Category: Haryana|Panchkula

  • Haryana News: 15 किलो 84 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: 15 किलो 84 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/पंचकूला : जीआरपी थाना की ओर से दो आरोपियों को 15 किलो 84 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जीआरपी थाना के एसएचओ उर्मिला देवी ने बताया कि नीतिका गहलोत के दिशा निर्देश के अनुसार, हमने एक नशे को लेकर अभियान चलाया है।

    इसको लेकर हम समय-समय पर तलाशी अभियान चलाते हैं। इसी के चलते हमने दो आरोपियों को 15 किलो 84 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पर्चा दर्ज करके आज आरोपियों को पंचकूला कोर्ट में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।

    आरोपी कुल्लू मनाली से बस से सवार होकर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे और रेलवे स्टेशन से ट्रेन से आरोपियों ने चरस की सप्लाई के लिए मुम्बई जाना था जिनको गिरफ्तार किया है। यह चरस आरोपी कुल्लू मनाली से मुंबई लेकर जा रहे थे जैसे ही चंडीगढ़ पहुंचे तो चंडीगढ़ के जीआरपी ने तलाशी ली तो एक बैग से 15 किलो से ज्यादा चरस बरामद हुई।

    दोनों आरोपियों का नाम रमजान और राहुल है जो कि कुल्लू मनाली के ही रहने वाले है। जीआरपी की एसएचओ ने बताया कि दोनों आरोपियों को आज पंचकूला कोर्ट में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। रिमांड के दौरान ये पता लगाया जाएगा कि आरोपी चरस कुल्लू से कहा से लाते है और कहां-कहां पर सप्लाई करते है और आगे की चैन को खत्म किया जाएगा।

     

     

     

  • Haryana News: DRO Joginder Sharma को कोर्ट से बड़ी राहत, मिली अंतरिम जमानत, देखें वीडियो

    Haryana News: DRO Joginder Sharma को कोर्ट से बड़ी राहत, मिली अंतरिम जमानत, देखें वीडियो

    पंचकूला: शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के डीआरओ जोगिंद्र शर्मा को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। एसीबी अब उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाएगी। अदालत ने अंतरिम जमानत देते हुए उनको जांच में शामिल होने के आदेश दे दिए हैं। अब इस मामले में अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी।

    6 फरवरी को गिरफ्तारी से बचने के लिए जोगिंद्र शर्मा ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। इस पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विक्रमजीत अरोड़ा की अदालत में 11 फरवरी को सुनवाई हुई है। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील दीपांशु बंसल ने दलील दी कि एसीबी के पास कोई भी ऐसा ठोस सबूत नहीं है जिससे यह साबित हो पाए कि इस केस में जोगिंद्र शर्मा की कोई भूमिका है।

    वकील ने कहा कि पीसी एक्ट की धारा 7A की अनुमति भी एसीबी के पास नहीं है। डिस्क्लोजर रिपोर्ट की कोई वैल्यू नहीं है और न ही रिश्वत की मांग, स्वीकृति या रिकवरी का कोई प्रमाण है। वहीं एसीबी की ओर से सरकारी वकील ने जोगिंद्र शर्मा को मुख्य साजिशकर्ता बताया है। दोनों पक्षों की लंबी बहस के बाद कोर्ट ने डीआरओ जोगिंद्र शर्मा को अंतरिम जमानत दे दी। उन्हें जांच में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।

    एसीबी के द्वारा गिरफ्तार किए गए तहसीलदार विक्रम सिंगला के मामले में विभागीय जांच शुरु हो गई है। एसडीएम चंद्रकंत कटारिया ने कमिश्नर अंबाला को पत्र लिखकर सार्वजनिक डीलिंग से जुड़े पदों पर छह महीने से ज्यादा समय से जमे हुए कर्मचारियों के तबादले की सिफारिश की गई है।

    कमिश्नर ने भी डीसी पंचकूला को पत्र लिखकर सरकार के आदेशानुसार कार्रवाई करने को कहा है। अब संबंधित कर्मचारियों के तबादले की तैयारी चल रही हैं। इसके अलावा विभाग ने तहसीलदार विक्रम सिंगला से जुड़े सभी रिकॉर्ड भी तलब किए हैं। रजिस्ट्री गवाहों की सूची और बाकी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। एक हफ्ते में रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

     

     

     

