Punjab News: नहर से मॉडल लड़की का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

Written by

in

पटियाला : जिले के पसियाना रोड पर भाखड़ा नहर से मॉडल लड़की का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार गोताखोरों की एक टीम मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकाला। मृतक लड़की की तस्वीरें देखने के बाद गोताखोरों का कहना है कि यह लड़की किसी बड़े परिवार से ताल्लुक रखती है। क्योंकि जिस तरह के कपड़े और जूते उसने पहने हुए थे उससे साफ पता चलता है कि यह लड़की किसी बड़े परिवार से ताल्लुक रखती है।

काफी देर बात पुलिस को मृतिका के शव की पहचान हुई। मृतिका की पहचान 22 वर्षीय निशा निवासी जोगिंद्रनगर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि इस मामले में पुलिस ने मोहाली पुलिस में तैनात 33 वर्षीय प्रेमी को हिरासत में ले लिया है और उस पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। कहा जा रहा है कि मृतिका निशा चंडीगढ़ में एयरहोस्टेस की ट्रेनिंग कर रही थी। पिछले हफ्ते अपने घर जोगिंद्रनगर आई हुई थी और सोमवार को वह चंडीगढ़ लौट गई थी और अपने पीजी से प्रेमी युवराज के साथ निकली थी।

जिसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा था। इस दौरान नंगल के पास भाखड़ा नहर से उसका अर्धनग्न शव मिला। इस घटना का जैसे लोगों को पता चला तो भोले शंकर डाइवर्स क्लब ने नहर से शव निकाला और पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने शव की पहचान के बाद परिजनों को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने राजिंदरा अस्पताल में शव की पुष्टि की। दरअसल, सीसीटीवी फुटेज में खुलासा हुआ कि निशा 20 जनवरी की शाम युवराज के साथ जाते हुए देखी गई थी। वहीं शुरुआती जांच के अनुसार, निशा को रोपड़ के पथरेड़ी गांव के पास नहर में धक्का दिया गया। इस घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *