Category: Mohali

  • Punjab: 9 लग्जरी कारों सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: 9 लग्जरी कारों सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहाली : पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय लग्जरी कार चोर गिरोह के दो सदस्यों को नौ लग्जरी कारों के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी सांझा करते हुए एसएसपी मोहाली डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि एक मामले की जांच के दौरान रमेश निवासी रोहतक को गिरफ्तार किया है।  जिसने पूछताछ के दौरान गिरोह के सरगना का नाम अमित निवासी रोहतक बताया, जो कि विदेश भागने की फिराक में था।

    जिसे स्पेशल सेल ने दिल्ली इंटरनैश्नल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उक्त आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग राज्यों से एक्सीडेंटल गाड़ियां खरीदते थे और उनके कागजात अपने पास रख लेते थे और गाड़ियों को नष्ट कर देते थे और उसके बाद उसी मार्का और रंग की लग्जरी कारों की चोरी करके और इंजन और चैसी नंबरों के साथ छेड़छाड़ करने के बाद, वे उन्हें म्यांमार आदि देशों में बेचते थे। साथ ही यह गिरोह 400 लग्जरी गाड़ियों को नैशनल बॉर्डर पार भी करा चुकें हैं।

  • Punjab: DAP खाद के 60 फीसदी सैंपल फेल, गिर सकती है गाज

    Punjab: DAP खाद के 60 फीसदी सैंपल फेल, गिर सकती है गाज

    मोहाली: पंजाब में डीएपी खाद के 60 फीसदी सैंपल की रिपोर्ट फेल होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है सैंपल रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कहा जा रहा है कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्शन मोड में आ गए। वहीं इस मामले को लेकर कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेज दी है। सीएम भगवंत मान जल्द ही इस संबंध में सख्त फैसला ले सकते हैं। इसके अलावा सरकार निजी कंपनियों पर भी सख्ती कर रही है।

    मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान लगाए गए कॉड ऑफ कंडक्ट के दौरान डीएपी खाद के सैंपल लिये गये थे। पता चला है कि इनमें से 60 फीसदी सैंपल फेल हो गए हैं। यह मामला सबसे पहले मोहाली में सामने आया था। इसके अलावा कई जिलों में जांच कराई गई। बताया जा रहा हैकि लुधियाना जिले में भी जिंक के सैंपल फेल हुए हैं। अब सरकार सख्ती के मूड में है। इसके अलावा विभाग ने लंबे समय से एक ही स्थान पर बैठे अधिकारियों का रिकार्ड भी जुटाना शुरू कर दिया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले कृषि मंत्री ने इस मामले को लेकर बैठक की थी। इसमें उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया कि घटिया डीएपी सप्लाई करने वाली कंपनी को किसी भी स्तर पर कोई राहत न दी जाए। कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि जिप्सम की बिक्री तय मानकों के अनुरूप होगी। जिप्सम बेचने का काम पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन के पास है। जल्द वे गुलाबी कैटरपिलर प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे।

    पता चला है कि पंजाब विधानसभा की सहकारी समितियों और अन्य गतिविधियों पर कमेटी ने डीएपी खाद के मुद्दे पर संज्ञान लिया है। बताया जा रहा हैकि कमेटी ने मार्कफेड से डीएपी खाद का रिकॉर्ड मांगा है। सूत्रों के मुताबिक मार्कफेड निदेशक को 30 जुलाई तक व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा गया है। ऐसे में मार्कफेड निदेशक सहित कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

  • Punjab: 50 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab: 50 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब में सरकारी अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान सरकार द्वारा ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के 50 अफसरों का तबादले किए गए। बताया जा रहा है कि ये सभी अधिकारी व कर्मी कई साल से एक ही जगह पर तैनात थे, जिसके चलते उनके तबादलें किए गए है। देखें लिस्ट

     

  • Punjab: छुट्टी पर आए अग्निवीर ने दिया लूट की वारदात को अंजाम, भाई और दोस्त सहित गिरफ्तार

    Punjab: छुट्टी पर आए अग्निवीर ने दिया लूट की वारदात को अंजाम, भाई और दोस्त सहित गिरफ्तार

    मोहालीः जिले में अग्निवीर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, लूटपाट के मामले में पुलिस ने छुट्टी पर आए एक अग्निवीर सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इशमीत सिंह उर्फ ईशू और प्रभप्रीत सिंह उर्फ प्रभ व बलकर्ण सिंह निवासी गांव टाहली वाला बंदला, जिला फाजिल्का के रूप में हुई है। इनकी उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी इशमीत भारतीय सेना में अग्निवीर है और वह छुट्टी पर आया हुआ था।

