे हुए थे परंतु 17 फरवरी की सुबह जब उन्होंने चेक किया तो उसमें से 1 लाख 70 हजार रुपये गायब थे।

    इसके अगले दिन फिर से गाड़ी से 50 हजार रुपये गायब थे। इसके अगले दिन फिर से गाड़ी से 50 हजार रुपये की चोरी हुई। इस तरह आरोपी ने कार से कुल 2 लाख 20 हजार रुपये की नकदी चोरी की है। सेक्टर-5 थाना में इस बारे में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम के इंचार्ज सुनील कुमार और जांच अधिकारी एएसआई कर्मजीत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने जब तकनीकी साक्ष्यों और परिस्थितियों की जांच की तो उन्हें शक की सुई व्यवसायी के 45 साल के ड्राइवर राजीव पर टिकी है जो मूल तौर पर रोहतक के कन्हेली का रहने वाला है।

    वर्तमान समय में वह पंचकूला के सेक्टर-2 में रहता था। पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए आरोपी राजीव को दबोच लिया। पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी ने विश्वास घात करते हुए गाड़ी के रिमोट की एक डुप्लीकेट कॉपी बनवाई थी। इसकी मदद से वह मौका पाकर गाड़ी खोलता और पैसे चोरी कर लेता था।

    इस मामले में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 2 लाख 20 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपी ने शिकायतकर्ता के भरोसे का फायदा उठाते हुए बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया है लेकिन हमारी क्राइम यूनिट ने तुरंत कार्रवाई के जरिए आरोपी को भागने का मौका नहीं दिया। हमने शत प्रतिशत रिकवरी सुनिश्चित की है।

    हम नागरिकों से भी अपील करते हैं कि अपन घरेलू सहायकों या चालकों पर आंख मूंदकर विश्वास न करे साथ ही पुलिस वेरिफिकेशन भी जरुर करवाएं।

     

     

     

     

     

  • गली के कुत्तों और पिल्लों को लेकर महिलाओं ने की मारपीट, देखें वीडियो

    गली के कुत्तों और पिल्लों को लेकर महिलाओं ने की मारपीट, देखें वीडियो

    पंचकूला: शहर के पिंजौर क्षेत्र से एक घटना सामने आई है। चार महिलाओं पर गली के कुत्तों और पिल्लों के साथ मारपीट करने और विरोध करने पर पड़ोसियों के घर में घुसकर धमकाने का आरोप लगा है। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस सीसीटीवी में पहली वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बाल्टी में पानी लाकर प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर बैठे कुत्तों पर पानी डालती दिखी हैं। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस हुई। दूसरी वीडियो में महिला डंडा लेकर आती और कुत्तों को मारते हुए दिख रही हैं। कुत्ते गली में भागते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान फिर से कहासुनी भी होती है। महिलाएं प्रॉपर्टी डीलर के बेटे के साथ भी बहस करती हैं। एक महिला कुत्ते को लात मारती है। बाद में चारों महिलाएं युवक का कॉलर पकड़कर घर में घुसकर दिखाई देती हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, एक कुतिया ने चार पिल्लों को जन्म दिया था। वह रोज उन्हें दूध पिलाता था और घर के बाहर बैठने की जगह बनाई थी। 17 फरवरी को कुत्तों को डंडा और लात से मारा गया। टोका गया तो युवक का कॉलर पकड़कर घर में घुसकर गालियां दी गई और धमकाया गया। पिंजौर थाने के जांच अधिकारी एसआई कमलजीत के अनुसार, पीड़ित की शिकायत पर चार महिलाओं के खिलाफ पशु क्रूरत अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना से जुड़े वीडियो भी मांगे गए हैं और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।      
  • Haryana News: सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, वाहन चालकों के विरुद्ध की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Haryana News: सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, वाहन चालकों के विरुद्ध की कार्रवाई, देखें वीडियो

    पंचकूला: ट्रैफिक पुलिस के द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से आज विभिन्न जगहों पर खास अभियान चलाए गए हैं। थाना यातायात सूरजपुर की टीम ने पीएसआई अभिषेक के नेतृत्व में कालका क्षेत्र के गांधी चौक एवं रेलवे रोड़ पर विशेष चैकिंग के दौरान सड़क पर गलत तरीके से पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की है।

    इस अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट और नंबर प्लेट पर टेप लगाकर चलने वाले दोपहिया वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत इंपाउंड किया गया है। इसके साथ ही ऑटो और मैक्सी कैब चालकों के साथ बैठक आयोजित करके उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित स्थान पर ही क्रमवार वाहन खड़ा करें। इसके साथ ही सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहनों को न रोकें।

    कालका शहर में सड़क किनारे अवैध तौर पर खड़े वाहनों को हटाकर चालान भी किए गए। इसी क्रम में थाना यातायात शहर पंचकूला की टीम ने पीएसआई वरिंदर कुमार के नेतृत्व में नगर निगम पंचकूला के साथ से सेक्टर 6/7 लाइट प्वाइंट से टैंक चौक तथा सड़क पर अवैध तौर पर लगने वाले रेहड़ी-ठेलों के विरुद्ध अभियान चलाया है।

    कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम के द्वारा 14 रेहड़ी ठेले जब्त किए गए हैं ताकि सड़क पर अतिक्रमण और गलत पार्किंग के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा पाए। इस कार्रवाई के दौरान कुल 12 चालान किए गए हैं। 2 दोपहिया वाहन भी इस दौरान इंपाउंड किए गए हैं। पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें।

    निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करें और सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने में साथ दें। ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

     

  • Haryana News: पेड़ में फंसा उल्लू, Rescue कर निकाला बाहर, देखें वीडियो

    Haryana News: पेड़ में फंसा उल्लू, Rescue कर निकाला बाहर, देखें वीडियो

    पंचकूला : जिला उपायुक्त के निवास स्थान के बाहर पेड़ में पतंग की डोर के कारण उल्लू फंस गया है। उल्लू को क्रेन की मदद से छुड़वाया गया है। लियाक्त नाम के व्यक्ति ने पेड़ से रेस्क्यू करके उल्लू को निकाला है। रेस्क्यू करके उल्लू वन विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया गया है। बता दें कि सूचना मिली थी कि उपायुक्त के निवास स्थान के बाहर एक पेड़ में पतंग की डोर में एक उल्लू फंस गया है जिसके बाद उसे क्रेन की मदद से निकालकर वन विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया गया है।        
  • Haryana News: Civil Hospital से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, देखें वीडियो

    Haryana News: Civil Hospital से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस की ओर से सिविल अस्पताल सेक्टर-6 परिसर में यूपीएस बैटरियों को चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा 36 बैटरियां बरामद हुई है।

    इस बारे में राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान सेक्टर-6 पंचकूला से मिली शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-7 पंचकूला में 5 फरवरी को धारा 305, 331 (4) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया था। शिकायत में यह बताया गया है कि सिविल अस्पताल के परिसर में स्थित ऑफिस के यूपीएस से 120AH की अमरॉन कंपनी की बैटरियां 29 जनवरी से 1 फरवरी 2026 के बीच चोरी हो गई थी।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी दिनेश कुमार के दिशानिर्देश में एसएचओ थाना सेक्टर-7 इंस्पेक्टर राजेश जाखड़ के नेतृत्व में मुख्य सिपाही अमनदीप सिंह की टीम ने शुरुआती जांच और गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 14 फरवरी को आरोपी सन्नी पुत्र नरेश कुमार निवासी गांव किवाना, जिला पानीपत (हाल निवासी कमांड अस्पताल चंडीमंदिर, पंचकूला) को गिरफ्तार कर लिया गया।

    पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह बताया है कि उसने चोरी की गई बैटरियां मोहन नाम के कबाड़ी को बेच दी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने मोहन पुत्र मनी राम निवासी गांव सिंधनी जिला सुल्तानपुर (यू.पी), (हाल निवासी मोली जागरा चंडीगढ़) को गिरफ्तार कर लिया गया।

    इसके अलावा अभियोग में धारा 317 (2) बीएनएस जोड़ी गई। आरोपी मोहन के खुलासे के आधार पर 16 फरवरी को एमडीसी पंचकूला क्षेत्र में झाड़ियों से चोरी की हुई 36 बैटरियां बरामद की है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

    वहां पर उन्हें 1-1 दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया तथा आरोपी सन्नी के खिलाफ पहले ही चोरी का मामला दर्ज है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि पंचकूला पुलिस अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर काम कर रही है।

    सार्वजनिक संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना ही हमारी प्राथमिकता है। इस मामले में तुरंत कार्रवाई करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा चोरी की गई संपत्ति बरामद की गई। उनका कहना है कि भविष्य में ऐसे ही अपराधों पर सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी।

    पंचकूला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराध पर अच्छे से नियंत्रण रखा जा सके।

     

     

     

  • Haryana News: Trade Deal-वृद्धावस्था पेंशन को लेकर जिला अध्यक्ष ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Haryana News: Trade Deal-वृद्धावस्था पेंशन को लेकर जिला अध्यक्ष ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-1 जिला सचिवालय के बाहर आज जिला कांग्रेस के द्वारा ट्रेड डील, वृद्धावस्था पेंशन, हरियाणा लोक सेवा आयोग के द्वारा नौकरियों में प्रवेश के युवाओं की अनदेखी और राशन कार्ड कटौती के चलते प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी पंचकूला के जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने की।

    प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला सचिवालय के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया गया और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंप दिया गया। हरियाणा कांग्रेस कमेटी पंचकूला के जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने मीडिया के साथ बात करते हुए कहा कि आज ट्रेड डील, वृद्धा अवस्था पेंशन, हरियाणा लोक सेवा आयोग के द्वारा नौकरियों में प्रदेश के युवाओं को अनदेखा किया जा रहा है।

    इसके अलावा राशन कार्ड में भी कटौती की जा रही है जिसको लेकर पंचकूला के साथ-साथ हरियाणा भर में प्रदर्शन किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही सीएम के द्वारा जन विरोधी फैसले लेकर आए हैं। इसमें सबसे बड़ा मुद्दा प्रधानमंत्री के द्वारा अमेरिका के साथ ट्रेड डील का है जो हमारे देश के किसानों के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि हमारे किसान पहले ही आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं।

    अब इस समझौते से किसान और परेशान हो जाएगा। आज पूरे हरियाणा में जिला स्तर पर उपायुक्त के जरिए से राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वृद्धा अवस्था पेंशन जिसमें करीबन 75000 बुजुर्ग की पेंशन काट दी और साथ में अन्याय किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के न पहुंचने पर पूछे गए सवाल का भी उन्होंने जवाब दिया।

    उन्होंने कहा कि संख्या बल कम आया कुछ कारण हो सकते हैं लेकिन अनुशासन पार्टी का सर्वोपरि है और जो कार्यकर्ता नहीं पहुंचे हैं उनसे जवाब मांगा जाएगा। निगम चुनाव के लिए 250 के करीब पार्षद उम्मीदवारों के आवेदन आने के बाद भी यहां लोगों की अनुपस्थिति पर उन्होंने कहा कि निगम चुनाव में हमारे प्रत्याशी टिकट मांग रहे हैं।

    उन्हें कम से कम पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होना चाहिए। पार्टी के टिकट पर लोग इलेक्शन लड़ना चाहते हैं लेकिन लोगों के मुद्दों की आवाज उन्हें उठानी पड़ेगी।

     

  • Haryana News: पैसे या महंगी कार नहीं भैंसें लेकर फरार हुए चोर, देखें वीडियो

    Haryana News: पैसे या महंगी कार नहीं भैंसें लेकर फरार हुए चोर, देखें वीडियो

    पंचकूला: शहर से एक बहुत ही अजीब चोरी की वारदात सामने आई है। अजीब यह इसलिए है क्योंकि चोरों ने पैसे या महंगी गाड़ी नहीं बल्कि भैस चुरा ली हैं। खड़क मंगोली से चोरों ने लाखों रुपये की भैंसे चुरा ली। चोर टेंपो में सवार होकर आए थे और भैंसें चोरी करके फरार हो गए।

    इस सारी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें चोर टेंपो में भैंसे भरकर लेकर जाते हुए दिख रहे हैं। फिलहाल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस के दवारा सीसीटीवी फुटेज की तलाश की जा रही है। फुटेज के आधार पर चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

    ऐसा बताया जा रहा है कि जिन भैंसों को चोर ले गए हैं उनकी कीमत लाखों रुपये में हैं।

     

     

  • Haryana News: Cyber ठगी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: Cyber ठगी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: साइबर टीम ने साइबर क्राइम को रोकने के लिए हर दिन सख्ती बढ़ा दी है। टीम के द्वारा आरोपियों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। अब हाल ही में पंचकूला साइबर की टीम ने सेक्टर-4 निवासी के साथ हुई ठगी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके अंबाला जेल में भेज दिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए साइबर थाना के जांच अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया कि सेक्टर-4 निवासी के साथ एक साइबर फ्रॉड हुआ था। इसमें तीनों आरोपियों में से दो आरोपियों के अकाउंट में 9 लाख गया है। दोनों अकाउंट होल्डर हैं। इसमें से तीसरा आरोपी मिडियेटर था।

    यह अकाउंट खरीदने और बेचने का काम करता था। तीनों को आज पंचकूला कोर्ट में पेश करके बाकी के दो आरोपियों को अंबाला जेल में भेज दिया गया और बाकी जो अकाउंट खरीदने और बेचने का काम करता है। उसको पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

    तीनों में आरोपियों से अभी तक 37 हजार की रिकवरी हो गई है। उनसे 21 एटीएम कार्ड, 4 पासबुक, 9 चेकबुक और 4 मोबाइल फोन मिले हैं। अब रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि इनके साथ कोई और भी जुड़ा हुआ है। उसको भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

     

  • Haryana News: UGC के समर्थन में पूर्व सांसद Rajkumar Saini ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Haryana News: UGC के समर्थन में पूर्व सांसद Rajkumar Saini ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंचकूला: जिला सचिवालय के बाहर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के द्वारा यूजीसी के समर्थन में प्रदर्शन किया गया है। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता पूर्व सांसद राजकुमार सैनी के द्वारा की गई। पूर्व सांसद राजकुमार सैनी अपने कार्यकर्ताओं के साथ जिला सचिवालय के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया। वहीं उन्होंने यूजीसी का समर्थन करते हुए इसको लागू करने की मांग प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया ।

    लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के द्वारा पंचकूला प्रशासन के जरिए से देश के राष्ट्रपति के नाम यूजीसी को लेकर ज्ञापन सौंप कर मांग की गई कि उसको जल्द से जल्द लागू किया जाएगा। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के नेता और पूर्व सांसद राजकुमार सैनी के द्वारा मीडिया के साथ बात की गई। उन्होंने बताया कि हरियाणा के 19 जिलों में अभी तक यूजीसी को लेकर प्रदर्शन हो चुके हैं।

    पंचकूला 19वां जिला है। उन्होंने कहा कि यूजीसी को लेकर हम सरकार का समर्थन करने के लिए आए हैं। अगर सरकार का समर्थन करने में ऐतराज है तो मुझे नोटिस भी दिया गया है कि मैं बिना बताए प्रदर्शन करने के लिए आया हूं। उन्होंने कहा कि अभी तक मैं कई जिलों में जा चुका हूं लेकिन किसी के द्वारा भी नोटिस नहीं दिया गया है। बैकवर्ड क्लास के साथ हमेशा भेदभाव किया गया है और यूजीसी कानून में 10 लोगों की कमेटी बननी है और उसमें कहीं लिखा गया है कि इसमें सभी एससी बीसी के लोग होंगे और जनरल कैटेगरी के साथ भेदभाव करेंगे। जैसे मंडल के खिलाफ आडवाणी एक मंडल लेकर पूरे देश में चल पड़े थे और बाबरी मस्जिद का तूफान उठाया था।

    मण्डल आयोग की जुबान को दबा दिया गया था। यह भी वही बात है इस कानून में जनरल कैटेगरी के लोगों की उपस्थिति रहेगी। दो प्रोफेसर स्टूडेंट आम नागरिक एक महिला क्लर्क किए जाने हैं और आज भी कहा गया है कि इस कमेटी में एससी बीसी के लोग होने चाहिए यह बिल को घुमा है और सटे लेकर बैठे हैं। 19 मार्च को इस मामले में फाइनल फैसला आने वाला है।

    देश के अंदर बैकवार्ड क्लास के लोग सड़कों पर हैं। उन्होंने कहा कि सभी कॉलेजों के स्टूडेंट, लेक्चर, प्रोफेसर भी सड़कों पर है। आज हम 19वें जिले में ज्ञापन देने आए थे और उपायुक्त को ज्ञापन देने के लिए आए थे जबकि उपायुक्त ज्ञापन लेने नहीं आए और तहसीलदार को भेजा है फॉर्मेल्टी की गई है। उन्होंने कहा फिर भी हमने यूजीसी को लेकर देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है।

    हम उम्मीद करते हैं कि यह ज्ञापन राष्ट्रपति तक पहुंचा जा सका और उन्होंने कहा कि इस तरह का भेदभाव बैकवर्ड क्लास बर्दाश्त नहीं करेगी। आपको मालूम है आज रुपया 100 क्रॉस कर रहा है और जो लोग 2002 करोड़ नौकरियां देने वाले थे और 15 लाख देने वाले थे वह लोग आज 15 लाख के बदले में 5-5 किलो दान देने पर आ गए हैं।

    अमेरिका ट्रेड डील के अंदर 5 मिनट के अंदर एक फोन पर सीजफायर हो जाता है और एक फोन के ही जरिए ट्रेड डील हो जाती है। इस डील के चलते जहां हम लोग रुस से सस्ता तेल खरीदते थे। अब वेनेजुएला से हम महंगा तेल खरीदेंगे। जब हमारा माल बाहर जाएगा तो 15 से 18 प्रतिशत जीएसटी देंगे और उनके सामान र हम जीरो जीएसटी लेंगे।

    यह दोहरा मापदंड इस देश के साथ किस दबाव में खेला गया है। अमेरिका का अनाज यदि देश में बिकेगा तो भारत का छोटा किसान उनके सामान का मुकाबला ही नहीं कर पाएंगे और सभी बेरोजगार हो जाएंगे और जमीनें भी नीलाम हो जाएगी। इस पैटर्न पर देश तो नहीं जा रहा ऐसे चीन में राष्ट्रपति फॉरएवर के लिए होता है क्या यहां भी यह गेम प्लान तो नहीं चल रहा है।