Category: Mohali

  • Punjab News: अचानक आग का गोला बनी चलती Car, पूरी तरह जलकर राख, बाल-बाल बचा Driver, देखें वीडियो

    Punjab News: अचानक आग का गोला बनी चलती Car, पूरी तरह जलकर राख, बाल-बाल बचा Driver, देखें वीडियो

    मोहालीः एयरपोर्ट रोड स्थित गोपाल साबिर सनी एन्क्लेव के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सड़क पर सामान्य रूप से चल रही थी कि तभी उसमें से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया। जैसे ही उसने वाहन रोका, कुछ ही पलों में कार से तेज लपटें उठने लगीं। आग बढ़ती देख ड्राइवर ने बिना समय गंवाए गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। वहीं, कई लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया था और वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो चुका था। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। फिलहाल, संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।
  • Punjab News: Lovely Dhaba से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: Lovely Dhaba से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

    मोहालीः शहर के गांव शताब्दीगढ़ में ढाबे की आड़ में लोगों को शराब परोसने का मामला सामने आया है। आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस ने ढाबा संचालक को काबू कर मामला दर्ज कर लिया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी देते आबकारी निरीक्षक गुरप्रीत सिंह धालीवाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव शताब्दीगढ़ स्थित ‘लवली ढाबे’ पर अवैध शराब बेची जा रही है। पुख्ता सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने पुलिस टीम के साथ मिलकर ढाबे पर छापा मारा गया, तो वहां से अंग्रेजी और देसी शराब की बोतलें, अधिये और पौये बरामद हुए, जिन्हें केवल चंडीगढ़ में ही बेचा जा सकता है। पुलिस ने इस संबंध में शराब को जब्त कर लिया है और ढाबे के मालिक दलवीर सिंह (निवासी सफिपुर हॉल, शताब्दीगढ़) के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। किसी भी हालत में लोगों को अवैध शराब का कारोबार नहीं करने दिया जाएगा।          
  • Punjab News: ‘Food,s Way 43’ Restaurant और Car से भारी मात्रा में अवैध शराब और Beer बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: ‘Food,s Way 43’ Restaurant और Car से भारी मात्रा में अवैध शराब और Beer बरामद, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब के खरड़ में स्थित Food,s Way 43 से आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अवैध शराब और बियर बरामद की है। इस दौरान पुलिस को रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार में भी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर खरड़ लंडा रोड पर स्थित ‘फूडस वे 43’ (Food Way 43) रेस्टोरेंट पर छापामारी की तो वहां से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। वहीं रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार में भी रेस्टोरेंट संचालक ने शराब की पेटी रखी हुई थी। इनमें 9 पेटी बियर और 2 पेटी विस्की शामिल हैं।

    अधिकारी ने यह भी खुलासा किया कि यह पहली बार नहीं है जब इस स्थान से शराब बरामद की गई हो। इससे पहले भी यहां से इसी तरह की बरामदगी हो चुकी है, जिससे यह संदेह और गहरा हो गया है कि इस जगह पर लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। फिलहाल, आबकारी विभाग पूरे मामले की गहन जांच में जुटा हुआ है। इस मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। उन्होंने साफ किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

  • Punjab News: बाइक सवार 5 युवकों ने किया नाबालिग पर तेजधार हथियार से हमला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक सवार 5 युवकों ने किया नाबालिग पर तेजधार हथियार से हमला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    मोहालीः डेराबस्सी की मास्टर मार्केट के पास मोटरसाइकिल सवार 5 युवकों द्वारा एक नाबालिग पर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल की पहचान मनवीर सिंह (17) पुत्र बलजिंदर सिंह निवासी गांव जनेतपुर के रूप में हुई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    अस्पताल में उपचाराधीन मनवीर सिंह ने बताया कि उसने हाल ही में 12वीं कक्षा के पेपर दिए हैं और वह सरकारी स्कूल डेराबस्सी का छात्र है। पीड़ित के अनुसार, वह मास्टर मार्केट में किसी काम से गया हुआ था। इसी दौरान मोटरसाइकिलों पर सवार 5 युवक वहां पहुंचे। मनवीर का कहना है कि हमलावर उसके पुराने परिचित थे, जो सैदपुरा, परागपुर, दफरपुर और डेराबस्सी के रहने वाले हैं। मनवीर ने बताया कि आरोपियों के पास डंडे और किरपानों जैसे तेजधार हथियार थे। उन्होंने उस पर बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद राहगीरों ने उसे खून से लथपथ हालत में संभाला और तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि पीड़ित ने किसी भी पुरानी रंजिश से इनकार किया है, लेकिन हमले के कारणों को लेकर संदेह बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है।
  • Punjab News: शादी का झांसा देकर युवती से Rape, 2 साल तक बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज

    Punjab News: शादी का झांसा देकर युवती से Rape, 2 साल तक बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज

    मोहालीः एक युवक पर पिछले 2 साल से युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने मोहाली के एसपी को शिकायत दी थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम गठित कर दी है। आरोपी युवक उत्तराखंड के देहरादून का रहने वाला है। वह मोहाली की एक कंपनी में पिछले कई सालों से काम कर रहा है। इसके अलावा युवती अन्य फैक्ट्री में काम करती है।

    जानकारी देते पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 2023 में अपनी बड़ी बहन की शादी में देहरादून (उत्तराखंड) गई थी। वहीं आरोपी युवक से उसकी पहली मुलाकात हुई थी। 2024 में आरोपी युवक ने पीड़िता से शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद आरोपी लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने की बात कही, तो युवक ने इंटर कास्ट का हवाला देते हुए शादी करने से इन्कार कर दिया। उसने कहा कि उसके परिवार वाले इस शादी के लिए सहमत नहीं होंगे।

    पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोपी पर जातिसूचक गाली-गलौज करने के भी आरोप लगाए हैं। जब आरोपी शादी के लिए नहीं माना तो पीड़ित युवती ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।

     

  • Punjab News: भूखे बच्चे के लिए पिता ने की चोरी, लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: भूखे बच्चे के लिए पिता ने की चोरी, लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के गांव धामपुर इलाके में चोर को खंबे से बांधकर पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक को रस्सी से खंबे के साथ बांधकर कुछ लोग उसकी पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय दुकानदारों ने युवक पर चोरी का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि युवक पहले भी 2 बार दुकान पर आकर आटे की थैलियां चोरी कर चुका था। एक बार में 2 और फिर बाद में 2 और थालियां चोरी करने की बात सामने आई है। घटना के दिन भी उसे चोरी करते हुए देख लिया गया था।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। जिस युवक को खंभे से बांधकर पीटा जा रहा था, उसकी पत्नी और छोटा बेटा घटना स्थल पर पहुंचे और बोले कि उसके पति को माफ कर दें। पत्नी ने कहा कि उसका एक छोटा बच्चा है और उसका पति आगे से चोरी नहीं करेगा। पत्नी ने कहा कि उसका पति नशे का आदी है। लेकिन उसके पति ने जो चोरी की है वह इसलिए की है। क्योंकि घर में आटा खत्म हो गया था और उसका बच्चा भूखा था। कुछ देर बाद लोगों ने पिटाई के बाद युवक को छोड़ दिया। हालांकि उसे चेतावनी दी कि अगर वह दोबारा चोरी करता पकड़ा गया तो सीधे पुलिस के हवाले किया जाएगा।
  • Punjab News: बड़े स्तर पर तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    Punjab News: बड़े स्तर पर तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब में तबादलों का दौर लगातार जारी है। हाल ही में IAS/IPS अफसरों के बड़े स्तर पर तबादले हुए है। जिसके बाद अब पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 22 तहसीलदार और 52 नायब तहसीलदारों के तबादले कर दिए गए हैं। अतः जिन अधिकारियों के तबादले व नियुक्तियां हुई हैं, उनके नामों की लिस्ट निम्न है।

     

  • Punjab News: जगराते में ढोल बजाकर घर का गुजारा करने वाला बना करोड़पति, देखें वीडियो

    Punjab News: जगराते में ढोल बजाकर घर का गुजारा करने वाला बना करोड़पति, देखें वीडियो

    मोहालीः जगराते में ढोल बजाकर अपने घर का गुजारा करने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति की किस्मत चमक गई। दरअसल, व्यक्ति ने 1.5 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती। एक लॉटरी ने व्यक्ति की किस्मत चमका और रातों रात वह करोड़पति बन गया। मिली जानकारी के अनुसार नवांशहर के रहने वाले गुरचरण सिंह ने मंथली ड्रॉ में डेढ़ करोड़ रुपए की लॉटरी जीती है। दिलचस्प बात यह है कि गुरचरण सिंह ने यह टिकट अपने बेटे मान सिंह के नाम पर खरीदा था।

    4 अप्रैल 2026 को जब ड्रॉ निकला तो मंगलवार (7 अप्रैल) को विजेता परिवार आधिकारिक तौर पर लुधियाना में टिकट विक्रेता के पास पहुंचा। यहां गुरचरण सिंह ने अपनी जीत का दावा पेश किया और जरूरी दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी कीं। अब वह लॉटरी क्लेम करने चंडीगढ़ लॉटरी ऑफिस गए हैं। गुरचरण सिंह ने बताया कि वह पेंटिग आर्टिस्ट हैं और देवी जागरण में ढोलक बजाते हैं। पिछले 40 साल से वह लॉटरी टिकट खरीद रहे थे। नवांशहर के के गांव उरापड़ के रहने वाले विजेता गुरचरण सिंह पेशे से एक पेंटिंग आर्टिस्ट हैं।

    हालांकि, रंगों से तस्वीरें उकेरने के साथ-साथ उनका आध्यात्मिक लगाव भी है। वह वर्षों से भगवती जागरणों में ढोलक बजाते आ रहे हैं। विजेता गुरचरण सिंह ने कहा कि 4 अप्रैल को ड्रॉ खुलने के साथ ही मुझे फोन आया। लॉटरी विक्रेता ने बताया कि मेरा बंपर इनाम लगा है। मेरी तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद हम लॉटरी क्लेम के लिए डॉक्यूमेंटेशन में लग गए। उन्होंने बताया कि मुझे खुद पर और अपनी किस्मत पर पूरा भरोसा था। 40 साल से मैं टिकट खरीद रहा था।

    कभी इतना बड़ा इनाम लगा नहीं, लेकिन फिर भी उम्मीद नहीं छोड़ी। आज मेरे बेटे के नाम पर लगी इस लॉटरी ने मेरे 4 दशकों के इंतजार को एक सुखद अंत दे दिया है। गुरचरण सिंह ने बताया कि उन्होंने यह लॉटरी टिकट अपने घर के पास से ही स्टॉल से खरीदा था। परिवार में उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। उन्होंने इस जीत का पूरा श्रेय अपने परिवार की खुशहाली और अपने बेटे मान सिंह के भाग्य को दिया है। इतनी बड़ी राशि जीतने पर गुरचरण सिंह ने बताया कि इस इनामी राशि का उपयोग वह अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और अपने पुश्तैनी काम को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे।

  • Punjab News: DIG Inderbir Singh की बढ़ी मुश्किलें, इस केस को लेकर आदेश जारी

    Punjab News: DIG Inderbir Singh की बढ़ी मुश्किलें, इस केस को लेकर आदेश जारी

    मोहालीः पंजाब सरकार ने डीआईजी इंदरबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला चलाने की मंजूरी दे दी है। ये दोनों केस 2022 में तरनतारण में दर्ज किए गए थे और इन के चालान जिला के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश हो चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए, जल्द ही अदालत की कार्रवाई शुरू होने की संभावना है। इस मामले में पंजाब पुलिस के डीएसपी लखबीर सिंह संधू सरकारी गवाह बन गए हैं। इंदरबीर सिंह इस समय पीएपी में तैनात हैं।

    केस की शुरुआत उस वक्त हुई थी जब 2022 में सीआईए स्टाफ पट्टी के तत्कालीन इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर बलजींदर सिंह बाजवा ने तरनतारण के एसएसपी को हलफनामा देकर आरोप लगाया था कि डीएसपी लखबीर सिंह संधू ने एनडीपीएस एक्ट में फंसा कर लगभग 23 लाख रुपए वसूल किए थे। इस दौरान डीआईजी इंदरबीर सिंह के रीडर का नाम भी सामने आया, जिसने कथित तौर पर बताया था कि यह रकम डीआईजी तक पहुंचाई जानी है। मामले की गंभीरता के मद्देनजर जांच विजिलेंस ब्यूरो को सौंपी गई है। एक और केस में, 2022 में भिखीविंड थाने में 900 ग्राम अफीम जब्त के बदले तस्कर से लगभग 12 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।

    इस मामले में भी लगभग 10 लाख रुपए की बरामदगी हुई थी और डीएसपी लखबीर सिंह संधू का नाम सामने आया था। बाद में गिरफ्तार किए गए लखबीर सिंह संधु ने सरकारी गवाह बनते हुए खुलासा किया कि यह सारा पैसा डीआईजी इंदरबीर सिंह के इशारे पर लिया जाता था। वह मूल रूप से तरनतारण के गांव बूह का वासनीक है और इस वक्त बटाला में रहता है। लखबीर के वकील मुताबिक, सरकार ने दोनों केसों में भिखीविंड और पट्टी थाने में दर्ज एफआईआर में मामला चलाने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही, मुअत्तल डीएसपी लखबीर सिंह संधू को फिर बहाल कर दिया गया है और वह अब दोनों मामलों में सरकारी गवाह के रूप में अदालत में पेश होगा।

  • Punjab News: Brookfield International School में हुआ हंगामा, महिला इंस्पेक्टर को बाजू से पकड़कर निकालने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Brookfield International School में हुआ हंगामा, महिला इंस्पेक्टर को बाजू से पकड़कर निकालने के आरोप, देखें वीडियो

    मोहालीः ब्रुकफील्ड इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल ने इंस्पेक्टर रैंक की महिला को बाजू से पकड़कर निकाल दिया। आज शहर कुराली के पास स्थित सिस्वां रोड पर ब्रुकफील्ड स्कूल में जब एक महिला इंस्पेक्टर और उनके पति अपने बच्चे का क्लास सेक्शन बदलवाने के लिए पहुंचे तो स्कूल स्टाफ ने उन्हें अंदर नहीं आने दिया। उन्होंने प्रिंसिपल से बात की तो सेक्शन बदलने से मना कर दिया गया। स्कूल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी का उस इंस्पेक्टर से परिचय था, वह उनके नंबर लेने लगे। तब स्कूल की प्रिंसिपल मैडम ने उस इंस्पेक्टर को बाजू से पकड़कर अपने कार्यालय से बाहर निकाल दिया।

    इसके बाद इंस्पेक्टर ने पत्रकारों को बुलाकर स्कूल प्रिंसिपल की इस बदतमीजी के बारे में लोगों को बताया कि अगर इंस्पेक्टर रैंक की एक महिला के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है तो आम लोगों का क्या होगा। मौके पर पहुंचे लोग और समाजसेवी हरमेश सिंह बड़ोदी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि स्कूल की किताबें बहुत महंगी हैं और वे केवल एक ही दुकान पर मिलती हैं।

    एक ही दुकान पर मिलने का कारण यह बताया गया कि स्कूल की किसी मिली-भगत के कारण किताबें उसी दुकान पर मिलती हैं। अगर ऐसा है तो डीईओ मोहाली और शिक्षा मंत्री हरजोत बैन्स से अनुरोध है कि इस पर कार्रवाई करें और जो किताबें बेचते हैं तथा स्कूल पर संबंधित कार्रवाई करें। जब इस बारे में स्कूल प्रिंसिपल और स्टाफ से पूछा गया तो उन्होंने इन बातों को नकार दिया। खबर लिखे जाने तक इंस्पेक्टर और स्कूल के बीच कोई पुख्ता समझौता नहीं हुआ था।