पंजाबः सीएम मान ने मुलाजिमों को दिया तोहफा

Written by

in

जालंधर/वरुण: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीएसएमयू कर्मचारी संगठन के नेताओं के साथ बैठक के बाद ट्वीट कर कर्मचारियों को बकाया डीए की 4 फीसदी किश्त देने की घोषणा की है। कर्मचारियों की बची हुई तीन किश्तों में अब एरियर की दो किश्तें रह जाएंगी। पिछले 40 दिनों से पंजाब भर में कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो डीए समेत अन्य मांगों की मांग कर रहे थे। सीएम के आश्वासन के बाद से सोमवार को कर्मचारी काम पर लौट आए थे। पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन (पीएसएमएसयू) ने सभी डीसी दफ्तरों में आठ नवंबर से कलम छोड़ हड़ताल चल रही थी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से सोमवार को बातचीत के लिए बुलाए जाने के बाद हड़ताल स्थगित करने का एलान किया गया। करीब डेढ़ महीने से जारी हड़ताल के कारण 52 विभागों में कामकाज प्रभावित हो रहा था। पीएसएमएसयू के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री मान आज दोपहर 12.30 बजे पंजाब भवन में बैठक करेंगे।पीएसएमएसयू के अध्यक्ष अमरीक सिंह संधू ने बताया कि उनकी मांगों पर चर्चा के लिए यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को शुक्रवार को चंडीगढ़ बुलाया गया था। उसी दौरान प्रतिनिधिमंडल को 18 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे पंजाब भवन में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आमने-सामने बैठक के लिए भी समय दिया गया।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने यूनियन से अपील की है कि हड़ताल स्थगित की जाए, क्योंकि छोटे साहिबजादों की शहादत का शहीदी दिवस आ रहा है। संधू ने कहा कि इसी के मद्देनजर ने अधिकारियों की अपील पर सहमति जताते हुए कुछ समय के लिए हड़ताल स्थगित कर दी है। इस बीच, पता चला है कि मुख्यमंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव हिमांशु जैन ने सभी जिला उपायुक्तों और एसएसपी को यूनियन प्रतिनिधियों को उक्त बैठक में शामिल होने की सुविधा मुहैया कराने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने को भी कहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *