Category: Mohali

  • Punjab News: कोहरे का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Punjab News: कोहरे का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    मोहालीः पंजाब में अगले 2 दिनों तक घनी धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। आज यानी शुक्रवार को पंजाब के ज्यादातर हिस्सों और शनिवार कुछ-कुछ जगहों पर घनी धुंध पड़ने की संभावना है। देर रात से ही पंजाब के कई जिलों में कोहरे का असर देखने को मिला। कल धूप न निकलने की वजह से दिन के तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
    वहीं वीरवार जिला फाजिल्का सबसे कम रहा। जहां न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पंजाब भर के शहरों का दिन का तापमान 11 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।

    वहीं, रात 10 बजे के बाद से हवाई मार्ग भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अमृतसर में रात 10 बजे के बाद विजिबिलिटी जीरो पर पहुंच गई। अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरने से पहले मलेशिया से आई फ्लाइट को करीब 2 घंटे तक हवा में चक्कर लगाना पड़ा और आखिरकार उसे दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। अमृतसर के अलावा गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फिरोजपुर, फरीदकोट और मोगा में भी कोहरे का असर देखने को मिला।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में घनी धुंध को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर या उससे कम रह सकती है। इसके अलावा पंजाब के अन्य सभी जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • Punjab News: इस दिन दिल्ली कूच करेंगे किसान, पंधेर ने किया ऐलान

    Punjab News: इस दिन दिल्ली कूच करेंगे किसान, पंधेर ने किया ऐलान

    मोहालीः किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं आज शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 21 जनवरी को 101 किसानों का जत्था दिल्ली की ओर कूच करेगा। उन्होंने कहा कि यह जत्था पैदल निकलेगा। वहीं किसान आंदोलन को लेकर कहा कि आने वाले दिनों में यह आंदोलन और तेज किया जाएगा। दूसरी ओर जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

  • Punjab News: बर्खास्त DSP Gursher Sandhu को कोर्ट से लगा बड़ा झटका

    Punjab News: बर्खास्त DSP Gursher Sandhu को कोर्ट से लगा बड़ा झटका

    मोहालीः पंजाब के मोहाली की जिला अदालत ने पिछले साल राज्य अपराध शाखा द्वारा दर्ज जालसाजी मामले में बर्खास्त डीएसपी गुरशेर सिंह संधू द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका को बुधवार को खारिज कर दिया। गुरशेर सिंह संधू ने अपने वकील मतविंदर सिंह के माध्यम से अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) बलजिंदर सिंह सरा की अदालत में अपनी अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर आज फैसला सुनाते हुए अदालत ने संधू की जमानत याचिका को रद्द कर दिया है। संधू के वकील ने अदालत में दलील दी की संधू पर गलत एफआईआर दर्ज की गई है।

    उसके साथ 7 अधिकारी भी दोषी पाए गए थे लेकिन अकेले उस पर मामला दर्ज किया गया है जबकि बाकी अधिकारियों को निलंबित किया गया है। अदालत ने दलील सुनने के बाद कहा कि मामला बेहद गंभीर है और पुलिस को आगे की पूछताछ के लिए उसकी हिरासत की जरूरत है ऐसे में उसे जमानत देना ठीक नहीं है। अदालत ने उसकी जमानत याचिका को रद्द कर दिया। बता दें कि मामला दर्ज होने के बाद से गुरशेर सिंह संधू फरार है। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि गुरशेर संधू एक आईपीएस अधिकारी के आधिकारिक आवास पर सुरक्षित रूप से रह रहा है।

    वह उसी अधिकारी के अधीन काम भी कर चुका है और उसका चहेता भी माना जाता था। बर्खास्त डीएसपी ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका मुख्य रूप से इस आधार पर दायर की थी कि मोहाली के स्टेट क्राइम पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर गलत थी। बलजिंदर सिंह उर्फ टाहला की शिकायत की जांच मोहाली के तत्कालीन एसएसपी संदीप गर्ग ने की थी, जिन्होंने शिकायत को झूठा पाया था। हालांकि एफआईआर रोपड़ के एसपी द्वारा की गई जांच के आधार पर दर्ज की गई थी, जो एसएसपी गर्ग से जूनियर हैं। अर्जी में दूसरी दलील यह दी गई थी कि लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू को लेकर उठे विवाद में उसे बलि का बकरा बनाया गया है।

    स्पेशल डीजीपी प्रबोध कुमार द्वारा की गई जांच में कुल सात पुलिस अधिकारी दोषी पाए गए थे। इन सभी को निलंबित कर दिया गया, लेकिन केवल उन्हें सुनवाई का मौका दिए बिना बर्खास्त कर दिया गया। इससे पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ एफआईआर रद्द करने की मांग वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी। बताया जा रहा है कि विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में एक और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में है। विजिलेंस ब्यूरो को बताया गया है कि गुरशेर अपनी मां के माध्यम से खरड़ में एक प्रसिद्ध रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में भागीदार है, जिसकी जांच विजिलेंस शुरु कर चुकी है।

  • Punjab News: पुलिस कर्मियों की DGP ने रद्द की छुट्टियां

    Punjab News: पुलिस कर्मियों की DGP ने रद्द की छुट्टियां

    मोहालीः डीजीपी गौरव यादव जारी आदेशों के तहत पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए डीजीपी द्वारा पंजाब में सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां 27 जनवरी तक रद्द की गई हैं। जारी आदेशों के तहत डीजीपी यादव ने कहा कि 27 जनवरी तक पंजाब में किसी भी पुलिसकर्मी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। वहीं इसे लेकर आईजी मुख्यालय डॉ. सुखचैन सिंह गिल का कहना है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जारी किए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी पुलिसकर्मी को 27 जनवरी तक छुट्टी नहीं दी जाएगी। पंजाब पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए पूरे राज्य में 24 घंटे मुस्तैद रहेगी। जानकारी के अनुसार हर बार की तरह इस साल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को पंजाब के कई जिलों में बड़े स्तर के कार्यक्रम होंगे। जिसमें सबसे बड़ा कार्यक्रम अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में किया जाएगा। सभी जगहों पर कई न कोई बड़ा नेता पहुंचेगा और तिरंगा झंडा फहराएगा। इसकी तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस द्वारा ये फैसला लिया गया है।

     

  • Punjab News: Vande Bharat, Duronto Delhi-Jammuthavi सहित कई ट्रेनें कैंसिल

    Punjab News: Vande Bharat, Duronto Delhi-Jammuthavi सहित कई ट्रेनें कैंसिल

    मोहालीः जम्मूतवी रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण व प्लेटफार्मों की बढ़ोतरी के चलते वंदे भारत सहित देश के विभिन्न राज्यों से जम्मूतवी, उधमपुर व कटड़ा जाने वाली ट्रेनें कैंसिल होने के कारण यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार, वाराणसी से जम्मूतवी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस को पठानकोट कैंट, बेरावल से जम्मूतवी को जाने वाली सोमनाथ एकसप्रेस को पठानकाेट सिटी, बाडमेर से जम्मूतवी जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस को विजयपुर और टाटानगर से जम्मूतवी को जाने वाली मूरी एक्सप्रेस को अमृतसर से चलाया जा रहा है। जिस कारण पठानकोट से विभिन्न शहरों को जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें पैदा हो गई हैं।

    शहर के कैंट स्टेशन से दिल्ली जाने वाले कुणाल विश्वास, मूरी जाने वाले समरेंद्र नाथ व कोलकाता जाने वाले रोहित चौधरी ने कहा कि इतने लंबे समय तक ट्रेनों को कैंसिल करना ठीक नहीं है। लिहाजा, शॉर्ट करके ट्रेनों को चलाया जाना चाहिए था ताकि यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। विभागीय अधिकारियों की मानें तो वर्तमान में जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर केवल तीन ही प्लेटफॉर्म हैं। यह प्लेटफॉर्म भी तीन दशक पहले बने थे। लेकिन, इन तीन दशकों में जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर 20 से ज्यादा ट्रेनें बढ़ी हैं। ऐसे में ट्रेनों को आउटर सिग्नल पर चलाकर चलाना पड़ता है। जिससे ट्रेनों के आवागमन पर फर्क पड़ता है।

    प्लेटफॉर्म बनाने में इंडियन ऑयल का डिपो सबसे बड़ी दिक्कत पैदा करता था। इसके अलावा चार नए प्लेटफार्म और पांच नई वॉशिंग लाइन बनाने की योजना है। जिसे पूरा करने में तीन महीने का समय लगेगा। इसलिए, उक्त ट्रेनों को अन्य स्टेशनों व कैसिंल किया गया है। 22439 दिल्ली से पठानकोट के रास्ते कटड़ा जाने वाली 28 फरवरी तक कैंसिल रहेंगी। वहीं 22440 कटड़ा से पठानकोट के रास्ते दिल्ली जाने वाली वंदे भारत 28 फरवरी तक कैंसिल रहेंगी। 12469 कानपुर-जम्मूतवी की बात करें तो यह ट्रेन 20 नवंबर, 22 , 27, 29, 4 दिसंबर, 6 , 11, 13, 18, 20, 25, 27, 1 जनवरी, 3, 8, 10, 15, 17, 22, 24, 29 व 31 जनवरी को कैंसिल रहेगी। 12470 जम्मूतवी-कानपुर की बात करें तो यह ट्रेन 19 नवंबर, 21, 26, 28, 3 दिसंबर, 5, 10, 12, 17, 19, 24, 26, 31, 2 जनवरी 7, 9, 14, 16, 21, 23, 28 व 30 जनवरी को कैंसिल रहेगी। 12491 मोरध्वज बरौनी से जम्मूतवी की बात करें तो यह ट्रेन 17 नवंबर, 24, 1 दिसंबर, 8 दिसंबर, 15, 22, 29, 5 जनवरी, 12 , 19, 26 व 2 फरवरी को नहीं आएगी।

    12492 जम्मूतवी से बरौनी की बात करें तो यह ट्रेन 15 नवंबर, 22, 29, 6 दिसंबर, 13, 20, 20, 27, 3 जनवरी, 10 , 17, 24 व 31 जनवरी को नहीं जाएगा। 14605 योगनगर ऋषिकेश से जम्मूतवी की बात करें तो यह ट्रेन 18 नवंबर, 25, 2 दिसंबर, 9, 16, 23, 30, 6 जनवरी, 13, 20 व 27 को कैंसिल रहेगी। 14606 जम्मूतवी से योगनगरी ऋषिकेश की बात करें तो यह ट्रेन 17 नवंबर, 24, 1 दिसंबर, 8 , 15, 22, 29, 5 जनवरी, 12, 19 व 26 को नहीं जाएगी। 12265 दुरंतो दिल्ली-जम्मूतवी की बात करें तो यह ट्रेन 15 नवंबर, 17, 19, 22, 24, 26, 29, 1 दिसंबर, 3, 6, 8, 10, 13, 15,,17, 20, 22, 24, 27, 29, 31, 3 जनवरी, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28 व 31 को नहीं आएगी।

    1226 जम्मूतवी दिल्ली दुरंतो की बात करें तो यह ट्रेन 16, 18, 20, 23, 25, 27, 30, 2 दिसंबर, 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30, 1 जनवरी, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29 व 1 फरवरी को नहीं जाएगी। उधर, पठानकोट रेलवे के अधिकारी ने कहा कि जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर नए प्लेटफार्म व वॉशिंग लाइनों का काम चल रहा है। जिस कारण कई ट्रेनों को बीच रास्ते चलाया जा रहा है। जबकि, कुछ ट्रेनों को मार्च महीने तक कैंसिल किया गया है। कहा कि जिन यात्रियों की ट्रेनों में रिजर्वेशन हुई पड़ी है उन्हें बिना किसी काट के पूरे पैसे रिफंड किए गए हैं।

     

  • Punjab News: नव निर्माण शोरूम का गिरा लेंटर, जांच में जुटी टीम, देखें वीडियो

    Punjab News: नव निर्माण शोरूम का गिरा लेंटर, जांच में जुटी टीम, देखें वीडियो

    मोहालीः सेक्टर 18 टीडीआई टोल प्लाजा के पास एक नव निर्माण शोरूम का लेंटर गिरने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अचानक इमारत का लेंटर गिरने के कई लोगों के चोट लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

    वहीं क्रेन की मदद से मलबे को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना में अभी तक कोई बड़ा हादसा होने की सूचना नहीं मिली है। घटना की वीडियो सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि लेंटर का जाल हवा में लटका हुआ है। बताया जा रहा हैकि दूसरी मंजिल में लेंटर का जाल बिछाया जा रहा था, इस दौरान अचानक हादसा हो गया।

  • Jalandhar सहित Punjab के इन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी, बारिश के आसार

    Jalandhar सहित Punjab के इन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी, बारिश के आसार

    मोहालीः पंजाब-चंडीगढ़ में कोहरे के कारण आज अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट के चलते विजीबिलटी के 50 मीटर से कम रहने की आशंका है। इसके अलावा ठंड भी बढ़ने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पंजाब के आसपास दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए और पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में बारिश हुई। अब दो दिन बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे कई जिलों में इस दौरान बादल छाए रहने और कुछ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है, जबकि 15 जनवरी को मौसम साफ रहेगा।

    मौसम विभाग ने आज पंजाब के 11 जिलों अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, पटियाला और मालेरकोटला में घने कोहरे और शीत लहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि एसएएस नगर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, मुक्तसर, फरीदकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर, नवांशहर, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ में भी घने कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    हिमाचल प्रदेश में वर्षा व हिमपात के कारण शीतलहर तेज हो गई है। अटल टनल, भरमौर सहित नारकंडा व कुफरी में हिमपात हुआ है, जबकि शिमला में दोपहर बाद ओलावृष्टि हुई। हिमपात से शिमला-चौपाल राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। सिरमौर जिले की चूड़धार चोटी पर इस वर्ष का पहला हिमपात हुआ। किन्नौर जिले के छितकुल, कल्पा, सांगला और आसरंग में एक इंच हिमपात हुआ है।

    सराहन में 18.1, रोहड़ू में 15, मनाली में 5.0, कसौली में 4.5 और बिलासपुर के बरठीं में 4.0 मिलीमीटर वर्षा। पंजाब व अन्य क्षेत्रों में धुंध का असर हिमाचल की रेलसेवा पर भी पड़ा है। ऊना आने वाली दो ट्रेनें बिलंब से पहुंची हैं। धुंध से कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डे से उड़ान नहीं हो पाई। भुंतर से चार उड़ानें दिल्ली, जयपुर, देहरादून व अमृतसर के लिए होती हैं। शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से भी कांगड़ा व दिल्ली के लिए उड़ान नहीं हो सकी।

    वहीं, पड़ोसी प्रदेश हरियाणा की बात करें तो रविवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कुल 6.1 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में घने कोहरे का 10 जिलों में ऑरेंज व 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 14 जनवरी यानी मकर सक्रांति को भी कोहरे की यथास्थिति बनी रहेगी। इसके बाद 15 जनवरी को फिर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में वर्षा के आसार बनेंगे।

  • Punjab News: 4 Bullet व 2 Activa सहित 2 चोर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 4 Bullet व 2 Activa सहित 2 चोर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहाली। डीजीपी गौरव यादव के दिशा निर्देशों में चलाये गये अभियान के तहत मोहाली पुलिस ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार बूलेट व 2 एक्टिवा सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने चोरों की पहचान अमनदीप सिंह व अनमोल के रूप में की है। ये कार्रवाई पुलिस अधिकारी जयंत पुरी की टीम ने की है।


    जानकारी देते हुए SSP पुरी ने बताया कि मोहाली में चोरों का एक गिरोह काफी समय से सक्रिय था और कुछ दिन पहले मटौर थाने से एक बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। फैक्ट्री में चोरी की गई गाड़ी की तलाश में पुलिस ने चोरों के गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिनके पास से चार बुलेट मोटरसाइकिल और दो एक्टिवा बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। जिससे और भी खिलासे होने की उम्मीद है।

  • Punjab News: आवारा कुत्तों का आतंक, 5 घंटे में 10 लोगों को काटा, देखें वीडियो

    Punjab News: आवारा कुत्तों का आतंक, 5 घंटे में 10 लोगों को काटा, देखें वीडियो

    जीरकपुरः पिछले लंबे समय से आवारा कुत्ते शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इस समय शहर के हर बाजार और गली-मोहल्ले में आवारा कुत्ते घूमते दिखाई देते हैं। लोहगढ़ में 5 घंटे में एक आवारा कुत्ते ने 10 लोगों को काट खाया। जिनमें बड़ों से लेकर बच्चे तक शामिल हैं। कुत्ते के काटने की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें एक अवारा कुत्ता मासुम बच्चों को जमीन पर लिटाकर नौंच रहा है।

    बता दें कि आवारा कुत्तों के आतंक से रोजाना 10 से 15 लोग अस्पताल में एंटी रैबिज का टीका लगवाने के लिए पहुंचते है। हैरानी की बात तो यह है कि 25 दिसंबर 2024 से 10 जनवरी 2025 तक ढकौली अस्पताल में एंटी रेबिज वेक्सिन थी ही नहीं। कुत्तों से काटे गए मरीज या तो पंचकूला या फिर चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 से अपना इलाज करवा रहे है। सिविल सर्जन मोहाली संगीता जैन के मामला संज्ञान में लाने के बाद एंटी रेबिज वेक्सिन ढकौली अस्पताल में पहुंचाई गई है।

    लोहगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे से लेकर शाम साढ़े 5 बजे तक 10 लोगों को आवारा कुत्ते ने काट लिया था। इनमें तीन से चार मरीज ऐसे थे जिन्हें जीएमसीएच-32 भर्ती करवाया है। बाकी लोगों ने पंचकूला या अन्य क्लीनिक से इलाज करवाया है। जिन लोगों को कुत्तों ने ज्यादा काटा है उनमें 72 वर्षीय माया दास, 50 वर्षीय याद राम, 25 वर्षीय हरि ओम, 8 साल का शिवा और 3 साल 5 महीने का रियांश शामिल है।

    बता दें कि कुत्तों को पकडऩे के लिए कावा संस्था को ठेका दिया हुआ था, लेकिन पिछले तीन महीने से डॉग पौंड बंद पड़ा होने के कारण आवारा कुत्तों की स्ट्रलाइजेशन भी नहीं हो रही। इसके चलते आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आवारा कुत्तों के चलते लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    वहीं आशोक पथरिया कार्यकारी अधिकारी जीरकपुर ने बताया कि कावा को पत्र लिखकर जल्द एनओसी लेने के लिए कहा जाएगा। जब तक एनओसी नहीं आती तब तक नगर काउंसिल डॉग कैचर टीम को दोबारा एक्टिवेट किया जाएगा।

  • Punjab News: राजस्व अधिकारियों ने किया हड़ताल का ऐलान, इस दिन ठप होगा तहसीलों का कामकाज

    Punjab News: राजस्व अधिकारियों ने किया हड़ताल का ऐलान, इस दिन ठप होगा तहसीलों का कामकाज

    मोहालीः पंजाब के राजस्व अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की घोषणा कर दी है। राजस्व अधिकारी पंजाब राजस्व अधिकारी संघ की अगुवाई में 14 जनवरी से हड़ताल पर जा रहे हैं, जिसके चलते तहसीलों में कामकाज ठप हो जाएगा। संघ के अध्यक्ष सुखचरण सिंह चन्नी ने घोषणा की कि यह कदम सरकार द्वारा उनके मुद्दों को सुलझाने में लापरवाही और उनकी कथित अवैध गिरफ्तारी के विरोध में उठाया गया है।

    उन्होंने कहा कि विजिलेंस ने मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है और मुझे गिरफ्तार भी किया गया। मैंने इसके खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की थी। सरकार ने जांच का एलान किया था, इसलिए उनकी मांग है कि यह जांच जल्द पूरी की जानी चाहिए और मेरे खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द की जानी चाहिए। संघ ने सरकार द्वारा उनके साथ किए जा रहे अनुचित व्यवहार पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि सरकार ने उनकी शिकायतों को नजरअंदाज किया है, जिससे अधिकारी असहाय महसूस कर रहे हैं।