Category: Mohali

  • Punjab News: Highway पर ट्रैक्टर और टैंपों ट्रैवल में हुई टक्कर, 4 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Highway पर ट्रैक्टर और टैंपों ट्रैवल में हुई टक्कर, 4 घायल, देखें वीडियो

    मोहालीः चंडीगढ़-खरड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर और टैंपो ट्रैवल में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में टैंपो ट्रैवल के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि किसी की जान नहीं गई है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

    घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारे लगनी शुरू हो गई। वहीं पुलिस ने वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया और ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलाने का कार्य शुरू किया। घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टैंपो ट्रैवल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रैक्टर ट्राली घूमकर टैंपो ट्रैवल की ओर मुड़ गई।

  • Punjab News: निहंग सिंहों के बाणे में आए लोगों पर पंचायती जमीन कब्जा करने का लगा आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: निहंग सिंहों के बाणे में आए लोगों पर पंचायती जमीन कब्जा करने का लगा आरोप, देखें वीडियो

    मोहालीः खरड़ के गांव पड़छ में भू-माफिया द्वारा करीब 8 एकड़ पंचायती जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगे हैं। गांववासियों के मुताबिक, कुछ भू-माफिया निहंग सिंहों के बाणे में आए और जमीन पर पिल्लर लगाकर कब्जा करने की कोशिश करने लगे थे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कब्जा रुकवाया और वन विभाग व BDPO को इसकी शिकायत दे दी है।

    जानकारी देते पड़छ गांव के सरपंच ने बताया कि गांव के पास उनकी करीब 8 एकड़ पंचायती जमीन है। आज उन्हें गांववालों ने बताया कि बीते कल से कुछ लोग निहंग बाणे में जमीन पर डेरा जमाए हुए हैं और भू-माफिया के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं जिसके बाद उन्होंने अन्य गांववालों को साथ लेकर उन्हें जमीन पर कब्जा करने के लिए रोका गया। उन्होंने बताया कि इन लोगों का यही काम है कि जहां भी खाली जमीन हो वहां जाकर पहले डेरा जमाया जाता है और फिर बाद में दूसरे जिले के लोगों को जंगल के नंबर की पावर आफ अटार्नी दे दी जाती है और जमीन यह दिखाकर बेच दी जाती है। अब मौके पर पहुंचकर जमीन पर कब्जा रुकवा दिया गया है और वन विभाग, BDPO को शिकायत भी दे दी गई है।

    गांव के हरजिंदर सिंह ने बताया कि गांव के लोग इस पंचायती जमीन पर मेरिज पेलेस और बच्चों के खेलने के लिए ग्राउंड बनाना चाहते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन भू-माफिया से जमीन बचाने के लिए उन्हें ग्रांट जारी की जाए और यहां मेरिज पेलेस और बच्चों के खेलने के लिए ग्राउंड बनाई जा सके।

     

     

     

     

  • Mohali News: इस इलाके में लगी भीषण आग, पार्किंग में रखा सामान जला, देखें वीडियो

    Mohali News: इस इलाके में लगी भीषण आग, पार्किंग में रखा सामान जला, देखें वीडियो

    मोहालीः जीरकपुर-पटियाला रोड स्थित AKM पैलेस के पास रविवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार पैलेस की पार्किंग में रखा सामान अचानक आग की चपेट में आ गया, जिससे वहां रखा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में बनी झुग्गियों तक भी पहुंच गईं, जिससे वहां रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की वजह से आसपास के क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया, जिससे कुछ समय के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    फायर ऑफिसर राजीव कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है, लेकिन सही वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। उन्होंने कहा कि दमकल अधिकारियों और कर्मचारियों ने काफी प्रयासों के बाद आग को फैलने से रोका, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।        
  • Punjab News: चालान काटने को लेकर हुआ हंगामा, पुलिस की कार्रगुजारी पर चालक ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

    Punjab News: चालान काटने को लेकर हुआ हंगामा, पुलिस की कार्रगुजारी पर चालक ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में ट्रैफिक पुलिस द्वारा गाड़ी का चालान काटने को भारी हंगामा हो गया। इस दौरान पुलिस की कार्रगुजारी पर वाहन चालक ने आरोप लगाए है। वाहन चालक ने गाड़ी का चालान काटने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वायरल वीडियो में पता चला है कि चीमा वायरल के पास ट्रैफिक पुलिस का नाका लगा हुआ था। इस दौरान ट्रैफिक ने ट्रैफिक नियमों के विपरीत गाड़ी पर अलॉय व्हील लगवाए हुए थे। पुलिस ने गाड़ी रोककर वाहन का चालान काट दिया। जिसके बाद वाहन चालकों द्वारा चालान काटने को लेकर विरोध किया गया और पुलिस से पूछा गया कि सड़क से कितनी गाड़ियां ट्रैफिक नियमों के विपरीत अलॉय व्हील के चल रही है, लेकिन उनके चालान नहीं काटे गए।

    वीडियो में कार चालक ने चालान को लेकर पूछा तो पुलिस अधिकारी ने डीजीपी द्वारा जारी नियमों का हवाला दिया। जिसके बाद कार चालक ने सड़क से नियमों के विपरीत कई अलॉय व्हील की गाड़ियां नाके से गुजरती दिखाई। वीडियो में घटना स्थल से व्यक्ति ने 10 से 12 गाड़ियां नियमों के विपरीत अलॉय व्हील की गुज़रती दिखाई। जिसके बाद कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस से कहा कि देखो, इन पर भी गलत अलॉय व्हील लगे हैं, इनका चालान क्यों नहीं पुलिस काट रही। इस दौरान पुलिस ने चालान काटने की मशीन एक ही होने का बहाना बनाना शुरू कर दिया।

    इस दौरान कार चालक और पुलिस में बहस शुरू हो गई। कार चालक ने कहा कि मशीन एक है और गाड़ियां रोकने के लिए पुलिस कर्मी मौजूद है, फिर भी गाड़ी को क्यों नहीं रोका जा रहा। जिसके बाद मशीन खाली होने के बाद भी कार चालक ने अन्य वाहन सड़क से गुजरता दिखाया, लेकिन पुलिस अधिकारी चुपचाप मूक दर्शक बने सड़क पर खड़े रहे। इस दौरान पुलिस अधिकारी के हाथ में खाली मशीन भी कार चालक ने दिखाई। इस पर पुलिस ने इधर-उधर के बहाने बनाते हुए कार चालक पर 5500 रुपये का चालान काटकर थमा दिया। हैरानी की बात यह है कि इतने वाहन गुजरने के बावजूद पुलिस नियरमों के अनुसार वाहनों को रोककर उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करती दिखी, इसका जवाब वायरल वीडियो के बाद यूजर कमेंट करके पूछने में लगे।

     

     

  • Punjab News: थाने के बाहर खुद को आग लगाने वाली Rape पीड़िता की मौत, इलाज दौरान तोड़ा दम

    Punjab News: थाने के बाहर खुद को आग लगाने वाली Rape पीड़िता की मौत, इलाज दौरान तोड़ा दम

    मोहालीः रेप की शिकायत दर्ज कराने के लिए कई दिनों तक भटकने के बाद परेशान महिला द्वारा जीरकपुर के बाल्टन चौकी के बाहर खुद को आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को पहले सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत नाजुक होने पर उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था।

    वहीं अब लड़की की PGI में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वह 12 दिनों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी। बता दें, पंजाब महिला आयोग ने भी इस पर संज्ञान लिया था और पुलिस से जवाब मांगा था। इस मामले में चौकी इंचार्ज और जांच अधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया गया।

    पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाए थे कि उनकी बेटी पिछले कई दिनों से पुलिस चौकी के चक्कर काट रही थी, लेकिन उसकी रेप की शिकायत पर FIR दर्ज नहीं की जा रही थी। 29 अप्रैल को भी वह अपने भाई के साथ पुलिस चौकी पहुंची, जहां आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें डांटकर बाहर निकाल दिया। परिजनों का आरोप है कि इसके कुछ ही देर बाद महिला ने निराशा में पुलिस चौकी के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस कार्रवाई करने में टालमटोल करती रही जिससे तंग आकर उसकी बहन ने यह कमद उठाया था। अब इलाज दौरान लड़की की मौत हो गई है।

  • Mohali News : Blossom Spa Centre पर पुलिस की Raid, देखें वीडियो

    Mohali News : Blossom Spa Centre पर पुलिस की Raid, देखें वीडियो

    मोहाली: ज़ीरकपुर की VIP रोड पर एक स्पा सेंटर में चल रहे गैरकानूनी कारोबार पर पुलिस ने दबिश दी है। छापेमारी के दौरान घटनास्थल से चार लड़कियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि स्पा सेंटर की मैनेजर समेत एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जानकारी देते हुए ASP ज़ीरकपुर ग़ज़लप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि Bloom Spa Centre में देह व्यापार का गैरकानूनी धंधा चल रहा है।

    सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तुरंत रेड की और घटनास्थल से चार लड़कियों को रेस्क्यू किया। पुलिस के मुताबिक स्पा सेंटर चलाने वाली मैनेजर और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ASP ग़ज़लप्रीत कौर ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि किसी भी इलाके में ऐसे गैरकानूनी धंधे चल रहे हों तो तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए ताकि ऐसे अपराधों पर रोक लगाई जा सके।

    VIP Road पर हुई इस कार्रवाई के बाद कई स्पा सेंटर अब पुलिस की नजर में आ गए हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े खुलासे सामने आते हैं या नहीं।

     

  • Punjab News: ED Team को आप प्रधान अमन अरोड़ा का चैलेंज, देखें Live

    Punjab News: ED Team को आप प्रधान अमन अरोड़ा का चैलेंज, देखें Live

    मोहालीः खरड़ में वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में केंद्रीय एजेंसी ईडी की टीम ने आईटी सेक्टर में काम करने वाले कारोबारी के घर पर दबिश दी। ईडी टीम को आता देख किसी ने रिहायशी टावर की नौवीं मंजिल से कैश से भरा एक बैग नीचे फेंक दिया, जो पहले से नीचे गाड़ी लेकर खड़े ड्राइवर ने उठा लिया। हालांकि, टीम की नजर इस पर पड़ गई और टीम के सदस्यों ने पीछा कर बैग लेकर भाग रहे ड्राइवर को पकड़ लिया और बैग से लगभग 21 लाख रुपये नकद बरामद किए। वहीं बीते दिन से विपक्ष की ओर से इस मामले को लेकर आप पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा पर निशाने साधे जा रहे थे। इस मामले को लेकर आज अमन अरोड़ा ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी माता फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थी और वह माता के साथ अस्पताल में मौजूद थे।

    जिसके बाद पार्टी की मीटिंग में वह व्यस्त रहे। अमन अरोड़ा ने कहा कि उन्हें किसी साथी का फोन आया और उसने कहा कि उनके किसी साथी के घर भी ईडी की टीम ने रेड की है। जब उन्होंने ईडी रेड के बारे में पता किया तो पता चला कि गौरव धीर के घर ईडी की टीम ने रेड की। अमन अरोड़ा ने कहाकि शाम तक गौरव धीर के साथ उनका नाम जोड़ दिया गया। इस कार्रवाई के बाद ईडी ने एक स्टेटमेंट जारी की, जिसमें गौरव धीर की कंपनी का जिक्र किया हुआ था। जिसके बाद दूसरी स्टेटमेंट में सबकुछ वहीं लिखा हुआ था और उसमें आखिरी लाइनों में गौरव धीर का नाम जोड़ दिया गया।

    इस दौरान ईडी द्वारा गौरव धीर के साथ उनका नाम जोड़ दिया गया। अमन अरोड़ा ने कहा कि ईडी ने जो नाम दर्ज किए है, उन्होंने पहली बार सभी के नाम सुने है। लेकिन गौरव धीर के साथ वह भाई के साथ खड़े थे और खड़े रहेंगे और यह सांझ उनकी आगे भी जारी रहेंगी। अमन अरोड़ा ने कहा कि यारी दोस्ती 22 सालों से किसी से हो, वह गलत नहीं है। अमन अरोड़ा ने कहा कि गौरव के साथ उनकी दोस्ती है, लेकिन बिजनेस डिल आज तक उसके साथ नहीं हुई है। अमन अरोड़ा ने कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह सब किया जा रहा है।

    इस दौरान उन्होंने चैलेंज करते हुए कहा कि 1991 से वह राजनीति में है और 1991 से आज तक किसी से पैसे लिए है और कोई साबित कर दें, अमन अरोड़ा राजनीति छोड़ देंगा। उन्होने कहा कि यह भाजपा की कूटनीति है और वह इस राजनीति को अच्छे से समझते है। वहीं ईडी की कार्रवाई में सुरेश कुमार नामक व्यक्ति का नाम लेते हुए कहा कि उसने भाजपा को ढाई लाख डोनेट किए थे, लेकिन ईडी ने भाजपा के किसी नेता का कोई जिक्र नहीं किया। अमन अरोड़ा ने ईडी को चैलेंज और अपील करते हुए कहा कि वह उनके बारे में दोषी पाए जाने के बार में साबित करें। अमन अरोड़ा ने कहा कि उनका फोन फारेसिंक लैब में भेज जांच करवा लें। गौरव धीर के अलावा नामजद लोगों में से किसी का नाम उनके फोन में भी है वह साबित करें।

     

  • Punjab News: इस दिन जारी होंगे PSEB की 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम

    Punjab News: इस दिन जारी होंगे PSEB की 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम

    मोहालीः 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्च 2026 में आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड प्रशासन ने आज आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित करने की तिथियों की पुष्टि कर दी है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा (मार्च 2026) के परिणाम 11 मई को और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा (मार्च 2026) के परिणाम 13 मई को घोषित करेगा।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜ੍ਹੋ : https://encounternewspaper.com/punjab/punjab-board-releases-10th-and-12th-results-dates-students-wait-is-over/

    बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों के लिए एक विशेष संदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि यदि किसी छात्र को परिणाम घोषित होने के दौरान तनाव, चिंता या मानसिक दबाव महसूस होता है, तो उनके लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू की गई है। इस हेल्पलाइन पर अनुभवी मनोवैज्ञानिक छात्रों को परामर्श देंगे।

    बोर्ड ने छात्रों को यह संदेश दिया है कि परीक्षा परिणाम जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि आगे बढ़ने का एक पड़ाव है। छात्रों से आत्मविश्वास रखने, सकारात्मक सोच बनाए रखने और कड़ी मेहनत जारी रखने की अपील की गई है। इसके साथ ही, सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।

  • Punjab News: अवैध कब्जों को लेकर नगर निगम का एक्शन, किया सामान जब्त, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध कब्जों को लेकर नगर निगम का एक्शन, किया सामान जब्त, देखें वीडियो

    मोहालीः नगर निगम टीम द्वारा आज सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। वहीं, सड़क के किनारे बेचने वालों या कड़ी चावल, छोले भटूरे बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई और उनका सामान भी जब्त कर लिया गया। लगातार ही निगम अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इससे पहले भी जो लोग अवैध तरीके से रेलवे ट्रैक के किनारे प्लास्टर लगाते थे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

    उन्हें समझाया भी गया था कि आगे से यहां कोई भी अवैध रोडफ्रट नहीं लगाने दी जाएगी। हालांकि, निगम द्वारा सड़क के किनारे वेल्डिंग जोन के बोर्ड भी लगाए गए हैं, इसके बावजूद भी दिन-ब-दिन सड़क के किनारे कब्जे बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, वहां रहने वाले लोगों का विरोध भी देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि हम गरीब लोग हैं, अपना परिवार यहाँ रोडफ्रट से ही चलाते हैं। कृपया करके हमें निगम का महीना का किराया भी ले लिया जाए, मगर हमें गुजारा करने की अनुमति दी जाए।

     

     

  • Punjab News: IT Sector के कारोबारी पर ED की Raid, 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग, देखें वीडियो

    Punjab News: IT Sector के कारोबारी पर ED की Raid, 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग, देखें वीडियो

    मोहालीः खरड़ में वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में केंद्रीय एजेंसी ईडी की टीम ने आईटी सेक्टर में काम करने वाले कारोबारी के घर पर दबिश दी। सूत्रों के अनुसार, नितन कुमार एक आईटी कंपनी में काम करता है और उसके घर पर यह कार्रवाई की गई है। ईडी टीम को आता देख किसी ने रिहायशी टावर की नौवीं मंजिल से कैश से भरा एक बैग नीचे फेंक दिया, जो पहले से नीचे गाड़ी लेकर खड़े ड्राइवर ने उठा लिया। हालांकि, टीम की नजर इस पर पड़ गई और टीम के सदस्यों ने पीछा कर बैग लेकर भाग रहे ड्राइवर को पकड़ लिया और बैग से लगभग 21 लाख रुपये नकद बरामद किए। मामले की जांच चल रही है। अभी तक अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

    पता चला है कि केंद्रीय एजेंसी के पहुंचने से पहले ही नौवीं मंजिल स्थित फ्लैट से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर यह बैग नीचे फेंका था। नीचे खड़ा उसका ड्राइवर तुरंत एक सफेद रंग की कार में सवार होकर बैग लेकर भागने लगा। मौके पर मौजूद टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और उसे काबू कर लिया। सोसाइटी में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही खरड़ के डीएसपी ईशांत सिंगला के निर्देश पर स्थानीय पुलिस को मौके पर भेजा गया। खरड़ सिटी थाने के एसएचओ अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।

    Read in English: https://encounternews.in/chandigarh/ed-raids-multiple-locations-in-mohali-and-chandigarh-cash-flown-from-blacony/

    प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह कार्रवाई किसी जांच एजेंसी की ओर से की गई है। जिस फ्लैट नंबर 906 में रेड हुई, वहां रहने वाले व्यक्ति की पहचान नितिन कुमार गोहिल के रूप में हुई है, जो IT सेक्टर में कार्यरत बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, नितिन कुमार गोहिल के कुछ राजनीतिक संपर्क होने की भी चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि नितिन कुमार करीब 4 महीने पहले ही यहां रहने आया था।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜ੍ਹੋ: https://encounternewspaper.com/punjab/eds-knock-causes-commotion-in-kharars-residential-society-bags-full-of-cash-thrown-from-ninth-floor/

    सोसाइटी के लोगों के अनुसार, नितिन कुमार के फ्लैट पर रोजाना बड़ी संख्या में कूरियर आते थे, जिन्हें अधिकतर उसका ड्राइवर ही रिसीव करता था। जांच एजेंसियों ने बरामद कैश से भरे बैग को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल रेड जारी है। सूत्रों की मानें तो यह रेड इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की बताई जा रही है, लेकिन इसकी भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।