Category: Mohali

  • पंजाबः पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 काबू, देखें वीडियो 

    पंजाबः पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 काबू, देखें वीडियो 

    फिरोजपुरः जिले में अराजक तत्वों के खिलाफ एसपी रणधीर द्वारा चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 पिस्तौल, 02 जिंदा राउंड 7.65 मिमी, 01 मिस फायर राउंड और 03 खोखा बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी रणधीर ने बताया कि थाना सदर फिरोजपुर द्वारा आरोपियों की तलाश के संबंध में फिरोजपुर फाजिल्का रोड पर टी-प्वाइंट नहर कलौनी फिरोजपुर पर नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी।

    इसी दौरान कैनाल कॉलोनी की ओर से एक काले रंग की हीरो स्पैल्डर मोटरसाइकिल पर 02 व्यक्ति आते दिखे। पुलिस पार्टी ने उन्हें जांच के लिए रुकने का इशारा किया। इस दौरान मोटरसाइकिल के पीछे सवार व्यक्ति के साथ पुलिस पार्टी पर हत्या करने के इरादे से सीधे गोली चला दी। इंस्पेक्टर अभिनव चौहान ने हथियारबंद व्यक्ति को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने मोटरसाइकिल से उतरते समय पुलिस पार्टी पर सीधे दो और गोलियां चला दीं। इसके बाद इंस्पेक्टर अभिनव चौहान के निर्देश पर एएसआई गुरुमीत सिंह और वरिष्ठ सिपाही सुखजंत सिंह ने अपनी मैनुअल सर्विस पिस्टल ग्लॉक 9 एमएम से हमलावर पर 02-02 राउंड फायरिंग की। एक फायर व्यक्ति के दाहिने पैर में लगा और वह लंगड़ाते हुए भागने लगा जिसे पुलिस पार्टी ने पकड़ लिया।

    लेकिन मोटरसाइकिल पर सवार दूसरा व्यक्ति मोका से भागने में सफल रहा। घायल व्यक्ति के पास से पिस्टल के साथ 01 मैगजीन, 7.65 मिमी के 02 जिंदा राउंड और 01 जिंदा मिस फायर राउंड बरामद किया गया। मौके से 03 गोली के खोल बरामद किए। घायल व्यक्ति ने अपना नाम दलेर सिंह पुत्र मलूक सिंह, निवासी गांव खाई फेम की, थाना सदर फिरोजपुर और दूसरे व्यक्ति का नाम गग्गी पुत्र ना-मालूम, निवासी कैनाल कॉलोनी बताया। मुसम्मी दलेर सिंह को पुलिस टीम की देखरेख में सिविल अस्पताल फिरोजपुर भेजा गया। मुसम्मी दलेर सिंह और गग्गी उत्तान के खिलाफ मुकदमा नंबर 180 दिनांक 10-10-23 ए/डी 307,353,186,34 बी:डी:, 25/27 आर्म्स एक्ट थाना सदर फिरोजपुर दर्ज किया गया था।

    दलेर सिंह का पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ के दौरान उसके द्वारा की गई अन्य वारदातों का पता लगाया जाएगा और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। जिला फ़िरोज़पुर पुलिस ने प्रेस को बताया कि पंजाब सरकार और माननीय डी.जी.पी. पंजाब जी के निर्देशानुसार असामाजिक तत्वों एवं शरारती तत्वों की घटनाओं पर पूर्णतया अंकुश लगाने हेतु हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इस संबंध में जिला पुलिस द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों की देखरेख में विशेष टीमों का गठन किया गया है जो पूरे क्षेत्र में अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं।

  • पंजाब : पराली को आग लगने से झुलसी टीचर, देखें वीडियो

    पंजाब : पराली को आग लगने से झुलसी टीचर, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : सरकारों की तरफ से बार-बार किसानों को अपील की जा रही है कि पराली को आग न लगाई जाए, पर फिर भी कुछ किसानों की तरफ से पराली में आग लगाई जा रही है, जिससे काफी प्रदूषण फैला नजर आ रहा है और कई बार कई हादसे भी हो जाते है। ऐसा ही मामला फिरोजपुर से सामने आया है। जहां पर गांव हबीब वाला के पास खेतों में पराली को आग लगने से पास से गुजर रही एक महिला सरकारी टीचर इसकी चपेट में आ गई

    और बुरी तरह झुलस गई। दोपहर सरकारी स्कूल हबीब वाला में छुट्टी के बाद वापिस फिरोज़पुर अपने घर आ रही थी, तो खेतों में पराली को आग लगी हुई थी। जिससे सड़क पर धुआं अधिक होने के कारण महिला टीचर को कुछ भी दिखाई नहीं दिया और वह अपना संतुलन खो बैठी जिससे कि वह उस खेत में जा गिरी और आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। आसपास लोगों ने बड़ी मुश्किल से बाहर और अस्पताल में भर्ती करवाया। 

  • पंजाबः CI ने 12 किलो ड्रग सहित 2 तस्करों को किया काबू

    पंजाबः CI ने 12 किलो ड्रग सहित 2 तस्करों को किया काबू

    फिरोजपुरः पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान में छिपे बैठे तस्करों को बड़ा झटका दिया है। सीमा पार से भेजी गई 12 किलो हेरोइन को पंजाब पुलिस ने जब्त कर लिया है। इतना ही नहीं, काउंटर इंटैलिजैंस (CI) फिरोजपुर की टीम ने दो भारतीय तस्करों को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है। ये तस्कर सरहद पार से आयी खेप को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे। डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी सांझा करते हुए कहा कि ये एक खुफिया जानकारी के बाद शुरू किया गया ऑपरेशन था। CI फिरोजपुर को गुप्ता सूचना मिली थी कि सरहद पार से आयी हुई हेरोइन की खेप को दो तस्कर ला रहे हैं।

    CI फिरोजपुर ने प्लानिंग कर ट्रैप बिछाया। रात के अंधेरे में हेरोइन की खेप को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे दोनों तस्करों को CI फिरोजपुर ने पकड़ लिया। खेप को भारतीय तस्करों ने आगे डिलीवर करना था और ये खेप पंजाब के अलावा आसपास के राज्यों तक पहुंचनी थी। डीजीपी यादव ने कहा कि ये खेप किस पाकिस्तानी तस्कर से मिली और आगे किन-किन भारतीय तस्करों तक पहुंचनी थी, इसकी पूछताछ पकड़े गए तस्करों से शुरू कर दी गई है। 

    पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित भी नशा तस्करी को रोकने के लिए चल रहे प्रयासों का दौरा कर रहे हैं। गवर्नर पुरोहित बीते दिन फिरोजपुर व फाजिल्का में ही थे। स्थानीय गांवों की पंचायतों से मिले और नशे की रोकथाम के लिए सहयोग देने की बात कही थी। नेतृत्व वाले ऑपरेशन में, सीआई फिरोजपुर ने 2 लोगों को पकड़ा है और 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक स्थापित करने के लिए जांच जारी है

  • ਪੰਜਾਬ: ਛੱਤ ਤੋਂ ਡਿੱਗਣ ਨਾਲ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ, ਸਹੁਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਛੱਤ ਤੋਂ ਡਿੱਗਣ ਨਾਲ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ, ਸਹੁਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਘਰੇਲੂ ਝਗੜੇ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਜਵਾਈ ਨੂੰ ਛੱਤ ਤੋਂ ਧੱਕਾ ਮਾਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ ਗਏ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਨੋਜਵਾਨ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਮਨਾਉਣ ਗਿਆ ਸੀ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਉਹ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬੁਕਣ ਖਾਂ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਲੜਕਾ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜੋ ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਵਿਖੇ ਵਿਆਹਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ ਉਸ ਦੀ ਇੱਕ ਛੋਟੀ ਬੱਚੀ ਵੀ ਹੈ ਅਤੇ ਦੋਨਾਂ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਵਿਚਕਾਰ ਅਕਸਰ ਝਗੜਾ ਰਹਿੰਦਾ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸ ਦੀ ਪਤਨੀ ਉਸਨੂੰ ਛੱਡ ਆਪਣੇ ਪੇਕੇ ਚਲੀ ਗਈ।

    ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਜਦ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਮਨਾਉਣ ਲਈ ਸਹੁਰੇ ਘਰ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਥੇ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਕਿਸੇ ਗੱਲੋਂ ਤਕਰਾਰ ਹੋ ਗਈ। ਅਰੋਪ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਛੱਤ ਤੋਂ ਥੱਲੇ ਸੁੱਟ ਦਿੱਤਾ। ਜਿੱਥੇ ਇਲਾਜ ਦੌਰਾਨ ਉਸ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਗੈਰ ਇਰਾਦਤਨ ਹੱਤਿਆ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਰ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਬੇਟੇ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਛੱਤ ਤੋਂ ਥੱਲੇ ਡਿੱਗਦਾ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਵੀ ਆ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਉਸਦੇ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਬਣਦਾ ਇਨਸਾਫ ਦਵਾਇਆ ਜਾਵੇ।

  • पंजाबः चेहरा ढककर पैदल या गाड़ी चलाने और पर लगी रोक, आदेश जारी 

    पंजाबः चेहरा ढककर पैदल या गाड़ी चलाने और पर लगी रोक, आदेश जारी 

    फिरोजपुरः जिले में चेहरा ढककर पैदल या गाड़ी चलाने पर प्रशासन द्वारा रोक लगा दी गई है। दरअसल, जिला मजिस्ट्रेट फिरोजपुर राजेश धीमान आईएएस ने फौजदारी प्रक्रिया संहिता 1973 (1974 का अधिनियम संख्या 2) की धारा 144 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला फिरोजपुर की सीमा के भीतर आम नागरिकों को वाहन चलाते समय और सड़क पर चलते समय चेहरा ढककर चलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि फिरोजपुर के सीनियर पुलिस कप्तान द्वारा उनके ध्यान में लाया गया है कि फिरोजपुर जिले में आम लोग वाहन चलाते समय या पैदल चलते समय अपने चेहरे को कपड़े से ढक लेते हैं, जिसके कारण उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है।

    बता दें कि इस तरह से चेहरा ढकने से असामाजिक शरारती तत्व किसी भी अपराध को अंजाम देकर पुलिस से बच सकते हैं। इसलिए इस प्रक्रिया को रोकने के लिए जनहित में आम जनता के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला फिरोजपुर में चेहरा ढककर वाहन चलाने और चेहरा ढककर पैदल चलने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध उन व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा जिन्होंने किसी बीमारी या एलर्जी के कारण मास्क या मेडिकल सुपर विजन के तहत कोई अन्य चीज पहनी हो। ये आदेश 30 नवंबर 2023 तक लागू रहेंगे।

  • पंजाब : फ्री शराब को लेकर ठेके पर हुआ हंगामा, जमकर चले लात घुसे,  देखें वीडियो

    पंजाब : फ्री शराब को लेकर ठेके पर हुआ हंगामा, जमकर चले लात घुसे, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : कस्बा ममदोट के गांव रूहेला हाजी में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला जहां कुछ बदमाशों ने शराब उधर ना देने पर ठेके पर काम करने वाले करिंदे सहित 4 लोगों की जमकर मारपीट की। आरोपी बदमाश सतनाम सिंह जो कि पास के गांव का रहने वाला था वह जब सुबह शराब के ठेके पर आया तो उसने शराब के ठेके पर काम करने वाले जसवंत सिंह से उधार शराब की मांग की कि वह उसे थोड़ी देर में पैसे दे देगा। ठेके पर काम करने वाले करींदे जसवंत सिंह ने उसे शराब की बोतल उधार में दे दी। उसने कहा कि वह थोड़ी देर बाद उसे पैसे दे जाएगा। शाम को आरोपी सतनाम सिंह एक बार फिर ठेके पर आया और उधार शराब की मांग करने लगा।

    जब ठेके पर काम करने वाले करींदे जसवंत सिंह ने उसे और उधार शराब देने से मना कर दिया और पिछले पैसे मांगे तो बदमाश सतनाम सिंह गाली गलौज करने लगा और वहां से चला गया। कुछ ही देर बाद आरोपी सतनाम सिंह अपने साथ 15- 20 गुंडे लेकर और हथियारों से लैस होकर शराब के ठेके पर पहुंच गया। वहां जसवंत सिंह की जमकर पिटाई करने लगे और शराब के ठेके में तोड़ फोड़ करनी शुरू कर दी। जसवंत सिंह को छुड़वाने के लिए जब आस पड़ोस के लोग आए तो आरोपी सतनाम सिंह और उसके साथियों ने उनको भी पीटना शुरू कर दिया और फायरिंग करनी शुरू कर दी।

    इस गोलीबारी में एक युवक को सिर में गोली लगी है। जिसको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। वही तीन घायलों को कस्बा ममदोट के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने पीड़ितों के बयान के आधार पर आरोपी सतनाम सिंह सहित 5 लोगों पर हत्या के प्रयास और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

  • पंजाबः CIA पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, एक घायल

    पंजाबः CIA पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, एक घायल

    फ़िरोज़पुरः सीआईए की पुलिस और हथियार बंद हमलावरों में फायरिंग होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों का पीछा कर रही सीआईए की पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने भी बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की। जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि गोली लगने से बदमाश दिलेर सिंह उर्फ दलेरी घायल हुआ है। दिलेर सिंह पर 15 से ज्यादा मुकदमे पहले से दर्ज है और कई केसों में यह वांटेड था। 

    एसपी रणधीर कुमार ने बताया कि पुलिस लंबे समय से इस आरोपी की तलाश कर रही थी। दरअसल, आज कैनाल कालोनी के पास बदमाशों और पुलिस में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी। घटना के दौरान घायल बदमाश को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में इलाज के लिए लाया गया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस की लिस्ट में मोस्ट वांटेड दिलेर सिंह उर्फ दिलेरी जो कि काफी समय से भगौड़ा था। पुलिस ने कहा कि उस पर 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है। जिसमें हत्या, हत्या के प्रयास और लूटपाट जैसे संगीन मामले शामिल हैं। पुलिस को इसकी काफी लंबे समय से तलाश थीं। आज जब गुप्त सूचना के  आधार पर पुलिस पार्टी द्वारा नाकाबंदी की गई तो दिलेर सिंह उर्फ दिलेरी अपने साथियों सहित आता दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान दिलेर सिंह ने पुलिस पर 3 राउंड फायर किए तो जवाबी फायरिंग में पुलिस ने इस बदमाश को उसके साथी सहित काबू कर लिया। जबकि इस घटना के दौरान एक साथी भागने में कामयाब हो गया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस को 2 पिस्टल बरामद हुए हैं।

  • ਪੰਜਾਬ :  ਜਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਪ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਕੀਤੀ ਕੁੱਟਮਾਰ, ਮਾਮਲਾ ਹੋਇਆ ਦਰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਜਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਪ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਕੀਤੀ ਕੁੱਟਮਾਰ, ਮਾਮਲਾ ਹੋਇਆ ਦਰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਪਿੰਡ ਹਜਾਰਾਂ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵੱਲੋਂ ਜਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੀੜਤ ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਬਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿੰਡ ਹਜਾਰਾਂ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਜਮੀਨ ਹੈ। ਜਿਸਤੇ ਜਗੀਰ ਸਿੰਘ ਜੋ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦਸਦਾ ਹੈ। ਉਸਨੇ ਕਬਜਾ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਬਾਬਤ ਕਈ ਵਾਰ ਪੰਚਾਇਤ ਵਿੱਚ ਵੀ ਗੱਲਬਾਤ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਇਸੇ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਉਹ ਕਈ ਵਾਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਲੜਕੇ ਦਵਿੰਦਰ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਜਿਸਤੋਂ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋਕੇ ਉਹ ਸ਼ਹਿਰ ਆਪਣੇ ਸਹੁਰੇ ਘਰ ਰਹਿਣ ਲੱਗ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਪਰ ਫਿਰ ਵੀ ਇਹ ਲੋਕ ਉਸਦਾ ਪਿੱਛਾ ਨਹੀਂ ਛੱਡ ਰਹੇ ਅਤੇ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਜਦ ਉਹ ਕੰਮ ਲਈ ਖਾਈ ਫੇਮੇ ਵਿਖੇ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਰਾਸਤੇ ਵਿੱਚ ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਪਣਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਉਸਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੇ ਅੱਗੇ ਲਿਆ ਕੇ ਖੜਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਪਿਛੇ ਇੱਕ ਕਾਰ ਆਕੇ ਖੜ ਹੋ ਗਈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਦੋ ਔਰਤਾਂ ਸਮੇਤ 4-5 ਵਿਅਕਤੀ ਸਵਾਰ ਸਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਹੱਥਾਂ ਵਿੱਚ ਕਹੀ ਦੇ ਦਸਤੇ ਫੜੇ ਹੋਏ ਸਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਉਸ ਉੱਪਰ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜਦ ਉਸਨੇ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਰੋਲਾ ਪਾਇਆ ਤਾਂ ਉਥੇ ਕਾਫੀ ਲੋਕ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਗਏ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਦੇਖ ਉਹ ਲੋਕ ਉਥੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਕਾਫੀ ਸੱਟਾਂ ਲੱਗੀਆਂ।

    ਜਿਸਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀ ਜਗੀਰ ਸਿੰਘ, ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਹੋਰ ਜੋ ਲੋਕ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਮੌਜੂਦ ਸਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਜਦੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਜਦੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਏ.ਐਸ.ਆਈ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਤੇ ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਅੱਗੇ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • पंजाब: सवारियों से भरी बस और ट्रैक्टर ट्राली की हुई आमने-सामने टक्कर, देखें वीडियो

    पंजाब: सवारियों से भरी बस और ट्रैक्टर ट्राली की हुई आमने-सामने टक्कर, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: फाजिल्का रोड पर बस और पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली में आमने-सामने की टक्कर हुई है। बस के ड्राइवर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फिरोजपुर की तरफ से फाजिल्का को पंजाब रोडवेज की यह बस जा रही थी और फाजिल्का की तरफ से आ रही ट्रैक्टर ट्राली जो कि ओवरलोड थी और ओवर स्पीड थी। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली चालक ने सीधी बस में टक्कर मार दी। जिससे कि बस खेतों में जा गिरी। इस हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर बुरी तरह जहां घायल हुआ है। वहीं बस में मौजूद सवारियों को मामूली चोटे आई है और सभी को पीछे से दूसरी बस मंगवा कर आगे भिजवा दिया गया है। पुलिस ने मौके पर आकर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाब : पुलिस ने नशा तस्कर की एक करोड़ 12 लाख की प्रॉपर्टी की फ्रिज, देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस ने नशा तस्कर की एक करोड़ 12 लाख की प्रॉपर्टी की फ्रिज, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब पुलिस की तरफ से नशा तस्करों के खिलाफ कारवाई की जा रही है। जिसको लेकर उनकी प्रॉपर्टी को फ्रिज किया जा रहा है। 2023 में नशा तस्करों की करीब 6 करोड़ की प्रॉपर्टी को फ्रिज किया जा चुका है। वही आज नशीली गोलियां का मामला दर्ज कर तस्कर की प्रॉपर्टी को फ्रिज किया गया है। शहर में एसपीडी और पुलिस की टीम ने नशीली गोलियां मामला दर्ज व्यक्ति के घर जाकर उसके घर के बाहर फ्रिज का नोटिस लगा दिया।

    गुरिंदर सिंह उर्फ प्रिंस के खिलाफ नशीली गोलियों का मामला दर्ज था उसकी एक करोड़ 12 लाख की प्रॉपर्टी को फ्रिज किया गया और बैंक खातो को भी फ्रिज किया गया है। एसपीडी रणधीर कुमार ने कहा कि 2023 में 6 करोड़ के करीब प्रॉपर्टी को फ्रिज किया जा चुका है, 35 और प्रपोजल दिल्ली में भेजी हुई है। फ्रिज के बाद आगे की प्रक्रिया भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।