Punjab News: केंद्र के साथ आज होगी किसानों की वार्ता, मीटिंग से पहले पंधेर का ऐलान

Written by

in

मोहालीः पंजाब के किसानों द्वारा एक साल से हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर शांतिमय ढंग से आंदोलन किया जा रहा है। किसानों के साथ केंद्र की 4 बार वार्ता हो चुकी है। वहीं आज आज यानी 14 फरवरी को चंडीगढ़ में केंद्र के साथ 5वें दौर की वार्ता होगी। किसानों की तरफ से इसमें 28 किसान नेता शामिल होंगे। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की तरफ से जगजीत डल्लेवाल और किसान मजदूर मोर्चा के सरवण पंधेर इनकी अगुआई करेंगे।

किसान फसलों पर MSP की कानूनी गारंटी मांग रहे हैं। जगजीत डल्लेवाल 81 दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं, वे सुबह 11 बजे खनौरी बॉर्डर से चंडीगढ़ रवाना होंगे। इस मीटिंग में केंद्र की तरफ से केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और पंजाब सरकार की तरफ से मंत्री गुरमीत खुड्डियां शामिल होंगे। यह मीटिंग चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित मगसीपा ऑफिस में शाम साढ़े 5 बजे होगी।

सरवण पंधेर ने चेतावनी दी कि अगर मीटिंग में हल नहीं निकला तो किसान दिल्ली कूच करेंगे। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन 13 फरवरी को शुरू हुआ था। तब वे दिल्ली कूच के लिए निकले थे लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक लिया। तब से वे वहीं बैठे हैं। इसके बाद आंदोलनकारी किसानों और केंद्र सरकार की चंडीगढ़ में 4 बार मीटिंग हुई लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ। तब केंद्र से इसमें 3 केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय शामिल हुए थे।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *