पंजाबः कार खरीदने आया युवक ट्राई करने के बहाने लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

अमृतसरः छेहरटा थानाक्षेत्र में हनुमान मंदिर के सामने कारों की खरीदो-फरोख्त वाली दुकान से एक युवक कार खरीदने का झांसा देकर कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने इसमें फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। छेहरटा निवासी विशाल लाड ने पुलिस को बताया कि वह हनुमान मंदिर के सामने पुरानी कारों की खरीदो-फरोख्त का कारोबार करता है। रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे एक अज्ञात युवक उसकी दुकान पर आया और दुकान पर खड़ी होंडा सिटी कार खरीदने की बात कही। विशाल ने कहा कि आरोपी ट्राई करने के झांसे में दुकान के एक कर्मचारी अभिबैग सिंह पुत्र संदीप सिंह निवासी निकट बेस शाह, छेहरटा को अपने साथ ले गया।

दुकानदार ने बताया कि आरोपी युवक ने पेट्रोल पंप से 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया और दुकान के कर्मी अभिबैग सिंह को लेकर फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित बद्रीनाथ अस्पताल ले गया। आरोपी ने उनके कर्मी को कहा कि उसका पिता उक्त अस्पताल में दाखिल है। इस दौरान उसने अभिबैग को अस्पताल में दाखिल पिता से पैसे लाने को कहा। जब उसका कर्मी कार से नीचे उतरा तो आरोपी कार भगाकर ले गया। मामले के जांच अधिकारी नरिंदर सिंह ने बताया कि दुकान और अस्पताल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल आरोपी का पता लगाया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *