Category: Mohali

  • पंजाब: पुलिस और गैंगस्टर में हुई मुठभेड़, एक घायल 

    मोहालीः पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टर और बदमाशों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं ताजा मामला सेक्टर-71 से सामने आया है। जहां पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। मिली जानकारी के अनुसार स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम एक आरोपी का पीछा कर रही थी। आरोपी सेक्टर-71 स्थित वीआईपी इलाके में छलांग मारकर कोठी में छिपने की कोशिश की। पुलिस की टीम भी उसके पीछे वहां पहुंच गई। इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलाई गई। जानकारी के अनुसार गोलिबारी के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया है। इस मामले को लेकर जल्द पुलिस खुलासा कर सकती है।

  • पंजाब : वेटलिफ्टिंग में 2 क्विंटल भार उठा कर18 वर्षीय युवक ने बनाया रिकॉर्ड, देखें वीडियो

    फाजिल्का : पंजाब सरकार द्वारा खेड वतन पंजाब में वेट लिफ्टिंग मुकाबला में हिस्सा लेकर फाजिल्का के सरहदी गांव बाधा का 18 वर्षीय युवक नवकिरण को ऐसी लगन लगी कि उसने उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। देशभर में वेटलिफ्टिंग मुकाबला करवाने वाली एनजीओ की तरफ से नेशनल व इंटरनेशनल मुकाबले में 3 बार भाग लिया और तीनों बार ही नंबर वन मुकाबले में सोने के तगमे हासिल किए है। जिससे नवकरण के घर में खुशी का माहौल बना हुआ है। अब एक एनजीओ द्वारा दोहा कतर में 8 मार्च को मुकाबला करवाए जा रहे हैं। जिस्में भी नवकरण भाग लेने जा रहा है और उसको उम्मीद है कि वह नंबर वन पोजीशन पर आएगा। गौरतलब है कि 18 वर्षीय नवकरण 82 किलो वर्ग भाग के मुकाबले में कई बार खेल चुका है। जिसमें उसने हर बार नंबर वन पोजीशन हासिल की बच्चों की खेलों की तरफ उत्सुकता देखते हुए उसके पिता द्वारा भी उसको पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

    नवकरण के पिता सुरजीत सिंह ने बताया कि वह भी अपने समय में वेट लिफ्टिंग किया करते थे। परंतु कोई चोट लगने के कारण वह आगे नहीं बढ़ पाए। जिसको अब उनका बेटा नवकरण सपने को पूरा कर रहा है। उन्होंने मांग की है कि अगर पंजाब सरकार हमारे बच्चे की मदद करें तो नवकरण देश के लिए खेलकर पहला स्थान हासिल करके देश और फाजिल्का का नाम रोशन करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब भगवत सिंह मांन से अपील की है कि जैसे पंजाब सरकार द्वारा खेलों की तरफ युवकों को लगाया जा रहा है। वह अच्छा प्रयास है। अगर इन बच्चों को सरकार अपनी तरफ से ट्रेनिंग देकर खिलाए तो अच्छे परिणाम हासिल होंगे और नशों को छोड़कर विद्यार्थी खेलों की तरफ हिस्सा लेंगे।

  • पंजाबः व्यक्ति की गोली मारकर ह+त्या

    फिरोजपुरः थाना मल्लांवाला के अंतर्गत आते गांव दुला सिंह वाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार सतनाम सिंह देर रात  बचितर सिंह के घर में दाखिल हुआ। इस दौरान जब बचितर सिंह को सतनाम के घर दाखिल होने का पता चला तो उसने अपनी 315 बोर की रायफल से गोली मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। 

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी बलकार सिंह और एसएचओ बलराज पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी बलकार सिंह ने बताया कि मामला अवैध संबंधों का लग रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

  • पंजाबः पंप से 5 हजार से अधिक का पेट्रोल डलवाकर स्कॉर्पियो सवार युवक फरार, देखें CCTV

    फिरोजपुरः पंजाब में पैट्रोल पंप पर तेल भरवाकर बिना पैसे दिए युवकों के फरार होने के मामले में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला श्री मुक्तसर साहिब में बठिंडा रोड पर स्थित तनेजा पेट्रोल पंप से सामने आया है। जहां देर रात करीब 1 बजे स्कॉर्पियो सवार युवक फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पंप के कर्मी ने बताया कि युवक ने स्कॉर्पियो में 5290 का तेल डलवाया और पेटीएम करने के बहाने करने लगा। इस दौरान मौका पाकर युवक घटना स्थल से भाग गया।

    पीड़ित ने बताया कि गाड़ी के दोनों नंबर प्लेट काले किए हुए थे और इस मामले के की सूचना कर्मियों ने पंप के मालिक को दी। जिसके बाद पंप मालिक ने पुलिस घटना संबंधी सूचित किया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे लेकर आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार युवक ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। इस दौरान युवक ने कर्मी से तेल डालने के लिए और गाड़ी में बैठ गया।

