Category: Mohali

  • Punjab News: कार सवार व्यक्ति की आंखों में मिर्च डालकर लुटेरों ने किया गाड़ी लुटने का प्रयास, देखें वीडियो

    Punjab News: कार सवार व्यक्ति की आंखों में मिर्च डालकर लुटेरों ने किया गाड़ी लुटने का प्रयास, देखें वीडियो

    मोहालीः यहां के एक पॉर्श इलाके में महिला और युवक द्वारा एक व्यक्ति से उसकी स्कॉर्पियो कार छीनने का मामला सामने आया है। इस दौरान बेखोफ दोनों आरोपियों ने हथियार के बल पर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि कॉलोनी के सिक्योरिटी गार्ड के सामने यह वारदात हो रही थी लेकिन उन्होंने इस दौरान उसकी कोई मदद नहीं की। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसमें आरोपी उसकी गाड़ी छीनते नजर आते हैं।

    जानकारी देते हुए, पीड़ित ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के किसी फंक्शन में गया हुआ था जहां, से वह देर रात बल्टाना वापस आ रहा था। उन्होंने बताया कि जैसी ही उसने अपनी कॉलोनी के बाहर पहुंचकर गाड़ी बंद की तो गाड़ी के दरवाजे खुल गए। इस दौरान अचानक एक लड़की उसकी गाड़ी में आकर अगली सीट में बैठ गई। मैं जैसे ही कुछ समझ पाता कि इतने में एक युवक भी गाड़ी में घुस गया और उसने किसी अंजान हथियार को मेरी पीठ पर लगाकर मुझे चलने के लिए कहा।

    उन्होंने कहा कि मैने पूछा कि आपने जाना कहा है यां फिर आपकी मेरे से कुछ रंजिश है तो उन्होंने कुछ नहीं बताया और बस चलने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि जब मैं गाड़ी चलाने लगा तो महिला ने मेरी आखों में मिर्ची डाल दी और मुझे धक्का देकर बाहर निकालने की कोशिश की। इस दौरान अचानक गाड़ी की चाबी मेरे हाथ में आ गई और मै बाहर गिर गया जिससे वह दोनों भाग गए।

    उन्होंने कहा कि सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। उन्होंने कहा कि सारी वारदात निजी समिति के सिक्योरिटी गार्ड के सामने हुई लेकिन उन्होंने इसमें कुछ नहीं किया और मूक दर्शक बनकर सिर्फ देखते रहे। उन्होंने यह भी बताया कि वह दोनों आरोपी नशे की हालत में लग रहे थे और दोनों के मुंह ढके हुए थे। उन्होंने मांग की कि इस तरह की वारदातों पर अंकुश लगना चाहिए और पीसीआर की भी गश्त बढ़ानी चाहिए।

  • Punjab News: Society के प्रधान और Vice प्रधान में खूनी झड़प, देखें वीडियो

    Punjab News: Society के प्रधान और Vice प्रधान में खूनी झड़प, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में लड़ाई झगड़ों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सैक्टर-88 स्थित एक निजी सोसायटी से सामने आया है जहां, प्रधान और वाइस प्राधन में खूनी झड़प हो गई जिसके बाद जख्मी हालत में दोनों को मोहाली के अस्पताल दाखिल करवाया गया। घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक, इंद्रजीत कौर के घर खुशप्रीत कौर पत्नी शिव देव और सिक्योरिटी गॉर्ड मनप्रीत सिंह उनके घर रात के समय घुस गया और आपस में दोनों महिलाओं की झड़प हो गई। इस दौरान खुशप्रीत कौर ने इंद्रजीत को चाकू मारकर घायल कर दिया। बाद में घर के अन्य मैंबरों के बीच में आने से मामला शांत हुआ और घायल इंद्रजीत को अस्पताल दाखिल करवाया गया। बताया जा रहा है कि महिला की हालत अभी ठीक है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • Punjab News: दुकानदार की तिजोरी से पैसे चोरी, CCTV देख मालिक हुआ हैरान, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकानदार की तिजोरी से पैसे चोरी, CCTV देख मालिक हुआ हैरान, देखें वीडियो

    मोहालीः अक्सर आपने पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर-उचक्कों के बारे में सुना होगा, लेकिन सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरों को देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअल, सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि कैसे एक चूहा दुकानदार की तिजौरी से 500 रुपए चुराकर भागने में कामयाब हो गया। ये तस्वीरें हैं मोहाली के अंतर्गत मटौर स्थित संत डिपार्टमेंट स्टोर में लगे सीसीटीवी की है।

