Category: Mohali

  • Punjab News: बहन से छेड़छाड़ के विरोध पर चालक ने की भाई पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश, देखें वीडियो

    Punjab News: बहन से छेड़छाड़ के विरोध पर चालक ने की भाई पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश, देखें वीडियो

    मोहालीः सेक्टर-68 में निजी सोसायटी में युवक पर चालक द्वारा सफेद रंग की स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश की गई। आरोप है कि गाड़ी में बैठे लोगों ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की, जिसके विरोध में चालक द्वारा गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई। इस घटना को लेकर श्री गुरु हरसहाय सोसाइटी के निवासी पीड़ित मनप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया है कि बाजार से ही स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसका और उसकी बहन का पीछा किया। गाड़ी में पुलिस की एक वर्दी लटकी हुई थी। जब गाड़ी के नंबर से पड़ताल की तो यह बठिंडा के एक राजनेता की बताई गई।
    पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मनप्रीत ने बताया- इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार लोगों ने मेरी बहन के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। वहां से बच निकलने के लिए हम दोनों अपनी वरना कार में बैठ गए और मोहाली स्थित अपनी निजी सोसाइटी श्री गुरु हरसहाय पहुंच गए। आरोप है कि स्कॉर्पियो ड्राइवर यहां भी उनका पीछा करते हुए गाड़ी लेकर पहुंच गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि जब वे स्कॉर्पियो ड्राइवर से बचने के लिए अपनी कार में जा रहे थे, तब स्कॉर्पियो उनका पीछा कर रही थी और पीछे से लगातार लाइट और हॉर्न देकर उनकी वर्ना कार को रुकवाने की कोशिश की जा रही थी। डर की वजह से उन्होंने रास्ते में गाड़ी नहीं रोकी। जब वे सोसाइटी में पहुंचे तो उनके दो कजिन ब्रदर वहां टहल रहे थे। उन्होंने इशारा देकर स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की, लेकिन स्कॉर्पियो ड्राइवर दूसरी गली से गाड़ी घुमाकर तेज रफ्तार में आया और उन पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इसी दौरान सोसाइटी में काफी लोग जमा हो गए। उन्होंने जब शोर-शराबा किया तो स्कॉर्पियो सवार लोग वहां से भाग गए।
  • Punjab दौरे पर पहुंचे प्रभारी भूपेश बघेल, MP Channi ग्रुप दिखा गायब, देखें वीडियो

    Punjab दौरे पर पहुंचे प्रभारी भूपेश बघेल, MP Channi ग्रुप दिखा गायब, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा भले ही कहा जा रहा है कि सबकुछ ठीक है, लेकिन दूसरी ओर जालंधर से सासंद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा जारी की गई वीडियो कुछ ओर ही बयां कर रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान अभी भी जारी है। दरअसल, आज पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल 5 दिन के पंजाब दौरे पर आए। इस दौरान मोहाली एयरपोर्ट पर प्रताप सिंह बाजवा, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सहित अन्य नेताओं ने उनका गरमजोशी से स्वागत किया, लेकिन इसी बीच पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाला गुट AICC के पंजाब प्रभारी के साथ नहीं दिखा।

    सूत्रों के मुताबिक, इस गुट के प्रतिनिधि पार्टी हाईकमान से मुलाकात के लिए दिल्ली रवाना हो गए। वहीं आज सुबह केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद लौटे गुरदासपुर से कांग्रेस के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के हक में उतर आए। उन्होंने मोहाली में नेताओं के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में जालंधर कैंट के विधायक प्रगट सिंह व नए वर्किंग प्रधान संगत सिंह गिलजियां भी पहली बार चन्नी के साथ नजर आए। रंधावा और चन्नी ने अपने सोशल मीडिया पर इनके फोटो व वीडियो जारी किए हैं।

    इनमें चन्नी के साथ सांसद रंधावा, विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, विधायक प्रगट सिंह, विधायक तृप्त राजिदंर सिंह बाजवा, संगत सिंह गिलजियां, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू और पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों समेत अन्य नेता नजर आ रहे हैं। कैप्शन में ‘यूनिटी इज स्ट्रेंथ’ लिखा है। इस फोटो में पार्टी के पंजाब प्रधान राजा वड़िंग नहीं है। वहीं पटियाला से कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को बिना नाम लिए नसीहत दी है।

    डॉ. गांधी ने कहा- लोकतंत्र, संवधान, पंजाब व देश के हित में पंजाब के कांग्रेसी वर्कर्स लीडरों से त्याग व कुर्बानी की आस करते हैं। चन्नी राजा वड़िंग को प्रधान की कुर्सी से हटाने की जिद पर अड़े हुए हैं। इसके लिए उन्होंने मोरिंडा में अपने घर पर करीब 50 कांग्रेस नेताओं से मीटिंग की। हालांकि चन्नी को काउंटर करने के लिए प्रधान वड़िंग भी घर-घर जाकर नेताओं से मिल रहे हैं। रविवार को नवजोत सिद्धू गुट से पूर्व डीजीपी मुहम्मद मुस्तफा ने भी हाईकमान को ओपन लेटर लिख मजबूत नेता को प्रधान बनाने की सलाह दी।

  • Sister से छेड़छाड़, भाई पर Car चढ़ाने की कोशिश, देखें वीडियो

    Sister से छेड़छाड़, भाई पर Car चढ़ाने की कोशिश, देखें वीडियो

    मोहालीः मोहाली में एक युवक पर कार चढ़ाने की वीडियो वायरल हो रही है। आरोप है कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने मोहाली की एक निजी सोसायटी में युवक पर कार चढ़ाने की कोशिश की। साथ ही गाड़ी में बैठे अन्य लोगों ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ भी की।

    युवक ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित युवक का आरोप है कि बाजार से ही स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसका और उसकी बहन का पीछा किया। गाड़ी में पुलिस की एक वर्दी लटकी हुई थी। जब गाड़ी के नंबर से पड़ताल की तो यह बठिंडा के एक राजनेता की निकली। गाड़ी में एक विधायक के गनमैन सवार थे।

    पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    श्री गुरुहरसहाय सोसायटी के निवासी मनप्रीत सिंह ने बताया है कि वह शुक्रवार को अपनी बहन के साथ बाजार गए थे। जब वह बाजार से लौट रहे थे तो एक सफेद रंगी की स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनका पीछा किया। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार लोगों ने मेरी बहन के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। वहां से बच निकलने के लिए हम दोनों अपनी वर्ना कार में बैठ गए और मोहाली स्थित अपनी सोसाइटी में आए। आरोप है कि स्कॉर्पियो ड्राइवर यहां भी उनका पीछा करते गाड़ी लेकर पहुंच गया।

    आरोप लगाया है कि जब वे स्कॉर्पियो ड्राइवर से बचने के लिए अपनी कार में जा रहे थे, तब स्कॉर्पियो उनका पीछा कर रही थी और पीछे से लगातार लाइट और हॉर्न देकर उनकी वर्ना कार को रुकवाने की कोशिश की जा रही थी। डर की वजह से उन्होंने रास्ते में गाड़ी नहीं रोकी। जब वे सोसाइटी में पहुंचे तो उनके दो कजिन ब्रदर वहां टहल रहे थे। उन्होंने इशारा देकर स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की, लेकिन स्कॉर्पियो ड्राइवर दूसरी गली से गाड़ी घुमाकर तेज रफ्तार में आया और उन पर कार चढ़ाने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस से उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

     

  • Punjab News: छत की मुरम्मत को लेकर विवाद, विधवा का साथ देने पर पड़ोसी पर हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: छत की मुरम्मत को लेकर विवाद, विधवा का साथ देने पर पड़ोसी पर हमला, देखें वीडियो

    डेराबसी: जिले के गांव जवाहरपुर में एक विधवा महिला के घर की छत की मरम्मत को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि विधवा महिला का साथ देने आई पड़ोसी की पिटाई की गई और उसकी सोने की चूड़ी भी छीन ली गई। पीड़ित महिला ने पुलिस और प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता सुमनजीत कौर पत्नी मनजीत सिंह ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग विधवा सोना देवी के पति और दोनों बच्चे पहले ही निधन का शिकार हो चुके हैं। वह अपनी बेटी के पास रहती थीं और हाल ही में अपने पुराने घर की टूटी छत की मरम्मत कराने गांव आई थीं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    सुमनजीत कौर के अनुसार जैसे ही सोना देवी ने अपने दामाद के माध्यम से छत का काम शुरू करवाने की कोशिश की, तो उसके जेठ के पुत्र लक्की महरा ने इसका विरोध करते हुए काम रोकने और धमकी देने शुरू कर दी। आरोप है कि जब सोना देवी मदद के लिए गांव के पंच जसवीर सिंह के पास गईं तो सहायता मिलने की बजाय उन्हें धमकाया गया। इसके बाद रोती हुई सोना देवी सुमनजीत कौर के घर पहुंची। सुमनजीत कौर ने अपने पुत्र को गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर मामला सुलझाने के लिए भेजा, पर वहां विवाद और बढ़ गया। पीड़िता का आरोप है कि जब वह खुद मौके पर पहुंची तो जसवीर सिंह की पत्नी सीमि रानी, उसका पुत्र रोहित, सुरिंदर कौर, लक्की महरा और अजे कुमार ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसके बाल खींचे गए, सिर पर वार किया गया और हाथापाई के दौरान उसकी सोने की चूड़ी भी छीन ली गई। जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि यदि भविष्य में उसने या उसके पुत्र ने सोना देवी की मदद की तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। सुमनजीत कौर ने पुलिस और उच्च अधिकारियों को शिकायत देकर पिटाई, धमकी और आभूषण छीनने के आरोपों में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस द्वारा शिकायत की जांच की जा रही है।
  • Punjab News: स्कॉर्पियो सवार ने चलाई गोलियां, युवक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कॉर्पियो सवार ने चलाई गोलियां, युवक घायल, देखें वीडियो

    मोहालीः बनूड़ बैरियर के पास उस समय देर रात दहशत का माहौल बन गया, जब स्कॉर्पियो सवार युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जानकारी के अनुसार घटना देर रात लगभग 12 बजे घटी। इस घटना में बनूड़ का रहने वाला लवप्रीत सिंह उर्फ काली गंभीर रूप से घायल हो गया। लवप्रीत को तत्काल चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    बताया जा रहा हैकि लवप्रीत सिंह काम से लौटकर अपने साथियों के साथ बनूड़ बैरियर के पास एक दुकान से सामान खरीद रहा था। इसी दौरान वहां स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार युवक पहुंच गया और किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और स्कॉर्पियो सवार ने कथित तौर पर गोलिया चला दीं।

    स्थानीय लोगों के अनुसार मौके पर 7 से 8 राउंड फायर हुए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज़ सुनकर लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फायरिंग के दौरान लवप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे साथियों और राहगीरों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

    सूचना मिलते ही बनूड़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना स्थल से सबूत इकट्ठे करने के साथ-साथ आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली है। एसएचओ अर्शदीप शर्मा ने बताया कि फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रारम्भिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ लगता है। पुलिस द्वारा हर पहलू से जांच की जा रही है।

     

  • Punjab News: 4 दिनों तक 13 जिलों में अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

    Punjab News: 4 दिनों तक 13 जिलों में अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

    मोहालीः पंजाब में शनिवार 4 जुलाई से मौसम एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार अगले 4 दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और कई स्थानों पर बारिश की संभावना बनी रहेगी। कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का यह दौर लोगों को उमस और गर्मी से राहत देगा। शुक्रवार को राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना रहा।

    राज्य में सबसे अधिक 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान गुरदासपुर में दर्ज किया गया। शुक्रवार को बारिश की कमी से पारा चढ़ गया। हालांकि, आज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने शनिवार को 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी किया है। छह जुलाई से चार दिन के लिए भारी बारिश का भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को राज्य में मुख्य रूप से मौसम शुष्क बना रहा। कुछ जगहों पर ही हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। शनिवार को पंजाब के 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

    इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून के पंजाब के बाकी हिस्सों में अगले चार से पांच दिन में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। फाजिल्का 38.0 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। न्यूनतम तापमान में भी 2.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जो फिलहाल सामान्य के करीब है।

     

  • Jalandhar से सासंद चन्नी को दिल्ली से आया फोन, जल्द पार्टी ले सकती है फैसला

    Jalandhar से सासंद चन्नी को दिल्ली से आया फोन, जल्द पार्टी ले सकती है फैसला

    मोहालीः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में गुटबाजी देखने को मिली। दरअसल, पार्टी से नाराज चल रहे चन्नी ने कल मोरिंडा में स्थित घर में 50 से ज्यादा नेता इकट्‌ठे कर हाईकमान का फैसला रिजेक्ट कर दिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए चन्नी गुट ने कहा कि एक सप्ताह के बाद वह हाईकमान से मुलाकात करेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे। सूत्रों के मुताबिक चन्नी की नाराज़गी और उनकी अगुवाई में पार्टी नेताओं की बैठक की खबरें मिलने के बाद कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने चन्नी को फोन कर कोई बड़ा फैसला ना लेने की सलाह दी है।

    नेता ने चन्नी को भरोसा दिलाया है कि 7 जुलाई को राहुल गांधी विदेश से लौट रहे हैं। उनके आने के बाद उनकी राहुल गांधी से बैठक करवाई जाएगी। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में पंजाब कांग्रेस मामलों के इंचार्ज भूपेश बघेल भी चंडीगढ़ आ सकते हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि यह पहले से तय था कि इस बैठक में चन्नी की तरफ से पार्टी छोड़ने या बगावती रुख़ संबंधी कोई फैसला नहीं लिया जाएगा। केवल विरोधी पार्टियों ने ही इसे तूल दिया। चन्नी के घर हुई बैठक सिर्फ पार्टी हाईकमान पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा थी।

    यही कारण है कि इतने नेता अपने समर्थन के बावजूद चन्नी ने कोई सख्त ऐलान नहीं किया और न ही पार्टी नेतृत्व या पार्टी के खिलाफ खुले तौर पर कुछ कहा। दिल्ली से फोन आने की बात से चन्नी दबाव बनाने में कामयाब दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक बैठक में अधिकांश नेताओं ने अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की अध्यक्षता को कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी बताया। पूर्व विधायक मदन लाल तो यहां तक कह दिए कि राजा वडिंग अध्यक्षता के लायक नहीं हैं। पूर्व विधायक दर्शन सिंह बराड़ ने कहा कि वे वडिंग की अध्यक्षता में काम नहीं करेंगे। पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने कहा कि नीचे के स्तर पर लोग चन्नी को पसंद करते हैं। जानकारी के अनुसार बैठक में फैसला लिया गया कि चन्नी की हाईकमान से मुलाकात होने के बाद फिर एक बार बैठक की जाएगी।

  • Punjab News: मीटिंग खत्म होने के बाद कांग्रेस पूर्व मंत्री तृप्त बाजवा का हाईकमान के फैसले को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: मीटिंग खत्म होने के बाद कांग्रेस पूर्व मंत्री तृप्त बाजवा का हाईकमान के फैसले को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    मोरिंडाः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में टूट के आसार बढ़ गए है। एक और सासंद चरणजीत सिंह चन्नी पार्टी से नाराज चल रहे है और उन्होंने मोरिंडा आवास पर पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाई। वहीं दूसरी ओर गुरदासपुर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा गुपचुप दिल्ली पहुंच गए। जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान वह भाजपा के राज्यसभा सांसद तरूण चुघ के साथ नजर आए। मीडिया से बात करते हुए सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि अभी इतने भी बुरे दिन नहीं आए है। उन्होंने कहा कि यह नौबत नहीं आनी चाहिए थी।

    मीटिंग होने के बावजूद सेटिस्फाइड ना होना दुख की बात है। इधर, मीटिंग खत्म होने के बाद मीडिया से समक्ष आए पूर्व मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के साथ कोई मतभेद नहीं है; हमने चरणजीत सिंह चन्नी से हाईकमान से मिलने का समय लेने के लिए कहा था। ऐसे में जल्द चरणजीत सिंह चन्नी हाईकमान से मुलाकात कर सकते है। बाजवा ने कहा कि वो चाहते हैं पंजाब में कांग्रेस की सरकार बने, लेकिन जो फैसला लिया गया है उससे नाराजगी है। वड़िंग प्रधान मंजूरी नहीं। हाईकमान इस फैसले को रिकंसीडर करे।

    उन्होंने कहा कि हाईकमान के फैसले से लोगों में निराशा पाई जा रही है। इसी को लेकर आज कांग्रेस वर्कर चरणजीत सिंह चन्नी के पास पहुंचे। लोगों की आस के मुताबिक हाईकमान की ओर से लिस्ट जारी नहीं की गई। उन्होंने कहाकि वह भी कुछ बाते हाईकमान के आगे रखना चाहते है। ऐसे में चन्नी को दोबारा से हाईकमान से मिलने की अपील की गई और हाईकमान भी दोबारा से विचार-विमर्श करें। उन्होंने कहा कि हाईकमान से चरणजीत सिंह चन्नी खुद मुलाकात करके 2 से 4 मुद्दों को रखेंगे।

    बता दें कि चन्नी द्वारा बुलाई गई बैठक में पूर्व मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा, राणा गुरजीत सिंह, विधायक लाडी शेरोवालियां, बरनाला के विधायक काला ढिल्लों, कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत, पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, गुरकीरत कोटली, पूर्व विधायक गुरप्रीत कांगड़, नाजर सिंह मानशाहिया, पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी, दविंदर सिंह घुबाया, इंद्रबीर सिंह बुलारिया, लखबीर लक्खा, तरसेम डीसी, दर्शन बराड़, हरमिंदर सिंह गिल, मदनलाल जलालपुर, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बरिंदर ढिल्लो, कमलजीत कड़वल और पूर्व सांसद मोहम्मद सदीक, पूर्व विधायक जोगगिंदर पाल, दिनेश बस्सी, दलबीर गोल्डी, पूर्व विधायक पिरमल सिंह और सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह चन्नी के घर पहुंचे।

     

  • Punjab News: पूर्व विधायक बराड़ की दोटूक, प्रधान चन्नी के बिना नहीं बन सकती कांग्रेस सरकार, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व विधायक बराड़ की दोटूक, प्रधान चन्नी के बिना नहीं बन सकती कांग्रेस सरकार, देखें वीडियो

    मोरिंडाः पंजाब में 2027 के चुनावों से पहले कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर हलचल तेज हो गई। बताया जा रहा है कि चरणजीत सिंह चन्नी प्रधान ना बनाए जाने से नाराज चल रहे है। इसी के चलते उन्होंने पार्टी की ओर से की गई नई नियुक्तयों को लेकर आभार व्यक्त भी नहीं किया। पार्टी से नाराज चल रहे चन्नी ने मोर्चा खोल दिया है और अपने घर मोरिंडा में कांग्रेस नेताओं की इमरजेंसी मीटिंग बुला ली है। इस बैठक में 3 सांसदों, 12 विधायक और 40 के करीब पूर्व विधायक व 2022 में चुनाव हारे नेताओं को बुलाया गया।