    जैसे ही कर्मी ने गाड़ी में तेल डाला गाड़ी सवार युवक फरार हो गया। वहीं बीते दिन लुधियाना में रात के समय पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों से नकाबपोश लुटेरों द्वारा तेजधार हथियार के बल पर कैश लूट की घटना को अंजाम दिए जाने के मामलों को लेकर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से बैठक की गई थी। बैठक के दौरान उन्होंने निर्णय लिया कि रात में पेट्रोल पंपों पर आने वाले वाहन चालकों से पहले पैसा लिया जाएगा और बाद में वाहनों में पेट्रोल भरा जाएगा। यह फैसला पूरी रात लागू रहेगा और सुबह कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा।

  • पंजाब : तेज रफ्तार ट्रॉली ने लोगों को कुचला, बच्ची की मौ’त, 2 गंभीर घायल, देखे वीडियो

    फिरोजपुर : हलका जीरा के गांव कसोआना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक बालू लदी ट्रॉली ने कई लोगों को कुचल दिया है। इस हादसे के दौरान एक मासूम बच्ची की भी मौत हो गई है। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं 4 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक बच्ची के पिता बूटा सिंह ने बताया कि उसके पिता बच्ची को गोद में लेकर कुछ अन्य लोगों के साथ ताश खेल रहे थे।

    तभी अचानक तेज रफ्तार बालू लदा ट्रेलर उनके ऊपर से गुजर गया। जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मासूम बच्ची की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ड्राइवर किसी को गाड़ी चलाना सिखा रहा था और वह ट्रेलर को संभाल नहीं पाए और पूरी स्पीड में ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और उनके ऊपर चढ़ गया। उनकी मांग है कि ट्रेलर चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जब पुलिस से घटना के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि ट्रॉली और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः बीयर के शौकीनों को लग सकता है बड़ा झटका

    चंडीगढ़ः बीयर पीने के शौकीनों के लिए अहम खबर सामने आई है। पंजाब में शराब व्यापारियों ने राज्य सरकार से बीयर के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) खत्म करने की मांग की है ताकि वे 2024-25 में इसे अधिक कीमत पर बेच सकें और अपने ग्राहकों को बेच सकें। इससे घाटे को कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की राज्य सरकार अपनी तीसरी आबकारी नीति का मसौदा तैयार कर रही है, जिसके आधार पर शराब व्यापारियों से प्रतिक्रिया मांगी जा रही है।

    पंजाब के वित्त, उत्पाद शुल्क एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा और उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को चंडीगढ़ में शराब खुदरा विक्रेताओं से मुलाकात की थी। जिसके बाद खुदरा विक्रेताओं ने सरकार के समक्ष उक्त मांगें रखी है। दरअसल, बीयर की न्यूनतम और अधिकतम दरों का नियमन पिछले साल लागू किया गया था। बीयर की कीमत करीब 160 रुपये है, जिसे व्यापारी कम कीमत मानते हैं, इसलिए उन्होंने सरकार से नई नीति में इस प्रावधान को बाहर करने की मांग की है, ताकि बीयर की कीमत 180 से 200 रुपये के बीच रखी जा सके।

    बेहतर व्यापार की संभावना के लिए, वे चाहते हैं कि सरकार भारतीय निर्मित शराब (आईएमएफएल) के लिए खुला कोटा प्रणाली को समाप्त करें और इस पर पंजाब निर्मित शराब (पीएमएल) पैटर्न के आधार पर कोटा सीमा लागू करे। उन्होंने तर्क दिया कि मौजूदा प्रणाली से थोक विक्रेताओं और निर्माताओं को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा हुआ, जिससे खुदरा विक्रेताओं को भारी नुकसान हुआ। उन्होंने पीएमएल जैसे लाइसेंस शुल्क के माध्यम से आईएमएफएल कोटा को विनियमित करने का प्रस्ताव दिया है। व्यापारी चाहते हैं कि मैरिज पैलेसों को आयोजनों के लिए नजदीकी विक्रेताओं से शराब खरीदने की अनुमति दी जाए।

  • तेज रफ्तार कार का कहर, 2 भाइयों को कुचला

    फिरोजपुर : गांव आसल के एरिया में एक तेज रफ्तार कार 2 भाइयों को बुरी तरह से घायल कर दिया। जिन्हें फिरोजपुर शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है और पुलिस द्वारा अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश की जा रही है।थाना सिटी फिरोजपुर के एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मुद्दई हरमेल सिंह पुत्र बेला सिंह वासी गांव भडाना ने पुलिस को दिए

    बयानों में बताया है कि वह अपने भाई के साथ रिश्तेदारी में मौत हो जाने पर गांव आसल में गया हुआ था और वापसी पर जब वह किसी सवारी की इन्तजार कर रहे थे। तो इतने में शाम करीब 6:15 बजे एक अज्ञात कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही के साथ कर चलाते हुए उनके साथ हादसा कर दिया जिससे वह और उसका भाई घायल हो गए और उनकी टांग टूट गई, जिन्हें उपचार के लिए हस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

  • पंजाबः इस मामले में पूर्व DSP दोषी करार

    मोहालीः एक लाख रुपये रिश्वत लेने के 13 साल पुराने मामले में कोर्ट ने डीएसपी राका गेरा को दोषी करार दिया है। अब विशेष सीबीआई अदालत 7 फरवरी को सजा पर अपना फैसला सुनाएगी। मोहाली के मुल्लांपुर निवासी बिल्डर केके मल्होत्रा ​​की शिकायत पर सीबीआई ने 25 जुलाई 2011 को राका गेरा को चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित उनके घर से 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इसके बाद सीबीआइ ने उसके आवास पर छापामारी की तो अवैध हथियार भी मिले। छापे में सीबीआइ को एके-47 के 67 कारतूस, .32 बोर की जर्मन मेड रिवाल्वर और एक डबल बैरल गन बरामद हुई थी।

    हालांकि घर से हथियार बरामद होने के मामले में राका गेरा को जिला एवं सत्र न्यायालय की ओर से पहले ही बरी किया जा चुका है। वर्ष 2011 में मुल्लांपुर के बिल्डर से राका गेरा ने एक लाख रुपये रिश्वत ली थी। गिरफ्तारी के समय वह मोहाली में डीएसपी पद पर तैनात थी। राका गेरा के खिलाफ सीबीआइ के पास सुबूत के तौर पर वीडियो फुटेज थे। हालांकि, जिस बिल्डर ने राका गेरा पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए थे बाद में वह कोर्ट में गवाही के दौरान अपने बयानों से मुकर गया था, लेकिन सीबीआइ ने राका गेरा के खिलाफ कुल 49 गवाह बनाए थे। करीब पांच साल तक इस केस के ट्रायल पर पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट ने रोक लगा रखी थी। अगस्त 2023 में रोक हटाए जाने के बाद फिर मुकदमा चला।

  • पंजाबः इन जिलों से 5 कैबिनेट मंत्री लड़ सकते है लोकसभा चुनाव 

    चंडीगढ़ः पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अपने-अपने स्तर पर तैयारी कर रही हैं। जानकारी के अनुसार आप पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन होता नहीं दिख रहा है, जिसके चलते अब आम आदमी पार्टी ने भी 13 सीटों पर उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी है। इसी के तहत आम आदमी पार्टी ने नई रणनीति बनाई है। सूत्रों के मुताबिक ‘आप’ 13 लोकसभा सीटों में से 5 सीटों पर कैबिनेट मंत्रियों को उतारने जा रही है। इसके पीछे आम आदमी पार्टी का तर्क है कि कैबिनेट मंत्रियों के चुनाव मैदान में उतरने से यह भी पता चलेगा कि जनता माननीय सरकार के काम से कितनी खुश है।

    इससे अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ-साथ नगर निगम और पंचायत चुनाव के लिए भी उसी हिसाब से रणनीति बनाई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी 5 सीटों पर मंत्रियों को उतारने की तैयारी कर रही है। इनमें बठिंडा, फरीदकोट, संगरूर, पटियाला और अमृतसर शामिल हैं। हालांकि, इस संबंध में पार्टी नेता कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पार्टी सूत्रों से पता चला है कि जिन मंत्रियों को मैदान में उतारने पर विचार किया जा रहा है, उन्हें इन क्षेत्रों में तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

    इसके साथ ही सर्वे में उनका नाम भी शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि आप पार्टी  ने पिछले साल नवंबर में लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, मंत्रियों, विधायकों और जिला अध्यक्षों को 5-5 ब्लॉक आवंटित किए गए हैं। जिन्हें ग्रामीण स्तर पर पार्टी को मजबूत करने को कहा गया है। इसलिए पार्टी इस चुनाव में एक नए प्रयोग पर विचार कर रही है। क्योंकि ‘आप’ के पास विधानसभा में 92 सीटें हैं। सरकार को कोई खतरा नहीं है। हालांकि, AAP और कांग्रेस दोनों I.N.D.I.A. का हिस्सा हैं लेकिन, वह किस रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे, इसे लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है।

  • पंजाब : बधाई लेने आए किन्नरों ने किया कुछ ऐसा, देखें वीडियो

    मोहाली : शादी की बधाई लेने आए किन्नरों ने ज्यादा पैसों की मांग से माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार खरड़ में शादी की बधाई लेने के लिए किन्नर ने एक लाख रुपये की मांग की। ज्यादा पैसों की मांग की वजह से परिवार वालों ने रुपये देने से इंकार कर दिया। दूल्हे नरिंदर सिंह ने बताया कि किन्नर हमें बद्दुआ ने रहे थे। इस पर किन्नर भड़क गए और उनमें से एक किन्नर ने दुल्हन समेत पूरे परिवार के सामने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए।

    नरिंदर ने कहा कि  किन्नरों बधाई की राशि तय की जानी चाहिए। ताकि बधाई के नाम पर लोगों को अपमानित नहीं होना पड़े। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। जब किन्नर को पता चला तो उन्होंने उनका वीडियो बना लिया है। तभी किन्नर घबरा गई हैं और उनसे कहते हैं कि चिल्लाओ मत। तुम्हें बधाई नही देनी ता कोई बात नहीं है।