Category: Mohali

  • Punjab News: आज होगा Akali Dal के अध्यक्ष का ऐलान

    Punjab News: आज होगा Akali Dal के अध्यक्ष का ऐलान

    मोहाली: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने 16 नंवबर को पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से अध्यक्ष पद खाली चल रहा था। वहीं आज नए अध्यक्ष का चुनाव आज होने जा रहा है। इसके लिए पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह चुनाव अकाली दल की कार्यसमिति द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। चुनाव से पहले पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान को 20 जनवरी से 20 फरवरी तक चलाया था, जिसमें 25 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था।

    पार्टी के नेताओं का मानना है कि यह सदस्यता अभियान संगठन को और मजबूत करेगा और पार्टी की ताकत बढ़ेगी। सुखबीर बादल के इस्तीफे को पार्टी की कार्यसमिति ने मंजूर किया था। पार्टी प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने 10 जनवरी को यह जानकारी दी थी कि बादल का इस्तीफा कार्यसमिति की बैठक के बाद स्वीकृत किया गया। इस निर्णय के बाद से पार्टी में बदलाव की उम्मीदें बढ़ गई हैं और नए अध्यक्ष का चुनाव आज तय करेगा कि पार्टी की दिशा किस ओर जाएगी।

    इससे पहले, 30 अगस्त, 2024 को सुखबीर बादल ने सक्रिय नेतृत्व से हटकर बलविंदर सिंह भुंदर के नेतृत्व में एक कार्यसमिति का गठन किया था, जो पार्टी के दैनिक कार्यों को देखेगी। यह निर्णय अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के निर्देशों के बाद लिया गया था, जिसमें शिअद से बादल के इस्तीफे को लागू करने का आदेश दिया गया था। यह निर्णय दिसंबर की शुरुआत में अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के निर्देश के बाद लिया गया, जिसमें शिअद से बादल के इस्तीफे के संबंध में 2 दिसंबर के आदेश को लागू करने का आग्रह किया गया था।

    यह स्वीकृति पार्टी मुख्यालय में कार्यसमिति की बैठक के दौरान हुई। अकाल तख्त ने 2 दिसंबर को 2007 से 2017 तक पंजाब में शिअद की सत्ता के दौरान हुई ‘गलतियों’ के लिए बादल एवं अन्य नेताओं को धार्मिक सजा सुनाई थी। पिछले साल 30 अगस्त को सिखों की सर्वोच्च धार्मिक पीठ अकाल तख्त ने बादल को तनखैया घोषित किया था।

     

  • Punjab News: पुलिस और बदमाशों की नदी के पास हुई मुठभेड़, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और बदमाशों की नदी के पास हुई मुठभेड़, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः क्राइम की वारदातों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्ती से एक्शन लिया जा रहा है। वहीं आज डीएसपी विक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में डेराबस्सी पुलिस की बदमाशों के साथ मुबारकपुर नदी के पास मुठभेड़ हो गई। पुलिस और बदमाशों के बीच मुबारकपुर नदी के पास फायरिंग में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दौरान मौके पर एसपी दीपक पारीक और डीएसपी विक्रमजीत बराड़ मौके पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार यह ऑपरेशन एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और मोहाली पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन है। बताया जा रहा है कि बदमाश बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान पुलिस को एक सीक्रेट इनफॉरमेशन मिली थी कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने की बात कही, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरे को भी घायल अवस्था में काबू कर लिया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दूसरे के पैर में गोली लगी है और उसका उपचार चल रहा है।
  • Punjab News: हथियारों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हथियारों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रूद्राश निवासी सुहाना और प्रशांत निवासी रोपड़ के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर और 32 बोर अवैध असलहा और 9 कारतूस बरामद किए गए।

    पुलिस ने बताया कि रूद्राश और प्रशांत से पूछताछ की गई। जिसके बाद आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट से उक्त आरोपी का 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला। पुलिस का कहना है कि 3 दिन के पुलिस रिमांड के बाद कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। ऐसे में आरोपियों से पूछताछ की जाएगी कि वह दोनों हथियारों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने आए थे या फिर इन्हें ये हथियार किसी ओर को सप्लाई करने थे।

  • Punjab News: सरकार ने रजिस्ट्री को लेकर लोगों को दी राहत, आदेश जारी

    Punjab News: सरकार ने रजिस्ट्री को लेकर लोगों को दी राहत, आदेश जारी

    मोहाली: पंजाब सरकार ने 500 गज से नीचे के बिना एनओसी के प्लाट की रजिस्ट्री को लेकर लोगों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, सरकार द्वारा हाल ही में 500 गज के नीचे बिना रजिस्ट्री के प्लाट को लेकर ऐलान किया गया था, जिसकी अवधि 28 फरवरी 2025 तक रखी गई थी। इस अवधि का आज आखिरी दिन था।

    लेकिन अब सरकार द्वारा नया नोटिस जारी किया गया। जिसमें पंजाब सरकार ने 28 फरवरी से तय सीमा को 6 महीने के लिए आगे बढ़ा दियाहै। ऐसे में लोगों को फिर से बड़ी राहत मिल गई है। अब लोग 31 अगस्त 2025 तक 500 गज के प्लाट खरीदने के लिए बिना एनओसी वाली शर्त के आधार पर रजिस्ट्रियां करवा सकते हैं।

     

  • Punjab News: मीटिंग के बाद AAP की चेतावनी, तस्कर पंजाब छोड़ दें या नशे के कारोबार

    Punjab News: मीटिंग के बाद AAP की चेतावनी, तस्कर पंजाब छोड़ दें या नशे के कारोबार

    मोहालीः पंजाब सरकार ने आज नशे को लेकर सभी जिलों के डीसी और एसएसपी के साथ मीटिंग की। इस दौरान सरकार ने 3 माह में नशे को खत्म करने के आदेश जारी किए है। यही कारण है कि अब नशा तस्करों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जारी है। वहीं, CM भगवंत मान की अगुआई में चंडीगढ़ में इस समस्या से निपटने के लिए स्ट्रेटजी बनाई गई, जिसमें 3 महीने में पंजाब को नशा मुक्त बनाया जाएगा। वहीं कहा जा रहा हैकि नशा तस्कर और परिवारों को सरकार की योजनाओं में कभी सब्सिडी नहीं मिलेगी। दूसरी ओर मीटिंग के बाद कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नशा तस्करों को हिदायत दी है, कि या तो वह पंजाब छोड़ दे या नशे के कारोबार को छोड़ दें।

    तस्करों के परिजनों को भी कहा कि अपने बच्चों और समाज की भलाई के लिए इन्हें इस राह से हटा लें। जैसे पिछली सरकारों ने नशे को लोगों के घर -घर तक पहुंचाने की कार्रवाई की है। उसे सरकार ने रोकने का फैसला लिया है। उन्होंने पूर्व अकाली भाजपा और कांग्रेस सरकारों पर भी जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने पंजाब में नशे के लिए अकाली भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। जब नशा तस्करी केस में जगदीश भोला को पकड़ा गया था तो उसने किन नेताओं नाम लिया था, यह किसी से छिपा नहीं है। वहीं, उन्होंने कहा कि हमारी सरकार तीन साल से नशा खत्म कर रही है। उन्होंने सरकार की कांग्रेस से तुलना कर अपनी परफॉरमेंस रिपोर्ट बताई। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम भगवंत मान मौजूद नहीं थे।

    मीटिंग में सीएम ने डिप्टी कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर और एसएसपी को आपसी तालमेल से काम करने के निर्देश दिए है। वहीं, पुलिस अधिकारियों को कहा है कि वह नशे के हॉटस्पॉट की पहचान करें। नशे की सप्लाई चेन तोड़ने और नशा तस्करों पर कार्रवाई के लिए साफ हिदायत दी। नशा तस्करों की अवैध जायदाद को जब्त कर ध्वस्त कर करने के लिए कहा गया है। वहीं, जिला स्तर पर अब नशा तस्करी अभियान शुरू होंगे। डिप्टी कमिश्नरों को नशे के खिलाफ जंग को जन आंदोलन में बदलने के लिए कहा गया है।

    अरोड़ा ने बताया कि 3 साल पहले आप पार्टी की सरकार बनी है। 3 सालों में नशे के खिलाफ बड़ी साइलेंट मुहिम चल रही थी। उस मुहिम के तथ्य बोलते है। तीन सालों मे 6500 बड़े नशा तस्कर पकड़े गए हैं। 30 हजार NDPS केस दर्ज किए हैं। वहीं, नशा तस्करों से जरा सभी भूमिका सामने आने पर 10 हजार पुलिस कर्मचारियों के तबादले किए गए है। एंटी नारकोटिक्स फोर्स का गठन किया गया है। पिछले 3 साल में 612 करोड़ की तस्करों की संपत्ति जब्त की । कांग्रेस सरकार के समय में 142 करोड़ संपत्ति जब्त की थी। 100 मुलाजिम गिरफ्तार किया गया। वहीं 45 हजार पैटी ड्रग पैडलर गिरफ्तार किए गए। हेरोइन पकड़ने की रफ्तार 600 गुणा बढ़ी है। 1128 किलो हेरोइन पकड़ी है। कांग्रेस सरकार के समय 379 किलो पकड़ी गई थी। पंजाब में एनडीपीएस केसों में दोषियों काे सजा दिलाने की दर 86 प्रतिशत रही है।

  • Punjab News: 6 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab News: 6 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब में लगातार पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं आज जारी आदेशों के मुताबिक 5 आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी का तबादला हुआ है। देखें लिस्ट

  • Punjab News: Action में सरकार, नशे की रोकथाम के लिए 5 सदस्यीय कैबिनेट कमेटी का किया गठन

    Punjab News: Action में सरकार, नशे की रोकथाम के लिए 5 सदस्यीय कैबिनेट कमेटी का किया गठन

    जिले के सभी DC को सख्त आदेश जारी

    मोहालीः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ छेड़ी गई जंग में बड़ा कदम उठाते हुए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 मंत्री होंगे और अमन अरोड़ा, बलवीर सिंह, लालजीत भुल्लर और तरनप्रीत सिंह सौंद सदस्य होंगे। यह समिति गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क स्थापित करेगी। पंजाब सरकार की तरफ से WAR ON DRUGS के तहत कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी ग्राउंड पर जाकर काम करेगी। गांव स्तर पर लोगों के बीच जाएगी। उनसे बातचीत करेगी। साथ ही यह भी देखेगी कि सरकार की मुहिम अच्छे तरीके से चल रही है या नहीं। कमेटी अपनी रिपोर्ट सीएम भगवंत मान को अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद सुधार की प्रक्रिया चलेगी। सरकार का फोकस 2027 विधानसभा चुनाव पर है। नशा पंजाब के पिछले तीन विस चुनाव से बड़ा मुद्दा रहा है। अब अगले चुनाव तक पंजाब में नशे को पूरी तरह से खत्म करने करने और तस्करों पर सख्ती करने की योजना है। वहीं नशे को रोकने के लिए सरकार ने राज्यभर में बड़े पैमाने पर अभियान चलाने का फैसला किया है। इस अभियान के तहत नशे की रोकथाम और पुनर्वास की प्रक्रिया को मजबूत किया जाएगा। राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने सभी डिप्टी कमिश्नरों (DCs) को अपने-अपने जिलों में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुनर्वास और नशा मुक्ति केंद्रों को पूरी तरह से दवाइयों, टेस्टिंग किट और आवश्यक स्टाफ से लैस किया जाए ताकि नशे के आदी व्यक्तियों का उचित इलाज हो सके। इस अभियान के तहत आईएएस अधिकारी संदीप कुमार सभी नशा मुक्ति केंद्रों का दौरा करेंगे और उनकी स्थिति का जायजा लेंगे। वह किसी भी प्रकार की कमी या लापरवाही की सीधी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान को उच्च स्तर पर मॉनिटर किया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सभी डिप्टी कमिश्नरों को दो दिनों के भीतर अपने जिलों के नशा मुक्ति केंद्रों को पूरी तरह से सुसज्जित करना होगा। इनमें आवश्यक दवाइयां, बुप्रेनोर्फिन, टेस्टिंग किट और पर्याप्त मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर किसी जिले में पुनर्वास केंद्रों की व्यवस्था में कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए अपनी मंशा साफ कर दी है। सरकार न केवल ड्रग तस्करों और आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी, बल्कि नशे के आदी लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए पुनर्वास केंद्रों को भी पूरी तरह से तैयार करेगी। राज्य के सभी जिलों में यह अभियान एक साथ चलाया जाएगा और इसकी निगरानी उच्च स्तर पर की जाएगी। सरकार का कहना है कि यह केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि पंजाब को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।  
  • Punjab News: तस्कर समेत कार चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: तस्कर समेत कार चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कंपनी के साफ्टवेयर से गाड़ियां खोलकर देते थे वारदातों को अंजाम

    जीरकपुर: नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के दौरान पुलिस ने एक कार चोर गिरोह समेत तीन अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ बीएनएस की अगल-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पहले मामले में पुलिस ने ढकोली से सवा 6 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान दीपक शर्मा निवासी सूर्या होम्स पीरमुछल्ला ढकोली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक कार बरामद की है। दूसरे मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस को इन आरोपियों के पास नशा होने की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर बरामदगी नही हुई। इस मामले में आरोपियों की पहचान अमन निवासी गांव बस्सी शेखां थाना बनूड़ जिला पटियाला, नरिंदर निवासी गांव कराला जिला पटियाला, इरफान निवासी बरौली डेराबस्सी जिला मोहाली, जोगिंदर उर्फ सोनू निवासी भबात के रूप में की गई है। सभी आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने एक कार चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। उनके खिलाफ राजस्थान में भी कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने गाड़ी चोरी करने के आरोप में फिलहाल 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक काले रंग की कार बरामद की गई है। आरोपियों ने एरो सिटी के आई ब्लॉक से 10 फरवरी को चोरी की थी। डीएसपी जसपिंदर सिंह गिल और एसएचओ जसकंवल सिंह सेखों ने बताया की यह आरोपी टाटा की गाड़ियों को ही निशाना बनाते थे। उनके मुख्य सरगना मनीश सोलंकी निवासी राजस्थान के पास टाटा कंपनी का सॉफ्टवेयर किट है। इससे वह गाड़ियों खोलते थे और स्टार्ट करके आगे बेच देते थे। मुख्य सरगना मुनीश सोलंकी फिलहाल गिरफ्त से बाहर है।
  • Punjab News: स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, इस दिन से लागू होगा नया Time Table

    Punjab News: स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, इस दिन से लागू होगा नया Time Table

    चंडीगढ़: पंजाब के स्कूलों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, राज्य के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, जो 1 मार्च से लागू होगा। शिक्षा विभाग के पत्र के अनुसार सभी सरकारी स्कूल सुबह 8.30 बजे खुलेंगे। जारी हुए टाइम टेबल के अनुसार Morning Assembly सुबह 8.30 बजे होगी।

    Punjab News: स्कूलों के समय में हुआ बदलाव
    Punjab News: स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    स्कूल में पहला पीरियड 8.55 से 9.35 , दूसरा 9.35 से 10.15, तीसरा 10.15 से 10.55, चौथा 10.55 से 11.35 जबकि पांचवां 11.35 से 12.15 तक होगा। इसके बाद आधी छुट्टी होगी, जिसमें बच्चे अपना खाना-पीना कर सकते है, जो 12.15 से 12.50 तक चलेगी। छठा पीरियड 12.50 से 1.30 तक, 7वां पीरियड 1.30 से 2.10 तक, 8वां पीरियड 2.10 से 2.50 तक चलेगा। यानि की 2.50 पर छुट्टी हो जाएगी।

  • Punjab News: सरकार ने नायाब तहसीलदार को किया बर्खास्त

    Punjab News: सरकार ने नायाब तहसीलदार को किया बर्खास्त

    मोहाली: पंजाब सरकार लगातार एक्शन मोड में है। वहीं भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सरकार ने नायाब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह ढूत को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। उन पर आरोप था कि उन्होंने 10,365 कनाल 19 मरला शमलात जमीन का म्यूटेशन अवैध रूप से पास किया था। जांच अधिकारी, रिटायर्ड जज बी.आर. बंसल ने सभी आरोपों को सही ठहराया और पाया कि वरिंदरपाल सिंह ने सुप्रीम कोर्ट और सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए निजी व्यक्तियों को लाभ पहुंचाया। इस मामले में अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) अनुराग वर्मा ने 24 फरवरी 2025 को बर्खास्तगी का आदेश जारी किया। यह कार्रवाई सरकारी नियमों और आदेशों का उल्लंघन करने के कारण की गई, जिससे यह एक महत्वपूर्ण कदम बन गया है। दिल्ली चुनाव के बाद पंजाब सरकार करप्शन के खिलाफ इस बार काफी सख्त है। भ्रष्टाचार की शिकायत आने पर सबसे पहले श्री मुक्तसर साहिब के डीसी को 2016 बैच के आईएएस अफसर राजेश त्रिपाठी को सस्पेंड किया था। इसके बाद उनके खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू की है।

    इसी तरह पुलिस विभाग में 52 मुलाजिमों को सस्पेंड किया गया था। इसमें कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक के मुलाजिम थे। इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने उचित तरीके से काम नहीं किया। वहीं, इनके खिलाफ मामले की शिकायत थी।