    दुकानदार पैसे ग्राहक से लेने के बाद अंदर कुछ सामान लेने के लिए गया, तभी चूहे की बाज़ आंख ने दुकानदार को तिजौरी में 500 का नोट रखते हुए देख लिया और उसके बाद दुकानदार के पलक झपकते ही नोट मुंह में डालकर चूहा फरार हो गया।

    पहले तो दुकानदार 500 के नोट को इधर-उधर ढूंढता रहा, सुबह जिस 500 के नोट को उसने ग्राहक से लिया था अचानक वह नोट कहां चला गया, लेकिन जब उसने सीसीटीवी चेक किया तो उसे देखकर हैरान रह गया, अब दुकानदार उक्त चूहे के लिए अपने स्तर पर ढूंढने में लगा हुआ है कि कही यह चूहा उसकी तिजौरी से चुराए पैसे लेकर अपनी बिल को तो नहीं भर रहा है या फिर यह चूहा किसी से ट्रेनिंग लेकर अपने मुंह से पैसे तो नहीं चुरा रहा है, इस मामले को लेकर दुकानदार अपने स्तर पर हल करने की कोशिश कर रहा है।

  • Punjab News: इस इलाके में आया H1N1 Virus का पहला केस, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में आया H1N1 Virus का पहला केस, देखें वीडियो

    मोहाली: न्यू चंडीगढ़ के मुल्लापुर में H1N1 वायरस का पहला केस सामने आया है। जिसकी पुष्टी हेल्थ विभाग की ओर से की गई है। संक्रमित मरीज को सैक्टर-16 चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं H1N1 वायरस को लेकर मोहल्ला निवासियों में डर का माहौल बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से अपील करते कहा कि इलाके में आकर जांच की जाए, ताकि वायरस को बढ़ने से रोका जा सके।

    वहीं हेल्थ अफसर ने पुष्टी करते कहा कि मरीज के सामने आते ही उसे अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल परिवार के मेंबरों के सैंपल लिए गए है। जिसके बाद उक्त इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जाएगी और मोहल्लावासियों के भी सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही टीम लोगों के घरों तक पहुंच करेगी, जहां उन्हें वायरस के प्रति जागरूक किया जाएगा। फिलहाल लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।

  • Punjab News:CM Mann पर हो सकता है आतंकी हमला, सिक्योरिटी में हुई बढ़ौतरी

    Punjab News:CM Mann पर हो सकता है आतंकी हमला, सिक्योरिटी में हुई बढ़ौतरी

    CM के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में हुआ बदलाव

    मोहालीः देश भर में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां चल रही है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सीएम पर आतंकी हमले का सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मिला है, जिसके बाद सीएम मान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान से ही पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को लगातार सीएम मान पर आतंकी हमले के इनपुट मिल रहे हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आतंकी हमले के अलर्ट की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों से इनपुट साझा किए हैं। सीएम की सुरक्षा में भी बढ़ोतरी की गई है। वहीं, गणतंत्र दिवस पर उनके प्रशासनिक कार्यक्रम में भी फेरबदल किया गया है। सीएम मान पहले 26 जनवरी को फरीदकोट में ध्वजारोहण करने वाले थे। इस ध्वजारोहण कार्यक्रम को रद्द कर बीते रोज तक कार्यक्रम को पटियाला में तबदील करने की रूपरेखा खींची गई थी, लेकिन सीएम की सुरक्षा को देखते हुए दूसरी बार कार्यक्रम में परिवर्तन करते हुए मोहाली में ध्वजारोहण कार्यक्रम तय किया गया है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नरेट, थानों और चौकियाें के अलावा खासकर बॉर्डर एरिया व अंतर राज्यीय सीमाओं को जोड़ने वाले मोर्च पर पुलिस को अलर्ट किया है। प्रदेश में बीते नवंबर और दिसंबर में पुलिस थानों पर हुए ग्रेनेड हमले और लगातार आतंकी संगठनों की ओर से बड़ी वारदात को अंजाम दिए जाने को लेकर मिल रहे इनपुट को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया है। यही कारण है कि खुद पंजाब डीजीपी गौरव यादव जालंधर, अमृतसर, फिरोजपुर, बठिंडा, पटियाला व अन्य जिलों में ग्राउंड लेवल पर जाकर अधिकारियों के साथ न केवल बैठक कर रहे हैं, बल्कि प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कड़े बंदोबस्त किए जाने को लेकर भी लगातार रिव्यू किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय व भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात 22 पंजाब पुलिस के स्पेशल कमांडो को हटा दिया है। दिल्ली पुलिस की ओर से पूर्व सीएम केजरीवाल को जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है। इसके तहत 63 जवान तैनात हैं। इसके अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के लगभग 15 वर्दीधारी कर्मी हैं। केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को हटाए जाने पर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि सीएम भगवंत मान और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को खतरे को लेकर पंजाब पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे हैं। सुरक्षा में खतरे को देखते हुए ही केजरीवाल की सुरक्षा में पंजाब पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस की टीम लगातार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मॉनीटरिंग कर रही है, यहां तक की खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठनों की हर मूवमेंट पर भी नजर रखी जा रही है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश में हाई अलर्ट को देखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के 5 हजार जवानों को तैनात किया गया है। प्रदेश के बॉर्डर एरिया से लेकर हर जिला में एजीटीएफ की स्पेशल टीम सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना करेगी। प्रदेश के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मल्टी प्लेक्स, टूरिस्ट प्लेस, धार्मिक स्थलों से लेकर हर पब्लिक प्लेस पर डीजीपी ने हर जिला पुलिस की विशेष चेकिंग की ड्यूटी लगाई है। खुद डीजीपी रोजाना आधार पर जिलों से पुलिस की गतिविधियों की मॉनीटरिंग कर रही है। एजीटीएफ के अलावा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, विजिलेंस ब्यूरो, इंटरनल सिक्योरिटी, स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के अलावा अन्य एजेंसी भी सुरक्षा में तैनात की गई है।
  • Punjab News: खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने CM Mann को दी धमकी

    Punjab News: खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने CM Mann को दी धमकी

    स्टेशन और स्टेडियम की दीवारों पर लिखवाए खालिस्तानी नारे

    मोहालीः गणतंत्र दिवस को लेकर पंजाब पुलिस द्वारा अलर्ट जारी कर दिया है। शरारती अनंसरों के खिलाफ सख्ती से निपटने के लिए जगह-जगह पर नाकेबंदी की जा रही है और प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तालाशी ली जा रही है। वहीं गणतंत्र दिवस पहले एक बार फिर से सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का प्रमुख और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को धमकी दी है। पन्नू ने वीरवार को वीडियो जारी कर कहा कि जो उल्टा चलता है, उसका हश्र पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा होगा। वीडियो में पन्नू ने कहा कि फरीदकोट रेलवे स्टेशन और नेहरू स्टेडियम की दीवारों पर उसने खालिस्तानी नारे लिखवाए हैं। यहां भगवंत मान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने वाले हैं। सिख युवा कमर पर बम न बांधें और तिरंगा हाथ में न लें। वे सिर्फ खालिस्तान का झंडा ही पकड़ें। अमेरिका में अब डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार आ चुकी है। सरकारें बदलने के साथ बहुत कुछ बदलता है। पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है। पंजाब के युवा और किसान जो पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर बैठे हैं, वे अमृतसर, गुरदासपुर, और जालंधर जैसे जिलों में डीसी ऑफिसों पर खालिस्तान के झंडे फहराएं ताकि पंजाब से संदेश सीधा डोनाल्ड ट्रम्पतक पहुंच सके। वॉशिंगटन डीसी, सेंट फ्रांसिस्को, कनाडा में टोरंटो, ओटावा, वेंकूवर, यूके, इटली, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की एंबेसियों में खालिस्तान के झंडे फहराएंगे। ऐसा करके वह स्थानीय सरकारों, विशेषकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को यह संदेश देगा कि सिखों और भारत सरकार के बीच धर्म और राजनीति को लेकर बड़ा अंतर है। बता दें कि 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका के राष्ट्रपति के पद की शपथ ली थी। शपथ ग्रहण समारोह में पन्नू भी पहुंचा था। पन्नू ने इसे लेकर 2 वीडियो जारी किए। समारोह में आम दर्शकों की तरह कैपिटल हिल में घूमता हुआ दिखा। इस दौरान उसका साथी वीडियो बना रहा था। इस दौरान उसके कोट पर खालिस्तान का सिंबल भी लगा दिखता है।
  • Punjab News: Sidhu Moose Wala का गाना ‘Lock’ रिलीज, 10 मिनट में मिलें इतने Views

    Punjab News: Sidhu Moose Wala का गाना ‘Lock’ रिलीज, 10 मिनट में मिलें इतने Views

    मोहालीः दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मूसेवाला का नया गाना ‘लॉक’ आज रिलीज हो गया है। सिद्धू मूसेवाला का वर्ष 2025 का पहला गाना है। इससे पहले मूसेवाला की मौत के बाद उनके 8 गाने रिलीज हो चुके हैं, वहीं ‘लॉक’ गाने की बात करें तो यह उनका 9वां गाना है। यह गीत द किड कंपनी द्वारा निर्मित है।

    जिन्होंने सिद्धू मूसेवाला के लिए पहले भी कई गाने प्रोड्यूस किए हैं, जबकि वीडियो नवकरण बराड़ ने बनाया है। इस गाने को रिलीज होने के 10 मिनट के अंदर ही 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और महज 10 मिनट में इसे 2 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इस गीत के रिलीज से पहले ही एक सप्ताह से भी कम समय में इसके टीजर को 1.5 मिलियन व्यू मिल चुके थे। सिद्धू मूसेवाला के नए गाने में उनके पिता बलकौर सिंह भी हैं। सिद्धू मूसेवाला की छवि उनके पिता बलकौर सिंह में दिख रही है।

    गाने ‘लॉक’ को प्रसिद्ध म्यूजिक प्रोडक्शन कंपनी द किड ने प्रोड्यूस किया है। द किड कंपनी पहले भी सिद्धू मूसेवाला के कई हिट गानों का निर्माण कर चुकी है। इस गाने के वीडियो का निर्देशन नवकरण बराड़ ने किया है। दोनों के आधिकारिक पेज पर इस गाने का पोस्टर साझा किया गया है। गाने के पोस्टर को शेयर करते हुए द किड ने लिखा, “चारों तरफ देखो, हम लीडर हैं। हम जो भी करेंगे, वह हम तय करेंगे, और बाकी लोग हमारी राह का अनुसरण करने की कोशिश करेंगे।”

  • Punjab News: खेलते-खेलते कार के नीचे आया 2 वर्षीय बच्चा, देखें CCTV

    Punjab News: खेलते-खेलते कार के नीचे आया 2 वर्षीय बच्चा, देखें CCTV

    मोहालीः जिल के नयागांव इलाके में कार की चपेट में 2 वर्षीय बच्चे के आने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 2 वर्षीय बच्चा भागता हुआ कार के नीचे आ गया। बताया जा रहा है कि कार को महिला चला रही थी। इस घटना में बच्चे के ऊपर से कार का अगला और पीछे वाले टायर बच्चे के ऊपर से गुजर गए। तभी पास से जा रहीं महिलाएं दौड़ती हुई आईं और बच्चे को संभाला। बच्चा बिल्कुल ठीक था। कार निकलने के बाद वह खुद ही खड़ा हो गया। इसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद कहा कि बच्चों को गंभीर चोट नहीं आई है। घायल बच्चे की पहचान 2 वर्षीय अयान के रूप में हुई है। घटना का 15 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि बच्चे के ऊपर से कार के पहिये गुजर गए। वहीं परिवार ने बताया कि 2 साल का अयान अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान परिवार के लोग भी गली में ही बैठे हुए थे। वहीं गली से एक महिला कार में जा रही थी। अचानक अयान दौड़ा हुआ कार के सामने आ गया। कार का अगला टायर और पिछला टायर अयान के ऊपर से गुजर गया। उस दौरान कार की स्पीड ज्यादा नहीं थी। छोटी हाइट होने की वजह से महिला बच्चे को सामने आते हुए देख नहीं पाई। घटना के दौरान पास से 2 महिलाएं भी जा रहीं थी और वह तुरंत अयान के पास पहुंची। अयान के परिवार के सदस्य भी मौके पर आ गए। उन्होंने अयान को उठाया तो वह ठीक था। इसके बाद महिला कार ड्राइवर आगे जाकर रुक गई। वह तुरंत मौके पर आई और अयान और उसके परिवार के सदस्यों को अपनी कार से चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-16 अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने बताया कि अयान स्वस्थ है।
  • Punjab News: Crypto Currency के नाम पर पूर्व थानेदार ने की करोड़ों की ठगी, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: Crypto Currency के नाम पर पूर्व थानेदार ने की करोड़ों की ठगी, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    अधिकतर पुलिस कर्मियों को ही ठगों ने बनाया अपना शिकार

    मोहालीः जिले के फेज-7 में चलाई जा रही हरसुख इमिग्रेशन कंपनी के नाम पर पूर्व थाने ने कई लोगों से पैसे ठग लिए। इस मामले में हैरानी जनक खुलासा यह हुआ है कि आरोपी ने अधिकतर पुलिस कर्मियों को ठगी का शिकार बनाया है। वहीं आज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मटौर में मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस कर्मियों को नामजद किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए साहिल वर्मा ने बताया कि उसने Crypto Currency में 18.60 लाख रुपए निवेश किए थे। जिसमें मोहन सिंह, अश्वनी शर्मा, इंद्रजीत सिंह और अरमान सिंह मुख्य व्यक्ति है। साहिल ने बताया कि उक्त व्यक्ति LIC का काम करत है और इन व्यक्तियों का महावीर सिंह के साथ कांट्रेक्ट था। महावीर सिंह के साथ उनकी एक बार ही मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने मोहन सिंह के बारे में बताया कि वह पुलिस से रिटायर्ड हुए है और उन्होंने Crypto Currency का काम शुरू किया है। जिसके बाद उन्होंने पहले 2 लाख रुपए निवेश किए। इस दौरान शुरुआत में उसे 50 हजार रुपए वापिस आए थे। उसके बाद धीरे-धीरे 18.60 लाख रुपए निवेश किए। साहिल के अनुसार उसे कहा गया कि 25 माह में उसके पैसे डबल हो जाएंगे। इस दौरान उन्होंने अपनी कोठी भी दिखाई। साहिल ने कहाकि इस ठगी में 100 से 150 लोग ठगी का शिकार हो चुके है। जिसमें लोगों से 5 करोड़ से अधिक ठगी की गई। साहिल ने कहाकि आखिरी समय में सभी को फेज 8 में स्थित 51 नंबर हॉल में इकट्ठा किया था। जिसमें चारों लोग आए थे और लिखकर दिया था वह सभी के पैसे एख माह तक लौटा देंगे। इस दौरान प्रिंसीपल अमाउंट देने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन उसके बाद जब दफ्तर में कोई जाता तो उसे धक्के मारकर निकाल दिया जाता। इस मामले में थाना मटौर में शिकायत दी है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में कई पुलिस कर्मी भी ठगी का शिकार हुए है। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तालाश में छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारी ने कहाकि अभी तक साहिल और उसके दोस्त ने ही ठगी की शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि दोनों की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। वहीं Crypto currency मामले की उक्त दफ्तर में जाकर जांच की जाएगी।
  • Punjab News: डॉक्टरों को सरकार ने दी राहत, जारी किया नोटिफिकेशन

    Punjab News: डॉक्टरों को सरकार ने दी राहत, जारी किया नोटिफिकेशन

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने राज्य के डॉक्टरों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, सरकार ने डॉक्टरों के वेतन वृद्धि की मांग पूरी कर दी है। इसके लिए सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक डॉक्टरों की सैलरी 3 चरणों में बढ़ेगी। नियुक्ति के समय वेतन 56,100 रुपये, 5 साल की सेवा के बाद 67,400 रुपये और 15 साल की सेवा पूरी करने पर 1.22 लाख रुपये होगा। इस संबंध में वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

    इसके साथ ही विभाग ने डॉक्टरों के लिए 24 घंटे सुरक्षा की मांग को लेकर पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के साथ एक मसौदा (खरड़ा) भी साझा किया है, जिसके तहत अस्पतालों में खासकर महिला डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात किए जाएंगे। सरकार द्वारा अपनी मुख्य मांग पूरी करने के बाद पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने हड़ताल पर जाने का फैसला वापस ले लिया है।

    गत कांग्रेस सरकार ने साल 2021 में इसे बंद कर दिया था। जिससे डॉक्टरों को काफी नुकसान हो रहा था। इस वजह से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर बीच में नौकरी छोड़ रहे थे। स्कीम से करीब 2500 डॉक्टरों को फायदा होगा। दरअसल, इसको लेकर सरकार से डॉक्टरों की काफी समय से मीटिंग चल रही थी।