Category: Mohali

  • Punjab News: असली Inspector ने पकड़ा नकली Sub-Inspector, देखें वीडियो

    Punjab News: असली Inspector ने पकड़ा नकली Sub-Inspector, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले की थ्री वे टू की मार्किट सब-इंस्पेक्टर वर्दी पहनकर और कंधों पर दो स्टार लगाकर घूम रहे फर्जी सब-इंस्पेक्टर को असली इंस्पेक्टर ने गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी सिटी-1 जयंत पूरी ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति फर्जी पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहा है और लोगों की चैकिंग करके परेशान कर रहा है।

    जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम घटना स्थल पर भेजी और मामले की जांच की। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने जांच के दौरान पाया कि उक्त फर्जी सब-इंस्पेक्टर का नाम मंदीप सिंह है और सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर लोगों को परेशान कर रहा था। वहां पर आरोपी वीडियो और फोटों खींचवा रहा था। आरोपी के व्यवहार को देखकर असली पुलिस को शक हुआ। इस दौरान जब पुलिस ने उससे पूछा गया कि वह किस थाने में तैनात है तो वह घबरा गया और असली पुलिस उसे थाने ले आई और पूछताछ की। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की हुई है।

    जांच में सामने आया है कि आरोपी उक्त वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालता था। आरोपी पटियाला का रहने वाला है। कुछ समय पर सिक्योरिटी की नौकरी छोड़ी थी और वह आंनदपुर साहिब से आया था। वह किसी पुलिस के पद पर तैनात नहीं है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपी काफी समय से फर्जी वर्दी पहनकर घूम रहा था और लोगों को परेशान कर रहा था। अभी तक किसी के साथ फर्जीवाड़ा करने की बात सामने नहीं है, आरोपी से पूछताछ जारी है।

  • बड़ा खुलासा: पुलिस थानों पर हमले में ब्रिटिश आर्मी के जवान से जुड़ा कनेक्शन

    बड़ा खुलासा: पुलिस थानों पर हमले में ब्रिटिश आर्मी के जवान से जुड़ा कनेक्शन

    मोहालीः पंजाब में पुलिस थानों पर हुए ग्रेनेड हमलों की जांच में पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस का मानना है कि ग्रेनेड हमलों के पीछे ब्रिटिश आर्मी में पंजाब से तालुक रखने वाले कुछ जवानों भी है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के चीफ हरविंदर सिंह रिंदा और खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के रणजीत सिंह नीटा ब्रिटिश आर्मी में भारत से विशेषकर पंजाब के युवाओं को अपना हैंडलर बना रहे हैं। इनके जरिये वह ब्रिटिश आर्मी में सूबे के युवा जवानों को अपनी खालिस्तान मूवमेंट से जोड़ रहे हैं। कनाडा में अर्श डल्ला की गिरफ्तारी के बाद से अब आतंकी रिंदा ने हैप्पी पासिया को अपने हैंडलर बना लिया है।

    आईएसआई और बीकेआई चीफ रिंदा के कहने पर पासिया, जीवन फौजी और नवाशहरियां ये तीनों ग्रेनेड हमलों और आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की प्लानिंग में जुटे हैं। पुलिस जांच करते हुए इसकी तह तक पहुंची तो यह बात सामने आई है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल के चीफ हरविंदर सिंह रिंदा भी ब्रिटिश आर्मी में अपने हैंडलर तैयार कर चुका है। पुलिस के हाथ बीकेआई के ब्रिटिश आर्मी में मौजूद इस हैंडलर के सुराग लगे हैं। ऐसे में पंजाब पुलिस ने अब भारतीय एजेंसियों के जरिये इन हैंडलरों पर विशेष निगरानी रखनी शुरू कर दी है।

    खालिस्तान समर्थक आतंकी और पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई ब्रिटिश आर्मी में जॉइन करने वाले पंजाबी युवाओं को अपना हैंडलर बनाने को लेकर मॉड्यूल तैयार कर रही है। यहां तक कि आईएसआई और खालिस्तान समर्थक संगठनों की ओर से पंजाब के युवाओं को विशेषकर प्रदेश के सरहदी इलाके के नौजवानों को ब्रिटिश आर्मी में नौकरी लगवाने के अपने जाल में फंसाकर एक बार उन्हें इसका हिस्सा बनाने के बाद पंजाब में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने का मॉड्यूल ऑपरेट किया जा रहा है।

    बीते दिनों पीलीभीत में हुए यूपी और पंजाब पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में तीन आतंकियों को ढेर किया गया था। इस दौरान पुलिस जांच में सामने आया था कि केजेडएफ का चीफ नीटा ग्रीस में अपने हैंडलर जसविंदर सिंह मन्नू और यूके में जगजीत सिंह के जरिये ऑपरेट कर रहा है। जगजीत सिंह अपनी पहचान फतेह सिंह बग्गी के तौर पर ब्रिटिश आर्मी में सेवाएं दे रहा है और नीटा के कहने पर केजेडएफ के लिए पंजाब में ग्रेनेड हमलों को अंजाम दे रहा है।

  • Punjab News: सरकार ने “कृषि पॉलिसी ड्राफ्ट” को किया रद्द, केंद्र को भेजा पत्र

    Punjab News: सरकार ने “कृषि पॉलिसी ड्राफ्ट” को किया रद्द, केंद्र को भेजा पत्र

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। पंजाब सरकार ने केंद्र की कृषि पॉलिसी ड्राफ्ट रद्द कर दिया है। साथ ही केंद्र सरकार को पत्र भेजा है, जिसमें पंजाब सरकार ने साफ लिखा है कि यह केंद्रीय बजट 2021 में निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों के विवादस्पद प्रावधानों को फिर से लागू करने का प्रयास है। केंद्र से कहा गया है कि वह ऐसी कोई नीति न लाए तथा राज्यों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे को पंजाब सरकार पर छोड़ दे।

    पंजाब सरकार ने पत्र में सवाल उठाया है कि ड्राफ्ट में फसलों के MSP को लेकर पूरी तरह से चुप्पी है, जो पंजाब के किसानों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। ड्राफ्ट में पंजाब की मार्केट कमेटियों को अप्रासंगिक बनाने के लिए निजी मंडियों को बढ़ावा दिया गया है, जो राज्य को स्वीकार्य नहीं है। पंजाब में अपनी मंडी व्यवस्था है। ड्राफ्ट में मंडी फीस पर कैप लगाई गई है, जिससे पंजाब में मंडियों के नेटवर्क और ग्रामीण ढांचे को नुकसान पहुंचेगा।

    बता दें कि जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन आज 46वें दिन में प्रवेश कर गया है। डल्लेवाल ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार किसानों की मांगें मान ले तो वे अपना आमरण अनशन समाप्त कर देंगे। वहीं दूसरी ओर किसानों ने 10 जनवरी यानी आज देशभर में विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाया जाएगा।

     

  • Punjab News: 10 अधिकारियों के हुए तबादलें, इन्हें मिला ADC का चार्ज, देखें लिस्ट

    Punjab News: 10 अधिकारियों के हुए तबादलें, इन्हें मिला ADC का चार्ज, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब सरकार द्वारा लगातार अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं जारी सूची के मुताबिक 10 पीसीएस अधिकारियों के तबादलें किए गए। जिनमें से रोहित गुप्ता को लुधियाना के एडीसी का चार्ज सौंपा गया है। देखें लिस्ट

  • Punjab News: भारी मात्रा में हेरोइन सहित दो आरोपी काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी मात्रा में हेरोइन सहित दो आरोपी काबू, देखें वीडियो

    मोहालीः नशे के खात्मे के लिए पुलिस की ओऱ से लगातार अभियान चलाए जा रहे है। जिसको लेकर पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता भी हासिल हो रही है। इसी मुहिम के तहत ANTF मोहाली को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब गुप्त सूचना पर हेरोइन लेकर रहे विशाल शर्मा और उसकी महिला मित्र को पुलिस ने काबू किया।

    पुलिस ने उनके कब्जे से 350 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिनकों पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी ओर से सप्लाई से पहले निखिल नायर नाम के व्यक्ति के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाते है। उसके बाद वह दिल्ली का पता बताते थे, वहां जाकर वह एक नाइजीरियन व्यक्ति से यह डिलीवर लेते थे।

  • निज्जर हत्याकांड में शामिल चारों आरोपियों की जमानत को लेकर आया नया मोड़

    निज्जर हत्याकांड में शामिल चारों आरोपियों की जमानत को लेकर आया नया मोड़

    मोहालीः कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बीते दिन चारों भारतीयों को जमानत मिलने की सूचना मिली थी। वहीं अब यह खबर सामने आई है कि फिलहाल उन्हें हिरासत में ही रखा जाएगा। दरअसल, अटॉर्नी जनरल मंत्रालय से जुड़े एक वकील ने बताया है कि कनाडाई कोर्ट ने सभी चार आरोपियों के खिलाफ हिरासत के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी हिरासत में हैं और उनकी जमानत पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। इस मामले में अगली सुनवाई 11 फरवरी को निर्धारित की गई है।

    उल्लेखनीय है कि जून, 2023 में कनाडा के सरी शहर में गुरुद्वारे के बाहर आतंकी हरदीप निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में चार भारतीय युवकों को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट दस्तावेजों से पता चला है कि इन चारों आरोपियों को ‘स्टे ऑफ प्रोसिडिंग्स’ के तहत जमानत दी गई। 18 नवंबर, 2024 को हुई सुनवाई में आरोपी सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश हुए थे। कोर्ट रिकॉर्ड्स के मुताबिक, फिलहाल चारों का स्टेटस ‘एन’ के रूप में दर्ज है, जो संकेत देता है कि वे इस समय कस्टडी में नहीं हैं।

    इसका अर्थ है कि उन्हें फिलहाल हिरासत में नहीं रखा गया है और शायद उन्हें कुछ विशेष शर्तों के तहत जमानत दी गई है। करण बराड़, कमलप्रीत सिंह और करनप्रीत सिंह एडमॉन्टन में रह रहे थे। ये टेंपरेरी वीजा पर कनाडा पहुंचे थे। इनमें से कुछ के पास स्टूडेंट वीजा था, लेकिन किसी ने भी कनाडा में पढ़ाई नहीं की। गौर हो कि इससे पहले कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए चारों भारतीयों को रिहा कर दिया गया है। हालांकि अधिकारी ने वीरवार को स्पष्ट किया कि वे फिलहाल हिरासत में रहेंगे। ताजा डिटेंशन ऑर्डर की वजह से अगली सुनवाई शुरू होने तक उन्हें वहीं रहना होगा। चारों भारतीयों पर फर्स्ट डिग्री मर्डर और हत्या की साजिश रचने के आरोप हैं।

  • Punjab News: स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर चाइल्ड राइट कमीशन ने जारी किया पत्र

    Punjab News: स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर चाइल्ड राइट कमीशन ने जारी किया पत्र

    मोहालीः पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच राज्य के स्कूलों के समय में बदलाव की सिफारिश की जा रही है। इसे लेकर पंजाब चाइल्ड राइट कमीशन ने पंजाब सरकार को पत्र लिखा है। पंजाब चाइल्ड राइट कमीशन ने सरकार को पत्र में कहा है कि राज्य में कड़ाके की ठंड और कोहरा पड़ रहा है। इसके चलते 31 जनवरी तक स्कूलों का समय 10 बजे कर दिया जाए। पत्र में यह भी कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों में स्कूल वाहनों के हादसे का शिकार हो जाने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

    इसलिए ठंड और कोहरे को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी/निजी स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव की सिफारिश की गई है। गौरतलब है कि पंजाब में ठंड कहर बरसा रही है। वहीं पंजाब में बुधवार से सभी सरकारी और निजी स्कूल खुल गए हैं। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने अभी तक स्कूल के समय में बदलाव करने संबंधी कोई नोटिफिरेशन जारी नहीं किया है। इसके चलते स्कूल सामान्य समय के अनुसार खुल रहे हैं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • Punjab News: 9 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 2 दिन तक बारिश के आसार

    Punjab News: 9 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 2 दिन तक बारिश के आसार

    मोहालीः पंजाब और चंडीगढ़ लगातार पिछले कुछ दिनों से कोहरे का कहर जारी है, वहीं शीतलहर से ठिठुरन भी बड़ी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी शीतल लहर और घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि आज रात से एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा। इसके बाद 12 जनवरी तक राज्य में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य के करीब पहुंच गया है। बठिंडा में सबसे ज्यादा 23 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

    चंडीगढ़ में 18.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने अमृतसर, कपूरथला और तरनतारन के लिए सुबह 9 बजे तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, इस समय ट्रैफिक धीमी गति से चलता है। ऐसे में लोगों को वाहन चलाते समय सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही, यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इसके अलावा लोगों को सुबह की सैर से भी बचना चाहिए।

    मौसम विभाग के अनुसार आज आठ जिलों अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, रूपनगर, मोहाली और मलेरकोटला में घने कोहरे का येलो अलर्ट है।

  • Punjab थानों में हमले करने वाले गैंगस्टर पर NIA ने रखा लाखों का ईनाम

    Punjab थानों में हमले करने वाले गैंगस्टर पर NIA ने रखा लाखों का ईनाम

    मोहालीः चंडीगढ़ में कोठी और पंजाब में पुलिस थानों पर ग्रेनेड अटैक के मास्टरमाइंड आतंकी हैप्पी पासिया पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। पासिया विदेश में बैठकर ग्रेनेड अटैक करा रहा है। NIA ने इसे लेकर पोस्टर जारी किया है। लोग फोन, वॉट्सऐप और ईमेल के जरिए एजेंसी को पासिया की सूचना दे सकते हैं।

    चंडीगढ़ में कोठी पर हमले के मामले में NIA ने गिरफ्तारी वारंट के लिए चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अर्जी लगाई है। इस पर 9 जनवरी को फैसला लिया जाएगा। वहीं 23 दिसंबर 2021 को लुधियाना कोर्ट परिसर में हुए ब्लास्ट के मामले में NIA ने 4 आरोपियों की प्रॉपर्टी कुर्क की है। स्पेशल कोर्ट के आदेश पर NIA ने सुरमुख सिंह की 15 कनाल 19 मरला जमीन, दिलबाग सिंह की 27 कनाल 16 मरला, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मलेशिया की 27 कनाल 16 मरला और राजनप्रीत सिंह की 15 कनाल 18 मरला जमीन जब्त की है।

     

  • Punjab News: चीन में फैले HMPV वायरस को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: चीन में फैले HMPV वायरस को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर का आया बयान, देखें वीडियो

    मोहालीः चीन में फैले ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं भारत में भी इस वायरस के 8 केस आ चुके है। हाल ही में HMPV वायरस को लेकर भारत सरकार ने निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए थे। वहीं इस वायरस को लेकर पंजाब का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने लोगों से घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने का आग्रह किया है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया है कि इस बीमारी से घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

    साथ ही पंजाब में अभी तक इसका कोई मामला सामने नहीं आया है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा- राज्य सरकार केंद्र के संपर्क में है और वायरस के फैलने से उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति के लिए तैयार है। इतना ही नहीं उन्होंने कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने की सलाह दी है। मंत्री ने आगे कहा- यह वायरस कोरोना जितना गंभीर नहीं है। यह हल्का वायरस है, जिससे फ्लू जैसे लक्षण होते हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह जानलेवा नहीं है।

    मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब का स्वास्थ्य विभाग हर तरह की स्थिति से लड़ने के लिए तैयार है। यह कोई नया वायरस नहीं है और न ही यह जानलेवा वायरस है। जिन लोगों को अस्थमा जैसी कोई सांस संबंधी बीमारी है, उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जाना चाहिए। साथ ही अगर बाहर जाना ही है, तो मास्क पहनकर निकलें। लोगों को इससे घबराना नहीं चाहिए। कोरोना से हमने बहुत कुछ सीखा है, इसलिए हम हर तरह से तैयार हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि हमने राज्य के डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया है और उन्हें एडवाइजरी जारी कर दी गई है। पंजाब में हर तरह का इलाज मुफ्त होगा।