    वहीं इशमीत के साथ उसका सगा भाई प्रभप्रीत सिंह व दोस्त बलकर्ण सिंह को पुलिस ने लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 3 वाहन बरामद किए हैं, जिनमें टैक्सी कार (मारुति डिजायर), एक्टिवा व बुलेट शामिल हैं। पुलिस को आरोपियों की तालाशी के दौरान 315 बोर की पिस्टल, दो कारतूस, एक खाली कारतूस और दो छीने गए फोन भी मिले हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सदर कुराली थाने में बीएनएस की धारा 303 (2), 307, 308 (3), 317 (2), 341 (2), 3 (5) व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए मोहाली के एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि मुख्य आरोपी इशमीत सिंह नवंबर 2022 में भारतीय फौज में अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती पश्चिम बंगाल में थी। करीब दो महीने पहले ही वह एक माह की छुट्टी लेकर अपने घर आया था। पश्चिम बंगाल से पंजाब आते समय रास्ते में उसने कानपुर (उत्तर प्रदेश) से अवैध हथियार की खरीद की। पंजाब आकर वह अपने भाई प्रभप्रीत सिंह व दोस्त बलकर्ण सिंह के साथ मिलकर लूट व चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा। छुट्टी के बाद इशमीत सिंह ड्यूटी पर वापस भी नहीं गया।

    आरोपियों ने करीब दो महीने पहले मोहाली के बलौंगी क्षेत्र में पीजी पर कमरा लिया और यहां चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देने लगे। आरोपी बिना सत्यापन के ही बलौंगी में किराये के घर पर रह रहे थे। इशमीत 12वीं पास है और गिरोह का सरगना है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले दो महीने से बलौंगी में पीजी में रहे थे। वारदात कर तीनों फाजिल्का भाग जाते थे। गन पॉइंट पर गाड़ी लूटने के बाद आरोपी उस पर जाली नंबर प्लेट लगाकर दूसरी वारदात करते थे। आरोपियों ने वाहन चोरी की दो वारदात भी कबूली हैं। इनमें एक में एक्टिवा व दूसरे में बुलेट चोरी की थी। इन पर भी जाली नंबर प्लेट लगाकर वह वारदात को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों ने लूटे गए कुछ वाहन बेचे भी हैं।

  • Punjab: इस थाने में नहीं है वर्दी पहनने का रिवार्ज, Photo वायरल

    Punjab: इस थाने में नहीं है वर्दी पहनने का रिवार्ज, Photo वायरल

    मोहालीः बलौंगी पुलिस स्टेशन में पुलिस अधिकारियों की ओर वर्दी न पहनने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार इस थाने के कांस्टेबल और अधिकारी वर्दी तो लेते है लेकिन वह कभी पहनते नहीं है। एक सूत्र ने आरोप लगाते बताया कि बलौंगी थाने के मुंशी लखविंदर उर्फ लक्की को अक्सर बिना वर्दी सिविल ड्रेस में ही देखा गया है और वहीं कांस्टेबल के पद पर तैनात सतनाम वह भी बिना वर्दी पहने रहते है।

    आरोप लगाया कि वह एक आरोपी को हवाला से जेल छोड़ने जा रहे थे, उस दरमियां भी उन्होंने अपनी वर्दी ही नहीं पहनी। जिसकी तस्वीर वहां पर खड़े किसी राहगीर ने खींच ली और जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस मामले जब डीएसपी करण संधू से बातचीत की तो उनका कहना था कि जो स्टाफ डाक पर है उन्हें वर्दी डालनी जरूरी नहीं होती, मामला मेरे संज्ञान में आ गया है मैं SHO से बात करूंगा।

  • Punjab: 2 ट्रकों की हुई टक्कर से गिरे बिजली के पोल, लाइट गुल, देखें वीडियो

    Punjab: 2 ट्रकों की हुई टक्कर से गिरे बिजली के पोल, लाइट गुल, देखें वीडियो

    मोहालीः जीरकपुर के छत प्वाइंट पर 2 ट्रकों की टक्कर होने का मामला सामने आया है। जहां देर रात 12.30 बजे के करीब 2 ट्रकों की टक्कर से बिजली के पोल गिर गए। इस हादसे में देर रात आसपास इलाके में बिजली गुल रही है। वहीं इस घटना के दौरान ट्रैफिक में काफी बाधा आई। आज सुबह मामले की सूचना मिलते ही ट्रैफिक इंचार्ज अंग्रेज सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी का कहना है कि शायद ट्रक चालक को नींद की झपकी आ गई जिसके चलते यह हादसा हुआ है।

    उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने बिजली विभाग के तुरंत संपर्क किया। जिसके बाद वह बिजली कर्मियों द्वारा मौके पर पहुंचकर रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है। वहीं ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जेई खुद मौके पर पहुंचकर बिजली की तारों को ठीक करवा रहे है। वहीं दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर थाना जीरकपुर में ले जाया गया, जहां दोनों चालकों से पूछताछ की जा रही है। हादसे में गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • Punjab : आय से अधिक संपत्ति मामले में EO गिरीश का बेटा विकास गिरफ्तार

    Punjab : आय से अधिक संपत्ति मामले में EO गिरीश का बेटा विकास गिरफ्तार

    चंडीगढ़। आय से अधिक संपत्ति का मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने ईओ गिरीश वर्मा का बेटा विकास वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में उनके खिलाफ, उनके पिता और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मोहाली कोर्ट ने विजिलेंस ब्यूरो को तीन दिन के पुलिस रिमांड की मंजूरी दी है। इसकी जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में गिरीश वर्मा और उनके तीन सहयोगियों, जिनके नाम संजीव कुमार (निवासी खरड़ ), पवन कुमार शर्मा (निवासी पंचकूला, एक कॉलोनाइजर) और गौरव गुप्ता (पूर्व नगर पार्षद कुराली) हैं, को विजिलेंस ब्यूरो ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

    इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो ने 2022 में गिरीश वर्मा और अन्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जमा करने के मामले में एफआईआर नंबर 18 दर्ज किया था। जांच के दौरान पाया गया कि गिरीश वर्मा ने अपनी पत्नी संगीता वर्मा और पुत्र विकास वर्मा के नाम पर 19 प्रमुख आवासीय/व्यावसायिक संपत्तियां खरीदी थी।

    आरोपी गिरीश वर्मा ने जीरकपुर, खरड़, कुराली, डेराबस्सी आदि के नगर परिषदों में ईओ के रूप में कार्य किया था और स्थानीय बिल्डरों/डेवलपर्स को गलत लाभ पहुंचाते थे और इसके बदले में उन्होंने अपनी पत्नी और पुत्र के नाम पर बैंक प्रविष्टियों के रूप में अवैध धन प्राप्त किया। यह धन संपत्तियां खरीदने के लिए उपयोग किया गया था। उन्होंने कहा कि विकास वर्मा और संगीता वर्मा के पास इन संपत्तियों से मिलने वाले किराए के अलावा कोई वैध आय का स्रोत नहीं था।

    प्रवक्ता ने बताया कि विकास वर्मा वर्ष 2019-20 में रियल एस्टेट कंपनियों – ‘बालाजी इन्फ्रा बिल्डटेक’ और ‘बालाजी डेवलपर्स’ में अपने पिता के काले धन को लांड्रिंग कर व गैर सुरक्षित ऋण के तौर पर प्राप्त बैंक प्रविष्टियों द्वारा इसको वैध पैसे में बदल देता था। विकास वर्मा के साझेदार, जो अब इस मामले में सह-आरोपी है, संजीव कुमार, गौरव गुप्ता और आशीष शर्मा, सभी निवासी कुराली,प्लॉट्स की बिक्री व रिहायशी कालोनियों को गैर वाजि़ब ढंग से रेगुलर बनाने के लिए पुराने तारीखों वाले समझौते तैयार कर धोखाधड़ी की गतिविधियों को अंजाम देते थे।

    प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी गौरव गुप्ता इन फर्मों के संस्थापक थे और बालाजी इन्फ्रा बिल्डटेक में 80 प्रतिशत हिस्सा रखने वाला प्रमुख साझेदार था, जिसने खरड़ में कृषि वाली ज़मीन खरीदने के लिए अन्य साझेदारों के साथ मिलकर अपने शेयरों के तौर पर करोड़ों रुपए का निवेश किए था और फिर अवैध रूप से इस भूमि पर आवासीय कॉलोनी को नियमित करवा लिया था। इसके बाद उसका 15 प्रतिशत हिस्सा गिरीश वर्मा के पुत्र विकास वर्मा को स्थानांतरित कर दिया।

    प्रवक्ता ने बताया कि विकास वर्मा की अग्रिम जमानत पहले ही उच्च न्यायालय द्वारा खारिज कर दी गई थी। इसके बाद मोहाली कोर्ट ने विकास वर्मा को भगोड़ा घोषित कर दिया था और विजिलेंस ब्यूरो के हाथों गिरफ्तारी के डर से आज उसने अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • कार व टैंकर का टायर फटा, आपस में भिड़ी तीन गाडियां, देखें वीडियो

    कार व टैंकर का टायर फटा, आपस में भिड़ी तीन गाडियां, देखें वीडियो

    मोहाली। शहर से दो सड़क हादसे की खबर सामने आई हैं। जहां, टायर फटने से एक टैंकर सड़क पर पलट गया। जिसके बाद सड़क पर करीब चार घंटे तक जाम लग गया है। जिससे लोगों काफी दिक्कत हुईं है। वहीं, बताया जा रहा है कि लांडरा से बनूड़ जा रहे रास्ते में टायर फटने से एक टैंकर पलट गया और उसके बाद करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा।

    वहीं, दूसरे मामले में मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर गिल्को वैली के सामने चलती कार टायर का फट गया जिससे कार पलट गई और आगे चल रही तीन गाड़ियां उसमें जा घुसीं। वहीं, कार में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। बताया जा रहा है कि चलती कार का टायर फट गया, जिससे गाड़ी पलट गई पलट कर दूसरी सड़क पर चली गई, जिससे सामने से आ रही तीन गाड़ियां एक-दूसरे से आपस में टकरा गईं।

  • Punjab: Apollo Diagnostic Center के बाहर गोली चलाने के मामले में 3 नाबालिग गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: Apollo Diagnostic Center के बाहर गोली चलाने के मामले में 3 नाबालिग गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः डेराबस्सी कस्बे में अपोलो डायग्नोस्टिक सेंटर के बाहर गोली चलने का दो दिन पहले मामला सामने आया था। वहीं इस मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने 3 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। मोहाली के एसएसपी संदीप गर्ग ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि कौशल चौधरी गैंग के नाम पर फिरौती मांगने को लेकर हमलावारों ने गोली चलाई थी। इस दौरान आरोपी जाते हुए पत्र फेंक कर चले गए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि अभी एक गोली चली है, मांग पूरी ना हुई तो 101 भी गोलियां चल सकती है।

    पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी लॉकल रहने वाले है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने कहा कि Apollo Diagnostic Center में 2 युवक जाते है। इस दौरान एक युवक वहां पर पर्ची देकर बाहर आ जाते है और बाहर आकर हवाई फायरिंग कर देते है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पर्चा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई। जिसके बाद तीनों युवकों को काबू कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों नाबालिग है और तीनों से बाइक रिवाल्वर 32 बोर और 2 जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए गए। जांच में पता चला है कि आरोपियों का कौशल गैंग से संबंध पाया गया है।

    एसएसपी ने बताया कि मुख्य दोषी के खिलाफ पहले दिसबंर 2023 में थाना डेराबस्सी में 307 की एफआईआर दर्ज हुई थी और वह जेल से बेल पर बाहर आया था। पुलिस ने कहा कि उसमें भी आरोपी ने फायरिंग की थी। वहीं पुलिस ने बताया कि वेपन की जांच में सामने आया है कि अज्ञात व्यक्ति आरोपियों के हथियार मुहैय्या करवाकर देकर गया है। उन्होंने कहा कि अभी जांच में सामने आया है कि आरोप कौशल गैंग के संपर्क में एक साल पहले आए थे। उन्होंने कहा कि अभी तक रेकी की कोई जांच सामने नहीं आई है।

  • Punjab: Jagdish Bhola मामले में कोर्ट का आया बयान

    Punjab: Jagdish Bhola मामले में कोर्ट का आया बयान

    चंडीगढ़ः मोहाली की सीबीआई कोर्ट में आज अर्जुन अवॉर्डी पहलवान रुस्तम-ए-हिंद और पंजाब पुलिस के बर्खास्त डीएसपी जगदीश सिंह भोला ड्रग्स केस को लेकर सुनवाई हुई। हालांकि इस सुनवाई को लेकर कहा जा रहा था कि कोर्ट कोई बड़ा फैसला सुना सकता है। लेकिन आज सुनवाई के बाद माननीय जज ने अगली तारीख 26 जुलाई तय कर दी है।

    बता दें भोला ड्रग का यह मामला नवबंर 2013 का है। 2013 में इस केस के दौरान करोड़ों की ड्रग्स का खुलासा हुआ था। हालांकि इस ड्रग तस्करी मामले में भोला समेत 25 लोगों को सजा सुनाई जा चुकी है। बता दें कि जगदीश सिंह भोला को पहली बार नवंबर 2023 में गिरफ्तार किया गया था और बाद में ईडी ने उसे हिरासत में ले लिया था। ड्रग मामलों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में उससे पूछताछ की गई थी। भोला को मोहाली की सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने ड्रग्स के तीन मामलों में 24 साल की सजा सुनाई थी।

    ईडी ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला था कि इस केस में शामिल आरोपियों ने करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी बनाई हुई है। जबकि इन लोगों ने इनकम टैक्स तक नहीं भरा था। वहीं, उनकी आमदन से आय बहुत अधिक है। इससे साफ हो गया था कि उक्त लोग किसी अन्य कारोबार में शामिल थे। इसके बाद ईडी ने आरोपियों की प्रॉपर्टी काे अटैच किया था।