Category: Haryana|Panchkula

  • Haryana News: पुलिस को चकमा देकर भागा चोर 24 घंटे में गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: पुलिस को चकमा देकर भागा चोर 24 घंटे में गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस हिरासत से भाग हुए चोरी के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर फिर से गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पंचकूला के रहने वाले शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता सब्जी बेचने का काम करता है।

    उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 10 जनवरी को एक युवक ने उसकी दुकान से मौके का फायदा उठाकर 6,000 रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी करने के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की परंतु स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

    आरोपी की पहचान दीपक निवासी चंडीगढ़ के तौर पर हुई है। उसके खिलाफ 11 जनवरी को सेक्टर-14 में चोरी का मामला दर्ज करके जांच भी शुरु कर दी गई और उसी दिन उसे अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।

    रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से चोरी किए गए पैसे में से 5,000 रुपये नकद बरामद कर लिए। 12 जनवरी को आरोपी को कान में दर्द होने पर पुलिस के द्वारा पंचकूला-6 में स्थित एक सामान्य नागरिक अस्पताल में ले जाया गया।

    इस दौरान दवाई काउंटर से दवाई लेते समय आरोपी पुलिस को चकमा देकर अस्पताल के बाहर से बाइक पर लिफ्ट लेकर फरार हो गया। आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने पर थाना सेक्टर-7 में मामला दर्ज कर लिया गया।

    पुलिस कमिश्नर के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करने के लिए विशेष टीम बनाई गई। इस मामले में आज रखी गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी के नेतृत्व में जांच अधिकारी सुनील दीक्षित ने टीम के साथ सिर्फ 24 घंटे में आरोपी को सेक्टर-52 से चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करके आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पुलिस की हिरासत से फरार होना एक गंभीर अपराध है। पंचकूला पुलिस अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बक्शेगी। आरोपी को 24 घंटे में पकड़ने से यह साबित हुआ है कि हमारी टीमें पूरी तरह से एक्टिव हैं।

    कानून से ऊपर कोई नहीं है। आम नागरिकों की सुरक्षा ही हमारा पहला फर्ज है।

     

  • Haryana News: मिड डे मिल योजना के कर्मियों ने लगाया धरना, रखी ये मांग, देखें वीडियो

    Haryana News: मिड डे मिल योजना के कर्मियों ने लगाया धरना, रखी ये मांग, देखें वीडियो

    पंचकूला: मिड डे मील योजना से जुड़े हुए कर्मियों ने आज धरना स्थल पर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। कर्मियों ने कहा कि जब उनका काम नियमित रुप से हो रहा है तो उनकी नौकरी को स्थायी दर्जा क्यों नहीं दिया जा रहा है। धरने पर मौजूद सभी कर्मियों ने वेतन न मिलने की समस्या उठाई।

    उन्होंने यह आरोप लगाया है कि उन्हें हर महीने 7 तारीख से पहले वेतन क्यों नहीं मिलता। इससे उन्हें परिवार को चलाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार उनका वेतन लंबित ही पड़ रहता है। इसके अलावा इस दौरान सभी कर्मियों ने सरकार के सबका साथ सबका विकास नारे पर भी सवाल उठाए।

    उन्होंने कहा कि यदि यह नारा सच्चा है तो सालों से सेवा दे रहे मिड डे मील कर्मियों को भी इसका फायदा होना चाहिए। समय पर वेतन भुगतान की मांग को लेकर उन्होंने सरकार से जल्द ही ठोस निर्णय लेने के लिए कहा है। धरना दे रहे कर्मियों ने यह चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्दी कार्रवाई नहीं हुई तो वो आंदोलन को और भी तेज कर देंगे।

     

  • Haryana News: पैसे ठगने के मामले में आरोपी फाइनेंसर कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

    Haryana News: पैसे ठगने के मामले में आरोपी फाइनेंसर कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

    पंचकूला:  क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने फाइनेंसर मुकेश गोयल को आज कोर्ट में पेश किया है। अदालत ने फाइनेंसर को तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से शिकायतकर्ता के मकान के दस्तावेज रिकवर किए जाएंगे। इसके अलावा कुछ और सामान भी बरामद किया जाएगा।

    क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने कल पंचकूला के सेक्टर-17 के मकान नंबर 128 में कई घंटे छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान 990 ग्राम सोना, 18 लाख रुपये नकदी और दस्तावेज बरामद किए गए थे। क्राइम ब्रांच की टीम के द्वारा घर, गाड़ियां और ऑफिस में सर्च अभियान चलाया गया था।

    क्राइम ब्रांच-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी ने मीडिया के साथ बात करते हुए बताया कि पंचकूला सेक्टर-26 के रहने वाले कपिल चावला की शिकायत पर सेक्टर-14 में ब्लैकमेल करने और धमका कर पैसे वसूलने की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

    इस मामले में क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने पंचकूला सेक्टर-17 के मकान नंबर 128 में छापेमारी की थी। छापेमारी के बाद मुकेश गोयल नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस दौरान करीब 18 लाख रुपये नगद 990 ग्राम सोना और कुछ अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए थे।

    आरोपी फाइनेंसर ने महिला के साथ भी गलत भाषा का इस्तेमाल किया था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जैसे तथ्य सामने आएंगे आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। रिमांड के दौरान उन्होंने कहा कि गाड़ियां और मकान के साथ-साथ ऑफिस की भी जांच की जाएगी। जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार आगे की बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Haryana News: बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को 25 साल की सजा, देखें वीडियो

    Haryana News: बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को 25 साल की सजा, देखें वीडियो

    पंचकूला: साल 2020 में एक स्कूल बस चालक ने 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में अब पंचकूला अदालत ने 6 साल के बाद बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी बस चालक को 25 साल की सजा और 50,000 रुपये जुर्माना लगाया है।

    जांच अधिकारी करमजीत कौर कोएक बड़ा सुराग मिला था जिसको उन्होंने कोर्ट में पेश किया। इसके बाद अदालत ने फैसला सुनाया है। कई बार रिमांड लेने के बाद आरोपी ने माना कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले में सरकारी वकील डीडीए सुखविंदर कौर ने बताया कि पंचकूला अदालत के द्वारा 4 साल की बच्ची के साथ स्कूल बस में दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को 25 साल की सजा सुनाई गई है।

    इसके साथ ही आरोपी को 50,000 रुपये जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर साल 2020 में पंचकूला के महिला थाना पुलिस में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद यह मामला कोर्ट में पहुंचा और 6 साल के बाद अब इस मामले में कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है।

     

     

  • Haryana News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट की टीम ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को आज पंचकूला की जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया गया है।

    इस मामले के जांच अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लोगों से बाहर भेजने के नाम पर पैसे लेता था। पैसे लेकर वह आगे देकर काम करवाता था। ऐसे में अब उसे कोर्ट में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

    पूछताछ के जरिए उससे ठगे हुए पैसे भी रिकवर किए जाएंगे। आरोपी का नाम ओकांर सिंह बताया जा रहा है जो कि अंबाला का रहने वाला है। आरोपी ने रायपुर रानी में दो लोगों को विदेश भेजने के नाम पर 13-13 लाख रुपये लिए। उनके द्वारा की गई शिकायत के बाद आरोपी पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के द्वारा आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

     

  • Haryana News: इस इलाके में पुलिस ने की छापेमारी, देखें वीडियो

    Haryana News: इस इलाके में पुलिस ने की छापेमारी, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-17 में क्राइम ब्रांच-19 की टीम के द्वारा छापेमारी की गई। यह छापेमारी टीम के द्वारा 80 लाख रुपये के लेनदेन के मामले में कई घंटे से की जा रही है। फाइनेंसर के द्वारा महिला के लिए अभद्र भाषा इस्तेमाल की गई।फाइनेंसर ने महिला के साथ हेराफेरी भी की।

    इसके बाद सेक्टर-14 में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सेक्टर-27 के रहने वाले कपिल चावला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। छापेमारी के दौरान क्राइम ब्रांच-19 की टीम के द्वारा जांच भी की जा रही है।

     

  • Haryana News: सड़क हादसों को रोकने के लिए चलाया गया खास अभियान, देखें वीडियो

    Haryana News: सड़क हादसों को रोकने के लिए चलाया गया खास अभियान, देखें वीडियो

    पंचकूला: सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस के द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान नेशनल हाईवे पर सड़क हादसों को रोकने के लिए शुरु किया गया है। इसके अंतर्गत टोल प्लाजा जैसे संवेदनशील और अधिक यातायात दबाव वाली जगहों पर खास तौर पर नाके लगाकर वाहन चालकों की जांच की जा रही है।