    चन्नी के आवास में होने वाली बैठक से पहले कांग्रेस नेताओं द्वारा अमरिंदर सिंह राजा वंडिग को पंजाब प्रधान बनाए जाने का विरोध जताया जा रहा है। दरअसल, चन्नी के आवास पर होने वाली बैठक में विधायक तृप्त राजिंदर बाजवा, पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू व गुरकीरत कोटली के अलावा पूर्व विधायक गुरप्रीत कांगड़, नाजर सिंह मानशाहिया, दविंदर सिंह घुबाया, इंद्रबीर सिंह बुलारिया, लखबीर लक्खा, तरसेम डीसी, दर्शन बराड़, हरमिंदर सिंह गिल, मदनलाल जलालपुर, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बरिंदर ढिल्लो, कमलजीत कड़वल और पूर्व सांसद मोहम्मद सदीक चन्नी के घर पहुंच चुके है।

    हालांकि अन्य नेताओं के आने का सिलसिला अभी जारी है। ऐसे में बैठक में चन्नी कोई बड़ा फैसला ले सकते है। वहीं मीटिंग में पहुंचे पूर्व विधायक दर्शन बराड़ ने दोटूक कहा कि अगर चन्नी को प्रधान न बनाया गया तो पंजाब में कांग्रेस की सरकार नहीं बन सकती। चरणजीत चन्नी का नाम चुनाव से पहले प्रदेश में कांग्रेस प्रधान पद के लिए फाइनल था, लेकिन अचानक इसे बदलते हुए लुधियाना के सांसद अमरिंदर राजा वड़िंग की प्रधानगी बरकरार रखी गई। वहीं चन्नी को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बना दिया गया। सूत्रों के अनुसार चन्नी के करीबी ने बताया कि प्रधान न बनाए जाने से चन्नी बहुत खफा हैं और अब उन्होंने आर-पार की लड़ाई का फैसला कर दिया है। वह शक्ति प्रदर्शन कर हाईकमान को अपनी ताकत का एहसास कराना चाहते हैं।

  • Punjab News: समर्थकों की बैठक में पहुंचे पूर्व सीएम चन्नी, प्रधान वडिंग को बदलने की उठी मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: समर्थकों की बैठक में पहुंचे पूर्व सीएम चन्नी, प्रधान वडिंग को बदलने की उठी मांग, देखें वीडियो

    मोरिंडाः पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बनाए रखने के पार्टी आलाकमान के फैसले के 2 दिन बाद, कांग्रेस नेता और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को अपने आवास पर समर्थकों की बैठक बुला ली। वहीं कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के घर पहुंचना शुरू हो गए हैं, जिन्हें कांग्रेस कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। इस दौरान दर्शन सिंह बराड़, भरत भूषण आशू सहित कई कांग्रेस नेता चन्नी के घर पहुंचे। वहीं कांग्रेस नेता तरसेम सिंह डीसी का कहना है, ” पंजाब में अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की अगुवाई में कांग्रेस सरकार नहीं बना सकती।

    क्योंकि जनता उन्हें सपोर्ट नहीं करती… जनता चाहती थी कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को बदला जाए… जनता चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब के अगले सीएम के तौर पर देखना चाहती है…।” हाईकमान ने सूबे के जिन वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को एडजस्ट करते हुए बुधवार को जो नियुक्तियां की हैं, उनमें से तीन नेताओं प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मंत्री विजइंदर सिंगला और डॉ. अमर सिंह ने ही हाईकमान का आभार जताया है जबकि अन्य किसी वरिष्ठ नेताओं ने अपनी नियुक्तियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

    पूछे जाने पर कुछ नेताओं ने बताया कि इस फैसले की अभी समीक्षा की जाएगी। कांग्रेस हाईकमान ने सूबे के वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रचार समिति, मेनिफेस्टो कमेटी, चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति और कोर कमेटी में अहम पद सौंपे हैं मगर प्रदेशाध्यक्ष नहीं बदला जबकि इसी के लिए हाईकमान पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया जा रहा था। इसी पर पार्टी में नाराजगी बढ़ गई है। पार्टी की ओर से पद मिलने के बाद से ही चन्नी किसी के संपर्क में नहीं आए। यहां तक कि चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर भी उन्होंने पार्टी आलाकमान को बधाई तक नहीं दी है। आमतौर पर यह परंपरा रही है कि नई घोषणाओं के बाद पार्टी के नेता शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं।