फिरोजपुर: केंद्रीय जेल से जेल प्रशासन के द्वारा तलाशी के दौरान जेल के बाहर से फेके गए 11 पैकेट थ्रो को बरामद कर जब उन पैकेटो को खोला गया तो 116 पुड़िया जर्दा, 7 पैकेट चैनी खैनी , 14 मंडल बिडिया, तीन लाइटर, दो डबिया सिगरट और अलग-अलग बियर को से तलाशी लेने के बाद दो मोबाइल फोन बरामद किया। जेल प्रशासन की तरफ से कार्रवाई करने के लिए थाना सिटी को पत्र भेजा गया। जिसके आधार पर वहीं थाना सिटी में एक हवालाती और नाम मालूम व्यक्तियों पर अलग-अलग मामलों में मामला दर्ज किया गया।
Category: Mohali
-

पंजाबः पूर्व कांग्रेस विधायक को कोर्ट से लगा झटका
फिरोजपुरः जीरा से पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर जीरा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, मिली जानकारी के मुताबिक कुलबीर जीरा द्वारा गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट में पटीशन दायर की गई थी, जो कि पूर्व विधायक की पटीशन कोर्ट द्वारा रद्द कर दी गई है। ऐसे में पूर्व विधायक कुलबीर जीरा रोपड़ जेल में बंद रहेंगे। बता दें कि फिरोजपुर मामले में कुलबीर जीरा को जमानत मिल गई थी, लेकिन उसी दिन दो धाराएं और जोड़ दी गईं। 7/51 के मामले में कुलबीर ज़ीरा की रिहाई टल गई थी।
गौर हो कि कुलबीर जीरा ने कुछ दिन पहले जीरा के बीडीपीओ कार्यालय के बाहर लगातार 3 दिनों तक धरना दिया था। इस दौरान कुलबीर सिंह ने सरकारी अधिकारियों के कमरे के अंदर धरना भी दिया। इसके बाद पंचायत अधिकारी की शिकायत के आधार पर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था।
-

पंजाबः दरिया में महिला ने लगाई छलांग, हुई मौत, देखें वीडियो
फिरोजपुरः सतलुज दरिया पर सदिंग्ध हालातों में बुजुर्ग महिला की लाश बरामद हुई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी। वहीं मौके पर पहुंची ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अजीत सिंह ने बताया कि दरिया में महिला ने छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि वह परेशान चल रही थी। इस दौरान अन्य व्यक्ति मेजर सिंह ने बताया कि रास्ते में एक महिला उक्त मृतक महिला को लेकर पहले मिली।
इस दौरान महिला ने बताया कि वह काफी परेशान चल रही थी। व्यक्ति ने बताया कि मौके पर मौजूद महिला के अनुसार मृतक ने दरिया में छलांग लगाने से पहले बताया कि उसे घर में उनकी बहू द्वारा मारपीट की गई और वह रो रही थी। इस दौरान उक्त महिला वहां पर बालन चुगने लग गई। महिला के अनुसार मृतक ने उसके बाद दरिया में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
-

पंजाबः ठगों ने ICICI Bank को बनाया निशाना, हुई 15 करोड़ की ठगी
फिरोजपुर: पंजाब में ऑनलाइन ठगी करने के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। ताजा मामला ICICI Bank का सामने आया है। जहां ठगों द्वारा ICICI Bank को ठगी का शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि ठगों ने बैंक से ऑनलाइन 15 करोड़ रुपए ठग लिए हैं। कहा जा रहा है कि इस संबंधी बैंक ने साइबर सैल चंडीगढ़ को शिकायत दे दी है। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ठगों ने 15 करोड़ की रकम बैंक खातों से ऑनलाइन निकलवाई है। पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है कि कैसे इतनी बड़ी रकम निकलवाई गई। वहीं इस ठगी से हर कोई हैरान है।
-

