Category: Mohali

  • Punjab News: चोरों और स्नेचरों का आंतक, 3 वारदातों को दिया अंजाम, देखें CCTV

    Punjab News: चोरों और स्नेचरों का आंतक, 3 वारदातों को दिया अंजाम, देखें CCTV

    मोहालीः जिले में चोरी और स्नेचिंग की वरादातें लगातार बढ़ रही है। हालात यह हो गए है कि अब सरेआम चोरों द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। शहर में एक स्नेचिंग और 2 चोरी की घटनाएं सामने आई है। एक वीडियो में घर के बाहर बैठी महिला की चेन छीनकर स्नेचर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घर के बाहर बैठी महिला धूप सेंक रही थी। इस दौरान एक्टिवा सवार 2 युवक महिला की चेन छीनकर फरार हो गए।

    घटना दोपहर की बताई जा रही है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, घर के बाहर बुजुर्ग महिला धूप सेंक रही थी। इस दौरान एक नौजवान महिला के पास आया और गले से चीन छीनकर फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार चैन करीब ढाई तोले की थी। जब स्नेचर चेन छीन रहा था तो इस छीनाझपटी में महिला कुर्सी से नीचे गिर गई। जिसके बाद स्नेचर चैन छीनकर साथी के साथ मौके से फरार हो गया।

    वहीं दूसरी घटना खरड़ से चोरी की सामने आई है। जहां दुकान चोर दुकान से पानी की 2 मोटरें लेकर फरार हो गया। इसी के साथ तीसरी घटना सेक्टर 70 मोहाली में चोरी की सामने आई है। एक्टिवा सवार 2 नौजवान खाली पड़ी गली का फायदा उठाकर घर में घुसते है और घर से इनवटर की बैटरी लेकर फरार हो जाते है। तीनों घटनाओं की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।

  • Punjab News: लोकसभा के सेशन को लेकर MP अमृतपाल सिंह ने High Court का किया रुख

    Punjab News: लोकसभा के सेशन को लेकर MP अमृतपाल सिंह ने High Court का किया रुख

    मोहालीः डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह की लोकसभा मेंबरशिप पर खतरा मंडरा रहा है। जिसके चलते अमृतपाल सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अमृतपाल सिंह ने हाईकोर्ट से मांग की है कि उन्हें लोकसभा की कार्रवाई में हिस्सा लेने की अनुमति दी जाए।

    नियमों के मुताबिक, अगर वह लोकसभा की कार्यवाही से 60 दिन गैर हाजिर रहते हैं तो मेंबरशिप रद्द हो सकती है। उन्होंने दलील दी है कि वह 46 दिनों से लोकसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाए हैं। हालांकि इस याचिका पर सुनवाई कब होगी। इसके बारे में आने वाले दो दिनों में फैसला होगा।

    अमृतपाल के वकील की तरफ से दायर याचिका में बताया गया उन्हें इस बारे में लोकसभा की तरफ से पत्र मिला है। जिससे यह सारी चीजे सामने आई है। हालांकि अमृतपाल सिंह खडूर साहिब के सांसद हैं। ऐसे में उनकी तरफ से लोकसभा स्पीकर से सेशन में शामिल होने की मांग रखी है। इससे पहले उनकी तरफ से अमृतसर के जिला मजिस्ट्रेट को भी अपनी रिप्रेजेंटेशन दी थी। जिसे रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले 24 जून से दो जुलाई, 25 नवंबर तक 19 दिन, 25 नवंबर से 12 दिसंबर तक 17 हाजिर रहे हैं।

     

  • Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब की 7 मैंबरी कमेटी में एक ओर सदस्य ने दिया इस्तीफा, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब की 7 मैंबरी कमेटी में एक ओर सदस्य ने दिया इस्तीफा, देखें वीडियो

    मोहालीः एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने बीते दिन इस्तीफा देने का ऐलान किया था। दूसरी ओर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह द्वारा गठित 7 सदस्यीय समिति की बैठक आज फिर पटियाला में होने जा रही है। इस बैठक में अकाली दल द्वारा अभी तक चलाए गए सदस्यता अभियान की मान्यता को लेकर फैसला लिया जाना है।

    वहीं इस बैठक से पहले श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा बनाई गई 7 मैंबरी कमेटी में से किरपाल सिंह बडूंगर ने आज इस्तीफा दे दिया है। इस बैठक से एक दिन पहले ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी इस्तीफा दे चुके हैं। जारी पत्र में प्रो बडूंगर ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित 7 सदस्यों की 2 बैठकें पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन कोई सार्थक समाधान नहीं निकला।

    ऐसे में अब भी अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। ऐसे में उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि मुझे इस कमेटी से हटा दिया जाए। आज की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि जब चेयरमैन एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने खुद इस्तीफा दे दिया है। बंडूगर ने कहा कि धामी की अगुवाई में ही बैठक रखी जाती है तो आज उनकी गैर मौजूदगी में बैठक कैसे हो सकती है।

     

  • Punjab News: SGPC प्रधान के इस्तीफे के ऐलान के बाद जत्थेदार हरप्रीत सिंह का आया बयान

    Punjab News: SGPC प्रधान के इस्तीफे के ऐलान के बाद जत्थेदार हरप्रीत सिंह का आया बयान

    मोहालीः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने इस्तीफा देने का एलान किया है। पिछले दिनों सिंह साहिबान ज्ञानी रघबीर सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट के बाद यह फैसला लिया गया है। वहीं दूसरी ओर हरजिंदर धामी के इस्तीफे को लेकर जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के इस्तीफे पर ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर कहा कि हरजिंदर सिंह धामी का इस्तीफा दुखद है।

    शिरोमणि अकाली दल में पंथ परंपराओं और शिष्टाचार के ज्ञान के बिना, 5 या 7 नेता अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के दौरान एक व्यक्ति की राजनीति को जीवित रखने के लिए पंथिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। पंथक सोच के प्रतिपादकों को अपमानित कर बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है या फिर इस तरह दबाव बनाया जाता है कि व्यक्ति खुद ही किनारा करने को मजबूर हो जाए। हे अकाल पुरुख! अपने गुरु पंथ संस्थानों पर प्रेमपूर्ण हाथ रखें।

  • Punjab News: बदले गए Vigilance Bureau Varinder Kumar, इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    Punjab News: बदले गए Vigilance Bureau Varinder Kumar, इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने विजिलेंस चीफ वरिंदर कुमार को हटा दिया है। जारी निर्देशों के मुताबिक वरिंदर कुमार की जगह आईपीएस, एडीजीपी, प्रोविजनिंग जी नागेश्वर राव को विजिलेंस का मुख्य निदेशक नियुक्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 2 दिन पहले पंजाब सरकार ने सभी विभागों के प्रमुखों डीसीज़, एसएसपीज साथ एक अहम बैठक की थी। इस बैठक के दौरान अनेक चर्चाएं हुईं जिसके बाद अब विजिलेंस के नए ब्यूरो चीफ की नियुक्ति की खबर सामने आई है।

     

  • Punjab News: घर के बाहर खड़ी गाड़ी में लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab News: घर के बाहर खड़ी गाड़ी में लगी आग, देखें वीडियो

    मोहालीः फेस-7 में देर रात घर के बाहर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। जोरदार धमाके की आवाज सुन लोग घर से बाहर आए तो उन्हें आग की घटना संबंधी पता चला। जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायरब्रिगेड को सूचित किया।

    मौके पर पहुंची फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं पीड़ित का कहना है कि आग लगने से उसका काफी नुक्सान हुआ है।

  • Punjab प्रभारी के बाद जल्द बदला जा सकता है Congress अध्यक्ष! ये नेता हैं रेस में आगे

    Punjab प्रभारी के बाद जल्द बदला जा सकता है Congress अध्यक्ष! ये नेता हैं रेस में आगे

    मोहालीः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही कारण है कि कांग्रेस ने पंजाब के प्रभारी को बदल दिया है। बताया जा रहा हैकि कांग्रेस ने अभी से चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी है। दरअसल, लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 18 प्रतिशत वोट हासिल करके कांग्रेस को आंखें तरेरने पर मजबूर कर दिया है। कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों को भी लगने लगा है कि उनका हिंदू वोट बैंक खिसककर 6 फीसदी वोट लेने वाली भाजपा के पास जा रहा है।

    ऐसे में आम आदमी पार्टी ने इससे सीखते हुए पार्टी का प्रदेश प्रधान बदल कर अमन अरोड़ा के रूप में आगे कर दिया। ऐसे में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब प्रभारी के बाद पार्टी जल्द अध्यक्ष को बदलने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष के पद की रेस में कई कांग्रेस के नेता दावेदारी दिखा रहे है। हालांकि कांग्रेस असमंजस में है कि वह हिंदू कार्ड खेले या जट सिख कार्ड या फिर इन सभी से हटकर किसी दिग्गज वंचित वर्ग के नेता को आगे बढ़ाया जाए। ऐसे में पार्टी के सामने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एक बड़ा चेहरा हैं जिसे सांसद बनाकर कांग्रेस राष्ट्रीय राजनीति में ले गई।

    उन्हें पार्टी में महासचिव बनाकर किसी बड़े प्रदेश की जिम्मेदारी देने की भी योजना थी लेकिन चन्नी ने प्रदेश की राजनीति में रहने काे प्राथमिकता दी है। वह प्रदेश का अध्यक्ष बनने के लिए पूरी लाबिंग कर रहे हैं। वहीं विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी प्रदेश का अध्यक्ष बनना चाहते हैं और चुनाव से पूर्व जिला व ब्लाक स्तर पर अपनी टीम खड़ी करके टिकटों को बांटने पर अपना पूरा नियंत्रण रखना चाहते हैं। इसी के साथ पूर्व कांग्रेस प्रधान संतोख सिंह रंधावा के बेटे और दिग्गज नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा भी इस दौड़ में शामिल हैं। हालांकि इस कड़ी में परगट सिंह भी छुपे रुस्तम के तौर पर सामने आ सकते हैं। अगर पार्टी हिंदू कार्ड खेलती है तो पार्टी के पास पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू और पूर्व मंत्री विजय इन्द्र सिंगला का विकल्प मौजूद है।

    जबकि कांग्रेस के मौजूदा प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग युवा प्रधान हैं और उननी अगुवाई में पार्टी ने न केवल लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया बल्कि वह खुद भी अपने विधायक पद को त्यागकर लुधियाना जिले में जाकर लोकसभा का चुनाव लड़े और भाजपा के रवनीत बिट्टू जैसे चेहरे का मात दी। हालांकि, बाद में हुए विधानसभा के उपचुनाव में वह अपनी पत्नी की सीट भी जितवा नहीं पाए। नगर निगम के चुनाव में भी पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा। खासतौर पर अमृतसर और फगवाड़ा में, बेशक यहां पर पार्टी इन दोनों नगर निगमों में सरकारी दबाव के कारण अपना मेयर नहीं बना पाई लेकिन आज भी उसके पास पार्षदों की गिनती सत्तारूढ़ पार्टी से ज्यादा है। ऐसे में कांग्रेस किस पर दांव खेलेगी।

  • कांग्रेस ने बदला Punjab प्रभारी, देवेंदर यादव की जगह इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    कांग्रेस ने बदला Punjab प्रभारी, देवेंदर यादव की जगह इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब में 2027 के चुनावों के पहले कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर काम करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके चलते कांग्रेस ने इस बार बड़ा बदलाव किया है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंदर यादव की जगह पर छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नया प्रभारी लगाया गया है। दिल्ली में बादली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हारने के बाद से ही यह तय हो गया था कि कांग्रेस पंजाब में नया प्रभारी लगा सकती है। पंजाब से कांग्रेस को खासी उम्मीदें हैं। कांग्रेस के लिए पंजाब ऐसा राज्य हैं जहां पर लोक सभा और नगर निगम चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा था। कांग्रेस ने देश भर में बदलाव करने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस ने उड़ीसा और महाराष्ट्र में प्रधान को बदल दिया है।

    महाराष्ट्र में कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई। हालांकि, वह स्थिति पंजाब में नहीं हैं। पंजाब में लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में लड़े गए थे। कांग्रेस ने 7 सीटों पर विजय हासिल की। राजा वड़िंग भी लुधियाना से सांसद बने। इसी प्रकार नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस का प्रदर्शन संतोषजनक था। हालांकि, कांग्रेस किसी भी नगर निगम में अपना मेयर नहीं बना सकी। इस लिए इस बात की संभावना कम हैं कि कांग्रेस फिलहाल प्रदेश प्रधान को बदलेगी। वहीं, यह तय था कि प्रदेश प्रभारी का बदला जाना तय था। जिसका मुख्य कारण हैं कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद देवेंद्र यादव का वह कद नहीं रह जाएगा जो पहले थे।

    पंजाब में कांग्रेस के नेताओं के बीच शुरू से ही खींचतान रही है। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पंजाब में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं, वर्तमान में विधायक हैं और एक बार लोक सभा और एक बार राज्य सभा के सदस्य भी रहे हैं। इसी प्रकार राजा वड़िंग तीन बार विधायक, एक बार मंत्री और वर्तमान में लोक सभा सदस्य हैं। जबकि दोनों के बीच आगे निकलने की हमेशा ही होड़ लगी रहती है। ऐसे में देवेंदर यादव कद में बाजवा या वड़िंग के काफी नीचे थे। ऐसे में कांग्रेस के नेताओं को एक मंच पर बैठा पाना देवेंदर यादव के लिए संभव नहीं था। इसलिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी की कमान सौंपी है। बता दें कि देवेंद्र यादव दिल्ली के प्रदेश प्रधान भी थे। दिल्ली में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।

     

     

  • Punjab News: Immigration Company Rudraksh Group का लाइसेंस रद्द

    Punjab News: Immigration Company Rudraksh Group का लाइसेंस रद्द

    मोहालीः इमिग्रेशन कंपनी रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज सॉल्यूशंस के खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। दरअसल, प्रशासन ने इमिग्रेशन कंपनी रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज सॉल्यूशंस का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। फेज-1 में स्थित इमिग्रेशन कंपनी रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज सॉल्यूशंस के मालिक राकेश रिखी हैं। उनकी फर्म को कई बार नोटिस दिया गया, पर कोई स्पष्टीकरण न देने के कारण और लाइसेंस के लिए बनाए नियमों का उल्लंघन करने के कारण उनका लाइसेंस रद्द किया गया। यह लाइसेंस अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट विराज श्याम करन तिड़के ने रद्द किया। लाइसेंस धारक ने मासिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं की।

    मोहाली प्रशासन के अनुसार, इससे पहले दो बार कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड किया गया था। यह कार्रवाई साल 2021 और 2022 में की गई थी। हालांकि इसके बाद लाइसेंस धारक के अनुरोध के आधार पर उसका लाइसेंस इस शर्त पर बहाल कर दिया गया कि भविष्य में उसकी फर्म के खिलाफ कोई शिकायत प्राप्त नहीं होगी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी के कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ और उसकी फर्म के खिलाफ इस कार्यालय में शिकायतें प्राप्त होती रहीं हैं।

    इस फर्म के खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए। इस फर्म को कंसल्टेंसी कार्य के लिए जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि कार्यालय रिकार्ड के अनुसार अधिनियम/नियमों के उल्लंघन और फर्म के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों के कारण इस कार्यालय द्वारा आदेश संख्या 974/आईसी के तहत फर्म रुद्राक्ष का लाइसेंस पूर्व में ही निरस्त कर दिया गया था। इसके बावजूद भी फर्म के कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ और उसकी फर्म के खिलाफ इस कार्यालय में शिकायतें प्राप्त होती रहीं।

  • Punjab News: कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर का ऐलान, हर माह इन लोगों को मिलेंगे 10 हजार रुपए

    Punjab News: कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर का ऐलान, हर माह इन लोगों को मिलेंगे 10 हजार रुपए

    मोहालीः कैबिनेट मीटिंग के बाद सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, कैबिनेट मंत्री ने एसिड पीड़ितों को वित्तीय सहायता के लिए योजना का नाम बदलकर ‘पंजाब वित्तीय सहायता एसिड पीड़ितों के लिए योजना, 2024’ करने का भी फैसला किया। इस योजना में पुरुषों और ट्रांसजेंडर पीड़ितों को शामिल किया जाएगा। इसके तहत पीड़ितों को अब 8 हजार रुपये के बजाय 10 हजार रुपये मासिक सहायता देने का फैसला किया है। बता दें कि इससे पहले इस योजना के तहत केवल महिला एसिड अटैक पीड़ितों को कवर किया गया था।

    सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान और उनकी पूरी कैबिनेट का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल समाज में समानता और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने तेजाब पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता राशि बढ़ाने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। “पंजाब तेजाब पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता योजना-2017” को लिंग-निरपेक्ष बनाते हुए, अब इसे “पंजाब तेजाब पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता योजना-2024” के नाम से जाना जाएगा।

    कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह योजना 20 जून 2017 को शुरू की गई थी, जिसके तहत केवल तेजाब पीड़ित महिलाओं को 8,000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाती थी। अब, पंजाब सरकार ने सामाजिक न्याय की दिशा में एक नया कदम उठाते हुए इस योजना में पुरुष और ट्रांसजेंडर पीड़ितों को भी शामिल किया है। मंत्री ने कहा कि यह योजना तेजाब पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी और उनके जीवन को आसान बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय तेजाब पीड़ितों के लिए एक बड़ा कदम है, जो पंजाब सरकार की सामाजिक न्याय और समानता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे पीड़ितों को नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता मिलेगी। तेजाब पीड़ितों के लिए यह वित्तीय सहायता उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में सहायक सिद्ध होगी।