Category: Mohali

  • Punjab News: किसानों की चेतावनी, इस दिन लगाएंगे पक्का मोर्चा

    Punjab News: किसानों की चेतावनी, इस दिन लगाएंगे पक्का मोर्चा

    मोहालीः पंजाब के किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने मोहाली में एक बैठक की। बैठक में फैसला लिया गया कि अगर पंजाब सरकार कृषि मंडीकरण नीति को रद्द करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव लेकर नहीं आई तो वे 5 मार्च को चंडीगढ़ में पहले की तरह पक्का मोर्चा लगाएंगे।

    साथ ही प्रदेश के सभी सांसदों को मंडीकरण नीति को रद्द करवाने के लिए 9 फरवरी को मांग पत्र भी सौंपा जाएगा, ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सकें। किसान नेता हरिंदर सिंह लखोवाल ने बताया कि इसके लिए जल्द ही चंडीगढ़ में बैठक बुलाई जाएगी। पूरे देश भर में ही प्रदेश की राजधानियों में ये मोर्चे लगाने का फैसला लिया गया है। फसलों के एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों का संघर्ष जारी है।

    पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में किसानों की बैठकें की जा रही हैंं, ताकि 14 फरवरी को केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक से पहले किसानों की पूरी ताकत दिखाई जा सके। शंभू और खनौरी मोर्चे को एकता मीटिंग के लिए भी एसकेएम ने न्योता दिया हुआ है। फसलों के एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों का संघर्ष जारी है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में किसानों की बैठकें की जा रही हैंं, ताकि 14 फरवरी को केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक से पहले किसानों की पूरी ताकत दिखाई जा सके। शंभू और खनौरी मोर्चे को एकता मीटिंग के लिए भी एसकेएम ने न्योता दिया हुआ है।

  • Punjab News: Action में आए CM Mann, सभी जिलों के SSP के साथ करेंगे मीटिंग

    Punjab News: Action में आए CM Mann, सभी जिलों के SSP के साथ करेंगे मीटिंग

    मोहालीः दिल्ली में चुनाव प्रचार थमने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब वापिस लौट आए है और आते ही कानून व्यवस्था को लेकर वह एक्शन मोड पर आ गए। इसी के चलते आज सीएम मान ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में सारे जिलों के SSP मौजूद रहेंगे। इस मीटिंग में खासकर बॉर्डर एरिया के जिलों पर फोकस रहेगा। साथ ही आगे स्ट्रेटजी तैयार की जाएगी।

    दिल्ली विधानसभा का चुनाव प्रचार संपन्न होने के बाद सीएम भगवंत मान चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। जिसके बाद उन्होंने यह मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान सारे जिलों के क्राइम ग्राफ पर चर्चा होगी। पिछले दिनों हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेशों पर भी अधिकारियों का फीडबैक लिया जाएगा। इसके अलावा बॉर्डर एरिया में पुलिस चौकियों पर हो हमलों के बारे में चर्चा भी इस दौरान होगी। दूसरी तरफ सीएम की तरफ से कैबिनेट मीटिंग बुला ली गई है।

    इससे पहले भी सीएम भगवंत मान कुछ अंतराल के बाद एसएसपी व डीसी से मीटिंग करते रहे हैं। हालांकि वह पहले निकाय चुनाव, उसके बाद दिल्ली चुनाव में व्यस्त हो गए थे। इस वजह से वह मीटिंग नहीं कर पाए थे। हालांकि डीजीपी गौरव यादव पूरी तरह एक्टिव थे। वह लगातार बार्डर एरिया के दौरे कर रहे है। कल भी वह पठानकोट में थे।

     

  • Punjab News: कोहरे को लेकर शून्य पहुंची विजिबिलिटी, बारिश का अलर्ट जारी

    Punjab News: कोहरे को लेकर शून्य पहुंची विजिबिलिटी, बारिश का अलर्ट जारी

    मोहालीः पंजाब में कोहरे के चलते ठिठुरन एक बार फिर से बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज पंजाब में यलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट कोहरे या शीतलहर को लेकर नहीं है, बल्कि 5 फरवरी तक पंजाब में बारिश की संभावना को लेकर जारी किया गया है। इसके बावजूद आज दिन की शुरुआत घनी धुंध से हुई है। कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य पहुंच गई है।

    दरअसल, पिछले सोमवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसका असर 5 फरवरी तक रहेगा। वहीं, आने वाले 3 दिनों के दौरान तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, संगरूर और पटियाला में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। शनिवार के मुकाबले आज रविवार को औसत अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

    हालांकि, राज्य में तापमान सामान्य के करीब है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बठिंडा में रहा। नया सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ ईरान और अफगानिस्तान की सीमा पर स्थित है। इस पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद पंजाब और आसपास के इलाकों में बारिश के आसार हैं। वहीं, 8 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद इसका असर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी देखने को मिलेगा।

     

     

  • Punjab News: Flyover से नीचे गिरे युवक, तारों में हुई स्पार्किंग, देखें CCTV

    Punjab News: Flyover से नीचे गिरे युवक, तारों में हुई स्पार्किंग, देखें CCTV

    मोहालीः खरड़ फ्लाईओवर से नीचे गिरने के युवकों की वीडियो सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता हैकि किसी वाहन की टक्कर के बाद बाइक सवार दो युवक पहले वह बिजली की 11केवी की तारों से टकराए, फिर तारों में स्पार्किंग होने के बाद हुए धमाके के बाद वह नीचे गिरे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें वह गिरते दिख रहे हैं। घायलों की पहचान खरड़ के गुरु नानक कॉलोनी निवासी पंकज (28) और हरियाणा के जींद के मूल निवासी कृष (19) के रूप में हुई है । गंभीर हालत में दोनों को पीजीआई रैफर किया गया है। जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। खरड़ पुलिस के पास भी वीडियो पहुंचा है। पुलिस भी युवकों का रिकॉर्ड जुटा रही हैं। वीडियो खरड़ तहसील आफिस के पास के एरिया की है। हादसे के समय सामान्य दिनों की तरह ट्रैफिक चल रहा था। अचानक दो युवक फ्लाईओवर से नीचे गिरते हैं। इसके पहले एक युवक घायलों तक पहुंचता है। उसके बाद कई लोग वहां पहुंचते हैं। वह उन्हें चैक करते है कि वह सांस ले रहे है या नहीं। फिर लोग घायलों को गाड़ी में रखकर अस्पताल ले जाते है। खरड़ अस्पताल में उन्हें राहगीर गगन ने पहुंचाया था। घायलों के शरीर कई गहरे फ्रेक्चर हैं। जिसके बाद उन्हें पीजीआई रैफर किया गया है। वह करीब 25 फुट ऊपर से गिरे है। हालांकि इस दौरान यह भी बचाव हो गया कि युवक सीधे रोड़ पर नहीं गिरे। अब पुलिस भी इलाके में लगे अन्य कैमरों को खंगाल रही है, ताकि कोई अन्य सुराग इस बारे में मिल पाए। यह अपनी तरह का पहला मामला है। इससे पहले इस फ्लाईओवर पर चलती गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं जरूर सामने आई थीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अक्सर इस तरह के घटनाएं ट्रैफिक नियमों का पालन न करने की वजह से होती हैं।  
  • Punjab News: Car Parking में खड़ी गाड़ी के तोड़े शीशे, देखे वीडियो

    Punjab News: Car Parking में खड़ी गाड़ी के तोड़े शीशे, देखे वीडियो

    मोहाली: फेज 10 की पार्किंग में आधी रात को दो युवकों ने खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस घटना कर्म की वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। कार के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

    शिकायकर्ता ने कहा कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले एक महिला का अपने पड़ोसियों से कार पार्किंग की जगह को लेकर झगड़ा हुआ था। इस मामले को इसके साथ जोड़ कर जांच की जा रही है।

    बता दें कि कुछ साल पहले पार्किंग को लेकर एक वकील को गोली मार दी गई थी। मोहाली के फेज 3ए में पार्किंग के दौरान हुए झगड़े में दो लोगों की मौत हो गई थी । बीच पार्किंग में एक व्यक्ति ने चारों टायरों पर गोली चला दी थी जिसमे पांच की मौत हो गई थी। इस घटना से इलाके मे दहशत का माहौल है।

  • Punjab News: कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Punjab News: कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    मोहालीः पंजाब में कोहरे का कहर एक बार फिर से शुरू हो गया। वहीं आज सुबह से चल रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह सकती है। फिलहाल तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन आने वाले कुछ दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

    जिसके चलते मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। उम्मीद है कि यहां घना कोहरा रहेगा। वहीं मालवा क्षेत्र के कुछ इलाकों में बारिश के भी आसार हैं। 1 फरवरी से एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पाकिस्तान क्षेत्र में बना हुआ है।

    जबकि एक अन्य सर्कुलेशन राजस्थान बॉर्डर पर भी है। यही कारण है कि राज्य में धुंध का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज एक्टिव हो रहा है। जिसके बाद 5 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं जताई जा रही हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में कल, 4 फरवरी व 5 फरवरी को बारिश का अनुमान है।

  • Punjab News: इलाके में लोगों ने नकली बाबे को किया काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: इलाके में लोगों ने नकली बाबे को किया काबू, देखें वीडियो

    जीरकपुरः जिले के बलटाना में आज एक साधु के वेष में नकली बाबे को मोहल्ला वासियों ने पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार बाबा लोगों के घरों में जाकर पैसे मांग रहा था। इस दौरान वह रास्ते में आने जाने वाले लोगों को रोक रहा था और उनसे भी पैसे मांग रहा था। जिसके बाद इलाका निवासियों ने शक के आधार पर बाबे को पकड़ा और उससे गहनता से पूछताछ करनी शुरू कर दी। लोगों द्वारा काबू किए नकली बाबे द्वारा सवालों के जवाब टाल मटौल कर दिए जाने लगे। जिसके बाद अन्य लोग मौके पर इकट्ठा होने शुरू हो गए और बाबे की पोटली की तालाशी लेनी शुरू कर दी। तालाशी के दौरान बाबे की पोटली से कुछ कपड़े मिले। इस दौरान लोगों ने जब बाबे के कपड़े उतारने शुरू किए तो यह देखकर सब लोग हैरान रह गए। दरअसल, बाबे ने नीचे दूसरे वस्त्र पहने हुए थे और ऊपर से साध का वेष धारण किया हुआ था। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। लोगों ने नकली बाबे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करवाई बल्कि उसकी जमकर नकली बाबे को लताड़ लगाते हुए बाबे को मौके से भगा दिया।
  • Punjab News: एक तो धुंध की मार ऊपर से चौक-चौराहों पर लाइटें खराब, बड़े हादसे होने की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab News: एक तो धुंध की मार ऊपर से चौक-चौराहों पर लाइटें खराब, बड़े हादसे होने की आशंका, देखें वीडियो

    चौराहों पर पुलिस के जवान भी नहीं हैं तैनात

    मोहालीः पंजाब में धुंध ने अपने कहर बरसाना फिर से शुरू कर दिया है। रात के समय दृश्यता भी काफी कम हो गई है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में धुंध का अलर्ट भी जारी कर रखा है जिसके चलते अगर जरूरी काम हो फिर भी लोगों को अपने घरों से निकलने की सलाह दी गई है। वहीं दूसरी ओर मोहाली की सड़कों पर धुंध की मार के साथ-साथ चौराहों पर बंद लाइटों की समस्या भी आ रही है। इसके साथ ही चौक-चौराहों पर कोई भी पुलिस का जवान भी नजर नहीं आता है जिससे इन चौराहों पर गुंडा तत्व के लोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। देर रात अपने काम खत्म करके साइकिल पर अपनों घरों को जाने वाले मजदूर इस समस्या से बहुत परेशान हैं। उन्होंने बताया कि मोहाली के चौक-चोराहों पर लाइटों की व्यवस्था नहीं है। इसी के साथ चौराहों पर पुलिस के जवान भी नजर नहीं आ रहे थे जिसके चलते हम खुद को असुरक्षित माहौल में घिरा हुआ पाते हैं। उनका कहना था कि चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात होने चाहिए ताकि जो चार पहिया वाहन तेजी से आ रहे हैं कि उन्हें धीमी गति से चलने के लिए कहा जा सके और जो लूट की वारदातें हो रही हैं उन पर भी अंकुश लगाया जा सके।
  • Punjab News: Blind Murder की सुलझी गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Blind Murder की सुलझी गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में नया गांव में हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ज्योती यादव ने बताया कि डेढ़ महीने पहले कांसल गांव में एक कत्ल हुआ था। शुरुआती जांच में पता चला कि हत्या लूट के इरादे से की गई थी। इस मामले में उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार बरामद किए है। आरोपियों ने लूट की नीयत से पीड़ित पर चाकू से हमला किया था। इस घटना से कुछ लूट की वारदातों को लेकर भी खुलासा हुआ है। आरोपियों में एक नाबालिग शामिल है, जबकि दूसरे आरोपी का नाम 18 वर्षीय हरविंदर सिंह निवासी चंडीगढ़ है। मृतक की पहचान यश प्रसाद निवासी नेपाल के रूप में हुई है।

    आरोपियों ने एक अन्य नेपाली हेमराज पर हमला करके लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने एक ही दिन में दोनों घटनाओं को अंजाम दिया था, आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने मृतक पर 2 बार चाकू से हमला किया था, जबकि दूसरे आरोपी को चाकू दिखाकर उससे फोन छीना था।

  • Punjab News: सरेआम युवक का गोली मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेआम युवक का गोली मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाए सामने आ रही है। वहीं जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या करने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह निवासी गांव रंड, जिला बठिंडा देर रात एक होटल पर चाय पीने गया था, जहां कुछ लड़कों से उसकी कहासुनी हो गई।

    जिसके बाद दोनों में विवाद इतना बढ़ गया है कि लड़कों ने पहले कृपाणों से उस पर हमला किया और बाद में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद आरोपियों की तालाश की जा रही है।