Category: Mohali

  • बड़ी खबरः GAMADA के पूर्व चीफ इंजीनियर सहित कई लोगों पर मामला दर्ज

    मोहाली: ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GAMADA) के पूर्व चीफ इंजीनियर सुरेंद्र पाल सिंह उर्फ पहलवान एवं उसकी पत्नी मनदीप कौर सहित कई निजी कंपनियों और निर्देशकों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया जाएगा। एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट(ED) की शिकायत पर मोहाली की विशेष अदालत ने यह मुकदमा दर्ज करने का आदेश सुनाया है। इस मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पहलवान सहित उसके कई साथियों पर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पंजाब में अकाली दल की सरकार के दौरान आरोपी ने GAMADA के चीफ इंजीनियर और पंजाब मंडी बोर्ड में रहते हुए यह भ्रष्टाचार किया था।

    जिसका बाद में कांग्रेस सरकार के दौरान खुलासा हुआ था। पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में घूमने के बाद मंडी बोर्ड और गमाडा में बतौर चीफ इंजीनियर सेवाएं देने वाले सुरिंदर पाल भ्रष्टाचार को लेकर काफी बदनाम रहे। उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपए बनाए। ईडी ने अपनी जांच में पाया है कि पहलवान ने चीफ इंजीनियर के पद पर रहते कई कंपनियों से काम के बदले करोड़ों रुपए लिए। पहलवान ने करोड़ों रुपए कमाकर तीन कंपनियां बनाई और सारा पैसा इनमें निवेश कर दिया। ईडी ने 63 संपत्तियां पहलवान, उसके रिश्तेदारों और करीबियों की जब्त की हैं। यह सारी संपत्तियां गलत कमाई से अर्जित की गई थीं।

    इससे पहले ईडी ने पहलवान की विभिन्न बैंकों में 5. 93 करोड़ रुपए की एफडीआर भी जब्त की थी। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार को लेकर पहले इंजीनियर सुरिंद्र पाल उर्फ पहलवान के खिलाफ मामला पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने दर्ज किया था, लेकिन खातों में करोड़ों रुपए की ट्रांजेक्शन और कंपनियों में निवेश के मामले सामने आने के बाद इस केस को प्रवर्तन निदेशालय ने टेकओवर कर लिया था।मामला प्रवर्तन निदेशालय के पास पहुंचने के बाद पहलवान को सवालों की लिस्ट देकर करोड़ों रुपए का हिसाब मांगा गया था। उनसे आय के सोर्स के बारे में पूछा गया था। लेकिन करोड़ों रुपए की एफडीआर, करोड़ों रुपए की संपत्तियों के साथ-साथ तीन अपनी निजी कंपनियां खड़ी करने वाले इंजीनियर पहलवान कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर ईडी ने कार्रवाई की।

  • जालंधर के व्यक्ति ने वीआईपी कल्चर को लेकर उठाए सवाल, हाईकोर्ट सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

    चंडीगढ़ः जालंधर के व्यक्ति ने वीआईपी कल्चर को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सवाल खड़े किए है। दरअसल, पंजाब में एमपी, एमएलए, बोर्ड व कॉर्पोरेशन के चेयरमैन व मेयर आदि की पायलट व एस्कॉर्ट गाड़ियों पर लाल-नीली बत्ती के अवैध इस्तेमाल पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। याचिका दाखिल करते हुए जालंधर के सिमरनजीत सिंह ने हाईकोर्ट को बताया कि लाल-नीली बत्ती को वीआईपी कल्चर का हिस्सा मानते हुए केंद्र सरकार ने 2017 में इसका इस्तेमाल सभी के लिए बंद कर दिया था। यहां तक कि राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के वाहन पर भी इनका प्रयोग नहीं किया जा सकता।

    केंद्र सरकार के 2017 के अधिसूचना को पंजाब सरकार ने भी अपनाया था और अधिसूचना जारी की थी। इसके बावजूद जनता के चुने प्रतिनिधि व अन्य वीआईपी रसूख दिखाने के लिए अपने एस्कॉर्ट व पायलट वाहनों पर लाल-नीली बत्ती का इस्तेमाल कर रहे हैं। याची ने कहा कि ये वाहन स्टेट ट्रांसपोर्ट ने इन जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करवाएं हैं, लेकिन स्टेट ट्रांसपोर्ट के पास भी ऐसा कोई अधिकार नहीं है, जो इस प्रकार इस्तेमाल की अनुमति दे। इसके साथ ही वीआईपी उपलब्ध करवाए गए वाहनों को मोडिफाई भी करवाते हैं और इस पर पुलिस का लोगो तक लगवा लेते हैं।

    इस प्रकार वाहनों को मोडिफाई करवा कर कानून का मजाक बनाया जा रहा है। याची ने हाईकोर्ट से अपील की है कि नियमों की अनदेखी कर इस प्रकार के वाहनों पर कार्रवाई न करने वाले अधिकारियों व ऐसे वाहनों का इस्तेमाल करने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश जारी किया जाए। याची पक्ष की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार व अन्य को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

  • पंजाबः अब इस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसरों और कर्मियों ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में लगातार जगह जगह पर मुलाजिमों द्वारा प्रदर्शन करने के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब ताजा मामला फिरोजपुर में शहीद भगत सिंह स्टेट टेक्निकल यूनिवर्सिटी से सामने आया है। जहां आज प्रोफेसर और मुलाजमों की तरफ से रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रोफेसर और मुलाजमों ने कहा कि उनकी 6 महीने की बकाया सैलरी अभी तक नहीं मिली है। इसी के साथ उनका इंक्रीमेंट भी रोक दिया गया है। मुलाजिमों ने कहा कि सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए कि उनका गुजारा कैसे होगा।

    उन्होंने कहा कि उन्हें 6 महीने की बकाया सैलरी नहीं मिली है। मुलाजिमों के अनुसार सरकार ने आते ही बजट में 15 से 30 करोड रुपए यूनिवर्सिटी का बजट किया था, लेकिन उसके बाद फिर 30 से 15 करोड़ पर ले आए। प्रोफेसर और मुलाजमों ने कहा कि सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए हम बच्चों को पढ़ाते हैं उनका अच्छा भविष्य बनाने के लिए लेकिन हमारे साथ ही ऐसा क्यों हो रहा है। प्रोफेसर और मुलाजमों ने मांग की है कि सरकार को यूनिवर्सिटी का बजट फिर 30 से 15 करोड़ ही किया जाए।

  • पंजाबः लापता युवक का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    अबोहरः पिछले करीब दस दिनों से लापता मौजगढ निवासी युवक का शव आज सुबह गांव के ही छप्पड से मिला, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवाते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सुनील उर्फ सोनू निवासी गांव मौजगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुनील विवाहित था। उसका चार साल का बच्चा भी है। सुनील के परिजनों ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता था और नशे का आदि था। वह करीब 10 दिन पहले अचानक घर से लापता हो गया।

    उसके बाद से ही परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार को गांव के छप्पड़ को मोटर द्वारा खाली करवाया जा रह था तो उसका शव दिखा। उन्होंने इसकी सूचना कलरखेड़ा पुलिस को दी। जिस पर पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। इधर पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाते हुए मृतक के भाइयों सुभाष और धर्मवीर के बयानों पर बनती कार्रवाई शुरू कर दी है

