Category: Mohali

  • Punjab News: नई Excise Policy में शराब के शौकिनों को लग सकता है झटका

    Punjab News: नई Excise Policy में शराब के शौकिनों को लग सकता है झटका

    मोहालीः शराब पीने वाले शौकिनों के लिए अहम खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जल्द शराब के दामों में बढ़ौतरी हो सकती है। दरअसल, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बनाई जा रही नई एक्साइज पॉलिसी को लेकर ठेकेदारों से मीटिंगों का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में विभाग द्वारा एक्साइज पॉलिसी की रूपरेखा तैयार की जा रही है। जिसके लिए ठेकेदारों के साथ मीटिंग करके उनके सुझाव मांगे जा रहे हैं। इसमें ग्रुप के अन्तर्गत आने वाले ठेकों की संख्या जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। वहीं ठेकेदारों के साथ पंजाब भर में चल रही मीटिंगों में ठेके खत्म होने तक शराब की बिक्री को नियमों के मुताबिक करने की हिदायतें दी गई हैं।

    दरअसल, पिछली पॉलिसी से सरकार ने 10,145.95 करोड़ से अधिक का राजस्व जुटाया था व इस बार विभाग द्वारा 11,000 करोड़ रुपए जुटाने पर फोकस किया जा रहा है, जोकि अब तक का सबसे अधिक संभावित लक्ष्य रहेगा। बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा सत्र से पहले पॉलिसी की घोषणा कर दी जाएगी जिसके चलते इस पर विचार-विमर्श चल रहा है। 2025-26 की एक्साइज पॉलिसी पर विचार-चर्चा के लिए चंडीगढ़ में लगातार अहम मीटिंगें हो रही हैं जिसमें विभिन्न मुद्दे उठाए जा रहे हैं। ठेकों पर ग्रुपों को बिक्रीलाइसैंस एल-2, एल-14एकी ताजा अलाटमैंट ड्रा द्वारा होगी या इसके लिए टेंडर कॉल किए जाएंगे, इस पर भी विचार चल रहा है।

    पिछली बार सरकार ने ड्रा के जरिए ग्रुपों की अलाटमैंट की थी। अधिकारियों का कहना है कि पॉलिसी के अंतर्गत शराब के व्यापार को स्थिर करने और इस दिशा में सुधार करने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। वहीं, लाइसैंसों के लिए ग्रुप का साइज रणनीतिक तौर पर कम करने व बढ़ाने पर विचार चल रहा है, और प्रक्रिया को उचित बनाने के लिए एक अनुकूल लाइसैंस फीस की शुरूआत की जा रही है। पिछले वर्ष ग्रुपों का आकार घटाते 15 प्रतिशत कम या अधिक के अंतर के साथ 35 करोड़ रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि एडजस्टेबल लाइसेंस फीस रुपए की दर से वसूली पर फोकस है।

    परचून आईएमएफएल, आईएफएल के पास जारी करने के लिए 200 रुपए प्रति प्रूफ लीटर और परचून बीयर के पास जारी करते समय 50 रुपए प्रति बल्क लीटर लाइसेंस फीस के दामों को बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। पिछली बार की पॉलिसी में शराब के ग्रुपों को 152 से बढ़कर 236 किया गया था, इस बार ग्रुपों की संख्या में फेरबदल होने का अनुमान कम ही नजर आ रहा है। हो सकता है कि इसमें हल्की-फुलकी बढ़ौतरी की जाए लेकिन ग्रुप संख्या में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि ठेकेदारों के सुझावों के बाद इसकी संख्या निर्धारित की जाएगी।

  • Punjab News: केंद्र के साथ आज होगी किसानों की वार्ता, मीटिंग से पहले पंधेर का ऐलान

    Punjab News: केंद्र के साथ आज होगी किसानों की वार्ता, मीटिंग से पहले पंधेर का ऐलान

    मोहालीः पंजाब के किसानों द्वारा एक साल से हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर शांतिमय ढंग से आंदोलन किया जा रहा है। किसानों के साथ केंद्र की 4 बार वार्ता हो चुकी है। वहीं आज आज यानी 14 फरवरी को चंडीगढ़ में केंद्र के साथ 5वें दौर की वार्ता होगी। किसानों की तरफ से इसमें 28 किसान नेता शामिल होंगे। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की तरफ से जगजीत डल्लेवाल और किसान मजदूर मोर्चा के सरवण पंधेर इनकी अगुआई करेंगे।

    किसान फसलों पर MSP की कानूनी गारंटी मांग रहे हैं। जगजीत डल्लेवाल 81 दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं, वे सुबह 11 बजे खनौरी बॉर्डर से चंडीगढ़ रवाना होंगे। इस मीटिंग में केंद्र की तरफ से केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और पंजाब सरकार की तरफ से मंत्री गुरमीत खुड्डियां शामिल होंगे। यह मीटिंग चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित मगसीपा ऑफिस में शाम साढ़े 5 बजे होगी।

    सरवण पंधेर ने चेतावनी दी कि अगर मीटिंग में हल नहीं निकला तो किसान दिल्ली कूच करेंगे। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन 13 फरवरी को शुरू हुआ था। तब वे दिल्ली कूच के लिए निकले थे लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक लिया। तब से वे वहीं बैठे हैं। इसके बाद आंदोलनकारी किसानों और केंद्र सरकार की चंडीगढ़ में 4 बार मीटिंग हुई लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ। तब केंद्र से इसमें 3 केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय शामिल हुए थे।

     

     

  • Punjab News: CM Bhagwant-Mann ने बुलाया 2 दिन का विशेष सेशन

    Punjab News: CM Bhagwant-Mann ने बुलाया 2 दिन का विशेष सेशन

    चंडीगढ़ः भगवंत मान सरकार एक्शन मोड में आ गई है। दरअसल, सीएम मान ने पंजाब विधानसभा का 2 दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। जानकारी के मुताबिक यह विशेष सत्र 24 और 25 फरवरी को दो दिनों तक चलेगा।

  • Punjab News: जल्द होंगे जिला परिषद के चुनाव, नोटिफिकेशन जारी

    Punjab News: जल्द होंगे जिला परिषद के चुनाव, नोटिफिकेशन जारी

    मोहालीः पंजाब सरकार ने राज्य में पंचायत जिला परिषद के चुनाव करवाने को मंजूरी दे दी है। पंजाब के सभी 23 जिलों में ये चुनाव होने हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने इस संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दी है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार ये चुनाव 31 मई से पहले करवाए जा सकते हैं। गौर हो कि इससे पहले आखिरी बार चुनाव सितंबर 2018 में हुए थे। दरअसल, अप्रैल महीने में गेहूं की कटाई होती है इसलिए इसके 20 मई के बाद ही होने की संभावना है।

    बता दें कि, पिछले वर्ष की यदि बात करें तो लोकसभा चुनाव, विधानसभा उप-चुनाव और निगम चुनाव हुए हैं। लोकसभा चुनाव में तो कांग्रेस ने 8 सीटें जीती थी लेकिन उप-चुनाव में आम आदमी पार्टी जीती। वहीं निगम चुनाव में भी आम आदमी पार्टी को मिलाजुला लोगों का साथ मिला।

    अब 2027 में विधान सभा के चुनाव है। उससे पहले पंचायत और जिला परिषद के चुनाव सरकार के लिए जीतना बहुत जरूरी है। ये चुनाव विशेष कर ग्रामीण इलाकों के हैं, तो जो भी राजनीतिक पार्टी इस चुनाव में जीतती है तो उसे पंजाब के ग्रामीण इलाकों में वोट बैंक के आधार का पता तल जाएगा। मौजूदा सरकार भी इन चुनाव में जीतने के लिए प्रत्येक विकास कार्य करवाने में अब जुटी हुई है। दिल्ली में मिली हार के बाद अब आम आदमी पार्टी पंजाब को हाथ से गंवाना नहीं चाहती।

  • Punjab News: Scorpio सवार चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab News: Scorpio सवार चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में आए दिन चोरों द्वारा वारदातों को अंजाम दिया है। वहीं स्कॉर्पियों गाड़ी में सवार चोरों द्वारा दूध की ट्रे चोरी कर ली गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक चोर गाड़ी में से आता है और दूध की ट्रे लेकर फरार हो जाता है।

    इसी तरह दूसरी घटना में चोर दुकान से प्लास्टिक का सामान लेकर फरार हो जाता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे दुकान से महिला गई तो चोर तुरंत चोर आ गया और दुकान के बाहर टहलने लग गया। जिसके बाद चोर आसपास देखता है और बड़े आराम से दुकान के बाहर पड़ा प्लास्टिक का सामान लेकर पैदल ही फरार हो जाता है। हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान वहां पर लोग घूम रहे है, लेकिन 2 मिनट में चोर पैदल ही सामान लेकर मौके से फरार हो जाता है।

  • Punjab News: अमेरिका में डंकी मामले में पुलिस ने एजेंट सहित 3 पर की FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: अमेरिका में डंकी मामले में पुलिस ने एजेंट सहित 3 पर की FIR दर्ज, देखें वीडियो

    गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी

    मोहालीः अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 104 भारतियों का मुद्दा लगातार गरमाता जा रहा है। वहीं डीजीपी गौरव यादव ने इस मामला में 4 सदस्य की एक एसआईटी टीम गठित की है, जोकि डंकी मामले को लेकर पीड़ितों से बात करेंगी और ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। वहीं इस मामले को लेकर थाना फेज-11 की पुलिस ने अमेरिका गए युवक की मां की शिकायत पर ट्रैवल एजेंट सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस द्वारा एजेंट की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। आरोपियों की पहचान रिंकू, गुरजिंदर सिंह और मुकुल के रूप में हुई है। मोहाली के एक युवक को डंकी के रास्ते विदेश भेजने के लिए मोहाली थाना फेज-11 इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि ममता रानी ने शिकायत थी कि ट्रैवल एजेंट से बेटे को विदेश भेजने को लेकर उसकी 45 लाख रुपये का बात तय हुई थी, जिसमें से 21 लाख रुपये उसने एजेंट को दे दिए थे। जिसके बाद एजेंट ने बेटे मानव को मैक्सिको भेज दिया, लेकिन मैक्सिको बॉर्डर क्रॉस करने के लिए 25 लाख रुपए की मांग की गई। मानव की मां की ओर से मोहाली पुलिस को शिकायत के आधार पर मोहाली थाना फेज 11 पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और मानव को वापस लाने के लिए ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया है।
  • Punjab News: SSP दफ्तर का करेंगे घेराव, महापंचायत के बाद तय होगी अगली रणनीति

    Punjab News: SSP दफ्तर का करेंगे घेराव, महापंचायत के बाद तय होगी अगली रणनीति

    मोहालीः पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को एक बार फिर से एक साल होने वाला है। किसानों की 14 फरवरी को केंद्र सरकार से चंडीगढ़ में मीटिंग होनी है। मीटिंग से पहले किसान शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। इसको लेकर पंजाब में आज 11 फरवरी से तीन महापंचायतें की जाएंगी। किसानों की पहली महापंचायत रतनपुर बॉर्डर पर होगी। दूसरी तरफ किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 78वें दिन में दाखिल हो गया है। उन्होंने 7 दिन बाद डॉक्टरी सहायता लेनी शुरू कर दी है। मंगलवार काे किसान बठिंडा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करन वाले हैं। इसमें कुछ नए फैसले हो सकते हैं।

    किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि पिछले 7 दिन से जगजीत सिंह डल्लेवाल की मेडिकल सहायता बंद थी। इसकी वजह यह थी कि जब भी उनको ड्रिप लगाई जाती थी। नस 48 से 72 घंटे में ब्लॉक हो जा रही थी। 20 से 22 दिन उन्हें मेडिकल सहायता दी जा रही थी। वहीं, उनके दोनों हाथों की नसें ब्लॉक हो गई थी। कोई नस नहीं मिल रही थी। हालांकि सीनियर डॉक्टरों की टीमें मौजूद थी। रात सवा 6 बजे उनकी मेडिकल सहायता शुरू हुई है। वह शारीरिक रूप से कमजोर हैं, लेकिन अंदर से मजबूत है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार से होने वाली मीटिंग में किसान मजबूती से पक्ष रखेंगे।

    पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जब राज्य में चरणजीत सिंह चन्नी की अगुआई में कांग्रेस की सरकार थी। उस समय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर आए थे। फिरोजपुर में उनकी सुरक्षा में चूक हुई थी। उस समय यह मामला राजनीतिक रंग ले गया था। पुलिस के कई सीनियर अधिकारियों पर गाज गिरी थी। मामला अदालत तक गया था। वहीं, इस मामले में अब दो साल बाद किसानों पर केस दर्ज किए गए हैं। इसी के विरोध में आज संयुक्त किसान गैर राजनीतिक में शामिल संस्था भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी द्वारा फिरोजपुर के एसएसपी दफ्तर का घेराव करने का फैसला लिया है। सुबह 10 बजे किसान वहां पहुंचेंगे। किसानों का आरोप है कि पीएम के करीब किसान नहीं पहुंचे थे। भाजपा कार्यकर्ता ही वहां पर जुटे हुए थे। झूठे पर्चे किसानों पर दर्ज किए गए हैं।

     

  • Punjab News: डिपोर्ट मामले में Police का Action, 8 ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ FIR दर्ज

    Punjab News: डिपोर्ट मामले में Police का Action, 8 ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ FIR दर्ज

    मोहालीः अमेरिका से भारतीयों के डिपोर्ट मामले में डीजीपी गौरव यादव ने 4 सदस्य टीम एसआईटी का गठन किया है। वहीं इस मामले को लेकर एसआईटी द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, अमेरीका से लौटे युवाओं की शिकायत पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने 8 अवैध ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसते हुए मामला दर्ज किया है। एसआईटी के चीफ एनआरआई मामलों के एडीजीपी प्रवीण सिन्हा ने बताया कि 8 अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