  • Haryana News: Ojas Hospital ने सफलतापूर्वक पूरी की 50 TAVR प्रक्रियाएं, Doctors का आया बयान, देखें वीडियो

    Haryana News: Ojas Hospital ने सफलतापूर्वक पूरी की 50 TAVR प्रक्रियाएं, Doctors का आया बयान, देखें वीडियो

    पंचकूला: अलकेमिस्ट ओजस अस्पताल पंचकूला ने 50 ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वॉल्व रिप्लेसमेंट प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक पूरी करके एक अहम उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि अस्पताल की उन्नत स्ट्रक्चरल हार्ट इंटरवेंशन में बढ़ती हुई विशेषज्ञता और विश्वस्तरीय कार्डियक केयर प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    टीएवीआर एक न्यूनतम इनोवेसिव (कम चीरा लगाने वाली) और जीवन रक्षक प्रक्रिया है। इसका इस्तेमाल गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस के उपचार के लिए होता है खासतौर पर उन बुजुर्ग और उच्चे जोखिम वाले मरीजों के लिए जिनमें ओपन हार्ट सर्जरी अच्छे से नहीं होती।

    इस प्रक्रिया से मरीजों की रिकवरी तेज, कम अस्पताल में भर्ती अवधि और बेहतर जीवन गुणवत्ता भी मिलती है। इस उपलब्धि पर बोलते हुए डॉ. रजत दत्ता जो कि इंटरवेंशनल कॉर्डियोलॉजी विभाग ओजस अस्पताल पंचकूला ने कहा कि – 50 सफल टीएवीआर प्रक्रियाएं पूरी करना हमारी कार्डियक टीम के लिए गर्व का पल है।

    टीएवीआर ने खास तौर पर बुजुर्ग और उच्च जोखिम वाले मरीजों के लिए एओर्टिक वाल्व रोग के उपचार में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। ओजस अस्पताल में हम अत्याधुनिक तकनीक और साक्ष्य आधारित उपचार प्रोटोकॉल के जरिए से सर्वोत्तम परिणाम सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डॉ. रोहित पार्टी निदेशक इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट कार्डियक एनेस्थेटिस्ट इमेजिंग विशेषज्ञ और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ शामिल हैं।

    अत्याधुनिक कैथ लैब इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लिनिकल विशेषज्ञता के साथ हम क्षेत्र में जटिल कार्डियक इंटरवेंशन की पहुंच को निरंतर बढ़ाते जा रहे हैं। डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट सीनियर कंस्लटेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट एवं इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिस्ट ने कहा कि – टीएवीआर उन मरीजों के लिए नई आशा लेकर आया है जिनके पास पहले से ही सीमित उपचार के ऑप्शन थे।

    यह प्रक्रिया उन जोखिमों को कम करेगी, तेज रिकवरी करेगी और मरीजों की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार लेकर आएगी। 50 मामलों तक पहुंचना मरीजों के विश्वास और हमारी निरंतर क्लिनिकल उत्कृष्टता का प्रमाण है। डॉ. मनीष विनायक सीनियर कंसल्टेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी ने कहा कि – हमारा मुख्य फोकस हमेशा मरीजों की सुरक्षा, सटीकता और दीर्घकालिक परिणामों पर रहा है।

    प्रत्येक टीएवीआर केस का हमारी हार्ट टीम के द्वारा सावधानपूर्वक के साथ देखा जाता है कि ताकि उपचार योजना अच्छे से सुनिश्चित करवाई जा पाए। यह उपलब्धि ओजस अस्पताल को स्ट्रक्चरल हार्ट डिजीज प्रबंधन के अग्रणी केंद्र के रुप में और भी मजबूत बनाएगी।

    50 TAVR प्रक्रियाओं की सफल पूर्णता के साथ ओजस अस्पताल की इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी और स्ट्रक्चरल हार्ट इंटरवेंशन में उत्कृष्टता की प्रतिष्ठा की ओर मजबूत किया है। अस्पताल क्षेत्र के मरीजों को अच्छी सेवाएं प्रदान करने के लिए उन्नत तकनीक, विशेषज्ञ चिकित्सकों और व्यापक कार्डियक केयर सुविधाओं में निरंतर निवेश कर रहा है।

     

     

     

  • Haryana News: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया खास अभियान, देखें वीडियो

    Haryana News: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया खास अभियान, देखें वीडियो

