Category: Punjab>Ropar

  • Punjab News: सायरन बजाकर खोले गए भाखड़ा डैम के फ्लड गेट, DC का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: सायरन बजाकर खोले गए भाखड़ा डैम के फ्लड गेट, DC का आया बयान, देखें वीडियो

    रोपड़ः भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) ने भाखड़ा डैम के फ्लड गेट खोलने का फैसला किया। जिसके चलते बीबीएमबी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, आज दोपहर 3 बजे से क्रमबद्ध तरीके से भाखड़ा डैम के गेट खोले गए। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 3 बजे पहले चरण में फ्लड कंट्रोल गेट 1 फुट तक, 4 बजे दूसरे चरण में 2 फुट तक और 5 बजे तीसरे चरण में 3 फुट तक खोले गए।

    बीबीएमबी प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि पानी छोड़ने की प्रक्रिया सुचारू और सुरक्षित तरीके से पूरी की जा सके। इसी बीच डैम के आस-पास सायरन बजाए गए, ताकि लोगों को समय रहते सावधान किया जा सके और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरती जा सके। वहीं डिप्टी कमिश्नर हरजीत वालिया ने कहा कि नंगल के भाखड़ा डैम से पानी कों केवल टेक्निकल के कारणों से छोड़ा जा रहा हैँ।

    डीसी ने कहाकि पानी छोड़ने के दौरान कोई घबराने वाली बात नहीं हैँ। उन्होंने कहा कि जो पानी छोड़ा जा रहा है उसे सतलुज सहायक नदियों में ही समा जाएगा। उन्होंने कहा कि सतलुज में ही पानी स्टोर करने की काफी कैपेसिटी हैँ। उन्होंने बताया कि गोबिंद सागर में अभी 1665 फुट पानी का स्तर पहुंच चुका हैं, जबकि डैम की सामान्य जल भंडारण क्षमता 1680 फुट है। इस समय डैम की कुल क्षमता का 87 प्रतिशत हिस्सा पानी से भरा हुआ है और इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

     

  • Punjab News: बड़ी वारदात को किया नाकाम, हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: बड़ी वारदात को किया नाकाम, हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    रोपड़ः पंजाब के जिला नवांशहर अधीन आते थाना बेहराम के गांव मुन्ना के लिंक रोड पर पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने से एक गैंगस्टर सोनू घायल हो गया। सोनू की पहचान काला संघिया, ज़िला कपूरथला के रूप में हुई है। पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी को नवांशहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस मामले में 5 आरोपियों को काबू कर लिया है। जिसमें से 3 आरोपी नाबालिग है।

    Read in English:- Punjab Police Foils ISI-Backed BKI Terror Plot, Five Arrested in Joint Operation

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-  ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਆਈ.ਐਸ.ਆਈ. ਹਿਮਾਇਤਸ਼ੁਦਾ ਬੀ.ਕੇ.ਆਈ. ਟੈਰਰ ਮੋਡੀਊਲ ਦਾ ਭੰਡਾਫੋੜ, 5 ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ…..

    आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल और एक हैंडग्रेनेड बरामद हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी डाक्टर महिताब सिंह ने मीडिया ने कहा कि पिछले 7 अगस्त को नवांशहर के शराब के ठेके पर ग्रेनेड हमला हुआ था। जिसके तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर दोषियों की तालाश शुरू कर दी। जिसके चलते पुलिस ने 5 दोषियों को काउंटर इटैलीजैंसी और जालंधर के सीआईए स्टाफ द्वारा गिरफ्तार किया था।

    जिसमें एक आरोपी को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपियों को मानयोग आदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया हुआ था। पूछताछ दौरान पता चला था कि आरोपियों ने इस जगह पर एक ग्रेनेड और पिस्टल छुपाया हुआ है। जिसकी बरामदगी करने के लिए पुलिस इन तीनों आरोपियों को निशानदेही पर सोनू नाम के गैंगस्टर को लेकर आई थी। जहां पिस्टल निकालने के बाद आरोपी पुलिस से हाथ छुड़ाकर भाग गया और उसने पुलिस पर 2 फायर किए। आरोपी की ओर से की गई फायरिंग में एक गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी।

    वहीं पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सोनू पर 2 फायरिंग किए। सोनू की टांग पर गोली लगने से वह घायल हो गया। एसएसपी ने बताया कि यह पाकिस्तान में रह रहे गैंगस्टर हरिंदर सिंह रिंदा के इशारों पर वारदातों को अंजाम देते है। इस सारे माड्यूल को मुख्य आरोपी जीशान अख्तर, मनु अगवान और गोपी नवांशहरियां चला रहे थे। सभी आरोपी पैसे लेकर घटनाओं को अंजाम देते है। आरोपियों के संबंध बब्बर खालसा संगठन से भी जुड़े हुए हैं। मौके पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जयपुर से रितिक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जांच में सामने आया है कि आरोपियों को गढ़शंकर के पास हैंडग्रेनेड दिया गया था।

  • Jalandhar में हैंड ग्रेनेड हमले में वांटेड लॉरेंस के शूटर की पुलिस से मुठभेड़

    Jalandhar में हैंड ग्रेनेड हमले में वांटेड लॉरेंस के शूटर की पुलिस से मुठभेड़

    रोपड़ः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस की नवांशहर के बेहराम इलाके में गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें हैंड ग्रेनेड हमले के आरोपी सोनू को पुलिस ने काबू किया है। हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। एसएसपी एसबीएस नगर कुछ देर बाद मीडिया को जानकारी देंगे। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी सोनू को उसके साथियों के साथ बीते दिन ही जयपुर से अरेस्ट किया था।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ‘ਚ ਗੋਲੀਬਾਰੀ — ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਹੈਂਡਲ ਹੋ ਰਿਹਾ ਲਾਰੈਂਸ ਗੈਂਗ ਦਾ ਸ਼ੂਟਰ ਜ਼ਖਮੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ!

    हथियारों की रिकवरी के दौरान उसने पुलिस पर ही फायरिंग की दी। जवाबी कार्रवाई में सोनू के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बीते दिन सोनू उर्फ काली पुत्र उदयमंडल निवासी आलमगीर कपूरथला को उसके साथी जयपुर से जितेंद्र चौधरी ऊर्फ रितिक पुत्र भागचंद चौधरी निवासी आकोडिया जिला टोंक और संजय पुत्र बुद्धराम निवासी नौरंगदेसरजिला हनुमानगढ़ को तीन अन्य नाबालिगों के साथ अरेस्ट किया था।

    सोनू पर नवांशहर में एक महीने पहले हुए हैंड ग्रेनेड हमले का आरोप है और वह कई आपराधिक मामलों में वांछित था। बदमाशों ने 7 जुलाई 2025 को जालंधर में एक कारोबारी की दुकान के सामने ग्रेनेड धमाका कर दहशत फैलाई थी। ये लोग पिछले कई समय से लॉरेंस गैंग के लिए काम कर रहे थे।

     

  • Punjab News: एक्शन मोड में आए कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत, Inspector और JE को किया Suspended, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्शन मोड में आए कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत, Inspector और JE को किया Suspended, देखें वीडियो

    रोपड़: पंजाब के अलग-अलग जिलों में लगातार स्थानीय सरकार मंत्री डॉ. रवजोत सिंह द्वारा औचक चैकिंग की जा रही है। इसी के चलते आज सुबह कैबिनेट मंत्री ने मोरिंडा शहर का अचानक दौरा किया। जहां शहर में आते ही उन्होंने विभिन्न हिस्सों में सीवरेज और सफाई प्रबंधों का जायजा लेना शुरू कर दिया। इस मौके पर कई शहरवासियों ने सीवरेज बोर्ड अधिकारियों और नगर परिषद अधिकारियों की खुलेआम शिकायतें कीं।

    यहां तक कि पार्षदों ने भी इन शिकायतों को स्वीकार किया। शहर की सड़कों पर फैले गंदे पानी और गंदगी से कड़ी नाराजगी जताते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कार्याधिकारी मोरिंडा का ट्रांसफर और सैनिटरी इंस्पेक्टर तथा जेई मोरिंडा को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने की घोषणा की। वहीं स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने नगर परिषद मोरिंडा के ईओ का तुरंत प्रभाव से तबादला कर दिया। डॉ. रवजोत सिंह ने सीवरेज बोर्ड और नगर परिषद के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और एक महीने बाद पुनः दौरा करने की बात कही।

    उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को चौगिर्दे की साफ-सफाई, साफ पानी और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसी सुविधाएं न देने वाले किसी भी नगर परिषद अधिकारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर हलका विधायक डॉ. चरणजीत सिंह, एडीसी जनरल पूजा सियाल ग्रेवाल और एसडीएम मोरिंडा सुखपाल सिंह भी उनके साथ मौजूद थे।

  • Punjab News: धार्मिक मेले में 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, एक की मौत

    Punjab News: धार्मिक मेले में 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, एक की मौत

    नवांशहरः बंगा के नजदीकी गांव भोरा में 2 पक्षों में झगड़े का मामला सामने आया है। जहां आपसी रंजिश के चलते झगड़े के एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अर्शवीर सिंह पुत्र गरबचन सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हए गुरबचन सिंह ने बताया कि गांव भोरा से जाने वाली मोरांवाली सड़क पर धार्मिक स्थल पर मेला चल रहा था। मेले के आखिरी दिन अर्शवीर सिंह पुत्र गुरबचन सिंह का कुछ युवकों से लड़ाई-झगड़ा हो गया।

    झगड़े के दौरान अर्शवीर को अधिक चोटें लगीं, जिससे वह घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल बंगा में इलाज के लिए लाया गया। अर्शवीर की स्थिति नाज़ुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर बंगा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना मुखी अभिषेक शर्मा ने बताया कि मृतक युवक के पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: देवरानी के लूट की वारदात में हुआ खुलासा

    Punjab News: देवरानी के लूट की वारदात में हुआ खुलासा

    महिला की भाभी निकली मास्टरमाइंड, 5 आरोपी गिरफ्तार

    रूपनगर: पुलिस ने रूपनगर के रणजीत एवेन्यू पर घर में तलवार की नोक पर एक महिला को लूटने वाले दोषी को गिरफ्तार कर लिया है। लूट की साजिश लूटी गई महिला की भाभी प्रगति जैन ने रची थी। पुलिस ने अपराध करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दोषी भाभी शिल्पा जैन भी शामिल हैं। दोषी टोनी रेलमाजरा का निवासी है वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस काम के लिए नौजवानों को 1 लाख रुपये का लालच दिया गया था। नौजवानों ने प्रगति जैन से तलवार की नोक पर 4 सोने की चूड़ियां लूट ली थीं।

    इन चूड़ियों का वजन साढ़े 4 तोले है और इनकी कीमत साढ़े 4 लाख रुपये है। इस घटना को अंजाम देने के लिए, भाभी शिल्पा जैन ने रवि कुमार और टोनी रेलमाजरा को अपनी मासी प्रगति के गहने लूटने के लिए कहा और इन दोनों ने अपने तीन दोस्तों से संपर्क किया, जिसके बाद एक योजना बनाई गई। इस घटना को अंजाम दिया गया। मामला सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी और कुछ ही घंटों में पुलिस ने मामला सुलझा लिया।

    रूपड़ पुलिस के SSP गुलनीत सिंह खुराना ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले के लिए एक विशेष पुलिस टीम बनाई गई है और इस मामले में सफलता प्राप्त हुई है, आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया। इस मामले के मुख्य दोषियों में नवजोत सिंह निवासी गांव फूल कला थाना सदर रूपनगर, सुखविंदर सिंह उर्फ दीपू निवासी गांव असरो थाना काठगढ़ जिला शहीद भगत सिंह नगर, आकाशदीप सिंह उर्फ पिंटू निवासी फूल कला थाना सदर रूपनगर शामिल हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।

  • Punjab News: इलाके में दहशत फैला रहे तेंदुए को वन विभाग ने किया काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: इलाके में दहशत फैला रहे तेंदुए को वन विभाग ने किया काबू, देखें वीडियो

    रोपड़ः जिले के कस्बा नंगल के वार्ड नंबर एक से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में आंतक मचा लोगों में दहशत फैलाने वाले खुंखार तेंदुए को आखिर जंगली जीव सुरक्षा विभाग की टीम ने कड़ी मशक्त के उपरांत पकड़ ही लिया जिससे क्षेत्र वासियों ने राहत की सांस ली है। इस मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए थे और लोग इस नजारे को अपने अपने मोबाइल के कैमरों में कैद कर रहे थे।

    मिली जानकारी के अनुसार आज कुछ लोगों ने नंगल-भाखड़ा मुख्यमार्ग पर एक तेंदूए को पेड़ पर चढ़ते देखा तो इसकी जानकारी तुरंत वार्ड की महिला पार्षदा सरोज के पति लखवीर सिंह लक्की को दी। लक्की ने मौके पर पंहुचकर इसकी जानकारी तुरंत जंगली जीव सुरक्षा विभाग को दी और विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पंहुचकर बेहोशी करने वाली गन से स्टीक निशान लगाकर तेंदूए को पकड़ लिया और क्षेत्र वासियों ने राहत की सांस ली। बता दें कि वार्ड नंबर एक सहित विभिन्न क्षेत्रों से तेंदूए द्वारा कुत्तों का शिकार करते, किसी दीवार पर बैठने व गलियों में घुमते की तस्वीरें कई बार सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी हैं, लेकिन बार-बार विभाग द्वारा शिकार सहित पिंजरा लगाने के बावजूद यह खुंखार जानवर पकड़ा नही जा रहा था।

    उधर तेंदूए की जानकारी सुबह लगभग 6 बजे मिल जाने के बावजूद विभाग के 2 कर्मचारी अमृतलाल व संजीव कुमार ही समय पर पंहुच सके और रेंज अधिकारी व विभाग के निशांनची काफी लेट पंहुचे जिस कारण यह रेसक्यू अपरेशन लम्बा चला। हलाकि रेंज अधिकारी ने लेट आने का कारण बताते हुए कहा कि एक तो विभाग की गाड़ी में डीजल नही था और दूसरा तेंदूए को बेहोशी का इंजेक्शन लगाने वाली गन रूपनगर से आनी थी जिस कारण थोड़ी देरी हुई पर देर आए दरूस्त आए। जैसे ही ट्रॅकुलाइजर गन यहां पहुंची इस समय हमारे कर्मचारी अपनी गन को लेकर बीबीएमबी की फायर ब्रिगेड की गाड़ी में चढ़कर पेड़ पर बैठे तेंदुए का निशान लगाया और एक ही शूट से तेंदुआ पेड़ से नीचे की ओर गिर पड़ा।

    वहीं नीचे खड़े जंगली जीव सुरक्षा विभाग के कर्मचारी जो स्थानी लोगों को साथ लेकर जाल पड़कर खड़े हुए थे, उन्होंने इस समय तेंदुए को जाल में दबोच लिया और फिर पिंजरे में डालकर जंगली जीव सुरक्षा विभाग के कार्यालय में ले गए, जहां पकड़े गए तेंदुए का डॉक्टरी इलाज करने के बाद इस तेंदुए को जंगल में छोड़ना है या अपने वर्ल्ड लाइफ सेंचुरी क्षेत्र जो कि श्री आनंदपुर साहब में पड़ता है वहां छोड़ना है, यह तो उच्च अधिकारियों के कहने पर ही होगा। फिलहाल लोगों में जो दहशत का माहौल बना हुआ था उसमें कुछ हद तक राहत जरूर मिली है।

  • Punjab News: मैच खेलने जा रहे 6 कबड्डी खिलाड़ी हुए सड़क हादसे का शिकार

    Punjab News: मैच खेलने जा रहे 6 कबड्डी खिलाड़ी हुए सड़क हादसे का शिकार

    नंगल: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वहीं नंगल में दो-मार्गी राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सटेंशन 503 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा से संबंध रखने वाले 6 कबड्डी खिलाड़ी इस सड़क हादसे का शिकार हो गए।

    जानकारी के अनुसार खिलाड़ी हरियाणा से हिमाचल मैच खेलने के लिए जा रहे थे। इस दौरान गांव ब्रह्मपुर के पास 2 ट्रकों से कार टकरा गई। घटना में कार उनके बीच फंस गई। बताया जा रहा है कि इन 6 खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे डॉक्टरों द्वारा पीजीआई रैफर कर दिया गया है। जबकि 4 खिलाड़ियों का अस्पताल में इलाज जारी है।

  • Punjab News: BBMB के चेयरमैन के बाद पहुंचे CM Mann, गरमाया मुद्दा

    Punjab News: BBMB के चेयरमैन के बाद पहुंचे CM Mann, गरमाया मुद्दा

    नंगलः पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे जल विवाद को लेकर लगातार मामला गरमाया हुआ है। दरअसल, हाल ही में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को केंद्र के आदेश मानने के लिए आदेश जारी किए थे। जिसके बाद आज सुबह बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी भाखड़ा डैम के लिए अपनी टीम के साथ रवाना हुए। वे हरियाणा को अतिरिक्त पानी दिलाने के लिए भाखड़ा के गेट्स खुलवाने के लिए पहुंच रहे हैं।

    दूसरी ओर इस बात की भनक लगते ही सीएम भगवंत मान भी भाखड़ा डैम के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले सीएम कार्यालय के अफसरों के मुताबिक सुबह 8 बजे सीएम ने बैठक की थी। वहीं जानकारी के अनुसार, बुधवार रात बीबीएमबी के एक अधिकारी ने नंगल डैम से जबरदस्ती पानी छोड़ने की कोशिश की थी, जिसे ⁠मौके पर पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

    पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे जल विवाद के बीच पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को भारत सरकार के गृह सचिव की अध्यक्षता में 2 मई को हुई बैठक के निर्णय का पालन करने का आदेश दिया था। इसमें हरियाणा के लिए 4500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने का फैसला हुआ था। कोर्ट ने अपने विस्तृत फैसले में कहा कि भाखड़ा नंगल बांध और लोहंड कंट्रोल रूम के संचालन में राज्य सरकारें हस्तक्षेप नहीं कर सकतीं। पंजाब ने कहा था कि हरियाणा और राजस्थान अपनी तय हिस्सेदारी से अधिक पानी मांग रहे हैं।

  • Punjab News: डैम पर पहुंचे CM MANN की BJP को सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: डैम पर पहुंचे CM MANN की BJP को सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    रोपड़: हरियाणा और पंजाब के बीच पानी को लेकर विवाद लगातार गरमाता जा रहा है। हरियाणा को पानी दिए जाने को लेकर सीएम मान ने 2 दिन पहले ही हरियाणा को अतिरिक्त पानी की एक बूंद ना देने का ऐलान किया था। दोनों राज्यों में बढ़ रहे तनाव को लेकर आज नगंल डैम पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। इस दौरान पुलिस की ओर से डैम को चारों तरफ घेरा डाल लिया गया। वहीं ‘आप’ शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, मंत्री कुलदीप धालीवाल सहित अन्य नेताओं द्वारा नंगल डैम पर धरना लगाया है। इस दौरान पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पर नंगल डैम पहुंच गए। इस दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान सीएम मान ने डैम की जानकारी ली।

    मीडिया से बात करते हुए सीएम मान ने कहा कि पिछले साल भाखड़ा डैम1566.48 फीट पानी था, लेकिन इस साल 1555 फीट है, ऐसे में 11 फीट कम है। पिछले साल के मुकाबले पौंग डैम 32 से 33 फीट नीचे चला गया। सीएम मान ने कहा कि रणजीत सागर पिछले साल 1513.6 मीटर था, इस साल 1502 मीटर है, ऐसे में कुछ मीटर पानी कम है। उन्होंने कहा कि तीनों डैम का पानी स्तर अधिक नहीं है। उन्होंने कहा हरियाणा और राजस्थान में भाजपा सरकार है। केंद्र में भाजपा की सरकार है, जिसके चलते अब बीबीएमबी के जरिए पंजाब पर अतिरिक्त पानी को लेकर दबाब बनाया जा रहा है। देर रात बीबीएमबी पर जो हुआ वह सरेआम गुंडागर्दी है। बीबीएमबी पर 60 फीसदी हिस्सा पंजाब का है। उन्होंने कहा कि पंजाब को बाईपास करके दोनों राज्य कैसे अतिरिक्त पानी पंजाब से ले जाएंगे। कल को दोनों राज्यों की सरकार कहेंगी कि पंजाब का पानी बंद कर दिया जाए।

    सीएम मान ने कहा कि जारी एग्रिमेंट के अनुसार दोनों राज्यों को पहले ही तय पानी के मुताबिक पानी दे दिया गया है। पिछली सरकारें दोनों राज्यों को 25 प्रतिशत एक्स्ट्रा पानी ऐसे ही दे देती थी, लेकिन अब जारी एग्रिमेंट के अनुसार पंजाब कैसे दूसरे राज्यों को अतिरिक्त पानी दें। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि मंडियों को जाने वाली सड़कों को लेकर आरडीएफ का 6 करोड़ रुपए अभी तक केंद्र द्वारा पंजाब को जारी नहीं किया गया। इस दौरान सीएम मान ने रवनीत बिट्टू, तरुन चुघ, मनप्रीत बादल, सुनील जाखड़ और कैप्टन अमरिंदर को कहा कि वह अब या तो पंजाब के लिए हक में खड़े हो या फिर इस्तीफे दें। उन्होंने कहा कि अब पंजाब से अतिरिक्त पानी की एक बूंद दूसरे राज्यों को नहीं दी जाएंगी।

    सीएम मान ने कहा कि पहले एसवाईएल का मुद्दा गरमया जाता था, लेकिन अब मुद्दे को हमारी सरकार ने खत्म किया। उन्होंने कहा कि अब एसवाईएल का मुद्दा क्यों नहीं उठता। दूसरी ओर मंत्री हरजोत बैंस का कहना है कि पंजाब के पानी की एक भी बूंद हरियाणा को नहीं देंगे। वहीं मौके पर पहुंचे सीएम भगवंत मान का कहना है कि फाइनल फैसला पंजाब ही लेगा। हम अपना पानी नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि मेरे पास बूंद-बूंद का हिसाब है। हरियाणा 21 मई के बाद पानी ले ले। अभी पानी नहीं दे सकते हैं क्योंक पंजाब में धान का सीजन है। इसलिए हमें एक-एक बूंद का हिसाब रखना पड़ रहा है। पानी जमीन में 6-6 फीट नीचे जा चुका है। हमारे पास डैम में पानी की कमी है।

    सीएम मान ने आगे कहा कि बीबीएमबी ने गुंडागर्दी की है। उन्होंने कहा कि आज शाम सर्वदलीय की मीटिंग बुलाएंगे और अगर जरूरत पड़ी तो विधानसभा सत्र भी बुलाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को भी आड़े हाथों लिया है। पंजाब के बीजेपी नेता अपना स्टैंड बनाएं। उन्हेंने रवनीत बिट्टू पर तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ वीडियो बनाने से कुछ नहीं होगा जाकर बात करो। ऐसे वीडियो में कह देना कि हम पानी नहीं देंगे इससे कुछ नहीं होगा। सीएम मान ने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर को भी घेरा। उन्होंने कहा कि अब कहां गए कैप्टन अमरिंदर जो खुद को पानी का रक्षक कहते थे। अब क्यों नहीं पानी की रक्षा कर रहें।