    इनमें दो एफआईआर जिला पुलिस के पास और 6 एफआईआर पंजाब पुलिस के एनआरआई मामलों के विंग के पास दर्ज की गई हैं। एडीजीपी प्रवीण सिन्हा ने कहा कि राज्य के भोले-भाले लोगों का शोषण करने वाले धोखेबाज इमिग्रेशन सलाहकारों पर शिकंजा कसते हुए पंजाब पुलिस की ओर से गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने इस क्षेत्र में सक्रिय बहुराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटवर्क को खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई शुरू की है।

    यह कार्रवाई उन भारतीय नागरिकों से संबंधित है, जिन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था और वे अमृतसर पहुंचे थे। पंजाब पुलिस ने उन ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बयान दर्ज किए हैं, जिन्होंने उन्हें अमेरिका में अवैध प्रवेश के झूठे वादे करके धोखा किया है। पंजाब पुलिस ने जनता से सतर्क रहने और अवैध इमिग्रेशन या ऐसी किसी अन्य धोखाधड़ी की सूचना अधिकारियों को देने की अपील की है।

  • Punjab की गरमाई राजनीति, 6 माह में हो सकते है चुनाव !

    Punjab की गरमाई राजनीति, 6 माह में हो सकते है चुनाव !

    मोहालीः दिल्ली चुनावों में आप पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद पंजाब में राजनीति गरमा गई है। दरअसल, हाल ही में कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप बाजवा का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने आप पार्टी के 30 विधायकों का कांग्रेस से संपर्क में होने का दावा किया है।

    दूसरी ओर इस मामले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित मंत्री और विधायकों को दिल्ली में मीटिंग के लिए बुला लिया है। बताया जा रहा है कि आप पार्टी की कल होने वाली मीटिंग पटियाल हाउस में होगी।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में प्रताप बाजवा के बाद अब सासंद सुखजिंदर रंधावा का कहना है कि पंजाब में 6 महीनों के भीतर दोबारा चुनाव होंगे। सूत्रों के अनुसार वह भी आप पार्टी के विधायकों का कांग्रेस के संपर्क में होने का दावा कर रहे है। कहा जा रहा है कि 1 से 2 महीने में स्थिति साफ हो जाएगा।

  • Punjab News: फर्जी DSP ने Immigration Agent को धमकाकर 15 लाख रुपए वसूले, देखें CCTV

    Punjab News: फर्जी DSP ने Immigration Agent को धमकाकर 15 लाख रुपए वसूले, देखें CCTV

    मोहालीः एक व्यक्ति द्वारा खुद को डीएसपी बताकर इमिग्रेशन एजेंट से 15 लाख रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। खरड़ पुलिस ने मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    जानकारी मुताबिक, मोरिंडा के शाम लाल शर्मा, जो मोहाली में डायनेमिक इमिग्रेशन कंपनी चलाते हैं। उनके दोस्त जसवीर सिंह गिल उर्फ राजा ने 1 फरवरी की शाम उन्हें एक पेट शॉप पर बुलाया। शाम लाल अपने दोस्त संदीप कुमार के साथ फॉर्च्यूनर में वहां पहुंचे, जहां राजा अपनी पत्नी के साथ मौजूद था। इसी दौरान पांच लोग वहां आए, जिनमें से एक पुलिस की वर्दी में था और उसके पास पिस्टल भी थी।

    उन्होंने शाम लाल को हथकड़ी लगाकर उनकी ही कार में बैठा लिया और एक होटल ले गए। वहां एक व्यक्ति ने खुद को जालंधर क्राइम ब्रांच का डीएसपी बताया और आरोप लगाया कि शाम लाल अपनी इमिग्रेशन कंपनी के जरिए गैंगस्टरों को विदेश भेज रहे हैं। फर्जी डीएसपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए 30 लाख रुपए की मांग की। राजा भी इस साजिश में शामिल था और शाम लाल को पैसे का इंतजाम करने के लिए दबाव बना रहा था। बातचीत के बाद राशि 18 लाख और फिर 15 लाख रुपए तय हुई।

    शाम लाल ने अपने भाई लखी से संपर्क कर 10 लाख रुपए की व्यवस्था के लिए कहा, जिसके लिए सोना बेचने की बात हुई। इसके बाद फर्जी डीएसपी, राजा और एक अन्य व्यक्ति राजा की गाड़ी में पीड़ित के घर गए। बाद में पैसे लेकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें फर्जी डीएसपी के साथ पीड़ित फार्च्यूनर में जाता दिखाई देते है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।