स्टेशन और स्टेडियम की दीवारों पर लिखवाए खालिस्तानी नारे
मोहालीः गणतंत्र दिवस को लेकर पंजाब पुलिस द्वारा अलर्ट जारी कर दिया है। शरारती अनंसरों के खिलाफ सख्ती से निपटने के लिए जगह-जगह पर नाकेबंदी की जा रही है और प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तालाशी ली जा रही है। वहीं गणतंत्र दिवस पहले एक बार फिर से सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का प्रमुख और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को धमकी दी है।
पन्नू ने वीरवार को वीडियो जारी कर कहा कि जो उल्टा चलता है, उसका हश्र पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा होगा। वीडियो में पन्नू ने कहा कि फरीदकोट रेलवे स्टेशन और नेहरू स्टेडियम की दीवारों पर उसने खालिस्तानी नारे लिखवाए हैं। यहां भगवंत मान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने वाले हैं। सिख युवा कमर पर बम न बांधें और तिरंगा हाथ में न लें। वे सिर्फ खालिस्तान का झंडा ही पकड़ें। अमेरिका में अब डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार आ चुकी है। सरकारें बदलने के साथ बहुत कुछ बदलता है।
पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है। पंजाब के युवा और किसान जो पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर बैठे हैं, वे अमृतसर, गुरदासपुर, और जालंधर जैसे जिलों में डीसी ऑफिसों पर खालिस्तान के झंडे फहराएं ताकि पंजाब से संदेश सीधा डोनाल्ड ट्रम्पतक पहुंच सके। वॉशिंगटन डीसी, सेंट फ्रांसिस्को, कनाडा में टोरंटो, ओटावा, वेंकूवर, यूके, इटली, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की एंबेसियों में खालिस्तान के झंडे फहराएंगे।
ऐसा करके वह स्थानीय सरकारों, विशेषकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को यह संदेश देगा कि सिखों और भारत सरकार के बीच धर्म और राजनीति को लेकर बड़ा अंतर है। बता दें कि 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका के राष्ट्रपति के पद की शपथ ली थी। शपथ ग्रहण समारोह में पन्नू भी पहुंचा था। पन्नू ने इसे लेकर 2 वीडियो जारी किए। समारोह में आम दर्शकों की तरह कैपिटल हिल में घूमता हुआ दिखा। इस दौरान उसका साथी वीडियो बना रहा था। इस दौरान उसके कोट पर खालिस्तान का सिंबल भी लगा दिखता है।
Leave a Reply