    पंचकूला: थाना यातायात शहर पंचकूला और एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर खास जागरुकता अभियान चलाया गया। यह अभियान शहर के मुख्य गीता चौक पर आयोजित किया गया। इसमें दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने का महत्व और उसकी जरुरत के प्रति जागरुक किया गया।

    इस अभियान के दौरान बिना हेलमेट के पाए गए दोपहिया वाहन चालकों को एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के साथ से लगभग 100 से ज्यादा लोगों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में सिर की गंभीर चोटों से बचाव और सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी की ओर से प्रियंका संपत कुमार (बिजनेस हेड), एम.एल. दास (बांका इंश्योरेंस हेड), सुप्रीत तुतिजा (डिप्टी रीजनल हेड), जतिन शर्मा (स्टेट हेड), अमित बंगाली (लीड गर्वनमेंट बिजनेस) मौजूद रहे।

    उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियानों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अभियान में सिटी ट्रैफिक थाना प्रभारी एसएचओ वरिंदर कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों से अपील की कि हेलमेट न सिर्फ चालान से बचने के लिए बल्कि की सुरक्षा के लिए जरुरी है। पंचकूला पुलिस भविष्य में भी ऐसे जागरुकता अभियानों को निरंतर जारी रखेगी।

    इस मौके पर डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा मौतें सिर में गंभीर चोट लगने के कारण होती है। हेलमेट पहनना न सिर्फ कानूनी बाध्यता है बल्कि यह जीवन रक्षक भी है। पंचकूला ट्रैफिक पुलिस का उद्देश्य चालान नहीं बल्कि लोगों की जान को बचाना है।

    आमजन से उन्होंने अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय खुद भी हेलमेट पहनें और पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट जरुर पहनाएं। पंचकूला पुलिस भविष्य में भी ऐसे जागरुकता और सुरक्षा अभियानों को लगातार जारी रखेगी ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। पंचकूला पुलिस की इस पहल की आम नागरिकों के द्वारा सराहना भी की गई। लोगों ने यातायात नियमों का पालन करने का फैसला लिया।

     

  • Haryana News: 16.30 लाख रुपये की ठगी मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: 16.30 लाख रुपये की ठगी मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    14 दिन की हिरासत में भेजे गए 2 आरोपी

    पंचकूला: साइबर थाना क्राइम थाना सेक्टर-20 ने शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर हुई 16.30 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में अभी तक कुल 7 आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। वहीं कुछ अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश लगातार चल रही है। आरोपियों ने एक बुजुर्ग नागरिक को व्हाट्सएप्प के जरिए से रोजाना 5% मुनाफे का झांसा देकर फर्जी ऐप और फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए ठगी का शिकार बनाया। आरोपियों ने खुद को सेबी से अप्रूव्ड रिलांयस सिक्योरिटीज से जुड़ा हुआ बताकर शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप्प ग्रुप में जोड़ा और RARCII नाम का फर्जी मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में IMPS और RTGS के जरिए से बड़ी राशि ट्रांसफर करवाई। जांच में यह सामने आया है कि ठगी की रकम को कई लेयरों में बैंक खातों के जरिए घुमाया गया। इसमें फर्जी फर्मों और ट्रस्टों के नाम से भी खाते खोले गए थे। अब तक हुई कार्रवाई में 7 आरोपी अरुण कुमार, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद आलम खान, जसबीर सिंह, मोनिका (पत्नी सुशील दत्त), सुशील दत्त और सुभाष चंद्र गिरफ्तार हो चुके हैं। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2500 रुपये नकद, दो कीपैड फोन, ट्रस्टों के लेन-देन से जुड़े हुए दस्तावेज, एटीएम/डेबिट कार्ड, तीन पासबुक, चेकबुक और स्वाइप मशीनें बरामद हुई हैं। सभी बरामद हुई वस्तुओं को विधिवत फर्द के जरिए से पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है। सबूत मिटाने के प्रयास पर धारा 28 (c) BNS के अंतर्गत मामला भी दर्ज किया गया है। मुकदमा संख्या 136 दिनांक 20-11-2025 को धारा 316(2), 318(4),61(2) और 238(c) BNS के अंतर्गत दर्ज किया गया है। आरोपी सुशील दत्त और सुभाष चंद को पुलिस रिमांड खत्म होने पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में भेज दिया गया है। इस मामले में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से जुड़े कई आरोपी फरार हैं सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने आम जनता से यह अपील की है कि ऑनलाइन कॉल, व्हाट्सएप्प ग्रुप या फिर ऐप के जरिए से निवेश न करें। इसके अलावा किसी भी तरह के लालच भरे ऑफर्स से अलर्ट रहें। किसी भी तरह की साइबर ठगी की सूचना तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर दें। साइबर अपराधों पर साइबर पुलिस पंचकूला लगातार नजर रख रही है।    
  • Haryana News: अंगूठी शुद्ध करने के नाम पर ठगी करने वाला ढोंगी बाबा काबू, देखें वीडियो

    Haryana News: अंगूठी शुद्ध करने के नाम पर ठगी करने वाला ढोंगी बाबा काबू, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस ने एक ढोंगी नागा बाबा का काबू में कर लिया है। बाबा को शिवलोत्रियां मंदिर के जंगल से किया है। ईआरवी 526 की टीम से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को पिंजौर शिमला हाईवे पर टिपरा के पास एक ढोंगी नागा बाबा ने एक व्यक्ति को सोने की अंगूठी शुद्ध करने के नाम पर बहला फुसला लिया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इसके बाद व्यक्ति से अंगूठी छिनकर शिवलोत्रियां मंदिर के जंगल की ओर भाग गया। पीड़ित व्यक्ति के द्वारा ईआरवी 526 टीम को सूचित किया गया। इसके बाद हेड कांस्टेबल रिशी कुमार, एसपीओ रामचंद्र एवं ईआरवी ड्राइवर शेखर चंद्र ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए आधे घंटे में नागा बाबा को शिवलोत्रियां मंदिर के जंगल से पकड़ लिया। इसके बाद नागा बाबा से सोने की अंगूठी बरामद की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए हेड कांस्टेबल रिशी कुमार ने बताया कि – ‘मेरे पास एक स्नैचिंग की कॉल आई। मैं मौके पर टीम के साथ पहुंचा। कॉलर ने बताया कि उसकी अंगूठी नागा बाबा लेकर भाग गया है। इसके बाद हमने सर्च ऑपरेशन किया और टीम के साथ आधे घंटे में नागा बाबा को शिवलोत्रियां मंदिर की बैक साइड पहाड़ियों से पकड़ा और उसके कब्जे से सोने की अंगूठी ले ली। इसके बाद नागा बाबा को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और अब आगे की बनती कार्रवाई की जाएगी’।
  • Haryana News: Sonu Nalta और Perry की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी का हुआ मेडिकल, देखें वीडियो

    Haryana News: Sonu Nalta और Perry की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी का हुआ मेडिकल, देखें वीडियो

    पंचकूला: सोनू नोल्टा और इंद्रजीत पैरी की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने देर रात सेक्टर-6 अस्पताल में मेडिकल करवाया है। पिंजौर के अमरावती मॉल के बाहर सोनू नोल्टा की गोलियां मारकर हत्या मामले में पुलिस मुख्य आरोपी पीयूष पिपलानी को डिटेक्टिव स्टाफ चंडीगढ़ से प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर आई है।

    आरोपी पीयूष को कोर्ट में पेश करके 8 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान पीयूष से हत्या की पूरी साजिश, वारदात से पहले और बाद की लोकेशन, साथियों की भूमिका और हथियार की सप्लाई चेन को लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। साथियों की भूमिका और हथियार की सप्लाई चेन को लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है।

    हत्या के बाद आरोपी अमरावती मॉल से फरार होकर पिंजौर बाईपास से पीजीआई पहुंचा। आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार छोड़ दी। इसके बाद वह अलग-अलग ठिकानों पर छिपता हुआ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र तक छुपता रहा ताकि वो पुलिस के हाथ न आ पाए।

     

  • Haryana News: HSGMC के बजट को लेकर मचा बवाल, अध्यक्ष ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Haryana News: HSGMC के बजट को लेकर मचा बवाल, अध्यक्ष ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा एसजीएमसी के द्वारा 7 जनवरी को 104 करोड़ का बजट पेश किया गया था। अब इस बजट को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। हरियाणा एसजीएमसी वाइस प्रधान गुरमीत सिंह के द्वारा इस बजट को लेकर एक याचिका लगाई गई थी। अब इस याचिका को लेकर पंचकूला जिला सचिवालय में पूर्व जस्टिस दर्शन सिंह की मौजूदगी में मामले को लेकर सुनवाई हुई है।

