पंजाब : फ्री शराब को लेकर ठेके पर हुआ हंगामा, जमकर चले लात घुसे, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुर : कस्बा ममदोट के गांव रूहेला हाजी में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला जहां कुछ बदमाशों ने शराब उधर ना देने पर ठेके पर काम करने वाले करिंदे सहित 4 लोगों की जमकर मारपीट की। आरोपी बदमाश सतनाम सिंह जो कि पास के गांव का रहने वाला था वह जब सुबह शराब के ठेके पर आया तो उसने शराब के ठेके पर काम करने वाले जसवंत सिंह से उधार शराब की मांग की कि वह उसे थोड़ी देर में पैसे दे देगा। ठेके पर काम करने वाले करींदे जसवंत सिंह ने उसे शराब की बोतल उधार में दे दी। उसने कहा कि वह थोड़ी देर बाद उसे पैसे दे जाएगा। शाम को आरोपी सतनाम सिंह एक बार फिर ठेके पर आया और उधार शराब की मांग करने लगा।

जब ठेके पर काम करने वाले करींदे जसवंत सिंह ने उसे और उधार शराब देने से मना कर दिया और पिछले पैसे मांगे तो बदमाश सतनाम सिंह गाली गलौज करने लगा और वहां से चला गया। कुछ ही देर बाद आरोपी सतनाम सिंह अपने साथ 15- 20 गुंडे लेकर और हथियारों से लैस होकर शराब के ठेके पर पहुंच गया। वहां जसवंत सिंह की जमकर पिटाई करने लगे और शराब के ठेके में तोड़ फोड़ करनी शुरू कर दी। जसवंत सिंह को छुड़वाने के लिए जब आस पड़ोस के लोग आए तो आरोपी सतनाम सिंह और उसके साथियों ने उनको भी पीटना शुरू कर दिया और फायरिंग करनी शुरू कर दी।

इस गोलीबारी में एक युवक को सिर में गोली लगी है। जिसको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। वही तीन घायलों को कस्बा ममदोट के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने पीड़ितों के बयान के आधार पर आरोपी सतनाम सिंह सहित 5 लोगों पर हत्या के प्रयास और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *