Category: Punjab|Chandigarh

  • Punjab News : विजीलैंस ब्यूरो ने नायब कोर्ट को 8000 रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    Punjab News : विजीलैंस ब्यूरो ने नायब कोर्ट को 8000 रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मैजिस्ट्रेट कपूरथला की अदालत में तैनात नायब कोर्ट रजिंदर सिंह को 8000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।

    जानकारी विजीलैंस ब्यूरो के वक्ता ने बताया कि उपरोक्त दोषी को नकोदर, ज़िला जालंधर के एक निवासी की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पेशे से एक मज़दूर है और उसके दोस्त जोबन को पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 128 ( पहले सीआरपीसी की धारा 109 सी) के अंतर्गत एक मामले में गिरफ़्तार किया था और एसडीएम कपूरथला की अदालत में पेश किया था। इस उपरांत, शिकायतकर्ता को ज़मानत पर रिहा कर दिया गया और आगे वाली सुनवाई की तारीख़ 18. 02. 2026 निर्धारित की गई।

    शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि नायब कोर्ट रजिन्दर सिंह उसे बार- बार परेशान करता था और उसने केस ख़ारिज करने बदले 10, 000 रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता की विनती और मांगी गई रकम का भुगतान करने में असमर्थता ज़ाहिर करने पर दोषी 8,000 रुपए रिश्वत लेने को मान गया। रिश्वत मांगने सम्बन्धित सारी बातचीत शिकायतकर्ता द्वारा रिकार्ड कर ली गई थी।

    शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था इस लिए उसने विजीलैंस ब्यूरो यूनिट, जालंधर के साथ संपर्क किया। शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद, विजीलैंस ब्यूरो टीम ने एक जाल बिछाया जिस दौरान दोषी नायब कोर्ट राजिन्दर सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़री में शिकायतकर्ता से 8000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर आरोपी विरुद्ध भ्रष्टाचार रोक कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मामला दर्ज किया गया है।

     

  • Punjab News: फिर CM मान फोर्टिस अस्पताल में हुए भर्ती

    Punjab News: फिर CM मान फोर्टिस अस्पताल में हुए भर्ती

    चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मोगा में रैली में शामिल होने के बाद एक बार फिर बीमार पड़ गए। इसके बाद उन्हें शाम करीब साढ़े सात बजे फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती करवाया गया। इससे पहले भी उनकी तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के बाद उन्हें आज दोपहर में छुट्टी दे दी गई थी। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से मोगा में आयोजित नशा विरोधी रैली में शामिल होने पहुंचे थे।

    रैली में विरोधियों पर साधा निशाना
    रैली के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी सेहत को लेकर विरोधियों के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह कहीं जाने वाले नहीं हैं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल की जड़ों में बैठकर उनके खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पहले पंजाब के खिलाड़ी दुनिया भर में मशहूर होते थे, लेकिन पिछली सरकारों ने पंजाब को नशे के लिए बदनाम कर दिया।

    अरविंद केजरीवाल ने लोगों से की ये अपील
    रैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों को बताएं कि अकाली दल, बीजेपी और कांग्रेस की सरकारों के दौरान पंजाब में नशे की समस्या बढ़ी। उन्होंने दावा किया कि पहली बार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और लोगों से अपील की कि वे अन्य पार्टियों को वोट न दें।

    पहले भी अचानक बिगड़ी थी तबीयत
    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की एक दिन पहले अचानक तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई थी, लेकिन रैली में शामिल होने के बाद उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाना पड़ा।

  • Punjab News: 3 जिलों के SSP सहित 2 IPS अफसरों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    Punjab News: 3 जिलों के SSP सहित 2 IPS अफसरों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब पुलिस में तबादलों का दौर जारी होता दिखाई दे रहा है। जिसके चलते होम अफेयर विभाग ने 3 जिलों के एसएसपी सहित 2 आईपीएस अफसरों के तबादले किये हैं। जिला बटाला में तैनात एसएसपी सोहेल कासिम मीर को अब अमृतसर देहात की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

    इसके साथ ही SBS नगर के एसएसपी डा. मेहताब सिंह को बटाला ट्रांसफर किया गया है। वहीं, एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब के पद पर तैनात अखिल चौधरी का तबादला एएनटीएफ में बतौर एआईजी कर दिया गया है। नीचे दी गई सूची में अन्य अफसरों के तबादलों की जानकारी मौजूद है।

  • Punjab News: 31 IAS-PCS  के बड़े स्तर पर हुए तबादले, पढ़े सूची

    Punjab News: 31 IAS-PCS के बड़े स्तर पर हुए तबादले, पढ़े सूची

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा तबादलों का दौर शुरू कर दिया है। इस दौरान 31 इस और टीसीएस अधिकारियों के बादलों के आर्डर जारी किए गए हैं।

    इन तबादलों में जालंधर निगम के कमिश्नर गौतम जैन के पद पर संगरूर के DC राजीव ऋषि को तैनात किया गया है। वही मनसा के DC कुलवंत सिंह को लोकल बॉडी के विभाग में डायरेक्टर की पोस्ट पर डायरेक्टर का पड़वार सौंप दिया गया है।

    इनके इलावा और भी कई विभागों में अधिकारियो की नियुक्तियां की गयी है। निचे दी गयी सूची में सम्बंधित जानकारी उपलब्ध है।

  • Punjab News: Hotel अंबानी और A.K Grand पर पुलिस की Raid, देह व्यापार करवाते 2 को पकड़ा, देखें वीडियो

    Punjab News: Hotel अंबानी और A.K Grand पर पुलिस की Raid, देह व्यापार करवाते 2 को पकड़ा, देखें वीडियो

    जीरकपुरः पुलिस ने पटियाला रोड पर स्थित 2 होटलों में छापा मारा। पुलिस के द्वारा होटल अंबानी और ए.के ग्रैंड पर छापा मारा गया।  इस दौरान उन्होंने वहां पर चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया है। इसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है वहीं इस मामले में दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

    आपको बता दें कि आरोपी को अदालत में पेश कर दिया गया है। उसे एक दिन का रिमांड भी लिया गया है। पुलिस ने पटियाला रोड पर स्थित होटल अंबानी और होटल ए.के ग्रैंड में छापेमारी की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग प्रिवेंशन एक्ट की धारा 3.4 और 5 के अंतर्गत केस दर्ज करके मामले की जांच भी शुरु कर दी है।

  • Punjab News: सैलून के बाहर से चोरी हुए एसी के Outdoor, देखें सीसीटीवी

    जीरकपुर: पंजाब में चोरी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे। अब ताजा मामला जीरकपुर में पटियाला रोड से सामने आया है। यहां लक्की ढाबे के पीछे स्थित विंटेज सलून के बाहर लगे हुए एसी के दो आउटडोर शनिवार तड़के करीबन 3:00 बजे स्पलेंडर बाइक पर दो लड़के आए। इन लड़कों ने पहले सेलून के पास तीन चक्कर काटे और पूरी रेकी की। इसके बाद चोरों ने पिलास के सहारे एसी के दो आउटडोर उतार लिए। वहीं तीसरे का तीन नट खोलने के बाद चौथा नट न खुलने के कारण उसे वहां पर छोड़ गए। चोरों ने चोरी करने से पहले सलून के बाहर बैठकर आराम से बीड़ी पी। इसके बाद दोनों आउटडोर उतार कर ले गए। सेलून के संचालक अशरफ अली ने बताया कि जब वह सेलून खोलने के लिए आए तो सेलून खोलने के बाद जब उन्होंने एसी चलाया तो एसी ही नहीं चला। इसके बाद उन्होंने बाहर देखा तो एसी के दोनों ही आउटडोर गायब हो गए थे। वहीं तीसरे के नट खुल गए थे। कैमरे में कैद हुई सैलून के संचालक अशरफ अली ने तुरंत इस शिकायत जीरकपुर थाने में दी। चोरों की तस्वीर भी पुलिस ने बताया की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरु कर दी और उन्हें जल्दी काबू कर लिया जाएगा।

    आपको बता दें कि जीरकपुर में पुलिस की कमी होने के कारण रात को ज्यादातर एरिा में गश्त नहीं होता है इसका फायदा उठाकर चोर चोरी करके आराम से भाग जाते हैं। इसके आस-पास के लोगों ने पुलिस की रात को एरिया में गशत बढ़ाने की भी मांग की ताकि चोरियां पर काबू पाया जा पाए।

  • BJP ने इस MLA को सौंपी Punjab की कमान

    BJP ने इस MLA को सौंपी Punjab की कमान

    चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी की हाईकमान ने पंजाब के पठानकोट से विधायक अश्वनी शर्मा पर बड़ा दाव खेलते हुए वर्किंग प्रेजिडेंट नियुक्त किया है। जिसका चयन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा किया गया है।

    पंजाब प्रधान की कमान अभी भी सुनील जाखड़ के पास ही रहेगी। वही विधायक अश्वनी शर्मा को वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि यह नियुक्ति आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हुई है।

    इससे पहले अश्वनी शर्मा 17 जनवरी 2020 से 4 जुलाई 2023 तक पंजाब बीजेपी के प्रधान पद पर तैनात थे। जिनके नेतृत्व मे बीजेपी ने अकाली दल के साथ गठबंधन टूटने पर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा था और पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी।

  • Punjab News: मौसम विभाग का अलर्ट: अगले 48 घंटे रहेंगे संवेदनशील

    Punjab News: मौसम विभाग का अलर्ट: अगले 48 घंटे रहेंगे संवेदनशील

    चंडीगढ़ः पंजाब के कई जिलों में इस समय तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। चंडीगढ़ में भी इसी तरह की स्थिति बनी हुई है। पंजाब के नंगल में इस वक्त भारी ओलावृष्टि हो रही है, इसके अलावा मोहाली, जीरकपुर, राजपुरा, पटियाला समेत कई इलाकों में भी भारी बारिश हो रही है। तेज तूफान के कारण लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है।

    मौसम विभाग ने इस संबंध में अलर्ट जारी कर, आज 21 मई को पंजाब के पांच जिलों – पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य के 16 जिलों में धूलभरी धुंध, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    16 जिलों में येलो अलर्ट जारी: 

    पठानकोट, हुशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फ़रीदकोट, मोगा, बरनाला, मानसा, बठिंडा, मुक्तसर और फाजिल्का जिलों के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।

    देश के पांच राज्यों में मौसम ने भयावह रूप धारण कर लिया है। अरब सागर में बन रहे एक नए सिस्टम ने खतरे की घंटी बजा दी है। मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अच्छी खबर यह है कि लंबे इंतजार के बाद मानसून की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3-4 दिनों में मानसून केरल पहुंच सकता है। इसका मतलब है कि देश में अब धीरे-धीरे मानसून का सफर शुरू होने जा रहा है।

  • श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू, इस दिन रवाना होगा पहला जत्था

    श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू, इस दिन रवाना होगा पहला जत्था

    चंडीगढ़ः सिखों के प्रसिद्ध तीर्थस्थल गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब (उत्तराखंड) की यात्रा 25 मई से शुरू होने वाली है। यात्रा से पहले रास्ते को बर्फ से साफ करने और तैयार करने के लिए भारतीय सेना की टीम गुरुद्वारा गोविंदघाट पहुंच गई है और उन्होंने अपना काम शुरू कर दिया है। इस बार सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 22 मई को पंज प्यारों के नेतृत्व में पहला जत्था रवाना होगा जिसके बाद ये यात्रा पूर्ण रूप से शुरू हो जाएगी। इस धार्मिक समारोह की भव्यता को बढ़ाने के लिए उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) एस. गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सहित कई मंत्री और संत समाज एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब परिसर, ऋषिकेश में आकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

    गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं के हार्दिक स्वागत और सम्मान की तैयारियां शुरू कर दी हैं। करीब 15 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंट साहिब के कपाट 25 मई से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे पहले सेना की एक टीम ने इलाके का सर्वेक्षण किया ताकि बर्फ हटाने और रास्ता बनाने का काम सुरक्षित और प्रभावी तरीके से शुरू किया जा सके।

  • Punjab News: Pathankot Airbase के नजदीक दिखे PAK के Drone

    Punjab News: Pathankot Airbase के नजदीक दिखे PAK के Drone

    चंडीगढ़: पठानकोट में एयरबेस पर हमले की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के साथ ब्लास्टिक मिसाइलें छोड़ी गईं। जिन्हे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने तबाह कर दिया है। वही पठानकोट, अमृतसर और होशियारपुर में सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

    S-400 एक एयर डिफेंस सिस्टम है। जो हवा में अटैक को रोक लेता है। यह दुश्मन देशों के मिसाइल, ड्रोन, रॉकेट लॉन्चर और फाइटर जेट्स के हमले को रोकने में कारगर है। जो 600 किलोमीटर दूर टारगेट को ट्रैक कर लेता है। जिसकी टाररगेट हिट करने की रेंज 400 किमी है। जिसे रूस के एलमाज सेंट्रल डिजाइन ब्यूरो ने बनाया है। इसकी गिनती दुनिया के बेहद आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम मे आती है।

    कल बुधवार रात को पाकिस्तान ने पंजाब और चंडीगढ़ के 8 सैन्य ठिकानों पर हमला किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, आदमपुर, लुधियाना, बठिंडा और चंडीगढ़ में सैन्य ठिकानों पर रॉकेट और मिसाइलों दागी गईं थी। जिन्हे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही नष्ट कर दिया।