    इस सुनवाई के दौरा हरियाणा एसजीएमसी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा और बलजीत सिंह दादूवाल सभी 49 मैंबरों के साथ पहुंचे। यह कार्रवाई पंचकूला में हुई जिसको लेकर रिटायर्ड जस्टिस दर्शन सिंह ने इस मामले के लेकर अगली सुनवाई के लिए 13 फरवरी की तारीख निर्धारित की है। इस पूरे मामले को लेकर हरियाणा एसजीएमसी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि हरियाणा के गुरुद्वारो के रखरखाव और उनमें काम करने वाले लोगों के लिए और हमारा बजट जुडिशल कमिशन के आदेशों के अनुसार, और उनके सदस्यों की मौजूदगी में पास किया गया है।

    उन्होंने कहा कि यह बजट संगत का होता है और गुरु घर के सुधार और प्रबंधन के लिए किया जाता है। यह बजट गुरुद्वारों के रखरखाव और उसमें काम करने वालों के लिए पेश किया जाता है। अगर उन्हें इस मामले को लेकर उन्हें हाई कोर्ट भी जाना पड़ा तो वो जाएंगे। जगदीश सिंह ने कहा कि कुछ ऐसे लोग जिन्हें संगत ने जानकारी दी वह यह नहीं होने देना चाहते हैं।

    हरियाणा को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। एचएसजीएमसी के अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले को लेकर अब अगली सुनवाई 13 फरवरी को होगी। इस मौके पर उन्होंने बजट पर आपत्ति जताने और याचिका लगाने वालों पर भी संगीन आरोप लगाए हैं। इस मामले में याचिका करता दीदार सिंह नलवी जो कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य हैं उन्होंने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का जो बजट पेश हुआ है वो सही तरीके से पेश नहीं किया गया है।

    यह एक्ट की व्यवस्था के खिलाफ है। सेक्शन 19 यह कहता है कि बजट की मीटिंग प्रधान नहीं बुला सकता और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की एग्जीक्यूटिव बॉडी बैठक बुला सकता है और सेक्शन 19 का उल्लंघन हुआ है। अध्यक्ष ने जो बजट पेश किया है उसको कोई परफॉर्म नहीं और सिर पैर भी नहीं है। बजट कानून की विधि के अनुसार, पेश नहीं किया गया और इसको नए तरीके से पेश किया जाना चाहिए।

    आज उन्हें उम्मीद थी कि इस मामले को लेकर सुनवाई करते हुए फैसला लिया जाएगा और यह बजट भी रद्द कर दिया जाएगा परंतु इस मामले में अब अगली तारीख लगा दी गई है। बजट सेक्शन 19 (1) के अनुसार, नहीं है और जुडिशियल कमिशन के आगे मांग है कि यह बजट कानून की खिलाफत कर रहा है। उन्होंने कहा कि जज साहिब आदेश दें कि यह बजट एक्ट के अनुसार ही बनाया जाए।

    इस मामले में बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा जुडिशल कमिशन के सामने आज मामले को लेकर तारीख लगी थी। सीनियर मीत प्रधान गुरमीत सिंह की ओर से केस दायर किया गया था कि 7 जनवरी को जो बजट पेश किया गया है। उसका कोरम पूरा नहीं था। उसमें 28 मेंबर मौजूद थे और बाकी सदस्यों के साइन किस प्रकार से दिखाए गए यह जांच का विषय है।

    जिन दो सदस्यों के साइन दिखाए गए हैं सरदार बलदेव सिंह हाबड़िया और सरदार जोगा सिंह हमारे साथ गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में मौजूद थे। उनके साइन बजट में दिखाए गए हैं। कार्यालय में रजिस्टर निकालकर घरों में जाकर साइन करवाने की कोशिश की गई। दादूवाल ने कहा कि नकली बजट पेश किया गया है और उसकी वीडियो ग्राफी फोटोग्राफी भी नहीं लाए।

    दो सदस्यों ने जुडिश्यिल कमिशन के सामने एक एफिडेविट भी दिया था कि वह उस बैठक में नहीं थे और आज फिजिकल तौर पर जुडिश्यिल कमिशन के सामने पेश होकर बताया और आज कमिशन को फैसला देना चाहिए था और कानूनी कार्रवाई के लिए भी कहना चाहिए था परंतु इस पर आज कोई फैसला नहीं दिया गया। इस पूरे मामले को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

     

     

  • Haryana News: थार गाड़ी में सवार युवक की मौत मामले में चौंकी इंचार्ज का आया बयान, देखें वीडियो

    Haryana News: थार गाड़ी में सवार युवक की मौत मामले में चौंकी इंचार्ज का आया बयान, देखें वीडियो

    पंचकूला: पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में आज एक बड़ा हादसा हो गया। थार गाड़ी में सवार चार युवक गाड़ी समेत खाई में गिर गए हैं। इसमें से एक युवक अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन युवक गंभीर तौर पर घायल हो गए। घायलों को पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

    फिलहाल इस मामले में चंडी मंदिर थाना पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। हादसे में गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस हादसे में अभिषेक नाम का पंचकूला सेक्टर-15 उम्र 23 साल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन युवक ललित, आयुष ठाकुर और विवेक गंभीर तौर पर घायल हो गए हैं। इस हादसे में घायल विवेक की हालत काफी गंभीर है जिसके कारण उसे पीजीआई में रेफर कर दिया गया है।

    इस पूरे मामले को लेकर मोरनी के चौंकी इंचार्ज जगदीश ने बताया कि फिलहाल पुलिस के द्वारा इस मामले को लेकर जांच की जा रही है। घायल युवकों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल अभी हादसा कैसे हुआ है इसकी जानकारी नहीं है। घायलों से बयान दर्ज करने के बाद ही पता चलेगा कि हादसा क्यों हुआ है।

     

     

     

  • Haryana News: Republic Day के मौके पर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, लोगों से की अपील, देखें वीडियो

    Haryana News: Republic Day के मौके पर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, लोगों से की अपील, देखें वीडियो

    पंचकूला: देश के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पंचकूला पुलिस विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने के लिए जिला पुलिस ने कमर कस ली हुई है। इसी कड़ी में अब डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने सेक्टर-5 में स्थित परेड ग्राउंड का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी के साथ जायजा लिया। बता दें कि 26 जनवरी को होने वाली इसी परेड ग्राउंड में माननीय राज्यपाल ध्वजारोहण करने वाले हैं। वह परेड की सलामी करेंगे। कार्यक्रम की गरिमा और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में भी ले लिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि के साथ भी जिला पुलिस लगातार महत्वपूर्ण स्थानों जैसे कि बस स्टैंड, व्यस्त बाजार और रेलवे स्टेशन पर डॉग स्कवॉड की मदद से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश देते हुए कह दिया है कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं होगी। सभी थाना प्रभारियों और चौंकी इंचार्जों को उनके अधीन आने वाले क्षेत्रों में कॉम्बिंग करने के आदेश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही शहर के होटलों, सराय और धर्मशालाओं में चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है। शहर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति के रिकॉर्ड और पहचान पत्र की गहनता के साथ जांच की जा रही है। जिले की सीमाओं और आंतरिक मार्गों पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 34 विशेष नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर पुलिस बल द्वारा संदिग्ध वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के हाथों में हैं। इनके सहयोग के लिए 4 स्वैट कमांडो टीमें भी 24 घंटे एक्टिव है। इसके अलावा जिले में एक्टिव 11 पीसीआर, 19 ईआरवी और 25 राइडर लगातार गश्त कर रहे हैं ताकि किसी भी इमरजेंसी स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा पाए। पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने जिलावासियों को आश्वस्त करते हुए कह दिया है कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना ही हमारा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने जिले भर में बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार कर लिया है। तकनीकी निगरानी के साथ-साथ हमारी टीमें भी धरातल पर पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। मैं नागरिकों से अपील करता हूं कि वे निर्भय होकर इस उत्सव का हिस्सा बनें, पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार है।

    लोगों से की अपील

    पुलिस प्रशासन ने जनता से साथ की अपील की है। इसके साथ ही लोगों को सूचित किया गया है कि यदि किसी भी व्यक्ति को कोई लावारिस वस्तु जैसे कि बैग, टिफिन या अन्य संदिग्ध सामग्री नजर आए तो उसे कतई न देेखें। इसकी सूचना तुरंत अपने आस-पास के थाने या हरियाणा डायल 112 पर दें। सतर्कता ही सुरक्षा की पहली कड़ी है और आमजन के साथ से ही सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।