पंजाब : आंतकवादी लखबीर सिंह लंडा के नाम पर फिरौती मांगने वाले पुलिस ने किए गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुर : आंतकवादी लख़बीर सिंह लंडा के नाम पर फिरौती मांगने के बाद एक दुकानदार की दुकान पर फायरिंग करने वाला युवकों को पुलिस ने धर दबोचा। यह आरोपी इस दुकानदार के पड़ोसी थे। आरोपियों ने बताया कि उसके आंतकवादी लख़बीर सिंह लंडा के साथ संबंध नही थे। वारदात को अंजाम देने वाले युवकों ने लंडा का नाम इस्तेमाल कर फिरौती मांगी थी।

कुछ दिन पहले कस्बा ज़ीरा में इन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया था। यह सारी घटना सी.सी.टी.वी कैमरे में कैद हो गई थी। जानकारी के मुताबिक आरोपी कर्जे में डूबे थे। पुलिस ने इस पर कारवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी से हथियार भी बरामद किए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *