Punjab News: बदलेगा मौसम का मिजाज, आज और कल बारिश के आसार

Written by

in

मोहालीः पंजाब में एक बार फिर से मौसम बदलने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार आज और 1 फरवरी को हल्की बारिश और 3 से 5 फरवरी तक कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले 48 घंटों तक तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन उसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। वहीं, पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक बना हुआ है।

जनवरी 2025 में 56 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। जबकि पिछला साल भी पंजाब के लिए सूखा रहा था। 2024 के मानसून सीजन में पंजाब में 314.6 मिमी बारिश हुई, जो औसत 439.8 मिमी से 28 फीसदी कम थी। वहीं, जनवरी 2025 की बात करें तो पंजाब में औसतन 19.1 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस महीने अभी तक केवल 8.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

जनवरी के महीने में पंजाब में 4 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए, लेकिन ज्यादातर समय राज्य सूखे की चपेट में रहा। लेकिन आने वाले दिनों में कुछ राहत मिलने के आसार हैं। 29 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण पंजाब के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक बना हुआ है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *