Punjab News: कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Written by

in

मोहालीः पंजाब में कोहरे का कहर एक बार फिर से शुरू हो गया। वहीं आज सुबह से चल रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह सकती है। फिलहाल तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन आने वाले कुछ दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

जिसके चलते मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। उम्मीद है कि यहां घना कोहरा रहेगा। वहीं मालवा क्षेत्र के कुछ इलाकों में बारिश के भी आसार हैं। 1 फरवरी से एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पाकिस्तान क्षेत्र में बना हुआ है।

जबकि एक अन्य सर्कुलेशन राजस्थान बॉर्डर पर भी है। यही कारण है कि राज्य में धुंध का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज एक्टिव हो रहा है। जिसके बाद 5 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं जताई जा रही हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में कल, 4 फरवरी व 5 फरवरी को बारिश का अनुमान है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *