Punjab News: पुलिस कर्मियों की DGP ने रद्द की छुट्टियां

Written by

in

मोहालीः डीजीपी गौरव यादव जारी आदेशों के तहत पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए डीजीपी द्वारा पंजाब में सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां 27 जनवरी तक रद्द की गई हैं। जारी आदेशों के तहत डीजीपी यादव ने कहा कि 27 जनवरी तक पंजाब में किसी भी पुलिसकर्मी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। वहीं इसे लेकर आईजी मुख्यालय डॉ. सुखचैन सिंह गिल का कहना है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी पुलिसकर्मी को 27 जनवरी तक छुट्टी नहीं दी जाएगी। पंजाब पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए पूरे राज्य में 24 घंटे मुस्तैद रहेगी। जानकारी के अनुसार हर बार की तरह इस साल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को पंजाब के कई जिलों में बड़े स्तर के कार्यक्रम होंगे। जिसमें सबसे बड़ा कार्यक्रम अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में किया जाएगा। सभी जगहों पर कई न कोई बड़ा नेता पहुंचेगा और तिरंगा झंडा फहराएगा। इसकी तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस द्वारा ये फैसला लिया गया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *