Category: Mohali

  • Punjab News: पहले व्हाट्सएप पर डाला था सेड स्टेटस, फिर नौजवान ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

    Punjab News: पहले व्हाट्सएप पर डाला था सेड स्टेटस, फिर नौजवान ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

    डेराबस्सीः गुलाबगढ़ रोड पर गुप्ता कालोनी के नजदीक युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। दरअसल, घर में युवक ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र लेट शमशेर सिंह वासी गांव जवाहरपुर के रूप में हुई है। उसका शव तीसरी मंजिल पर पानी की टंकी से बंधी नाइलोन की रस्सी के फंदे में लटका मिला। मरने की वजह प्रेम संबंध बताया जा रहा हैं। मिली जानकारी मुताबिक हैप्पी गुलाबगढ़ रोड पर आरओ रिपेयर की दुकान करता था। वह देर रात घर नहीं गया।

    हालांकि घरवाले उसे तलाशते रहे, परंतु उसने फोन नहीं उठाया। हैप्पी का शव 3 मंजिला ईमारत की टंकी से बंधी लंबी रस्सी से बिल्डंग के दूसरी तरफ लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे जांच अफसर एएसआई पालचंद ने बताया सुबह साढ़े 7 बजे सुसाइड की सूचना मिली थी कि युवक ने सुसाइड कर लिया है। मौके पर देखा तो 3 मंजिला ईमारत की टंकी से बंधी लंबी रस्सी से बिल्डंग के दूसरी तरफ लटका हुआ था, जिसे लोगों की मदद से उतारा गया।

    एएएचओ मनदीप सिंह के अनुसार उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिससे पता चलता है कि प्रेम संबंध को लेकर उसने सुसाइड किया है। परिजनों का कहना है कि घटना से कुछ देर पहले हैप्पी ने व्हाट्सएप पर सेड स्टेटस डाला था, जिसके बाद उसका शव लटकता हुआ मिला। परिजनों ने कहा कि हैप्पी अविवाहित था और 3 भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मां के बयान पर पुलिस ने डेराबस्सी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों के हवाले कर दी है। पुलिस ने बीएनएस 194 के तहत कार्रवाई अंजाम दी है।

  • Punjab News: बदलेगा मौसम का मिजाज, आज और कल बारिश के आसार

    Punjab News: बदलेगा मौसम का मिजाज, आज और कल बारिश के आसार

    मोहालीः पंजाब में एक बार फिर से मौसम बदलने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार आज और 1 फरवरी को हल्की बारिश और 3 से 5 फरवरी तक कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले 48 घंटों तक तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन उसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। वहीं, पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक बना हुआ है।

    जनवरी 2025 में 56 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। जबकि पिछला साल भी पंजाब के लिए सूखा रहा था। 2024 के मानसून सीजन में पंजाब में 314.6 मिमी बारिश हुई, जो औसत 439.8 मिमी से 28 फीसदी कम थी। वहीं, जनवरी 2025 की बात करें तो पंजाब में औसतन 19.1 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस महीने अभी तक केवल 8.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

    जनवरी के महीने में पंजाब में 4 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए, लेकिन ज्यादातर समय राज्य सूखे की चपेट में रहा। लेकिन आने वाले दिनों में कुछ राहत मिलने के आसार हैं। 29 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण पंजाब के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक बना हुआ है।

     

  • Punjab News: चाइना डोर बेचती महिला गिरफ्तार

    Punjab News: चाइना डोर बेचती महिला गिरफ्तार

    मोहालीः पंजाब सरकार द्वारा चाइना डोर पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन उसके बावजूद चाइना डोर बेचने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला बलौंगी से सामने आया है। जहां प्रतिबंधित चाइना डोर दुकान में बेचने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी महिला की पहचान सरोज बाला के रूप में हुई है, जिसने बलौंगी में श्री गुरुद्वारा साहिब के पास दुकान खोली हुई है। पुलिस के अनुसार बलौंगी थाना पुलिस ने बलौंगी की सब्जी मंडी के पास नाका लगा रखा था। तभी सूचना मिली कि बलौंगी के मेन गेट के पास एक महिला दुकान के बाहर चीनी डोर बेच रही है। इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर महिला को डोर बेचते हुए काबू कर लिया। इसके बाद उसके परिवार ने मौके पर उसकी जमानत करवा ली है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि चाइना डोर बेचने का आतंक आखिर कब खत्म होगा। हर साल चाइना डोर बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ कार्रवाई तो पुलिस द्वारा की जाती है, लेकिन इसका अभी तक अंत नहीं हुआ है, यही कारण है कि हर साल कई लोगों की इस घातक डोर से जाने जा रही है और कई लोग घातक डोर से गंभीर रूप से घायल हो रहे है।

  • Punjab News: घर में शोर सुनकर छत पर चढ़ा चोर, हवा में लटका, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में शोर सुनकर छत पर चढ़ा चोर, हवा में लटका, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के मटौर में चोरी की घटना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आए दिन चोरी की वारदातों को लेकर अब लोग खुद मुस्तैद हो गए है। इसी के चलते देर रात 12 बजे चोर एक घर में घुस गया। वहीं चोर के घर में घुसने की आवाज सुनकर परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद डरकर चोर 4मंजिला इमारत की छत पर चढ़ गया और लेंटर के बाहर निकले लोहे के सरिये पर चढ़ गया।

    जिसके बाद परिजनों ने इलाका निवासियों की मदद से पुलिस को घटना की सूचना दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पुलिस ने चोर को काबू करने की कोशिश की गई तो मौत की परवाह किए बिना सरियों के सहारे चोर छलांग लगाता हुआ नीचे उतरने लगा। इस दौरान एक सरिये से तो चोर ने छलांग लगा दी, लेकिन उसके बाद वह दूसरे सरियों पर बैठ गया और हवा में काफी देर तक लटका रहा। काफी देर बाद पुलिस ने लोगों की मदद से चोर को काबू कर लिया।

     

  • Punjab News: वकील के घर को चोरों ने बनाया निशाना, गहने व ब्रैडेंड सामान लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: वकील के घर को चोरों ने बनाया निशाना, गहने व ब्रैडेंड सामान लेकर फरार, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं चोरों ने किसी प्रोग्राम में गए वकील के घर को निशाना बनाया है, जहां चोर घर से गहने व ब्रैडेंड सामान लेकर फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए एडवोकेट विशाल हांडा पुत्र पीएल हांडा ने बताया कि वह परिवारिक प्रोग्राम को लेकर अमृतसर गए हुए थे। जिसके बाद वह 27 तारीख को घर वापिस आए तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। इस दौरान गहने अलमारी से गायब है।

    पीड़ित ने कहा कि 26 तारीख रात 1.30 बजे एक व्यक्ति उनके घर में घुसा और तिजौरियों के ताले तोड़कर गहने चुरा ली। विशाल ने कहा कि उन्हें पता चला है कि इस एरिये में 15 से 20 दिन में चोरी की घटना को चोरों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है और अभी तक एक भी चोरी के मामले को सुलझाया नहीं गया है। पीड़ित के अनुसार नीचे बुटिक की दुकान है उनके ताले चोरों द्वारा तोड़े गए,लेकिन वहां से चोरों को कुछ नहीं मिला। जिसके बाद चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया।

    पीड़ित ने कहा कि चोर जाते समय सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। वहीं पीड़ित की पत्नी ने कहा कि उनकी सारी मेहनत चोर ले गए। पीड़ित ने कहा कि उन्होंने सोचा कि एक रात का प्रोग्राम था, जिसको लेकर उन्होंने परिजनों को घर में नहीं बुलाया, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि एक रात में चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने कहा कि चोर की फुटेज आने की दिखाई दे रही है लेकिन जाने की दिखाई नहीं दे रही। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपी युवक लग रहा है और वह घर से ब्रैंडेड सामान व गहने लेकर फरार हुआ है। पीड़ित परिवार ने कहा कि पुलिस को घटना की शिकायत दे दी है, लेकिन उनके मनों में डर का माहौल बना हुआ है।

  • Punjab News: IAS अधिकारी का हुआ तबादला, मिली ये अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    Punjab News: IAS अधिकारी का हुआ तबादला, मिली ये अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब में लगातार तबादलों का दौर जारी है। वहीं जारी सूची के मुताबिक IAS अधिकारी का तबादला किया गया है। पंजाब सरकार ने द्वारा जारी पत्र के अनुसार IAS अधिकारी विवेक प्रताप सिंह का तबादला करके पंजाब के राज्यपाल का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब के वरिष्ठ IAS अधिकारी के. शिव प्रसाद ने भी आरएस लिया है।

