वीडियो में ऐसा प्रतीत होता है कि युवक को चलने में परेशानी हो रही है। यह वीडियो वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया। वायरल वीडियो के साथ एक ऑडियो भी जोड़ा गया है। व्यक्ति दावा करता सुनाई देता है कि यह वीडियो मोहाली के फेज-11 का है और सड़क पर दिखाई दे रहा युवक ‘जोंबी ड्रग्स’ के नशे में है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान और उसकी हालत के बारे में भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।View this post on Instagram
Category: Mohali
-

Punjab News: सड़क पर झूमता दिखा व्यक्ति, वीडियो वायरल
मोहालीः फेज-11 में व्यक्ति का झूमते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में व्यक्ति सड़क पर असामान्य हालत में चलता दिखाई दे रहा है। वीडियो शेयर करने वाले लोग इसे ‘जॉम्बी ड्रग’ से जोड़ रहे हैं। हालांकि, इस दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल हो रहे 31 सेकेंड के वीडियो में व्यक्ति का चेहरा ऊपर की ओर है और हाथ में कोई वस्तु पकड़ी हुई दिखाई देती है। -

Punjab News: भारी बारिश से बिजली आपूर्ति ठप, सड़कों पर भरा पानी, यलो अलर्ट जारी
मोहालीः पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की एंट्री होते ही लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई जिलों में देर रात जमकर भारी बारिश हुई। पंजाब के होशियारपुर, रूपनगर और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं वहीं फिरोजपुर में बुधवार देर रात करीब पौने 11 बजे रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात में गई बिजली वीरवार सुबह तक बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली न होने के कारण घरों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित रही और लोगों को पेयजल सहित अन्य घरेलू कार्यों में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। हालांकि बारिश से गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली, लेकिन लंबे समय तक बिजली गुल रही। सुनाम में बरसात के बाद जलभराव हो गया। मौसम विभाग के अनुसार यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो अगले 2 से 3 दिनों में मानसून पूरे पंजाब को कवर कर लेगा। विभाग ने वीरवार से 7 जुलाई तक राज्य में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
इससे तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई गई है। हालांकि, यह सामान्य से 66% कम रही। आज (2 जुलाई) से अगले 6 दिन पूरे राज्य में भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी/घंटा रहेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, यह सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक था। सबसे अधिक तापमान 41.5 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। जबकि, चंडीगढ़ का तापमान 5.8 डिग्री की गिरावट के बाद 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
-

Punjab News: 10 रुपए के एनर्जी ड्रिंक को लेकर दुकानदार का कत्ल, देखें वीडियो
मानसाः शहर में 10 रुपए को लेकर दुकानदार का कत्ल कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए है कि दूसरे पक्ष के पास पहले उनकी दुकान किराये पर थी और इसे खाली करवा लिया गया था। जिसके बाद दूसरे पक्ष के पास zoop कंपनी का बोर्ड लगा हुआ था। उनके द्वारा 10 रुपए सस्ती ड्रिंक बेची जा रही थी। ऐसे में दूसरे पक्ष की दुकान से zoop कंपनी के कर्मी बोर्ड उतारने के लिए आ गए और इसी दौरान वह उनके साथ विवाद करने लगा। जिसके बाद दूसरे पक्ष के परिजनों ने उनके परिजन राकेश कुमार का चाकू मारकर कत्ल कर दिया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए है कि हरदयाल, कमल सेठी, हरदयाल का बेटा और उसकी पत्नी ने राकेश पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू राकेश के दिल में लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पीड़ित परिवार ने कहा कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मानसा की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना एनर्जी ड्रिंक की बिक्री को लेकर 2 दुकानदारों के बीच हुई कहासुनी के बाद हुई। आरोप है कि एक दुकानदार ने खुद को संबंधित कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बताते हुए राकेश कुमार पर चाकू से हमला कर दिया।
गंभीर चोटों के कारण राकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। सूचना मिलते ही थाना सिटी-2 के एसएचओ गुरतेज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर कृष्ण कुमार ने पुष्टि की कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
-

Punjab News: 12 घंटे से बिजली सप्लाई ठप, लोगों ने रोड की जाम, देखें वीडियो
खरड़ः मोहाली के खरड़ में 10 से 12 घंटे तक बिजली न रहने से लोग परेशान हो गए। लोगों ने सड़कें जाम कर दी और बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाए। लोगों का कहना था कि इतनी देर तक बिजली न रहने से घरों में मौजूद बीमार बुजुर्ग और छोटे बच्चे गर्मी से परेशान हो रहे है। लेकिन बिजली विभाग उनकी बात नहीं सुन रहा है।
सरकारी नंबरों पर शिकायत करने के बाद भी वे फोन नहीं उठाते और अगर हम जाकर बिजली के बारे में शिकायत करते हैं, तो कोई हमारी बात नहीं सुनता।
खरड़ में बस स्टैंड पर लोगों ने जाम लगा दिया, जिससे भारी जाम भी लग गया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों से बातचीत कर जाम को खुलवा दिया है। लोगों ने कहा कि बिजली सप्लाई नहीं आती है तो फिर सड़क जाम कर देंगे।
स्थानीय नरेश कुमार ने बताया कि पूरे दिन में 3-4 घंटे ही लाइट आती है। वो भी डिम जिससे घर में न तो एसी चलता है न ही मोटर आदि। पिछले 3-4 दिन से लगातार परेशान हो रहे है। जिसको लेकर खरड़ बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया गया। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि न हो हमारा जेई और एसडीओ फोन उठाता है।
-

Punjab News: गुरुद्वारा सिंह शहीदां में हुआ हंगामा, DSP हरसिमरत सिंह का आया बयान, देखें वीडियो
मोहालीः सोहाना स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह शहीदां में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक ने निहंग सिख पर हमला करने की कोशिश की। घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के कर्णप्रयाग विवाद मामले में जमानत पर रिहा होकर लौटे निहंग सिखों के स्वागत के लिए गुरुद्वारे में विशेष समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत और समर्थक मौजूद थे।
सम्मान समारोह के बीच युवक ने की हाथापाई की कोशिश
समारोह के दौरान जयकारों के बीच निहंग सिंहों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया जा रहा था। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक युवक अचानक आगे आया और बाबा जसदीप सिंह के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई करने की कोशिश करने लगा।निहंगों ने तुरंत आरोपी को दबोचा
घटना होते ही वहां मौजूद निहंग सिख और समर्थक सतर्क हो गए। उन्होंने तुरंत युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान गुरुद्वारा परिसर में काफी हंगामा देखने को मिला।बाबा जसदीप सिंह पूरी तरह सुरक्षित
राहत की बात यह रही कि इस घटना में बाबा जसदीप सिंह को कोई चोट नहीं लगी। वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। समय रहते मौजूद लोगों ने स्थिति को संभाल लिया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।डीएसपी का आया बयान
घटना बारे जानकारी देते हुए DSP सिटी 2 मोहाली हरसिमरत सिंह चेतरा ने बताया कि एक न्यूज चैनलों के माध्यम से हमें पता चला है कि सोहाना स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां कुछ व्यक्ति के बीच झड़प होने का मामला सामने आया है। जिसके तुरंत बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। जहां, मौके पर स्थिति बिल्कुल सामन्या है। डीएसपी ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। -

Punjab News: पुल के पास 2 युवकों पर हुआ जानलेवा हमला, एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल, देखें वीडियो
मोहालीः पंजाब के मोहाली के अंतर्गत नयागांव में पुल के पास खूनी झड़प का मामला सामने आया है। जहां सुबह करीब 10:30 बजे 2 युवकों पर अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोगों की मदद से इलाज के लिए पीजीआई (PGI) ट्रामा सेंटर ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस से मृतक और घायल नौजवान की पहचान कर ली गई है। मृतक की पहचान करण के रूप में हुई है, वहीं घायल नौजवान की पहचान हरप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल हुए करण ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, उसका साथी हरप्रीत जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है और ट्रामा सेंटर में उसका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
-

Punjab News: Civil Hospital में नौजवान की झूमते की वीडियो वायरल
मोहालीः खरड़ के सिविल अस्पताल में नौजवान द्वारा कथित तौर पर नशा सेवन का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अस्पताल के शौचालय में युवक ने कथित रूप से नशे का सेवन किया और अधिक मात्रा लेने के बाद बेहोश होकर टॉयलेट सीट पर गिर पड़ा। इस दौरान काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर अस्पताल स्टाफ को शक हुआ। जिसके बाद एक कर्मचारी ने ऊपर से झांककर देखा तो युवक बेसुध हालत में मिला।
इस दौरान कर्मचारी द्वारा दरवाजा खटखटाया गया और बाद में दरवाजा खुलवाकर उसे बाहर निकाला गया। कर्मी ने घटना की वीडियो भी बनाई गई, जिसे शिकायत के साथ अधिकारियों को सौंपे जाने का दावा किया गया। इस मामले को लेकर वकील अभिषेक मल्होत्रा, एपीएस छिब्बर और तेजिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य विभाग और मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजकर एसएमओ डॉ. राजेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और तबादले की मांग की है। वहीं एसएमओ डॉ. राजेश कुमार ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि अस्पताल को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और अस्पताल की स्थिति का कभी भी निरीक्षण कराया जा सकता है। गौरतलब है कि शिकायतकर्ताओं के अनुसार मई महीने में भी अस्पताल परिसर में नशा सेवन का मामला सामने आया था, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए थे। अब दोबारा सामने आई घटना ने अस्पताल प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।View this post on Instagram -

Punjab News: मंदिर को चोर ने बनाया निशाना, नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो
खरड़ः मोहाली के खरड़ निर्वाचन क्षेत्र के सनी एन्क्लेव में मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार फतेह उल्लापुर गांव के मंदिर में देर रात चोर घुस आया और उसने गुल्लक का ताला तोड़कर नगदी लेकर फरार हो गया। घटना वहां सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सका है कि टोपी पहने चोर मंदिर में दाखिल होता है और मेढक की तरह बैठ बैठकर मंदिर के परिसर में पहुंच जाता है।
जिसके बाद शिवलिंग के पास पड़ी गुल्लक को टार्च के जरिए देखता रहता। इस दौरान वह दोबारा से दरवाजा खोलकर देखता है और उसके बाद फिर से तिजौरी को खोलने की कोशिश करता है। वहीं बड़ी होशियारी से तिजौरी का ताला तोड़कर नगदी लेकर फरार हो जाता है। लोगों ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

Punjab News: CM Mann का खुलासा, मेरा मास्क पहनाया, लेकिन गले पर मेरा निशान लगाना भूले, संगत करेंगी फैसला, देखें Live
मोहालीः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की वायरल वीडियो का मामला काफी गरमाया हुआ है। एक ओर विपक्ष सीएम को घेरने में लगा हुआ है, दूसरी ओर सीएम मान वीडियो को फेक बताकर नए-नए खुलासे कर रहे है। वहीं आज फिर सीएम मान ने कथित वायरल वीडियो को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वीडियो में वह नहीं हैं। उन्होंने कहा- वीडियो में मुझे मास्क पहनाया। मेरे गले पर निशान नहीं हैं। वे भूल गए कि निशान भी बनाना था। वहीं, आखों पर ऐनक पहनाई है, क्योंकि आंखों पर मास्क नहीं लगता। सीएम मान ने कहा कि मुझे धार्मिक तौर पर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। राजनीतिक तौर पर जवाब नहीं पा रहे, इसलिए ऐसा कर रहे हैं। जितने काम पंजाब के लोगों के लिए सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक भी इस सरकार ने किए हैं, किसी ने नहीं किए।
बेअदबी कानून बनाया। पालकी साहब की गाड़ी का टैक्स माफ किया। आनंदपुर साहिब में विधानसभा की बैठक की। 3 शहरों को पवित्र शहर का दर्जा दिया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां मेरे पीछे पड़ गई हैं। झूठी-सच्ची बातें कर रहे हैं। एसजीपीसी वालों से मैं सवाल करता हूं कि वे गुरुद्वारा साहिब के बाहर बोर्ड लगा रहे हैं कि भगवंत मान का बायकाट करो। ऐसे बोर्ड सुखबीर बादल के क्यों नहीं लगाए? एसजीपीसी के प्रधान ने खुद कहा कि मैं गुरु गोबिंद सिंह का सिपाही नहीं, सुखबीर बादल का सिपाही हूं। अकाल तख्त आज भी मुझे बुलाएगा तो मैं पेश होउंगा।
मैंने विनती की थी कि लाइव कर दो, लेकिन उन्होंने कहा था कि यह रिकार्डिंग सिर्फ 5 साहिबानों के लिए है। वह भी लीक हो गई। सीएम मना ने कहाकि वीडियो में जो व्यक्ति है उसकी हाइट मेरे से 2 इंच ज्यादा है। फिर ये लैब वालों के पीछे पड़ गए। कांग्रेस ने अकाल तख्त को ढहा दिया था। वे मेरा बायकॉट करने की बात कर रहे है। अकाली दल ने बेअदबी की। बीजेपी ने आपरेशन ब्लू स्टार की सलाह दी थी। ये सभी एक हो गए। उन्होंने कहा- मैं उस वीडियो की बहुत बड़ी बात दिखा रहा हूं। भगवंत मान का कहना है कि एक लड़के ने वीडियो बनाया है जो कह रहा है कि उस बंदे ने मास्क पहना है। वह साफ दिख रहा है। वीडियो बनाने वाले भूल गए कि मेरे गले वाला निशान नहीं बनाया।
भगवंत मान ने कहा कि एक तो गले का निशान है, दूसरा साइड से साफ दिख रहा है कि मास्क है। तीसरा आंखें नहीं बदल सकती तो उसने ऐनक लगाई है। इसमें होटल का कमरा दिखाया है। उन्होंने बताया कि जगमन समरा ने यह मास्क बनवाया है। भगवंत मान ने जगमन समरा का वीडियो जारी किया और उसमें कहा है कि कार में उसके हाथ में मेरा मास्क है, और वह कह रहा है कि यह किसी के मुंह पर चढ़ाकर वीडियो बनाएंगे। फेस पर फेस लगाएंगे। यह बंदा कनाडा में है। मैं नवंबर 2016 के बाद कनाडा ही नहीं गया। सीएम मान ने कहा कि ये किसी होटल का वीडियो है। होटल के कमरे में गुरु साहिब की फोटो कौन लगाएगा? होटल का इंटीरियर ऐसा है जोकि 2016-17 के बाद का है। सीएम मान ने कहा कि इन वीडियो को मैं अकाल तख्त को भेजूंगा और उन्हें कहूंगा कि इसकी जांच करवाएं। मैंने गुरुनानक नाम लेवा संगत पर छोड़ दिया है कि वे फैसला लें।
-

Punjab News: विवाद को लेकर उत्तराखंड रवाना होने के लिए एकत्रित हुए निहंग, रखी ये मांग, देखें वीडियो
मोहालीः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में नागरासू गुरुद्वारे को लेकर पिछले कई दिनों से चला तनाव आखिरकार खत्म हो गया। दरअसल, नगरासू में गुरुद्वारा साहिब की चौथी मंजिल पर कब्जे करके बैठे निहंग आखिरकार नीचे उतर गए और उन्हें वापस पंजाब भेज दिया गया । पंजाब से गए निहंग जत्थे ने प्रशासन के साथ बातचीत की और उसके बाद वो निहंगों से बात करने पहुंचे। वहीं आज मोहाली में गुरुद्वारा साहिब शहीदां में भारी संख्या में निहंग जत्थेबंदिया एकत्रित हुई और उन्होंने उतराखंड रवाना होने का ऐलान किया। इस दौरान भारी संख्या में निहंग जत्थेबंदिया एकत्रित हुई और उनमें घटना को लेकर रोष पाया जा रहा है।
हालांकि उतराखंड पुलिस द्वारा मामला सुलझाने का दावा किया है। वहीं निहंग सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा भले ही मामले को सुलझा लिया गया है, लेकिन कुछ लोग निहंगों के बारे में गलत शब्दावली का प्रयोग किया जा रहा था। ऐसे में वह उतराखंड में जाकर को विवाद करने के लिए नहीं जा रहे। वह वहां सिर्फ वायरल वीडियो को लेकर बातचीत करने के लिए जा रहे है। इस दौरान वहां पर वह निहंग सिंहों के इंसाफ की मांग करेंगे ताकि दोबारा ऐसी घटनाएं ना हो। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से भी विवाद को खत्म करने की मांग की है।
निहंग सिंह ने कहा कि वहां पर सोहाना साहिब के सेवादारों के इंसाफ की मांग के लिए जा रहे है। इस दौरान गिरफ्तार किए गए 4 निहंगों की रिहाई की मांग रखी गई है। इसी के साथ वह उतराखंड जाकर गुरुधाम के दर्शन करेंगे। बता दें कि हाल ही में पारंपरिक हथियार लिए हुए कई निहंग सिख मोटरसाइकिल पर सवार होकर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के नागरासु गुरुद्वारे से चले गए थे। निहंगों ने तीन दिनों से ज्यादा वक्त तक गुरुद्वारे के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर रखा था। यह उस गतिरोध का समाधान था, जो कर्णप्रयाग में हुई हिंसक झड़प के बाद पुलिस द्वारा चार अन्य निहंगों की गिरफ्तारी के विरोध में शुरू हुआ था।