  • पंजाबः सीएम मान ने मुलाजिमों को दिया तोहफा

    जालंधर/वरुण: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीएसएमयू कर्मचारी संगठन के नेताओं के साथ बैठक के बाद ट्वीट कर कर्मचारियों को बकाया डीए की 4 फीसदी किश्त देने की घोषणा की है। कर्मचारियों की बची हुई तीन किश्तों में अब एरियर की दो किश्तें रह जाएंगी। पिछले 40 दिनों से पंजाब भर में कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो डीए समेत अन्य मांगों की मांग कर रहे थे। सीएम के आश्वासन के बाद से सोमवार को कर्मचारी काम पर लौट आए थे। पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन (पीएसएमएसयू) ने सभी डीसी दफ्तरों में आठ नवंबर से कलम छोड़ हड़ताल चल रही थी।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से सोमवार को बातचीत के लिए बुलाए जाने के बाद हड़ताल स्थगित करने का एलान किया गया। करीब डेढ़ महीने से जारी हड़ताल के कारण 52 विभागों में कामकाज प्रभावित हो रहा था। पीएसएमएसयू के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री मान आज दोपहर 12.30 बजे पंजाब भवन में बैठक करेंगे।पीएसएमएसयू के अध्यक्ष अमरीक सिंह संधू ने बताया कि उनकी मांगों पर चर्चा के लिए यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को शुक्रवार को चंडीगढ़ बुलाया गया था। उसी दौरान प्रतिनिधिमंडल को 18 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे पंजाब भवन में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आमने-सामने बैठक के लिए भी समय दिया गया।

    उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने यूनियन से अपील की है कि हड़ताल स्थगित की जाए, क्योंकि छोटे साहिबजादों की शहादत का शहीदी दिवस आ रहा है। संधू ने कहा कि इसी के मद्देनजर ने अधिकारियों की अपील पर सहमति जताते हुए कुछ समय के लिए हड़ताल स्थगित कर दी है। इस बीच, पता चला है कि मुख्यमंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव हिमांशु जैन ने सभी जिला उपायुक्तों और एसएसपी को यूनियन प्रतिनिधियों को उक्त बैठक में शामिल होने की सुविधा मुहैया कराने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने को भी कहा है।

  • पंजाब: डेढ़ माह से हड़ताल पर चल रहे डीसी दफ्तरों के कर्मचारियों की आज सीएम मान से मीटिंग, किया ये ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब भर में पिछले डेढ़ माह से डीसी दफ्तरों के कर्मचारियों की सीएम भगवंत मान से दोपहर 12.30 बजे पंजाब भवन में मीटिंग होगी। सीएम मान से मीटिंग के न्यौते के बाद पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन (पीएसएमएसयू) ने सभी डीसी दफ्तरों में आठ नवंबर से जारी कलम छोड़ हड़ताल को स्थगित करने का एलान कर दिया है। जिसके बाद आज डीसी दफ्तरों के कर्मचारी काम पर लौट आए है। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण करीब डेढ़ महीने से जारी हड़ताल के कारण 52 विभागों में कामकाज प्रभावित हो रहा था। पीएसएमएसयू के अध्यक्ष अमरीक सिंह संधू ने बताया कि उनकी मांगों पर चर्चा के लिए यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को शुक्रवार को चंडीगढ़ बुलाया गया था।

    उसी दौरान प्रतिनिधिमंडल को 18 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे पंजाब भवन में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आमने-सामने बैठक के लिए भी समय दिया गया। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने यूनियन से अपील की है कि हड़ताल स्थगित की जाए, क्योंकि छोटे साहिबजादों की शहादत का शहीदी दिवस आ रहा है। संधू ने कहा कि इसी के मद्देनजर ने अधिकारियों की अपील पर सहमति जताते हुए कुछ समय के लिए हड़ताल स्थगित कर दी है।

    इस बीच, पता चला है कि मुख्यमंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव हिमांशु जैन ने सभी जिला उपायुक्तों और एसएसपी को यूनियन प्रतिनिधियों को उक्त बैठक में शामिल होने की सुविधा मुहैया कराने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने को भी कहा है। हड़ताल समाप्त कराने के लिए गत 4 दिसंबर को चंडीगढ़ में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी ने पीएसएमएसयू के साथ बैठक की थी, लेकिन कमेटी की ओर से केवल आश्वासन दिए जाने का विरोध करते हुए पीएसएमएसयू के प्रतिनिधि बैठक को बीच में ही छोड़कर चले गए थे और यूनियन ने हड़ताल जारी रखने का एलान कर दिया था।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जलालाबादः सिविल अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब पार्किंग में दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। दोनों पक्षों द्वारा सिविल अस्पताल में भारी हंगामा देखने को मिला। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर हमला किया। जानकारी के अनुसार जलालाबाद के सिविल अस्पताल में बने ओट सेंटर में नशा छोड़ने की दवा लेने आए युवकों ने हंगामा कर दिया। इस मौके पर युवाओं ने बड़ों का लिहाज तक नहीं किया। दोनों पक्षों के आपस में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    जानकारी देते हुए दवा लेने आए नशा छोड़ने की कोशिश कर रहे इन युवाओं ने बताया कि बीते दिन दवा ना मिलने के कारण आज करीब 1200 युवा यहां दवा लेने आए थे और कुछ लोगों ने लाइन तोड़कर गलत तरीके से दवा लेने की कोशिश की। जिसको लेकर हंगामा शुरु हो गया है। बता दें कि जब हंगामा हो रहा था तो अस्पताल के एसएमओ ने इसकी सूचना पुलिस को दी और अमीर खास थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित में किया।

    जानकारी के मुताबिक जलालाबाद के सिविल अस्पताल में करीब 3000 लोग नशे से छुटकारा पाने के लिए गोलियों का इस्तेमाल करते हैं और करीब 500 युवा रोजाना अस्पताल के ओट सेंटर में इन गोलियों को लेने के लिए तब आते हैं जब छुट्टी होती है या डॉक्टर की छुट्टी होती है या डॉक्टर वहां पर नहीं बैठे होते। जिसके बाद स्थिति ऐसी ही हो जाती है। उधर, जलालाबाद के एसएमओ का कहना है कि आज इन मरीजों द्वारा अस्पताल स्टाफ के साथ भी बदसलूकी की गई। जिसके बाद उन्हें मजबूरन पुलिस बुलानी पड़ी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने माननीय डीसी को लिखा है कि यहां एक स्थायी पुलिस चौंकी बनाई जाए। इस दौरान एसएमओ ने आश्वासन दिया कि ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होगी। 

  • बड़ी खबरः पंजाब पुलिस ने कुख्यात वांटेड का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    खरड़ः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं खरड़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पंजाब पुलिस ने अपराधी का एनकाउंटर कर दिया। घायल आरोपी की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रिंस नाका तोड़ भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान जब गैंगस्टरों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस की गाड़ी के फ्रंट शीशे पर गोली लगने से कांच टूट गया। जिसके बाद पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर समाठा चौकी के पास प्रिंस का एनकाउंटर कर दिया।

    मुठभेड़ में  प्रिंस की जांघ और घुटने में गोली लगी है। प्रिंस को 2 गोली लगने की सूचना है। पुलिस ने बताया कि कार चोरी और फिरौती के मामले में प्रिंस कुख्यात वांटेड था। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। प्रिंस राजपुरा का रहने वाला है। बीते 10 दिनों में छठे कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर किया है। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की गैंगस्टर्स को चेतावनी के बाद पंजाब पुलिस लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। 

    मोहाली के डीएसपी गुरशरण सिंह संधू ने कहा कि यह 7-8 केसों में वांटेड थे। इन्होंने 3 गाड़ियां छीनी थी। सीआईए को सूचना आई थी कि ये इस एरिया में घूम रहे हैं। जिसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान उन्होंने फायरिंग की। उन्होंने कहा कि गाड़ी में प्रिंस का साथी कर्मजीत भी था। उनकी गोली पुलिस की गाड़ी के शीशे पर लगी। हालांकि पुलिसकर्मियों का बचाव हो गया।

  • पंजाब: हाईकोर्ट का बिजली विभाग को ऑर्डर, लापरवाही से मौत होने पर 30 दिन में मिलेगा मुआवजा

    मोहालीः पंजाब में कुछ समय से करंट लगकर बिजली विभाग के कर्मियों की मौत होने की सूचनाएं सामने आ रही है। दरअसल, बीते दिन पंजाब सरकार की ओर से एडवोकेट तीव्र शर्मा ने मुआवजे के लिए तैयार की गई नीति हाईकोर्ट के समक्ष पेश की। इसके तहत सरकारी कर्मचारियों, ठेके के कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों के लिए मुआवजा तय करने को लेकर जानकारी दी गई। जिसके तहत पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) को यह आदेश दिए है कि अगर करंट लगने से व्यक्ति की मौत होती है या किसी को नुकसान होता है तो उसका मुआवजा देना होगा।

    यह मुआवजा घटना के बाद करीब 30 दिन के अंदर-अंदर देना होगा। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि नियम तब लागू होगा, जब घटना में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आएगी। हाईकोर्ट ने कहा कि क्यों न इस नीति के तहत हाईकोर्ट में लंबित मुआवजे से जुड़ी याचिकाओं का निपटारा कर दिया जाए। पंजाब सरकार ने जवाब के लिए हाईकोर्ट से कुछ मोहलत देने की मांग की। इस पर हाईकोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी। बता दें कि जालंधर में बीते 30 दिन के अंदर ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिसमें करंट लगने से लोगों की मौत हो गई थी।

    हालांकि पावरकॉम ने कहा था कि उक्त घटनाओं में पावरकॉम की गलती नहीं है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में करंट लगने से मुआवजे को लेकर बड़ी संख्या में याचिकाएं विचाराधीन थीं और हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार व पीएसपीसीएल को मुआवजे के लिए नीति बनाने का आदेश दिया था। बता दें कि सरकार के वकील तीव्र शर्मा ने पंजाब के अधिकारियों द्वारा बनाई गई रिपोर्ट को हाईकोर्ट में पेश किया था, जिसमें बहस के बाद सरकारी कर्मचारियों, ठेका कर्मचारियों के साथ-साथ अब लोगों के लिए भी मुआवजा राशि तय किए जाने के आदेश दिए गए हैं।

    पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि पावरकॉम या उनके कर्मचारियों की किसी प्रकार की लापरवाही अगर सामने आती है तो उस केस में पीड़ित परिवार को मुआवजा देना होगा। वहीं, बिजली विभाग की लापरवाही से किसी आम व्यक्ति को करंट लगता है और उसकी मौत हो जाती है या वह घायल हो जाता है तो मुआवजा की राशि कर्मचारी मुआवजा कानून के तहत जारी की जाएगी। मुआवजे की राशि मृतक की आयु और उसकी इनकम के हिसाब से तय की जाएगी। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए पावरकॉम को घटना के 30 दिनों के अंदर मुआवजा जारी करना होगा।

  • पंजाबः आरोपी ने महिलाओं संग थानेदार समेत पुलिस पार्टी पर किया हमला

    फरीदकोटः पंजाब के फरीदकोट में समन तामील कराने गए एएसआई और उसकी टीम पर आरोपी ने हमला कर दिया। समन रिसीव करने की जगह वह टीम के साथ मारपीट करने लगे। कर्मचारियों की वर्दी फाड़ दी। उनके साथ मिसबिहेव किया। आरोपियों में महिलाएं भी शामिल थी। जिसके बाद टीम ने थाना जैतो में केस दर्ज करवा दिया है।

    जैतो पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित थानेदार सिकंदर सिंह ने बताया कि आरोपी बेअंत सिंह उर्फ राजू निवासी कुंदो पत्ती जैतो एक मामले में जैतो थाने में आरोपी है। वह आरोपी को समन नोट करवाने के लिए पुलिस टीम के साथ गए थे। जब वह टीम को लेकर उसके घर पहुंचे तो आरोपी घर के आगे ही खड़ा था। जब उसने समन के बारे में बताया गया तो वह एकदम तैश में आ गया। वह पुलिस पार्टी को ही उल्टा-सीधा बोलने लगा। पुलिस ने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने अपने और साथियों को बुला लिया।

    वह भी पुलिस को उल्टा-सीधा बोलने लगे। जब उन्हें मना किया गया तो उन्होंने टीम पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की और कर्मचारियों की वर्दी फाड़ दी। किसी तरह पूरी टीम वहां से वापस जैतो पुलिस थाने आ गई। थाना जैतो के एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित पुलिस पार्टी के बयान के आधार पर आरोपी बेअंत सिंह, हरबंश कौर व पवनदीप कौर के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने के साथ मारपीट और मिसबिहेव करने का केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टी रेड कर रही है।