श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू, इस दिन रवाना होगा पहला जत्था

चंडीगढ़ः सिखों के प्रसिद्ध तीर्थस्थल गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब (उत्तराखंड) की यात्रा 25 मई से शुरू होने वाली है। यात्रा से पहले रास्ते को बर्फ से साफ करने और तैयार करने के लिए भारतीय सेना की टीम गुरुद्वारा गोविंदघाट पहुंच गई है और उन्होंने अपना काम शुरू कर दिया है। इस बार सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 22 मई को पंज प्यारों के नेतृत्व में पहला जत्था रवाना होगा जिसके बाद ये यात्रा पूर्ण रूप से शुरू हो जाएगी। इस धार्मिक समारोह की भव्यता को बढ़ाने के लिए उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) एस. गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सहित कई मंत्री और संत समाज एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब परिसर, ऋषिकेश में आकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं के हार्दिक स्वागत और सम्मान की तैयारियां शुरू कर दी हैं। करीब 15 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंट साहिब के कपाट 25 मई से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे पहले सेना की एक टीम ने इलाके का सर्वेक्षण किया ताकि बर्फ हटाने और रास्ता बनाने का काम सुरक्षित और प्रभावी तरीके से शुरू किया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *