Jalandhar News: हैवी व्हीकल वाहनों का कहर, मेन रोड पर हाई टेंशन तारें तोड़कर चालक फरार

जालंधर, ENS: शहर की सबसे व्यस्त मेन रोड़ पर पहले भी कई बार हाई टेंशन तारें हैवी व्हीकल द्वारा तोड़े जाने के सामने आ चुके है। वहीं अब कूल रोड पर एक बार फिर से सुबह 4 बजे के करीब हैवी व्हीकल वाहन द्वारा हाई टेंशन तार को तोड़ने की घटना सामने आई है। घटना को अंजाम देकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गनीमत ये रही कि घटना के दौरान ट्रैफिक नहीं थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

मामले की जानकारी देते हुए समाज सेवक ने बताया कि एक चाय वाले ने सुबह 4.30 बजे के करीब रोड पर खड़े होकर वाहन चालकों को रोड पर हाई टेंश तार गिरने को लेकर अवगत करवाया। चाय वाला अगर घटना के दौरान लोगों को साइड से गुजरने के लिए ना कहता तो कोई भी वाहन चालक तारों की चपेट में आ सकता था। समाज सेवी ने बताया कि जिसके बाद चाय वाले ने रोड के बीचो-बीच लटकती हुई तार के आगे अपना साइकल भी खड़ा कर दिया ताकि कोई हादसे का शिकार न हो जाए।

वहीं अन्य व्यक्ति ने बताया कि इस रोड पर स्कूल के वाहनों की आवाजाई भी काफी रहती है। सुबह सबसे पहले पावरकॉम के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जिन्होंने 8 बजे के करीब आकर तार को रोड से हटवाया। तब तक रोड के बीच में खड़े होकर वाहनों को दूसरी रोड पर डायवर्ट किया। स्थानीय लोगों ने पावरकॉम से मांग की है कि इस रोड पर काफी केबल ऐसी हैं। जिनकी उंचाई काफी कम है। अगर कोई हैवी व्हीकल इस रोड से गुजरता है तो तारें टूट जाती हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *