Category: Mohali

  • पंजाबः ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की भीषण टक्कर में फंसा बाइक सवार, एक की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की भीषण टक्कर में फंसा बाइक सवार, एक की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः थाना लक्खो के बराम के अधीन आते गांव करीकलां के पास भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक में भयानक टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के बीच बाइक सवार युवक बुरी तरह से ट्रैक्टर में फंस गया। घटना दौरान एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक फाजिल्का जिले का रहने वाला था, जो बाबा बुड्ढा साहब के दर्शन के लिए जा रहा था। इस हादसे में 5 से 6 लोग घायल बताए जा रहे है। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    घटना में ट्रैक्टर ट्राली 2 हिसों में बंट गई, जबकि ट्रक का टायर फट गया और ट्रक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि जीटी रोड पर लंगर सेवा के लिए बैरियर लगे हुए थे। इस दौरान जगह तंग होने के कारण दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

  • पंजाब : भाजपा सीनियर नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने की प्रेस वार्ता, देखें वीडियो

    पंजाब : भाजपा सीनियर नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने की प्रेस वार्ता, देखें वीडियो

    फिरोज़पुर : राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने दिल्ली में आम आम आदमी पार्टी के संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि शराब स्कैम का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। इसमें जो लीगल कार्रवाई है वो तो होगी ही। भाजपा नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि अकाली भाजपा का गठजोड़ कुछ लोगों की सोच है। लेकिन पार्टी में जो अभी तक स्थिति है वह एलाइंस करने की नहीं है। पंजाब में बीजेपी लोक सभा की 13 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी।

    वही राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी से पूछा गया कि आपका कांग्रेस जाने में जो अटकलें हैं उस पर क्या कहना है। तो उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैने कांग्रेस को छोड़ा था उसके बाद कांग्रेस से भाजपा में लोग आए है। मैं भाजपा के साथ खड़ा हूं। राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए सरकार को मुआवजा देना चाहिए। अभी बहुत कम लोगों को मुआवजा मिला है।

    राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि सरकार ने जो 5 तारीख तक बाढ़ प्रभावित इलाकों मे खेतों की जमीनों से रेत उठाने के लिए कहा है वह बहुत कम समय है। कम से कम 1 महीने का समय किसानों को मिलना चाहिए कि वह अपनी जमीन से रेत को उठा सके और अपनी जमीन को आबाद कर सकें। वही राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि पीजीआई का निर्माण जल्द शुरू हो रहा है।

  • पंजाबः गुरुद्वारा साहिब में गोलक को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    पंजाबः गुरुद्वारा साहिब में गोलक को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    चोरी के मामले में संगत में रोष, किया नेशनल हाईवे किया जाम

     फिरोजपुरः शहर में चोरी की वारदातें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अब बे-खौफ चोर गुरुद्वारों को भी अपना निशाना बनाने लगे है। वहीं ताजा मामला फिरोजपुर फाजिल्का नेशनल हाईवे पर मौजूद गुरुद्वारा परगट साहब का सामने आया है, जहां पर चोरों ने देर रात गुरुद्वारे की गोलक पर अपना हाथ साफ किया। चोरी की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। चोरी की इस घटना को लेकर सिख समुदाय में काफ़ी रोष पाया जा रहा है। आज सुबह से ही संगठनों द्वारा नेशनल हाईवे जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया गया। लोगों का कहना है कि आए दिन घरों व दुकानों में चोरी की वारदातों को चोर अंजाम देते थे, लेकिन अब वह गुरुद्वारों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। लोगों द्वारा नेशनल हाईवे जामकर किए जाने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई इस दौरान उन्होंने चोरों को 3 दिन के अंदर पकड़ने का लोगों को आश्वासन दिया है। जिसके बाद संगत द्वारा नेशनल हाईवे  को खोल दिया गया।

  • पंजाब :  रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर को चोरों ने 7वीं बार बनाया निशाना, देखें वीडियो

    पंजाब : रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर को चोरों ने 7वीं बार बनाया निशाना, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : लोग चोरों के आतंक से इतने खौफजदा है कि लोगों ने अपने घरों को अकेला छोड़ना ही बंद कर दिया है। चोरों के निशाने पर अब वह रिटायर्ड लोग हैं जो अकेले रहते है। फिरोजपुर में चोरी का ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें चोरों ने एक ही घर को 7 बार चोरी की वारदात को अंजाम देकर अपना शिकार बनाया है। चोरों ने बीएसएफ के रिटायर्ड इंस्पेक्टर जगतार सिंह के घर पर 7वीं बार धावा बोला है और घर का कीमती सामान चुरा कर ले गए है।

    जगतार सिंह को अकसर बाहर जाना पड़ता है, उनके बेटे बीएसएफ में ही नौकरी करते है और दूसरे राज्यों में तैनात है। इसलिए उन्हें मिलने के लिए जाना पड़ता है। जब भी जगतार सिंह अपने बच्चों से मिलने जाते हैं तो पीछे से चोर चोरी की घटना को अंजाम दे देते है। कई बार पुलिस में शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस के हाथ खाली है। चोरों के इस आतंक से पूरी कॉलोनी के वासी ही परेशान है। हर दिन चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे है। कॉलोनी निवासियों का कहना है कि चोर आकर पहले किसी घर पर पत्थर फेंकते है।

    जब वह लोग शोर मचाते है तो आस पड़ोस के लोग उस घर में इकट्ठा हो जाते है। जैसे ही लोग उसे घर में इकट्ठा होते है, चोर पीछे से दूसरे घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे देते है। चोरों के इस आतंक से उनका रहना मुश्किल हुआ पड़ा है पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती।

  • पंजाबः बड़ी सफलता, घर से 3 किलो हेरोइन बरामद 

    पंजाबः बड़ी सफलता, घर से 3 किलो हेरोइन बरामद 

    फिरोजपुर: पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। वहीं सीमावर्ती गांव चक्क भंगे वाला में अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक घर में 3 किलो के 3 पैकेट हेरोइन फैंकी गई और मकान मालिक द्वारा तुरंत बीएसएफ की 136 बटालियन की बीओपी गट्टी हयात के कंपनी कमांडर गोबिंदा बाला को इस बात की सूचना दी गई। बीएसएफ और थाना ममदोट की पुलिस ने हेरोइन कब्जे में लेकर पैकेट फैंकने वाले नशा तस्करों  की तलाश शुरू कर दी है। उक्त जानकारी देते हुए एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया कि थाना ममदोट की पुलिस को दी लिखती सूचना में बीएसएफ 136 बटालियन के कंपनी कमांडर ने बताया है कि जगराज सिंह पुत्र टहल सिंह वासी गांव चक्क भंगेवाला के घर में कोई अज्ञात व्यक्ति 3 पैकेट  हेरोइन के फैंक कर चला गया है और जगराज सिंह द्वारा इस संबंधी उन्हें जानकारी दी गई है।

    उन्होंने बताया कि बीएसएफ अधिकारियों और थाना ममदोट के एएसआई हरमीत चंद के नेतृत्व  पैकेट खोलकर देखे गए तो उनमें 3 किलो हेरोइन थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 करोड़ रुपए बताई जाती है। एस.पी. रणधीर कुमार ने बताया कि यह हेरोइन किन तस्करों द्वारा इस घर में फैंकी गई थी और कहां से लाई गई ? इस बात का बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा बड़े स्तर पर पता लगाया जा रहा है और जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि थाना ममदोट में कंपनी कमांडर द्वारा दी गई लिखती सुचना के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

  • पंजाब : पुलिस ने नशा तस्कर के घर के बाहर चिपकाया कुर्की का नोटिस, देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस ने नशा तस्कर के घर के बाहर चिपकाया कुर्की का नोटिस, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। जहां एक हैरोइन के मामले में जेल में बंद नशा तस्कर के घर के बाहर नोटिस चिपका कर कुर्की की कार्रवाई शुरू की है। पंजाब पुलिस इस तस्कर द्वारा नशा बेचकर 54 लाख 53 हजार की संपत्ति की नीलामी कर, पैसे को सरकारी खजाने में जमा करवाएगी। जिसमें नशा बेचकर बनाया गया यह घर भी शामिल है। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अपना रुख सख्त कर लिया है। पुलिस ने अब ड्रग तस्करों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस गांव पोजे के उताड़ में एक नशा तस्कर के घर पहुंची और नशा बेचकर बनाई गई 54 लाख लाख 53 हजार की संपत्ति पर नोटिस लगा दिया।

    अधिकारियों ने बताया कि ‘पोजे के उताड़ निवासी ड्रग तस्कर मलूक सिंह के बेटे बूटा सिंह के पास से 2 किलो 60 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। बूटा सिंह जेल में फिलहाल 10 साल की सज़ा काट रहा हैं। ड्रग तस्करों द्वारा नशे की कमाई से बनाई गई संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया के तहत परिवार की 54 लाख 53 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की जाएगी, जिसमें घर भी शामिल है। इसके चलते परिवार को ये नोटिस दिया गया है। इसे घर के गेट पर भी चिपकाया दिया गया है। डेढ़ किलो हेरोइन की तस्करी के मामले में बूटा सिंह के पिता मलूक सिंह भी नामज़द है।

  • पंजाब : आंतकवादी लखबीर सिंह लंडा के नाम पर फिरौती मांगने वाले पुलिस ने किए गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : आंतकवादी लख़बीर सिंह लंडा के नाम पर फिरौती मांगने के बाद एक दुकानदार की दुकान पर फायरिंग करने वाला युवकों को पुलिस ने धर दबोचा। यह आरोपी इस दुकानदार के पड़ोसी थे। आरोपियों ने बताया कि उसके आंतकवादी लख़बीर सिंह लंडा के साथ संबंध नही थे। वारदात को अंजाम देने वाले युवकों ने लंडा का नाम इस्तेमाल कर फिरौती मांगी थी।

    कुछ दिन पहले कस्बा ज़ीरा में इन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया था। यह सारी घटना सी.सी.टी.वी कैमरे में कैद हो गई थी। जानकारी के मुताबिक आरोपी कर्जे में डूबे थे। पुलिस ने इस पर कारवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी से हथियार भी बरामद किए है।

  • पंजाब : किसानों का ‘रेल रोको प्रदर्शन’ जारी, देखें वीडियो

    पंजाब : किसानों का ‘रेल रोको प्रदर्शन’ जारी, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब में किसानों का तीन दिवसीय रेल रोको आंदोलन आज दूसरे दिन भी जारी है। रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन कर रहे लोगों की वजह से ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो रही है। कई ट्रेनों को रद्द किया गया जबकि कई ट्रेनों के रूट को बदल दिया गया है।

    किसानों द्वारा अपनी मांगो को लेकर आज दूसरे दिन भी पंजाब के 15 रेलवे स्टेशन पर किसानों की 18 जत्थे बंदियों द्वारा रेल रोको प्रर्दशन शुरू किया गया है। वही यह प्रदर्शन 30 सितम्बर शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। वही किसानों ने कहा की आज हमारा धरने का दूसरा दिन है। लेकिन सरकार हमारी मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही।

    अगर सरकार ने हमारी मांगो की ओर कोई ध्यान नहीं दिया तो हमारा संघर्ष और भी तेज होगा। किसानों की मुख्य मांग लखीमपुर खीरी के दोषियों को सजा दिलाना, M S P को लागू करवाना और बाढ़ में खराब हुई फसलों का मुआवजा देना आदि है।

  • पंजाबः 50 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में PCS अधिकारी पर मामला दर्ज

    पंजाबः 50 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में PCS अधिकारी पर मामला दर्ज

    फिरोजपुर : विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर रेंज ने मोगा जिले के धर्मकोट के मेहल कलां गांव के रणजीत सिंह से 50,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पीसीएस अधिकारी नरिंदर सिंह धालीवाल पर मामला दर्ज किया है। एफआईआर के मुताबिक, रणजीत सिंह ने जीरा के हरप्रीत सिंह के साथ मई 2014 की पार्टनरशिप डीड पर 50:50 के आधार पर एक रेस्टोरेंट खोला था। बाद में 10 अगस्त 2018 को जीरा में केस दर्ज किया गया, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया।

    इसके अलावा, उनके बीच इसके स्वामित्व को लेकर विवाद था और इसे नरिंदर सिंह धालीवाल की अदालत में ले जाया गया, जो एसडीएम जीरा के रूप में तैनात थे। 2 लाख में सौदा हुआ और 20 मार्च, 2019 को धालीवाल को 50,000 रुपये का भुगतान किया गया और बातचीत रिकॉर्ड की गई। विजिलेंस ने रणजीत सिंह की शिकायत पर धालीवाल पर धारा 7 पीसी एक्ट 1988 यथा संशोधित आईपीसी संशोधन एक्ट 2018 के तहत मामला दर्ज किया है।

  • पंजाबः कोटकपूरा फायरिंग मामले में सुखबीर बादल, पूर्व DGP और परमराज उमरानंगल को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    पंजाबः कोटकपूरा फायरिंग मामले में सुखबीर बादल, पूर्व DGP और परमराज उमरानंगल को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    फिरोजपुरः कोटकपूरा गोलीकांड में सुखबीर सिंह बादल को बड़ी राहत मिली है। मामले पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए अग्रिम जमानत मंजूर कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी, परमराज उमरानंगल सहित अन्य आरोपियों को अग्रिम जमानत दे दी है। इस मामले में जांच पूरी होने का हवाला देते हुए हाईकोर्ट ने सभी याचिकाकर्ताओं को यह लाभ दिया है। हाईकोर्ट ने आदेश में स्पष्ट किया की याचिकाकर्ता जांच में सहयोग करेंगे और किसी भी गवाह को प्रभावित करने का प्रयास नहीं करेंगे।

    बता दें पहले से मिली हुई अंतरिम जमानत के आदेशों को हाईकोर्ट ने कंफर्म किया। इसके अलावा कोर्ट ने मामले की जांच में शामिल होते रहने के भी आदेश दिए हैं। वहीं सुखबीर सिंह बादल के साथ सुमेध सैनी, अमर सिंह चहल, चरणजीत शर्मा, परमराज उमरानंगल और सुखमंदर सिंह मान को भी हाईकोर्ट ने आज जमानत दे दी। इन सभी को हाईकोर्ट पहले ही राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे चुका है।

    पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा था कि 2015 के इस मामले की जांच के लिए गठित दोनों जांच आयोग ने इस मामले में उनकी भूमिका का कहीं भी जिक्र नहीं किया था, बावजूद इसके 2018 में उन्हें इस मामले में नामजद कर लिया गया। जबकि इस मामले में चालान भी पेश किया जा चुका है। हाईकोर्ट ने 21 मार्च को उन्हें इस मामले में अंतरिम जमानत दे दी थी। आज हाईकोर्ट ने उनकी जमानत को कंफर्म कर दिया है।