Punjab News: Lovely Medical Store पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, देखें Live

Written by

in

लुधियानाः नशे के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, पुलिस द्वारा 31 मई तक पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए मुहिम को तेज कर दिया गया है। जिसके चलते लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ग्यासपुरा ढाबा रोड़ पर लवली मेडिकल स्टोर के खिलाफ प्रशासन द्वारा की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आज प्रशासन की ओर से मेडिकल की दुकान पर आज प्रशासन की ओर से बुलडोजर चलाया जा रहा है।

घटना स्थल पर विधायक राजिंदर पाल कौर छीना भी मौके पर पहुंच गई है। मामले की जानकारी देते हुए विधायक ने कहा कि मुख्मंत्री के सख्त निर्देश है कि तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। विधायक ने कहा कि उनके इलाके में दुकान पर नशा बिकने की शिकायतों को लेकर कई बार लोग शिकायत लेकर आए थे। जिसके बाद आज यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि तस्कर के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज है। पता चला है कि तस्कर द्वारा 12 कोठियां बनाई गई है। वहीं 3 से 4 दुकानें तस्कर की बताई जा रही है। इस दौरान आज की कार्रवाई के बाद अन्य इमारतों पर भी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि मेडिकल स्टोर द्वारा नशा तस्करी का काम किया जाता था। मिली जानकारी के अनुसार सीएम हाउस से आई टीम और पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा, डिप्टी कमिश्नर की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान बाजार को बंद करवाया गया।

दरअसल, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने राज्य सरकार की ‘युद्ध नशे दे विरुद्ध’ पहल के तहत पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश में कहा है कि वे 31 मई, 2025 तक अपने-अपने क्षेत्रों को नशा मुक्त बनाने की व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी लें। उन्होंने पंजाब के सभी वरिष्ठ SSP और CP को नशे को लेकर निर्देश जारी किए है। उन्हें यह भी निर्देश दिया गया है कि वे ड्रग की समस्या को कैसे खत्म करेंगे इसकी प्लानिंग को लेकर पुलिस हेडक्वार्टर में प्रजेंटेशन दें। पुलिस अधिकारियों को बताना होगा कि ड्रग नेटवर्क को खत्म करने के लिए उनके द्वारा कौन से कदम उठाए जा रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *