Category: Punjab|Chandigarh

  • Punjab News: 56 तहसीलदार और 166 नायब तहसीलदारो के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    Punjab News: 56 तहसीलदार और 166 नायब तहसीलदारो के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियो के बड़े स्तर पर तबादले किए है। जिसमे 56 तहसीलदार व 166 नायब तहसीलदारों की ट्रांसफर शामिल है है। निचे दी गई लिस्ट मे अधिकारियो के नाम और तबादलों की सूचि मौजूद है।

  • Punjab News: ’50 बम’ वाले बयान में Pratap Singh Bajwa पर FIR दर्ज !

    Punjab News: ’50 बम’ वाले बयान में Pratap Singh Bajwa पर FIR दर्ज !

    चंडीगढ़: कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के ’50 बम’ वाले बयान ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार इस विवादित मामले मे उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन 50 बमो से संबंधित जानकारी पुलिस को मुहैया न करवाने पर यह कार्रवाई की गई है। प्रताप सिंह बाजवा ने मीडिया मे कहा था कि राज्य में 50 बम आ चुके हैं, जिनमें से 18 धमाके हो चुके हैं और 32 होने वाले हैं।

    जिसे लेकर सीएम भगवंत मान ने तीखा हमला बोलते कहा था कि प्रताप सिंह बाजवा को यह जानकारी कहां से मिली। न तो इंटेलिजेंस के पास ऐसी कोई सूचना है और न ही केंद्र सरकार की ओर से कोई जानकारी आई है। बाजवा को इसकी जानकरी पंजाब पुलिस को देनी होगी कि बम कहां हैं। अगर यह झूठ है तो वह ऐसे बयान देकर आतंक फैलाना चाहते हैं जिस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम बाजवा के सेक्टर 8 स्थित घर पहुँच उनसे पूछताछ की, लेकिन उन्होंने जानकारी देने से मना कर दिया।पंजाब पुलिस ने प्रताप सिंह बाजवा पर 50 बम की संदिग्ध जानकारी छुपाने का आरोप है। पहले भी प्रताप सिंह बाजवा पर देश विरोधी संगठन के साथ रिश्ते रखने के आरोप लग चुके हैं।
  • Punjab News: Lawrence Bishnoi गैंग का जशन संधू और गुरसेवक गिरफ्तार

    Punjab News: Lawrence Bishnoi गैंग का जशन संधू और गुरसेवक गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब पुलिस की AGTF टीम ने लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के दो प्रमुख शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान जशन संधू और गुरसेवक सिंह के रूप मे हुई है।

    जानकारी देते हुए DGP गौरव यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को मोहाली से काबू किया है। जशन संधू ने 2023 से गंगानगर राजस्थान में हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। वह अलग-अलग देश बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। दुबई से नेपाल पहुंचने के बाद उसने कानून प्रवर्तन से बचने के लिए सड़क द्वारा भारत में प्रवेश किया।

    पुलिस को प्रारंभिक जांच मे पता चलता कि जशन ने गैंग को लॉजिस्टिकल सपोर्ट प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जशन से पूछताछ के दौरान विदेशों में हवाला संचालकों, एजेंटों और भागे हुए गैंगस्टरों के छिपे हुए स्थानों की जानकारी मिल सकती है। पुलिस ने आरोपियों से एक .32 कैलिबर पिस्टल और 07 जिन्दा कारतूस बरामद किये है।