    वह वर्तमान में पंजाब के राज्यपाल के प्रधान सचिव के पद पर तैनात थे। अब उनकी सेवानिवृत्ति के बाद वरिष्ठ आईएएस विवेक प्रताप सिंह को पंजाब के राज्यपाल का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। हालांकि, के. शिव प्रसाद को अभी तक रिहा नहीं किया गया है। इस संबंध में पंजाब के मुख्य सचिव द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अनुसार शिव प्रसाद के पदमुक्त होने पर विवेक प्रताप सिंह कार्यभार संभालेंगे।

  • Punjab News: सरेआम एक्टिवा और लाखों की नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    Punjab News: सरेआम एक्टिवा और लाखों की नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    मोहालीः जिले में लूटपाट और चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला एरो सिटी से सामने आया है, जहां आज दिन दहाड़े एक्टिवा सवार 3 लुटेरे पीड़ित से 5 लाख रुपये लूटकर फरारा हो गए। घटना की सूचना पीड़ित द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हथियारबंद एक्टिवा सवार लुटेरों ने पहले पीड़ित की पिटाई की और उसे सड़क पर फेंक दिया।

    जिसके बाद लुटेरे नगदी और उसकी एक्टिवा छीनकर फरार हो गए। वहीं दूसरी सीसीटीवी फुटेज में दिखा रहा है कि लुटेरे एक्टिवा का पीछा कर रहे है। जिसके बाद उन्होंने घटना को अंजाम दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर पीड़ित के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 3 दिन बारिश के आसार

    Punjab News: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 3 दिन बारिश के आसार

    मोहालीः पहाड़ों पर बर्फबारी व चल रही ठंडी हवाओं के कारण पंजाब में बीते दिन कड़ाके की ठंड रही। इस दौरान फरीदकोट राज्य में सबसे ठंडा रहा। वहीं पंजाब में आज कोहरे और शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन इसका असर सिर्फ आज तक ही सीमित रहने वाला है। 29 जनवरी से सुबह के समय ठंड से राहत मिलने की संभावना है और तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

    दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी और 1 जनवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिसका असर पहाड़ी क्षेत्र में देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी सूचना के अनुसार शीतलहर का अलर्ट पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट और मोगा में जारी किया गया है।

    वहीं एसएएस नगर, पटियाला, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, होशियारपुर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद 30 और 31 जनवरी और 1 फरवरी को पंजाब के मैदानी इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। जबकि, दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 1 फरवरी से सक्रिय हो रहा है। इसका असर भी पहाड़ी इलाकों में सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी संभव है।

     

  • Punjab News: Vicky Middukhera Murder Case मामले में कोर्ट का आया फैसला

    Punjab News: Vicky Middukhera Murder Case मामले में कोर्ट का आया फैसला

    मोहालीः पंजाब के युवा अकाली नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ ​​विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल के मामले में कोर्ट में 3 आरोपियों को लेकर सुनवाई हुई। जहां मोहाली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने 4 साल पहले हुए ​​33 वर्षीय विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल मामले में 3 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और 2-2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दोषियों में अजय उर्फ ​​सन्नी उर्फ ​​लेफ्टी, सज्जन उर्फ ​​भोलू और अनिल लाठ शामिल हैं। ये तीनों गैंगस्टर और शार्प शूटर के गुर्गे हैं। हालांकि, हत्या में नामजद जेलों में बंद तीन बड़े गैंगस्टरों में से गैंगस्टर भूप्पी राणा, अमित डागर और कौशल चौधरी शामिल हैं। हालांकि, इससे एक बार फिर मोहाली पुलिस पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, विक्की के वकील का कहना है कि केस की जल्दी ही जजमेंट आएगी। इसे देखकर हम तय करेंगे कि हाईकोर्ट में बरी किए गए आरोपियों के खिलाफ याचिका दायर करनी है या नहीं।

    अदालत के बाहर विक्की के वकील एडवोकेट एचएस धनोआ ने बताया कि हमने अदालत को बताया कि विक्की का प्लांड मर्डर था। यह आम हत्या नहीं थी। 15 बुलेट शॉट विक्की को मारे थे, 13 उसकी बॉडी से क्रॉस हो गए थे। दो बॉडी से मिले थे। दिनदहाडे़ हत्या हुई थी। वह उस समय निहत्था था। ऐसे में हमने मांग की थी दोषियों को कठोर सजा दी जाए। जबकि जो आरोपी फरार है। उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके बाद अदालत ने दोषिय को उम्र केद की सजा सजा सुनाई। साथ ही फरार आरोपियों पर कार्रवाई के लिए डीजीपी को आदेश दिए है।

    दोषियों को 302 में उम्र कैद व दो-दो लाख जुर्माना, आर्म्स एक्ट में सात-सात सजा व 482 में एक साल की सजा सुनाई है। वकील धनाओं ने कहा कि हम फैसले से संतुष्ट है। हालांकि जो आरोपी बरी किए गए है। जजमेंट आने के बाद देखा जाए कि अपील दायर करनी है या नहीं। दूसरी तरह दोषी अगर अपील दायर करेंगे तो हाईकोर्ट में हम बराबर जवाब देंगे। विक्की के बड़े भाई अजय ने कहा कि मैंने अपना फर्ज निभाया है। साथ ही मैं आखिरी दम तक लडूंगा। मैं पहले भी कहता था कि मेरे शरीर में जब तक सांस हैं तब तक मैं लडूंगा। यह जस्टिस का पहला स्टैप है।

  • Punjab News: आवारा कुत्तों को लेकर बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दिया आदेश

    Punjab News: आवारा कुत्तों को लेकर बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दिया आदेश

    मोहालीः पंजाब में लगातार आवारा कुत्तों द्वारा हमले करने की घटनाएं सामने आ रही है। हाल ही में लुधियाना और अमृतसर में आवारा कुत्तों द्वारा बच्चों को नोंचकर मारने की घटनाएं सामने आई थी। वहीं लगातार आवारा कुत्तों द्वारा हो रहे हमलों की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्थानीय सरकार और ग्रामीण विकास विभागों को सभी शहरों में आवारा कुत्तों की गणना करने का निर्देश दिया है। इन घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए आयोग ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया।

    पिछले दिनों लुधियाना के पास हसनपुर गांव में आवारा कुत्तों के हमलों के कारण एक सप्ताह के भीतर दो बच्चों की दुखद मौत हुई थी। इसके बाद आयोग सक्रिय हुआ है। 12 जनवरी को लुधियाना के हसनपुर गांव में 11 साल के बच्चे पर कुत्तों ने हमला करके मार डाला था। हसनपुर गांव में ही कुछ दिन पहले कुत्तों ने 12 वर्षीय अर्जुन को भी मार डाला था। अर्जुन पतंग उड़ाने अपने घर से निकला था। मोहाली, जीरकपुर, अमृतसर, माछीवाड़ा साहिब और नाभा सहित पंजाब के विभिन्न हिस्सों से इसी तरह की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लोगों में गंभीर चिंता पैदा हुई है।

    बाल संरक्षण निकाय के अध्यक्ष कंवरदीप सिंह ने कहा कि मीडिया स्रोतों के माध्यम से बच्चों पर आवारा कुत्तों के हमलों की रिपोर्ट आयोग के ध्यान में लाई गई है। उन्होंने आगे की घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल नसबंदी करने का भी आदेश दिया। अध्यक्ष ने आगे बताया कि उन्होंने पंजाब स्थानीय निकाय विभाग और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के प्रशासनिक सचिवों को पत्र लिखकर उनसे भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय द्वारा 10 मार्च, 2023 को अधिसूचित पशु जन्म नियंत्रण नियम, 2023 के प्रावधानों को लागू करने का आग्रह किया है।

    गांव हसनपुर में लावारिस कुत्तों के नोचने से हुई दो बच्चों के मौत के मामले में दो दिन पहले केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने जिला प्रशासन व नगर निगम को कड़ी फटकार लगाई थी। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर निगम व जिला प्रशासन को चेतावनी तक दे डाली थी कि अगर इस तरह के हादसों को काबू करने के लिए तुरंत कदम नहीं उठाया तो वह कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगे।