Stock market: Sensex में 100 अंक से ज्यादा की तेजी, Pharma Sector में गिरावट दर्ज

Written by

in

बिजनेसः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 14 फरवरी को सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,160 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है, ये 23,080 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में तेजी और 7 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.56% की तेजी है।

एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 0.50% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 2.39% और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.25% की तेजी है। 13 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,789.91 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,934.50 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 18 फरवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 21 फरवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *