Punjab News: पुल के पास 2 युवकों पर हुआ जानलेवा हमला, एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः पंजाब के मोहाली के अंतर्गत नयागांव में पुल के पास खूनी झड़प का मामला सामने आया है। जहां सुबह करीब 10:30 बजे 2 युवकों पर अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोगों की मदद से इलाज के लिए पीजीआई (PGI) ट्रामा सेंटर ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस से मृतक और घायल नौजवान की पहचान कर ली गई है। मृतक की पहचान करण के रूप में हुई है, वहीं घायल नौजवान की पहचान हरप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल हुए करण ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, उसका साथी हरप्रीत जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है और ट्रामा सेंटर में उसका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *