जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। जिस युवक को खंभे से बांधकर पीटा जा रहा था, उसकी पत्नी और छोटा बेटा घटना स्थल पर पहुंचे और बोले कि उसके पति को माफ कर दें। पत्नी ने कहा कि उसका एक छोटा बच्चा है और उसका पति आगे से चोरी नहीं करेगा। पत्नी ने कहा कि उसका पति नशे का आदी है। लेकिन उसके पति ने जो चोरी की है वह इसलिए की है। क्योंकि घर में आटा खत्म हो गया था और उसका बच्चा भूखा था। कुछ देर बाद लोगों ने पिटाई के बाद युवक को छोड़ दिया। हालांकि उसे चेतावनी दी कि अगर वह दोबारा चोरी करता पकड़ा गया तो सीधे पुलिस के हवाले किया जाएगा।View this post on Instagram
Punjab News: भूखे बच्चे के लिए पिता ने की चोरी, लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा, देखें वीडियो

मोहालीः जिले के गांव धामपुर इलाके में चोर को खंबे से बांधकर पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक को रस्सी से खंबे के साथ बांधकर कुछ लोग उसकी पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय दुकानदारों ने युवक पर चोरी का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि युवक पहले भी 2 बार दुकान पर आकर आटे की थैलियां चोरी कर चुका था। एक बार में 2 और फिर बाद में 2 और थालियां चोरी करने की बात सामने आई है। घटना के दिन भी उसे चोरी करते हुए देख लिया गया था।
Leave a Reply