पंजाबः तेज आवाज वाले पटाखे बनाने और बेचने पर लगा प्रतिबंध, फोड़ने का समय हुआ तय
फिरोजपुरः दशहरा, दीवाली, गुरूपर्व, क्रिसमस और नववर्ष पर इस बार पटाखे फोड़ने का समय जिला मजिस्ट्रेट द्वारा तय कर दिया गया। निर्धारित समय के अंदर ही पटाखे फोड़े जा सकते है। इसके साथ ही सामान्य बाजारों में ज्यादा तीव्रता वाले पटाखों के स्टोरेज, बिक्री, खरीदने व बनने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। दिवाली, गुरुपर्व, क्रिसमस और नव वर्ष के दिन पटाखे फाड़ने का समय भी तय कर दिया गया है। दिवाली के अवसर पर रात 8 बजे से 10 बजे तक पटाखे चलाने की अनुमति होगी और बाकी समय में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दशहरे के दिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक, गुरु पर्व के दिन सुबह 4 बजे से 5 बजे तक एक घंटे के लिए और रात को 9 बजे से 10 बजे तक एक घंटे के लिए और बाकी समय पर प्रतिबंध रहेगा। क्रिसमस और नए साल के दौरान पटाखों का समय रात 11:55 से 12:30 बजे तक रहेगा और बाकी समय पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
फिरोजपुर के जिला मजिस्ट्रेट राजेश धीमान ने आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि दीवाली, गुरु पर्व, क्रिसमस, नव वर्ष के त्योहारों के दौरान आम जनता द्वारा पटाखे, आतिशबाजी तथा अन्य ऐसी सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है, जिससे शोर उत्पन्न होता है। त्योहार के दौरान पटाखे फोड़ने से आग लगने की घटनाएं होने की संभावना रहती है, इसलिए जनहित को ध्यान में रखते हुए संभावित खतरे से बचने के लिए जिले में पटाखों, आतिशबाजी आदि के निर्माण, भंडारण और खरीद-बिक्री को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा देश में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की जा रही है जिसमें पोटेशियम क्लोरीन रसायन होता है, जो बेहद खतरनाक है। इससे भीषण विस्फोट और जान-माल के नुकसान की आशंका बनी रहती है।
दिवाली के त्यौहार को देखते हुए विस्फोटक सामग्री के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करना आवश्यक है। जारी आदेश के अनुसार अनुविभागीय दंडाधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में छोटे पटाखों की खरीद-बिक्री के लिए सुरक्षित स्थान चिन्हित करेंगे। आदेश के मुताबिक चिन्हित स्थानों को धूम्रपान निषेध क्षेत्र घोषित किया गया है। फिरोजपुर के भीतर किसी अन्य स्थान का उपयोग पटाखों और आतिशबाजी की खरीद या बिक्री के लिए नहीं किया जा सकता है। आवासीय और व्यवसायिक स्थानों पर भी पटाखे और आतिशबाजी न तो खरीदी जा सकेगी और न ही बेची जा सकेगी। शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, न्यायालय, धार्मिक स्थलों आदि के पास पटाखों और आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
-

पंजाबः 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में सिविल अस्पताल का कर्मी काबू
फिरोजपुरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान फिरोजपुर जिले के सिविल अस्पताल ममदोट में फील्ड वर्कर के पद पर तैनात गांव बारके निवासी संजीव सिंह को 50,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कर्मचारी को गांव मल्लवाल कदीम, जिला फिरोजपुर निवासी जगदीश सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है, जिसने इस संबंध में मुख्यमंत्री एंटी-करप्शन एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उक्त शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने उसके खिलाफ जारी मेडिको-लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) की डॉक्टरों के विशेष बोर्ड द्वारा दोबारा जांच कराने में उसकी मदद करने के बदले मे 50,000 रुपये लिए थे। चूंकि उक्त आरोपी इस संबंध में लगातार झूठे वादे कर रहा था इसलिए शिकायतकर्ता ने रिश्वत राशि के भुगतान के संबंध में उक्त कर्मचारी के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया, जिसे सबूत के तौर पर सतर्कता ब्यूरो को प्रस्तुत किया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर द्रेंज वारा आवेदन की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि उक्त आरोपी ने शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत ली थी। उक्त मामले में रिश्वत लेने का दोषी पाये जाने पर ब्यूरो द्वारा उक्त कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो की फिरोजपुर रेंज में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।
-

पंजाबः बाइक सवार लुटेरे Gun Point 29 लाख रुपए लेकर हुए फरार
फ़िरोज़पुरः पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। वहीं ताजा मामला गुरु हरसहाय से सामने आया है। जहां गांव मोहन के उताड़ में दोपहर को एक घर से 29 लाख रुपये लूट की वारदात हो गई। जानकारी के अनुसार महिला सुनीता रानी पत्नी दविंदर पाल सिंह मंडी रोड़ा वाली ने अपना मकान बेचकर पैसे रखे थे। पीड़ित ने बताया कि उसने अपने पैसे भगवान सिंह के घर गिनकर रखे थे। उसी समय दो युवक बाइक पर सवार होकर आए, जिनके पास रिवाल्वर बताए जा रहे हैं वह पैसे लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
-

पंजाब : जमानत मिलने के बाद भी जेल से बाहर नहीं आएंगे कुलबीर जीरा, जाने मामला
फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर जिले के कांग्रेस प्रधान व जीरा के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा की रिहाई लटक गई है। कुलबीर जीरा के खिलाफ पुलिस ने एक और धारा जोड़ दी है। यह धारा 107,151 है। जीरा पर पहले सरकारी दफ्तर में घुसकर मिसबिहेव और काम में दखलअंदाजी का केस दर्ज हुआ था।
इसी केस में उन्हें जमानत मिली थी, लेकिन अब नई धारा जोड़े जाने से फिर से जमानत लेनी पड़ेगी। इस वजह से जीरा अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे। इससे पहले बुधवार को कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी। आज उनकी रोपड़ जेल से रिहाई होनी थी। पूर्व विधायक जीरा को पुलिस ने 17 अक्टूबर की सुबह साढ़े चार बजे गिरफ्तार किया था। उस वक्त वह बुड्डा साहिब गुरुद्वारा नतमस्तक होने के लिए निकले थे। दूसरे दिन यानी 18 अक्टूबर को जीरा कोर्ट द्वारा उनकी जमानत मंजूर कर ली गई।
-

पंजाबः मामूली विवाद के बाद व्यक्ति का कत्ल
फरीदकोटः कस्बा सादिक से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मामूली विवाद के बाद एक बुजुर्ग ने अपने साथी का कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान फरीदकोट जिले के मान सिंह वाला गांव निवासी 80 वर्षीय बहाल सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी 75 साल के हमीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बहाल सिंह और हमीर सिंह दोस्त थे। शराब पीने के दौरान दोनों के बीच बहस हुई थी। इसके बाद हमीर सिंह ने डंडे से पीट पीटकर बहाल सिंह को मौत के घाट उतार दिया।
-

पंजाबः कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा को लेकर आया कोर्ट का बड़ा फैसला
फिरोजपुरः कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा की जमानत मंजूर हो गई है। उनकी जमानत के ऑर्डर कल आएंगे। पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा की गिरफ्तारी के बाद पारिवारिक सदस्यों ने जीरा की मानयोग अदालत में जमानत अर्जी दायर की थी। जिस पर मानयोग जज ने जमानत देने का आदेश सुनाया है। बता दें कि कुलबीर सिंह जीरा ने कुछ दिन पहले बीडीपीओ कार्यालय में 3 दिन और रात तक लगातार धरना दिया था और सरकारी अधिकारियों के कमरों तक के अंदर धरना लगाया था। जिसके बाद पंचायती ऑफिसर की शिकायत पर कुलबीर सिंह जीरा के खिलाफ 12 अक्टूबर को थाना सिटी जीरा में मामला दर्ज किया गया था और कल उसी मामले में सुबह साढ़े 4 बजे उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया था।
गौरतलब है कि थाना सिटी जीरा की पुलिस ने बीडीपीओ जीरा की लिखित शिकायत के आधार पर पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला नंबर 120/23 दर्ज किया था। कुलबीर सिंह जीरा ने ऐलान किया था कि 17 अक्टूबर को संक्रांति पर पवित्र बाबा बुड्ढा साहिब जी के चरणों में नतमस्तक होने के बाद फिरोजपुर जिला मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद वह एसएसपी दफ्तर फिरोजपुर जाकर अपनी गिरफ्तारी देंगे।
