बताया जा रहा है कि बदमाश बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान पुलिस को एक सीक्रेट इनफॉरमेशन मिली थी कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने की बात कही, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरे को भी घायल अवस्था में काबू कर लिया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दूसरे के पैर में गोली लगी है और उसका उपचार चल रहा है।Punjab News: पुलिस और बदमाशों की नदी के पास हुई मुठभेड़, 2 गिरफ्तार news info :https://t.co/KeGlqgdnF0 pic.twitter.com/hz8NTlje6p
— Encounter India (@Encounter_India) March 1, 2025
Punjab News: पुलिस और बदमाशों की नदी के पास हुई मुठभेड़, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोहालीः क्राइम की वारदातों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्ती से एक्शन लिया जा रहा है। वहीं आज डीएसपी विक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में डेराबस्सी पुलिस की बदमाशों के साथ मुबारकपुर नदी के पास मुठभेड़ हो गई। पुलिस और बदमाशों के बीच मुबारकपुर नदी के पास फायरिंग में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दौरान मौके पर एसपी दीपक पारीक और डीएसपी विक्रमजीत बराड़ मौके पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार यह ऑपरेशन एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और मोहाली पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन है।
Leave a Reply