    यह अभियान इसलिए चलाया गया है ताकि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक हफ्ते में चंडीमंदिर टोल प्लॉजा एवं जलौली टॉल प्लाजा पर ड्रिंक एंड ड्राइव के खास नाके लगाए गए। नाके के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 82 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं।

    इसके अलावा पूरे जिले में चलाए गए इस खास अभियान के अंतर्गत पिछले हफ्ते कुल 207 चालान किए गए हैं। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण शराब पीकर वाहन चलाना है। इसी को ध्यान में रखकर पंचकूला से गुजरने वाले दोनों नेशनल हाईवे पर ड्रिंक एंड ड्राइव के स्थायी नाके लगाए गए हैं।

    यह नाके इसलिए लगाए गए हैं ताकि हर समय निगरानी रखी जाए और सड़क हादसों को रोका जा सके। पंचकूला पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यह अपील कि है कि वह खुद की और दूसरों की जान की सुरक्षा को ध्यान में रखकर शराब पीकर गाड़ी बिल्कुल भी न चलाएं। इसके अलावा यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षा को ध्यान में रखें।

     

  • Haryana News: 54 चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: 54 चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने हाईवे पर लिफ्ट के बहाने लूट, ब्लैकमेलिंग और जबरदस्ती वसूली करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 54 वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी मास्टरमाइंड का नाम दीपक कुमार उर्फ दीपू पुत्र पवन कुमार गांव ढंडारड़ु को 2 जनवरी पिंजौर गार्डन से काबू किया है।

    आरोपी 5 हजार रुपये के इनामी वांटेड बदमाश था। पिछले 12 सालों से वह कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। ऐसे में उसके खिलाफ पंचकूला और मोहाली में स्नैचिंग, लूट, हत्या की कोशिश और हथियार तस्करी के साथ-साथ 19 आपराधिक मामले दर्ज है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश करके 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।

    रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से वारदात के दौरान लूटा गया कैश और इस्तेमाल किया गया कैश बरामद किया जाएगा। जांच में यह सामने आया है कि गैंग लंबे समय से पंचकूला, मोहाली और अंबाला सहित आस-पास के क्षेत्रों में एक्टिव था।

    दीपक महिला आरोपी के जरिए हाईवे पर वाहन चालकों को निशाना बनाकर लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट, ब्लैकमेलिंग और जबरदस्ती वसूली करता था। अब तक यह गिरोह 54 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि 15 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के रहने वाले ट्रक चालक ने थाना चंडीमंदिर में शिकायत दर्ज करवाई थी।

    पीड़ित के अनुसार, 13 दिसंबर को वह बद्दी से देहरादून के लिए एक पिकअप वाहन में सामान लेकर जा रहा था। चंडीमंदिर टोल प्लाजा पार करने के बाद सुबह करीबन 5 बजे एक अज्ञात युवती ने उससे लिफ्ट मांगी। चालक ने गाड़ी रोकी जिस पर युवती ने उसे नाडा साहिब स्थित आईटी पार्क ले जाने के लिए कहा। जैसे ही नेशनल हाईवे पंचकूला-यमुना नगर पर घग्गर नदी का पुल पार करके गांव चौके के पास उतारने लगा।

    उस दौरान युवती और वेगनकार से आए दो युवकों ने चाकू दिखाकर पीड़ित व्यक्ति से 2400 रुपये नकद, मोबाइल फोन ले लिया। चाकू की नोक पर उससे मोबाइल के जरिए गूगल-पे से 50 हजारा से ज्यादा रुपये भी ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद थाना चंडीमंदिर में लूट का मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी।

    जांच के दौरान क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के इंचार्ज मुकैश सैनी के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर 17 दिसंबर को सूरज सिनेमा सेक्टर-1 पंचकूला के पास से दो आरोपियों अशोक कुमार निवासी जिला बरेली और सन्नी कुमार सचदेवी निवासी फाजिल्का को गिरफ्तार किया। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल करने वाली वेगन आर कार बरामद हुई।

    इसके बाद 18 दिसंबर को महिला आरोपी संदीप कौर उर्फ माही उर्फ दीपु निवासी जिला फिरोजपुर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संगठित गैंग के तौर पर काम कर रहे थे। महिला के जरिए हाईवे पर वाहन चालकों को फंसाते थे। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि आरोपियों ने पंचकूला, मोहाली और अंबाला में स्नैचिंग, जबरदस्ती वसूली और ब्लैकमेलिंग की 53 वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी।

    पंजाब में भी इन आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मामलें दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर पंचकूला शिवास कविराज ने कहा कि आपराधियों के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। भविष्य में भी ऐसे ही लूट, स्नैचिंग और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पंचकूला पुलिस ने लोगों से यह अपील की है कि वे सतर्क रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति को लिफ्ट देने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

     

     

     

     

  • Haryana News: साल 2026 के लिए पुलिस ने बनाया स्पेशल Roadmap, देखें वीडियो

    Haryana News: साल 2026 के लिए पुलिस ने बनाया स्पेशल Roadmap, देखें वीडियो

    पंचकूला: अपराध को नियंत्रण करने और अपनी रणनीति को मजबूत बनाने के लिए 2026 के लिए पुलिस एक मास्टर प्लान बनाने की तैयारी कर रही है। इस कड़ी में बीती शाम डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता की अध्यक्षता में सेक्टर-1 पंचकूला जिले के सचिवालय कॉन्फ्रेंस हॉल में करीबन 4 घंटे तक मैराथन क्राइम मीटिंग आयोजित की गई।

    इस मीटिंग में जिले के सभी एसीपी, थाना प्रभारी और चौंकी इंचार्ज शामिल हुए। मीटिंग में अपराध की समीक्षा लंबित मामले, महिला अपराधों, तकनीकी सशक्तिकरण और जनता से बेहतर संवाद कैसे की जाए इन मुद्दों पर विस्तार में चर्चा की गई। बैठक के दौरान सृष्टि गुप्ता ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि चोरी, स्नैचिंग और लूट जैसे अपराधों पर पूरी गंभीरता और एक्टिव होकर कार्रवाई की जाए।

    उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने सभी लंबित मामलों की गहन समीक्षा करते हुए जांच प्रक्रिया में तेजी लाने और गुणवत्ता में सुधार करने पर खास जोर दिया ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल पाए। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने जिले में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को अत्यंत संवेदनशील बताया। उन्होंने कहा कि इस दिशा में और भी ज्यादा सतर्कता बरती जाए और तुरंत प्रभावी कार्रवाई की जाए।

    उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा पंचकूला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। हर शिकायत को गंभीरता के साथ लेते हुए पीड़िता को सुरक्षित एंव भरोसेमंद वातावरण मिलना चाहिए। बैठक में डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने पुलिसकर्मियों को मानवीय दृष्टिकोण को अपनाने की सख्त हिदायत दे दी है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई नागरिक थाना या चौकी में आता है तो वह पहले से ही पीड़ा में होता है।

    ऐसे में यह पुलिस की जिम्मेदारी बनती है कि उसकी समस्या को अपनी समस्या समझकर संवेदनशीलता के साथ उसकी मदद की जाए। इसी भावना को मजबूत करने के लिए मेरी थाना, मेरी जिम्मेदारी पहल को और प्रभावी तौर पर लागू करने पर जोर दिया गया ताकि हर पुलिसकर्मी थाना क्षेत्र को अपनी परिवार की तरह समझे और किसी भी आपराधिक घटना होने पर तुरंत मौके पर पहुंचे। साल 2026 में पंचकूला पुलिस को और ज्यादा स्मार्ट और तकनीक में सक्षम बनाने की दिशा में खास कदम उठाए जा रहे हैं।

    डीसीपी ने यह बताया कि पुलिसकर्मियों को टेक्नोलॉजी के मुताबिक ही ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें एआई आधारित ऐप्स, पुलिस प्रणाली में इस्तेमाल होने वाले नए सॉफ्टवेयर और आधुनिक टूल्स का प्रशिक्षण भी शामिल होगा। इसके लिए खास लैब भी बनाई गई है और पूरे प्रशिक्षण की रुपरेखा बनाई जा रही है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने जानकारी दी है कि पिछले साल के अंतिम चरण में पंचकूला पुलिस के द्वारा सभी ऑफिसों, पुलिस थानों, चौकियों, यातायात चौकियों और सभी प्रमुख पुलिस संपर्क बिंदुओं पर क्यूआर कोर्ड लगाए गए थे।

    इन क्यूआ कोड्स के जरिए से नागरिक अपने फोन से सीधे फीडबैक फॉर्म तक पहुंच सकते हैं और पुलिस सेवा की गुणवत्ता, पुलिस कर्मियों के व्यवहार और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर रेटिंग दे सकते हैं। इस पहल से नागरिकों को अपना अनुभव साझा करने का भी मौका मिलेगा। पुलिस सेवा वितरण में निरंतर सुधार की दिशा में भी जरुरी फीडबैक मिलेगा।

    वर्तमान समय में लोग एक्टिव तौर पर पुलिस को रिव्यू कर रहे हैं। इससे पुलिसिंग और भी अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी। पंचकूला पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने कहा कि साल 2026 में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, तकनीकी सशक्तिकरण और जनता के विश्वास को मजबूत बनाने की लिए पूरी मेहनत से काम करेगी। इससे जिले में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था और भी ज्यादा मजबूत बनेगी।

     

  • Haryana News: पुलिस ने 488 गुमशुदा लोगों को परिवार वालों से मिलवाया, जनता से की ये अपील

    Haryana News: पुलिस ने 488 गुमशुदा लोगों को परिवार वालों से मिलवाया, जनता से की ये अपील

    पंचकूला: साल 2025 के दौरान पंचकूला पुलिस ने 488 गुमशुदा और बिछड़े लोगों को सुरक्षित तौर पर उनके परिवार वालों से मिलवाया है। पुलिस की थाना-चौकी, साइबर सेल, ईआरवी, दुर्गा शक्ति और फील्ड में मौजूद टीमों ने एकसाथ मिलकर बिछड़े लोगों को मिलवाने में सफलता हासिल की है।

    जिन 488 लोगों को पुलिस ने मिलवाया है इनमें 18 साल से कम उम्र के 162 बच्चे शामिल हैं। इसमें 40 लड़के और 122 लड़कियां है। आयु वर्ग के अनुसार, 0-5 साल के बीच 12 बच्चे (5 लड़के और 7 लड़कियां), 5-14 साल की उम्र में 36 बच्चे (17 लड़के और 19 लड़कियां) और 14-18 साल की उम्र में 114 बच्चे शामिल हैं इसमें 18 लड़के और 96 लड़कियां शामिल हैं।

    ऐसे ही 18-35 साल की उम्र में पंचकूला पुलिस ने 255 गुमशुदा व्यक्तियों को ट्रेस किया है। इसमें 55 पुरुष और 200 महिलाएं शामिल है। 35 साल से ज्यादा उम्र के 71 लोगों को पुलिस ने ढूंढकर उनके परिवार वालों तक पहुंचाया है इसमें 44 पुरुष और 27 महिलाएं शामिल है।

    इस बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि जिले की थाना और चौकी स्तर की टीमों ने साइबर सेल तथा फील्ड में एक्टिव ईआरवी व दुर्गा शक्ति टीमों के साथ से लगातार प्रयास करते हुए इन सभी गुमशुदा व्यक्तियों को सुरक्षित ढूंढकर उन्हें उनके घर तक पहुंचाया।

    उन्होंने बताया कि कई मामले ऐसे भी सामने आए हैं जहां लोग घरेलू नाराजगी या अन्य कारणों से ट्रेन और बसों के जरिए से अन्य राज्यों तक पहुंच गए थे परंतु पुलिस टीमों ने लगातार कोशिश करके उन्हें सुरक्षित परिवार वालों से मिलवाया।

    डीसीपी ने बताया कि इस दौरान कुछ चुनौतियां भी सामने आई। ऐसा इसलिए क्योंकि गुमशुदा व्यक्ति मानसिक तौर पर इतने सक्षम नहीं थे कि वो अपना नाम, पता या फिर पहचान बता पाएं। ऐसे मामलों में फील्ड में तैनात टीमों ने व्हाट्सएप्प ग्रुप्स, स्थानीय स्तर पर भ्रमण, तकनीकी सहायता और आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल करके पहचान सुनिश्चित की।

    इसके बाद सभी लोगों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया गया। पंचकूला के पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाना हमारी प्राथमिकता रही है। भविष्ट में भी पंचकूला पुलिस हर बिछड़े हुए व्यक्ति के लिए भरोसे की किरण बनी रहेगी।

    अंत में डीसीपी ने सभी लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कोई भी लापता या भटका हुआ व्यक्ति मिले तो तुरंत 112 नंबर नजदीकी थाना या चौकी में सूचना दें ताकि समय रहते उस व्यक्ति को उसके परिवार वालों से मिलवाया जाए।